खानापूर्ति मे हुआ सोशल आडिट

खानापूर्ति मे हुआ सोशल आडिट 

वित्तीय विचलन बना मुख्य ध्येय 

सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } जैसे पाखंड मे सदाचार और चापलूसी मे सद्विचार की एक दुनिया संवरने लगती है वैसे ही सोशल आडिट मे कागजी कोरम एक विशेष दायित्व निर्वहन बनने लगा है । ऐसे मे भला सोशल आडिट का वह मूल उद्देश्य क्या मायने रखेगा जिसकी उदासीनता मे ब्लाक से लेकर जिला मुख्यालय के सक्षम अधिकारियो की निगहबानी काम कर रही है । वित्तिय विचलन मे सोशल आडिट को संपन्न करवाना एक ध्येय बन चुका है ।
उल्लेखनीय है कि विकास के मायने मे संचालित हो रही परियोजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे विभिन्न फाइलो को नियमानुसार बेहद जरूरी माना गया है उसके लिए अधिकारियो कर्मचारियो की नियुक्तियां हुई है । लेकिन जैसे दिवा स्वप्न की एक कहावत प्रचलित है ऐसे ही फाइलो और उसके जिम्मेदारो की स्थिति देखी जा रही है । न फाइलो की पड़ी है और न उससे संबंधित परियोजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन की पड़ी है । मसलन ग्राम पंचायत राउतपार मे सक्रिय 180 श्रमिको के 7492 मानव दिवस के सृजन मे 45 लाख 55 हजार 903 रुपये की कुल व्यय राशि मे { 5 इण्टरलाकिंग, 4 चकरोड, 3 गड़ही, 8 पटरी पटाई } 20 परियोजनाओ एवं 1 पीएम आवास मजदूरी की सोशल आडिट कागजी कोरम मे सकुशल संपन्न किया गया । न परियोजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे मानक के अनुरूप भौतिक सत्यापन किया गया और न ही परियोजनाओ से संबंधित सभी फाइलो को उपलब्ध करवाया गया । जबकि परियोजनाओ के मानक के अनुरूप सत्यापन मे तकनीकी सहायक का सहयोग अनिवार्य है ।
लिहाजा प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस ग्राम पंचायत मे सेवन रजिस्टर नही है और न ही इस ग्राम पंचायत के मनरेगा मजदूरो के पास उनका जाब कार्ड है ।
बैठक की अध्यक्षता कर रही सुशीला के मुताबिक उसके जाबकार्ड से लेकर सभी श्रमिको के जाब कार्ड ग्राम प्रधान के घर पर है । जो चले हुए मस्टररोल व अपलोड हुए फोटो सहित श्रमिको के हाजिरी की कारगुजारी की तरफ इशारा करता हुआ नजर आ रहा है । बहरहाल ग्राम प्रधान द्वारा बैठक मे एक भी ग्राम पंचायत सदस्य की उपस्थिति स्पष्ट नही की जा सकी । जो इनके साथ होने वाली बैठको पर सवाल खड़ा करता है । यह स्थिति तब है जब ब्लाक से लेकर जिले स्तर तक कई सक्षम अधिकारी विकास की प्राथमिकता मे निर्देश के साथ समीक्षा बैठक करते रहते है । दायित्व की अनदेखी मे सचिव व तकनीकी सहायक द्वारा सहयोग नही किया गया । पर्यवेक्षक दिवा स्वप्न बने रहे ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान राज कुमार, कोआर्डिनेटर अमृत बाला व टीम सदस्य आदि ग्राम वासी उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !