खुले मे शौच मुक्त अभियान योजना पर बिछी भ्रष्टाचार की बिसात

खुले मे शौच मुक्त अभियान पर बिछी भ्रष्टाचार की बिसात

॥ भ्रष्टाचार के आगोश मे सामुदायिक शौचालय ॥ 

सन्त कबीर नगर - प्रचार - प्रसार के साथ समीक्षा के दहलीज तक पहुंचने वाला बहुउद्देशीय योजना मे अगर बिना कार्य कराये पूरा भुगतान हो जाये तो यह उन दायित्वों सहित उन जिम्मेदार तबको के कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान उठाता है जो ईमानदारी के साथ दायित्व निर्वहन का दम्भ भरते है । आखिर इतनी पारदर्शी नियम कानून व निगहबानी के साथ रहते योजना मे भ्रष्टाचार की सेंधमारी कैसे हो गयी ? वह कौन सी तरकीब उन जिम्मेदारो को हासिल हो गयी है जिसके सामने अधीनस्थ अधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार का खेल खेल दिया गया और उच्च अधिकारी को खबर तक नही हुआ । बतौर उदाहरण विकास खण्ड का ग्राम पंचायत कुसहरा है जहां स्वच्छता की प्राथमिकता मे सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य पूरा हुए बिना मजदूरी को छोड़ सारा बजट आहरण कर लिया गया । नव निर्वाचित ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि सेक्रेटरी पवन पाण्डेय सामुदायिक शौचालय के कुल लागत तीन लाख पचास हजार के तीस हजार मजदूरी छोड़ बाकी बजट आहरित कर लिया गया है । शौचालय अभी पूर्ण नही हुआ है सामुदायिक शौचालय का केवल दीवाल भर खड़ा किया गया है  मानक की अनदेखी इस कदर की गयी है कि दीवाल मे अभी से दरार आ गया है । ऐसे मे यह सवाल उठना लाजिमी है कि पारदर्शी नियम कानून व निगहबान उच्च अधिकारियो के रहते बेझिझक बिना पूरा निर्माण कार्य कराये बिना धन आहरित हो जा रहा है ? बुद्दिजीवियो की माने तो कही न कही उच्च अधिकारियो की संलिप्तता नजर आती है । आखिर ब्लाक के उच्च अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी के रहते अधीनस्थ अधिकारी सेक्रेटरी द्वारा भ्रष्टाचार का खेल कैसे खेल लिया जा रहा है क्या उच्च अधिकारी केवल आफिस मे बैठकर ड्यूटी पूरा करने का महज अधिकार रखते है या फिर प्रखंड के समस्त ग्राम पंचायतो के विकास कार्यो का निगहबानी के साथ भौतिक सत्यापन भी करने का अधिकार रखते है ? बहरहाल सेक्रेटरियो द्वारा ग्राम पंचायतो के विकास कार्यो के बजटो का खूब बंदरबाट किया जा रहा है । चाहे वह प्राथमिकता वाली योजना कार्य के बजट ही क्यो न हो ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !