ग्राम प्रधानो के गले का फांस बना विकास कार्य !

ग्राम प्रधानो के गले का फांस बना विकास कार्य !


कब होगा भुगतान मुसीबत मे ग्राम प्रधान 


सन्त कबीर नगर = बेशक बेहतर जीवन यापन की सुव्यवस्था मे विकास कार्य मायने रखते है पर जब वह गले का फांस बन जाये तब उसे किस मायने मे देखा जाय ? उठता हुआ यह सवाल तो बहुतो से उत्तर मांगता नजर आ रहा है पर इसका उत्तर अगर सरकार मात्र दे तो सुशासन की बात को बल मिल जाय ।
जिसके विकास नीति के अनुपालन मे ग्राम प्रधानो ने विकास कार्य कराकर सरकार की विकास प्राथमिकता को बल देने का काम किया ।
उल्लेखनीय है कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरकार की विकास की प्राथमिकता मे ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधानो द्वारा मनरेगा योजना के तहत पक्के वर्क को कराये लगभग डेढ़ साल से अधिक का समय व्यतीत हो गया है । लेकिन उसमे व्यय हुए राशि का भुगतान आज तक नही हुआ । जिससे ग्राम प्रधान न केवल परिवार के भरण पोषण मे अभिशाप स्वरूप असमर्थता के साथ मानसिक तनाव का सामना कर रहे है बल्कि खरीदे गये मटेरियल के क्रम भुगतान मे मान - सम्मान को भी खो रहे है । ऐसे मे यह कहना कोई अतिश्योक्ति नही होगी कि बेशक बेहतर जीवन मे विकास कार्य के मायने सफल जीवन के कटैगिरी मे आते है और सरकार की प्राथमिकता मे बेहतर सुशासन के क्रम मे आता है लेकिन विकास कार्य मे व्यय हुए राशि का अगर समय से भुगतान नही होता है तो वह किसी गले की फांस से कम नही है । 
जिसका एहसास जीवन के हर बेशकीमती पल मे ग्राम प्रधान कर रहे है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !