कही किसी आला अधिकारी की यहां गाड़ी न फंस जाय
कही किसी आला अधिकारी की यहां गाड़ी न फंस जाय
सन्त कबीर नगर = जिले के किसी आला अधिकारी के किसी अचानक दौरे से इस रास्ते से गुजरना कही भारी न पड़ जाय । वरना दौरा तो दौरा दायित्व निर्वहन की जिम्मेदारी भी चूक का आभास करा जायेगी ।
उल्लेखनीय है कि खलीलाबाद क्षेत्र का बुधाकला चौराहे से सरैया , धनघटा क्षेत्र का अशरफ पुर चौराहा , डिहवा बाजार चौराहा से घोरांग का रास्ता बेहद खराब है । जगह - जगह गड्ढा ऊपर से बरसात का जमा पानी रास्ते को घातक बना दिया है । ड्राइविंग की जरा भी चूक न केवल गाड़ी को फंसा देगी बल्कि परेशानी की सबब के साथ दायित्व निर्वहन की चूक मे " अब पछताये होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत " का उदाहरण जीवन्त कर जायेगा ।