।। इन्सानियत ।। मदद का बढ़ाया गया हाथ
।। इन्सानियत ।। मदद का बढ़ाया गया हाथ ।। परहित सरिस धर्म नहि भाई । पर पीड़ा सम नहि अधमाई ।। सन्त कबीर नगर { धनघटा } विधानसभा क्षेत्र के गागरगाड़ घुरहा मे विगत दिनो हुई आगजनी की सूचना पर घटना स्थल पहुंच कर धनघटा विधायक गणेश चौहान द्वारा मदद का हाथ बढ़ाया गया । स्थानीय लोगो से जानकारी प्राप्त करते हुए पीड़ित परिवारो को हर सम्भव मदद का आश्वासन के साथ आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया गया । इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष भरत भुआल चौधरी , जिलामंत्री कपिल देव कन्नौजिया , जिला कार्यसमिति सदस्य श्रीराम मधुर कसौधन , अनिल पाण्डेय , प्रेम सिंह , पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जियूत लाल निषाद सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।