राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा का आयोजन कल

राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा का आयोजन कल

हम सबसे पहले और अन्त मे भारतीय है...!


नाशिक = 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर " धर्म मे मानवीय मूल्य " विषयांतर्गत राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा का आयोजन कल होगा । यात्रा का शुभारंभ शहीदो को सलामी देकर राम मंदिर से किया जायेगा । जो जैन मंदिर , चर्च , मस्जिद , गुरुद्वारा , बुद्ध बिहार होते हुए शालीमार ( डां बाबा साहेब आंबेडकर मूर्ति ) तक किया जायेगा । कार्यक्रम मे 35 कालेज के छात्र व 35 की छात्राये एवं 30 आर्गेनाइजर भाग लेगे ।  हर धर्म के बच्चे अपने अपने ट्रेडिशनल ड्रेस मे होगे । छात्र छात्राओ द्वारा धर्म गुरुओ से सवाल जवाब भी किया जायेगा ।
कार्यक्रम की सफलता के क्रम मे अबदुल्लाह खान द्वारा बतौर अपील सभी प्रतिनिधियो को शहीद स्मारक , शालीमार नाशिक मे सुबह 07: 00 बजे उपस्थित होने का निवेदन किया गया है । यात्रा मे भाग लेने के लिए छात्र और छात्राओ से भी बतौर अपील सुबह 08:00 बजे हुतात्मा स्मारक , पुराने सीबीएस बस डिपो के पास कलेक्टर कार्यालय निकट उपस्थित होने का आवाह्न किया गया है । राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा का शुभारंभ सुबह 09: 00 बजे शहीदो को सलामी देकर किया जायेगा ।
दौरान सभी धर्मगुरुओ का भारतीय संविधान की प्रति के साथ स्वागत किया जायेगा । यात्रा का समापन शालीमार ( डां बाबा साहेब आंबेडकर मूर्ति ) प्रस्तावना का पाठ कर किया जायेगा ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !