विकास की प्राथमिकता मे भूख हड़ताल !
विकास की प्राथमिकता मे भूख हड़ताल !
जी एल वेदांती
सन्त कबीर नगर - कोई सरकार हो या जनप्रतिनिधि या फिर ब्लाक स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारी हो सबकी प्राथमिकता विकास की होती है । फिर ऐसा क्या हो जा रहा है कि गड्डा मुक्त सड़क के लिए भूख हड़ताल करनी पड़ रही है ।
उल्लेखनीय है एक सप्ताह पूर्व गड्डा मुक्त सड़क न होने की दशा मे प्रार्थना पत्र देकर जिला प्रशासन को आंदोलन की बात को अवगत कराया गया था । गड्डा मुक्त न होने पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गये है मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनका बयान है कि जब - तक जिलाधिकारी दिव्या मित्तल गड्डा मुक्त सड़क की बात को लिखित नही देगी तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगा । ऐसे मे यह उठना लाजिमी है कि क्या विकास कार्य मे भूख हड़ताल एक सार्थक अंग है या उदासीनता की पहचान है ? बहरहाल गड्डा मुक्त सड़क के लिए यह भूख हड़ताल भले ही पहली बार हो रहा है पर आंदोलन की कवायद मे पहली बार नही हुआ है इसके पहले सात वर्ष पूर्व भूख हड़ताल पर बैठे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह के सपा सरकार मे इसहाक अंसारी के नेतृत्व मे बुनकरो द्वारा अठारह किलोमीटर पैदल यात्रा निकाल कर किया गया था ।
बता दे कि नंदौर से बघुआ कोपिया वाया बखिरा मार्ग की तेरह किलोमीटर दूरी की सड़क कई वर्षो से अपनी बेनूरी पर रो रही है । लेकिन इसके इसके आंसू बन्द नही हो रहे है समाजवादी पार्टी की सरकार से लेकर सबका साथ सबका विकास नीति पर काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गड्डा मुक्त सड़क नीति के साथ पांच वर्ष का कार्य काल खत्म होने जा रहा है । लेकिन इस तेरह किलोमीटर सड़क का दुर्भाग्य खत्म होने का नाम नही ले रहा है ।