।। दुर्भाग्य ! ।। रिकवरी के जद यू फिर आया इनायत पुर !

।। दुर्भाग्य ! ।। रिकवरी के जद मे फिर आया इनायतापुर !


पूर्व वर्ष के 33.456.00 रूपये की रिकवरी के भांति ग्राम पंचायत !


सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } ईमानदारी का राग अलापने वाले ग्राम प्रधान का प्रतिनिधित्व भ्रष्टाचार के जद मे आता हुआ दिखाई दे रहा है । पूर्व वर्ष के वित्तीय वर्ष मे 33 हजार 4 सौ 56 रुपये की रिकवरी की पुनरावृत्ति को दोहराते हुए 5 सीआईबी बोर्ड के भुगतान सहित फर्जी मस्टररोल के साथ 90 मीटर की जगह 80 मीटर का जहां मामला मिला वही औचक निरीक्षण मे पहुंचे जिला विकास अधिकारी के पूछे जाने पर श्रमिको द्वारा न तो किसी साइट का नाम बताया जा सका और न ही जाब कार्ड दिखाया जा सका । पंचायत भवन तक रास्ता न होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई । 5 इण्टर लाकिंग के फाइल मे 2 मौके पर पाये गये । भौतिक सत्यापन को लेकर परियोजनाओ की जानकारी मे टीम द्वारा उत्तर न दिये जाने पर आडिट के मूल उद्देश्य को प्रभावित होने के क्रम मे उन्होने कार्यवाई करने की बात कही । 
उल्लेखनीय है कि टीम कोआर्डिनेटर अखिलेश शर्मा द्वारा वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 का आडिट करते हुए बताया गया कि 30 लाख 83 हजार 571 सौ की व्यय राशि मे 38 परियोजनाओ के आडिट मे पंजीकृत 360 श्रमिको के सापेक्ष सक्रिय 255 मनरेगा मजदूरो मे सृजित 7779 मानव दिवस एवं 12 पीएम आवास का आडिट किया जा रहा है । जिसमे 16 लाख 56 हजार 927 मजदूरी व्यय एवं 14 लाख 26 हजार 644 सौ रूपये सामग्री व्यय हुआ है । 12 पी एम आवास लाभ मे 3 अपूर्ण पाया गया जिसके लाभार्थियो को एक महीने मे पूर्ण करने का मोहलत देते हुए अन्यथा की दशा मे रिकवरी की बात कही गई । 5 परियोजनाओ के सीआईबी बोर्ड के भुगतान मे किसी परियोजना पर सीआईबी बोर्ड लगा नही पाया गया ।
दौरान जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया । जिस दरम्यान न सभी परियोजनाओ का अभिलेख उपलब्ध रहा और न ही तकनीकि सहायक व सचिव उपस्थित रहे । जिसे लेकर जिला विकास अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई । ग्राम पंचायत मे हुए 5 इण्टरलाकिंग के भौतिक सत्यापन मे टीम द्वारा उत्तर नही दिया जा सका । जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला विकास अधिकारी द्वारा कार्यवाई करने की बात कही गई । दौरान एक परियोजना के भौतिक सत्यापन के समय ग्राम प्रधान द्वारा 5 % एमबी एवं 5 % स्वीकृति का ब्लाक अधिकारी कर्मचारी द्वारा कमीशन लिए जाने की बात कही । किसी भी परियोजना साइट पर काम किये जाने के सवाल पर उपस्थित श्रमिको द्वारा न तो कोई उत्तर दिया जा सका और न ही जाब कार्ड दिखाया जा सका ।
बैठक की अध्यक्षता केयर टेकर सुषमा देवी द्वारा किया गया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !