स्वच्छता को लगा विराम सामुदायिक शौचालय मे लटका ताला
स्वच्छता को लगा विराम सामुदायिक शौचालय मे लटका ताला
सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) अधिकारियो की जिम्मेदारियां आज कल लकवा ग्रस्त हो गयी है उदासीनता के चारपाई से मानो उठना मुश्किल हो गया है । निगरानी तो निगरानी शिकायती पत्र को देखना भी गंवारा नही है । स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले मे शौच मुक्त व्यवस्था मे ग्राम पंचायत भगठान मे बने सामुदायिक शौचालय के पर्याप्त बजट खर्च बाद भी आधे - अधूरे दशा मे है । अधिकारियो की मनमानी की हद तो तब और हो गयी जब इसके संचालन मे देखभाल व मेन्टेनेन्स खर्च के रूप मे सत्ताइस हजार रूपये के भुगतान बाद शिकायतकर्ता रामलौट राही की जन शिकायत की जांच के बजाय ए डी ओ पंचायत द्वारा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दिया जाने लगा है ।
बताते चले कि विकास खण्ड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत भगठान मे बना सामुदायिक शौचालय की दशा बेहद खराब है । आधे अधूरे निर्माण कार्य के साथ शिकायतकर्ता रामलौट राही द्वारा ताला जड़ दिया गया है । शिकायतकर्ता की माने तो ताला जड़ने के पीछे की गयी शिकायत है जब तक शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए सक्षम अधिकारियो द्वारा जांच नही की जाती है तब - तक ताला नही खोला जायेगा । स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले मे शौच मुक्त अभियान के अन्तर्गत बने सामुदायिक शौचालय भ्रष्टाचार की कोई चीज नही है । यह शुद्ध वातावरण और लज्जा को बनाये रखने वाला मानव समाज का अहम हिस्सा है शुद्ध वातावरण से ही मानव समाज स्वस्थता का लाभ उठा सकता है । शिकायतकर्ता रामलौट राही ने बताया कि ताला न खोले जाने की दशा मे ए डी ओ पंचायत द्वारा मुकदमा दर्ज कराने का धमकी दिया जा रहा है ।