दो दिवसीय " रंग दे बसन्ती " कार्यक्रम का होगा आयोजन
दो दिवसीय " रंग दे बसन्ती " कार्यक्रम का होगा आयोजन
सन्त कबीर नगर = आजादी की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर " आजादी का अमृत महोत्सव " के क्रम मे दो दिवसीय " रंग दे बसंती " कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । उक्त जानकारी देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रमुख सचिव संस्कृति अनुभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रपत्र संख्या 231/4 = 2022 दिनांक 16 मार्च के आदेश क्रम मे मुख्य विकास अधिकारी के दिशा निर्देश मे 22 व 23 मार्च को बिंदु संख्या 2 के निर्देशानुसार वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी के साथ खंड विकास स्तर एवं विकास खंड क्षेत्र के शहीद स्थलो की साफ सफाई एवं दीप प्रज्ज्वलन तथा लाइटिंग की व्यवस्था कराई जायेगी । जनपद के सभी प्राथमिक / उच्च प्राथमिक विद्यालयो समस्त माध्यमिक विद्यालयो मे " रंग दे बसंती " कार्यक्रम का आयोजन वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के साथ किया जायेगा । उक्त आयोजन मे शहीदो पर आधारित चित्र अभिलेख , शहीद स्थलो पर दीप , पुलिस बैण्ड का वादन , चित्र कला प्रतियोगिता , भूले बिसरे शहीदो पर कहानी लेखन , आजादी की थीम पर आधारित फिल्म , नाट्योत्सव , लोक गायन , बिरहा आदि कार्यक्रम / गतिविधियो का आयोजन विभिन्न विभागो के माध्यम से किया जायेगा । रंग दे बसन्ती कार्यक्रम का ऐतिहासिक महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि 22 मार्च 1902 मे प्रदेश का नाम नार्थ वेस्ट प्राविंसेज से यूनाइटेड प्राविंसेज आफ आगरा एण्ड अवध किया गया था । 23 मार्च 1931मे शहीदी दिवस स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायको भगत सिंह , राजगुरु एवं सुखदेव की शहादत का दिवस को रंग दे बसंती कार्यक्रम के रूप मे मनाया जायेगा । इसी क्रम मे उन्होंने बताया कि 6 अगस्त 1938 मे प्रदेश का पहचान चिन्ह ( कोट आफ आर्म्स ) का अनुमोदन किया गया था जो कि प्रदेश की गौरवशाली इतिहास और परम्पराओ का द्योतक है । 8 अगस्त 1942 मे भारत छोड़ो आन्दोलन का प्रस्ताव पारित हुआ था । 9 अगस्त 1925 मे काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस के क्रम मे क्रांति पर्व के रूप मे " 6,7,8,9 अगस्त को चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा ।