सोशल आडिट मे क्यो हो रहे है पत्रकार प्रधान आमने- सामने ?
सोशल आडिट मे क्यो हो रहे पत्रकार प्रधान आमने - सामने ?
सन्त कबीर नगर = एक तरफ जहां ग्राम प्रधान बेहतर प्रतिनिधित्व के तौर पर ग्राम पंचायत के विकास पर काम कर रहे है वही दूसरी तरफ सोशल आडिट क्रियान्वित परियोजनाओ के शत- प्रतिशत क्रियान्वयन मे पारदर्शिता उससे संबंधित अधिकारी की जवाबदेही एवं ग्रामीणो की सहभागिता पर काम कर रही है और पत्रकार खबर संकलन का काम कर रहे है । यह और बात है कि सैकड़ा की संख्या मे पत्रकार पहुंच रहे है । हालांकि सूत्रो की माने तो आडिट मे पहुंचने वाले पत्रकार अपना क्षेत्र नही देख रहे है । जो संस्थान के जारी क्षेत्र कार्य के लिहाज से तथाकथित होने की कही न कही बात बनती नजर आ रही है । बात तब और गंभीर नजर आ रही है जब बड़ी संख्या मे पहुंचने वाले पत्रकारो के बीच फर्जी पत्रकारो की चर्चा होती है । जिन्हे दिहाड़ी पत्रकार के नाम से नवाजा गया है ।
अलबत्ता इस बीच अब अगर ग्राम प्रधान एवं पत्रकार के बीच विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है तो यह एक गंभीर विषय बन रहा है ।
लिहाजा ग्राम विकास के क्रम मे ग्राम पंचायतो मे होने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना { ग्रामीण } एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत हुए कार्यो के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे सोशल आडिट के खुली बैठक मे ग्राम प्रधान व पत्रकार आमने सामने दिखाई देने लगे है । वित्तीय वर्ष 2023- 24 के चल रहे सोशल आडिट मे दो विकास खण्डो मे ग्राम प्रधान व पत्रकार के बीच विवाद के मामले हुए और उसके निस्तारण मे थाने पर सुलह समझौते के तौर पर हुआ ।