सोशल आडिट के विश्वसनीयता को नगण्य कर रहे अधिकारी !

सोशल आडिट के विश्वसनीयता को नगण्य कर रहे अधिकारी !


सन्त कबीर नगर { मेहदावल } सामाजिक अंकेक्षण की विश्वसनीयता मे पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के तहत जन जागरूकता के साथ योजनाओ के शत - प्रतिशत  क्रियान्वयन मे सोशल आडिट टीमो द्वारा आडिट तो किया जा रहा है । लेकिन सोशल आडिट के मूल उद्देश्य के मुताबिक अगर देखा जाय तो सम्बन्धित अधिकारियो द्वारा सामाजिक अंकेक्षण की विश्वसनीयता को भरसक प्रयास मे प्रभावित करने मे कोई कोर कसर नही छोड़ा जा रहा है । 
उल्लेखनीय है कि प्रखंड मेहदावल क्षेत्र के साड़े खुर्द मे वित्तीय वर्ष 2022 - 23 के 30 लाख 55 हजार 392 रुपए की व्यय राशि मे 20 परियोजनाओ तथा ग्राम पंचायत पेड़ारी कला मे 28 लाख की व्यय राशि मे 31 परियोजनाओ का ऑडिट किया गया । इसी क्रम मे सोशल आडिट टीमो द्वारा साड़े कला , रक्शा एवं रानीपुर मे सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन किया गया । लेकिन ग्राम पंचायत साड़े कला एवं साड़े खुर्द के तकनीक सहायक राम बेलास के अलावा किसी भी ग्राम पंचायत मे न तो टीए नजर आये और न ही सचिव नजर आये जिससे इनके द्वारा सोशल आडिट को जो सहयोग मिलना चाहिए वह नही मिल पाया । यही नही उक्त ग्राम पंचायतो के नियुक्त पर्यवेक्षको द्वारा कही जायजा नही लिया गया । जिससे कही न कही सोशल आडिट की ढुलमुल रवैया को बने रहने का बल मिल गया ।
लिहाजा इसी तरह अगर सम्बन्धित अधिकारियो मे सचिव , टीए व पर्यवेक्षको आदि की ऑडिट के प्रति उदासीनता बनी रही तो सरकार की मंशा को खत्म होने की क्या कहे आडिट की अपनी जमीन तक नजर नही आयेगी । 
बताते चले कि 2011 से चल रहे सोशल ऑडिट को आज तक वह मुकाम हासिल नही हो हुआ जिसके मूल उद्देश्य मे सोशल ऑडिट का आयोजन किया जा रहा है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !