बीजेपी उम्मीदवार का जनाधार पड़ा कमजोर पार्टी ने लगाई ताकत !

बीजेपी उम्मीदवार का जनाधार पड़ा कमजोर पार्टी ने लगाई ताकत !

राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष कर रहे जनसभा अपील


सन्त कबीर नगर = 2017 के विधानसभा चुनाव मे जनपद के तीनो विधानसभा की सीटो को जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी को लोहे के चने चबाने पड़ रहे है । जिन प्रत्याशियो के ऊपर जीत का भरोसा जताया है उनका कोई जनाधार नही है । चाहे वह विधानसभा क्षेत्र धनघटा हो चाहे विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद हो यहां के क्षेत्र मे प्रत्याशियो का कोई जनाधार नही है वही विधानसभा क्षेत्र मेहदावल की सीट पर निषाद पार्टी के गठबंधन से चुनाव लड़ रहे अनिल त्रिपाठी को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है क्यो कि जिस निषाद पार्टी के बैनर तले श्री त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे है उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष डां संजय निषाद को वहां की बाहुल्य निषाद जनता पूर्व के महीने मे बगावत कर नकार चुकी है । यही नही उनके पुत्र सांसद प्रवीण निषाद द्वारा विकास कार्य से सिर्फ दूर ही नही है बल्कि कोविड काल मे वे कही नजर नही आये थे । इसी क्रम मे विधानसभा के खलीलाबाद से अंकुर राज तिवारी है जिनका कोई जमीनी पकड़ नही है लिहाजा इन्हे जीताने के लिए राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन , उप मुख्यमंत्री डां दिनेश शर्मा , राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह चुनावी जनसभा का रास्ता अख्तियार कर चुके है । इसी क्रम मे धनघटा विधानसभा से प्रत्याशी गणेश चौहान है इनका भी कोई जमीनी पकड़ नही है इन्हे जीताने के लिए दिल्ली प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी , राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपील मौजूदगी दर्ज करा चुके है । इसी क्रम मे तीन दिन पहले विधानसभा मेहदावल राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा गठबंधन को मजबूत करते हुए प्रत्याशी अनिल त्रिपाठी के पक्ष मे मतदान करने के लिए मतदाताओ से जीत का आशीर्वाद मांगने का काम कर चुकी है । 
बहरहाल मतलब सिद्ध करने आये राष्ट्रीय अध्यक्ष , प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री से लेकर राष्ट्रीय मंत्री , केंद्रीय मंत्री के अपील क्या गुल खिलाते है ये तो आने वाला कल बतायेगा । अलबत्ता प्रत्याशियो को जीताने का भरपूर संघर्ष किया जा रहा है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !