।। पीएम आवास ।। पात्र व्यक्ति योजना लाभ से न हो वंचित सूची का गांवो मे किया जाय प्रदर्शन = जिलाधिकारी
।। पीएम आवास ।। पात्र व्यक्ति योजना लाभ से न हो वंचित सूची का गांवो मे किया जाय प्रदर्शन = जिलाधिकारी
संत कबीर नगर = जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता मे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस 2018 की सूची मे पात्र लाभार्थियो का नाम जोड़े जाने से सम्बन्धित बैठक विकास खण्ड अधिकारियो एवं एडीओ/वीडीओ के साथ कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित हुई । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे ।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियो का नाम जोड़े जाने के सम्बन्ध मे सभी खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास हेतु पात्रता की शर्तो मे किये गये संशोधन के बाद जनपद के सभी विकास खण्डो के प्रत्येक गाँव मे सर्वे कर पात्रता की श्रेणी मे जुड़ सकने वाले नये लाभार्थियो को चिन्हित कर सूची तैयार की जाये तथा सूची का गाँवो मे प्रदर्शन भी किया जाये जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे ।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2024 से 2029 तक के लिए स्वतः पात्रता के अन्तर्गत आने वाले सभी परिवारों को पहले से भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है । इसके बावजूद अब सरकार द्वारा पात्रता की शर्तो मे संसोधन करते हुए ऐसे परिवारो को भी पात्रता की श्रेणी मे लाये जाने हेतु सर्वे कराया जाना है । जिनके पास वर्तमान मे निर्धारित 10 मानक के अन्तर्गत न आते हो जैसे पात्रता हेतु मोटर चालित तीन/चार पहिया वाहन न हो, यन्त्रीकृत तीन/चार पहिया कृषि उपकरण न हो, 50 हजार रूपया अथवा इससे अधिक की के0सी0सी0 धारक न हो, परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी न हो, गैर कृषि उद्यमों में सरकार द्वारा परिवार पंजीकृत न हो, परिवार में कोई सदस्य 15 हजार रूपये से अधिक प्रतिमाह न कमा रहा हो, परिवार आयकर न देता हो, परिवार आयकार अथवा व्यवसायकर न देता हो, परिवार के पास 2.5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि न हो तथा परिवार के पास 5 एकड़ या इससे अधिक असिंचित भूमि न हो । उक्त के अतिरिक्त सभी परिवार जिनके पास पक्का मकान नही है वे अब प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हेतु पात्र होगे ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धुओं के साथ प्रेस-वार्ता करते हुए इसका प्रचार-प्रसार करने की अपील की गयी, जिससे सभी पात्र व्यक्तियो/परिवारो को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ मिल सके ।