जनता के भावना को अनदेखा न किया जाय सही सही मतगणना हो - पप्पू निषाद

जनता के भावना को अनदेखा न किया जाय सही सही मतगणना हो = पप्पू निषाद 


सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } एक्जिट पोल गलत दिखाया जा रहा है वोट कही और दिखाया कही और जा रहा है , इससे मतदाताओ मे रोष है ।जनता के भावना को अनदेखा न किया जाय सही - सही मतगणना हो । उक्त बाते इण्डिया गठबंधन सपा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद ने कही । वे आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे । उन्होंने कहा कि चार सौ पार कहना और बात है चार सौ की हार होने वाली है इंडिया गठबंधन सरकार बनाने वाली है । वो कह रहे है चार सौ पार और हम लोग हो रहे है लाखो पार ।
इसी क्रम मे जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि चरणो द्वारा फर्जी एक्जिट पोल चला करके जनता को भ्रमित किया जा रहा है , इण्डिया गठबंधन को जनता ने अपार समर्थन दिया है उससे हम समाजवादी के लोग अच्छे बहुमत से चुनाव जीत रहे है । उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान हमारे मतगणना एजेंटो के द्वारा फार्म 17 सी पीठासीन अधिकारी से बूथ एजेंटो ने मतदान के दिन प्राप्त किया गया है , मतगणना के दौरान मतगणना एजेंटो द्वारा ईवीएम मशीन खोलने पर कुल वोट फार्म 17 सी से मिलान किया जायेगा । दोनो के बीच भिन्नता होने पर मतगणना रोक दिया जायेगा , और जिला निर्वाचन अधिकारी को मौके पर बुलाकर समस्या का निदान कराया जायेगा , सही मतो की संख्या मिलने पर आगे का मतगणना शुरू कराया जायेगा । 
इसी क्रम मे एक्जिट पोल का खण्डन करते हुए लोकसभा प्रभारी ने कहा कि अफवाहो का बाजार गर्म है निश्चित रूप से मोदी मीडिया का खेल है । जबकि निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकारो ने भी एक्जिट पोल का खण्डन किया है मतगणना निष्पक्ष रूप से होना चाहिए पर्यवेक्षक से मिल कर बात की गई है । ये सीट निश्चित रूप से इण्डिया गठबंधन जीत रही है ।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष गौहर अली खान , सुबोध यादव , के डी यादव , राहुल यादव आदि पार्टी अधिकारी , पार्टी कार्यकर्ता आदि गणमान्य उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !