पर्यवेक्षक की निगरानी मे सामाजिक अंकेक्षण का हुआ आयोजन

पर्यवेक्षक की निगरानी मे सामाजिक अंकेक्षण का हुआ आयोजन 


सन्त कबीर नगर { नाथ नगर } ग्राम पंचायत भोगीपुर मे पर्यवेक्षक की निगरानी मे सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन हुआ । 
वित्तीय वर्ष 2022- 2023 के कुल 18 परियोजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे आडिट किया गया ।
वित्तीय वर्ष की कुल व्यय राशि 3792492 रहा है ।  
पंजीकृत 363 श्रमिको के सापेक्ष 320 मनरेगा मजदूरो के बीच 3708 मानव दिवस का सृजन हुआ ।
सामाजिक अंकेक्षण के मूल उद्देश्य " पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही " की जानकारी देते हुए सोशल आडिट टीम बीआरपी सन्त देव द्वारा ग्रामवासियो को जागरूक किया गया । उन्होंने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण का मूल उद्देश्य गांव के विकास मे परियोजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे ग्रामवासी जागरूकता का परिचय दे । ताकि विकासशील लाभकारी योजनाओ के क्रियान्वयन मे किसी प्रकार की अनियमितता एवं भ्रष्टाचार जैसा कृत्य होने न पाये । 
बैठक की अध्यक्षता सोनमती द्वारा किया गया । बैठक का आयोजन पर्यवेक्षक अपर सांख्यकीय अधिकारी वीरेंद्र यादव के मौजूदगी मे संपन्न हुआ ।
इस अवसर टीम सदस्य हरहंगी प्रसाद , उर्मिला , राम सजीवन सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !