विविधताओ विषमताओ असमानताओ के बावजूद साथ बने हुए है = सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव

विविधताओ विषमताओ असमानताओ के बावजूद साथ बने हुए है = सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव


संत कबीर नगर = भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयन्ती विकास भवन सभागार मे बड़े धूमधाम से मनाई गई । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एस0एन0 श्रीवास्तव एवं विकास भवन के अन्य अधिकारियो ने बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धासुमन अर्पित किया ।
मुख्य विकास अधिकारी एस0एन0 श्रीवास्तव ने कहा कि भारत रत्न डां भीम राव अम्बेडकर का योगदान बहुत है , कमजोर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने जो संवैधानिक व्यवस्था बनाई वह अपने आप मे विशिष्ट है उनके द्वारा निर्मित संविधान को यदि गंभीरता से समझना है तो भारतीय संविधान के लागू होने से पहले की व्यवस्थाओ को समझना होगा ।
उन्होंने कहा कि हम विविधताओ , विषमताओ , असमानताओ के बावजूद , इतने वर्षाे से साथ बने हुए है तो इसका बहुत बड़ा कारण हमारा संविधान ही है । बाबा साहब के संविधान ने भारत को वह ऊॅचाईयां दी है जिसके कारण आज भारत पूरे विश्व मे एक अलग और मजबूत राष्ट्र के रूप मे नजर आता है ।
इसी क्रम मे नगर पालिका परिषद खलीलाबाद कार्यालय मे अधि0 अधिकारी नगर पालिका सुरेश कुमा मौर्य एवं नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारियो द्वारा भारत रत्न डां भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया । जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय मे डां भीमराव अम्बेडकर जी जयंती पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय खलीलाबाद जनार्दन यादव , ईएमआईएस इचार्ज शिव प्रसाद चौधरी आदि अधिकारी एवं कर्मचारियो द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !