उपवन की कलिया तलाशेगी आहट

उपवन की कलिया तलाशेगी आहट

सन्त कबीर नगर - जीवन भागदौड़ की तरह नौकरी की रहनुमाई होती है़ कभी यहां कभी वहां । अगर कुछ ठौर होता है़ तो किया गया ऐसा काम जो जनहित मे ही नही प्रकृति की छटा बिखेरने मे भी काम आता है़ आज भले ही मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र का स्थानांतरण हो गया है़ लेकिन उनकी मौजूदगी महसूस होती रहेगी । विकास भवन के सामने लगा उपवन की पत्तियां जब भी पवन के झोके मे लहरायेगी उसमे सर - सर की होने वाली मधुर आवाज अतुल मिश्र के मौजूद होने की एहसास करायेगी । बगीचे की हरियाली जब भी शीतलता के दामन मे बहेगी तब श्री मिश्र की वह याद ताजा हो जाया करेगी जिसे पानी की बूंद मे सामाजिकता का सबक समाहित कर पौधो को लहराने का सुनहरा भविष्य दिया है़ । भला श्री मिश्र के इस योगदान को जनपद कैसे भूल सकता है़ जो मौन होकर भी इंसानियत का सबक देता है़ सामाजिकता का बल देता है़ । लिहाजा ये कहना कोई अतिशयोक्ति नही होगी कि श्री मिश्र के कदमो के आहट को उपवन की कलिया तलाशेगी ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !