प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धांत पर किसान तुरंत उठाये खेत तालाब योजना का लाभ = सत्येन्द्र कुमार तिवारी
प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धांत पर किसान तुरंत उठाये खेत तालाब योजना का लाभ = सत्येन्द्र कुमार तिवारी
संत कबीर नगर = भूमि संरक्षण अधिकारी सत्येन्द्र कुमार तिवारी ने बताया है उ0प्र0 कृषि निदेशक (भू0सं0) गोरखपुर मण्डल गोरखपुर के कार्यालय द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत वर्ष जल संचयन हेतु संचालित लघु एवं मध्यम खेत तालाब निर्माण हेतु दिनांक 26 अप्रैल 2022 से आनलाइन बुकिंग प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है , जिसके आनलाइन बुकिंग कराने एवं तालाब स्वीकृति / अनुमोदन के समयान्तर्गत कार्यवाही की जानी है ताकि प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धान्त पर लाभार्थियों का चयनकर लक्ष्य के प्राप्ति के उपरान्त प्रगति की कार्यवाही की जा सके ।
उन्होंने बताया कि पारदर्शी किसान सेवा योजना पोर्टल upagriculture.com से खेत तालाब हेतु किसनो द्वारा टोकन निकालकर आनलाइन प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धान्त पर मत्स्य पालन , सिंघाडा /जलीय खेती एवं माइक्रोइरीग्रेशन हेतु लघु खेत तालाब 22ग 20ग 3 मीटर आकार एवं मध्यम तालाब 35ग 30ग 3 मीटर आकार की बुकिंग माह 26 अप्रैल 2022 से प्रारम्भ किया जाना है , पोर्टल से कन्फर्म टोकन निकालने के पश्चात एसएमएस के माध्यम से किसानो के पंजीकृत मोबाईल पर टोकन मनी जमा करने की सूचना भेजी जाएगी । टोकन मनी लघु खेत - तालाब 22ग 20ग 3 मीटर आकार हेतु रू0 1000.00 तथा मध्यम तालाब 35ग 30ग 3 मीटर हेतु रू0 2000.00 निर्धारित बैंक की शाखा मे जमा करानी होगी । टोकन मनी जमा होने की पुष्टि ऑनलाइन बैंक से प्राप्त होने के पश्चात आगामी 15 दिन के भीतर किसान को अपने निर्धारित खेत जिसमे तालाब खुदवाना है , उसकी खतौनी , खेत का फोटो तथा निर्धारित घोषणा-पत्र पोर्टल पर अपलोड करना होगा । निर्धारित तिथि तक टोकन मनी जमा ही किए जाने पर लाभार्थी की बुकिंग निरस्त हो जाएगी तथा प्रतीक्षा सूची के अगले लाभार्थी का टोकन कन्फर्म करते हुए उसे टोकन मनी जमा किए जाने का अवसर प्रदान किया जाएगा । टोकन मनी जमा हो जाने की पुष्टि ऑनलाइन बैंक द्वारा प्राप्त होते ही आगामी 15 दिन के भीतर लाभार्थी को अपने निर्धारित खेत जिसमे तालाब खुदवाना है , उसकी खतौनी , खेत की फोटो , घोषणा पत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेख पोर्टल पर अपलोड करना होगा । यदि निर्धारित अवधि के भीतर लाभार्थी द्वारा परिपत्रो को पोर्टल पर अपलोड नही किया जाता है तो टोकन मनी जब्त कर ली जाएगी । अभिलेख अपलोड होने के 02 सप्ताह के भीतर भूमि संरक्षण अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर तालाब बनाने हेतु उपयुक्त स्थल की पुष्टि पोर्टल पर ही ऑनलाइन करनी होगी । किसान को खेत-तालाब बनाने हेतु एसएमएस भी पंजीकृत मोबाईल पर भेजा जाएगा । भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा आवेदित भूमिस्थल खेत-तालाब बनाने हेतु उपयुक्त पाए जाने की पुष्टि पोर्टल पर करने के 30 दिन के भीतर किसान को तालाब खुद वाना होगा । भुगतान प्रक्रिया तीन किश्तो मे की जाएगी लघु खेत तालाब मे रू0 52500.00 अनुदान , मध्यम खेत-तालाब 114200.00 देय है । अनुदान की प्रथम किश्त (देय अनुदान का 50 प्रतिशत) का भुगतान कार्य प्रारम्भ होने के पश्चात एक ही कोण से खेत की खुदाई होते हुए मशीन की फोटो तथा तालाब का आगणन भूमि संरक्षण अधिकारी को पोर्टल पर अपलोड करने के पश्चात किया जाएगा । दूसरी किश्त (देय अनुदान का 25 प्रतिशत) का भुगतान कच्चा कार्य पूर्ण होने के पश्चात माप-पुस्तिका की प्रति एवं समान कोण से मृदा कार्य की फोटो अपलोड करने के पश्चात किया जाएगा । अंतिम किश्त (देय अनुदानका 25 प्रतिशत) का भुगतान शूट टाईप पक्की इनलेट संरचना के निर्माण के पश्चात पूर्व के कोण से फोटो , दरेशी के कार्य एवं माप-पुस्तिका के अपलोड के पश्चात किया जाएगा । खेत-तालाब का कार्यपूर्ण होने के पश्चात साथ अनुदान पर स्प्रिकलर सेट की स्थापना हेतु तालाब की सूची लाभार्थी के मोबाईल नम्बर एवं आधार संख्या के साथ जिला उद्यान अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा एवं स्प्रिंकलर सेट स्थापित कराया जाएगा ।