चन्द महीने मे टूटा बेतरतीब तरीके से तिरंगा झण्डा का चबूतरा

चन्द महीने मे टूटा बेतरतीब तरीके से तिरंगा झण्डा का चबुतरा 


सन्त कबीर नगर { मेहदावल } बेशक विकास के क्रम मे कार्यो को गति मिल रही है । लेकिन इसके जो स्वरूप उभर कर आ रहे है वे किसी गैरजिम्मेदाराना से कम नही है । अभी तक तो विकास को गति देने वाले मार्ग सड़क , इण्टरलॉकिंग , खड़ंजा , गन्दगी को मात देकर खुशनुमा माहौल देने वाला नाला , नाली आदि के क्रियान्वयन मे अनियमितता से लेकर मानक की गुणवत्ता प्रभावित होता देखा जा रहा था । अब गैरजिम्मेदाराना रवैया राष्ट्र की आन बान शान तिरंगा झण्डा के चबूतरा निर्माण मे भी अपनाया जाने लगा है ।
उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड मेहदावल के ग्राम पंचायत खजुरा कला मे पन्द्रह अगस्त के अवसर पर बहुउद्देशीय अमृत सरोवर पर बना तिरंगा झण्डा का चबूतरा बेतरतीब तरीके से टूट चुका है । जिससे यह स्पष्ट होता है कि चबूतरा निर्माण मे गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया गया है । जिसे किसी भी लिहाज से जायज नही कहा जा सकता है । बात जब देश की आन बान शान तिरंगा झंडा के चबूतरे की हो तो और गंभीर हो जाती है । जिम्मेदारो को अपनी जिम्मेदारी इस कदर खलने लग गई है कि तिरंगा झण्डा के चबूतरे के निर्माण कार्य मे भी गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाना पड़ गया है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !