संदेश

अगस्त, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

छतो के पानी से डूब रहे चौराहे !

छतो के पानी से डूब रहे चौराहे ! ॥ सुरक्षित रास्ता देने मे जिला प्रशासन नाकाम ॥ सन्त कबीर नगर - चौराहो की सड़को पर बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर जिला प्रशासन की बाढ़ राहत कार्य पर कोई सवाल उठने के दायरे हो या न हो पर विकास की प्राथमिकता मे सुव्यवस्था की जिम्मेदारियो पर सवाल जरूर उठ रहा है । आखिर वो प्रशासन की कौन सी मजबूरी है जो बतौर अतिक्रमण जनपद के लगभग हर ग्रामीण चौराहो की सड़को को नाबदान व छतो के पानी से डूबते देख रहा है ?  उल्लेखनीय है कि विकास की जद मे आये ग्रामीण क्षेत्रो मे जगह - जगह चौराहो का सृजन हो रहा है । आवश्यकता की लगभग सभी वस्तुये समय सुगमता से छोटे से छोटे चौराहो से प्राप्त हो जा रहे है बहुतायत लोगो की नींद चौराहो के चाय की चुस्की और गुटका पान मसाला से टूट रहे है । राजनीति के अखाड़े रोज लगते है रोज खत्म होते है । बाशिंदों द्वारा मकान - दुकान निर्माण मे कोई कोर - कसर नही छोड़ा जा रहा है आधुनिकता की कारीगरी आईने की तरह साफ दिखायी दे रही है रुपयो के खर्च मे कोई विशेष बजट नही देखा जा रहा है जमीन खरीदारी से लेकर निर्माण कार्य व निवास व्यवस्था के पीछे रुपया पानी की तरह बहाया जा रहा ...

मनरेगा घोटाले की जांच टेरी खीर हो रही साबित भूख हड़ताल की आती दिख रही है नवैयत

चित्र
मनरेगा घोटाले की जांच टेरी खीर हो रही साबित भूख हड़ताल की आती दिख रही है नवैयत सन्त कबीर नगर - भौतिक सत्यापनो के बावजूद हुई मनरेगा घोटाले की जांच को लेकर विकास खण्ड सांथा के ग्राम पंचायत धर्मसिंहवा निवासी शिकायकर्ता वीरेंद्र भूख हड़ताल पर बैठने की तैयारी मे है । जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन मे शिकायकर्ता ने लिखा है कि अगर मनरेगा घोटाले की जांच नही हुई तो पत्नि व कुछ समर्थको के साथ कोविड 19 के गाइड लाइन अनुपालन के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य होऊंगा । इसके पूर्व जनपद मे भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए मुखर आवाज मे विकास खण्ड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत भगठान , ग्राम पंचायत बरी भरोहिया के शिकायतकर्ता राम लौट राही , विनोद कुमार चतुर्वेदी आदि द्वारा बाकायदे से जिला प्रशासन से धरना प्रदर्शन का आदेश लेकर नामित जांच अधिकारियो के खिलाफ आपत्तिजनक नारा लगाया जा चुका है । मगर अफसोस ! ग्राम पंचायत भगठान का अभी तक जांच नही हुआ । ऐसे मे भूख हड़ताल कितना सफल होगा कुछ कहा नही जा सकता है ।  बहरहाल प्रदेश सरकार की जीरो टालरेन्स नीति अनुपालन मे अधिकारियो के अपेक्षा जनता मुखर होती दिख रही है । अब ...

इंसानियत की जिन्दगी जी गया अब्दुल कयूम

चित्र
इंसानियत की जिन्दगी जी गया अब्दुल कयूम सन्त कबीर नगर ( बखिरा ) चूंकि जिन्दगी के लम्हों वर्षो - बरस जाती है लेकिन उसके मरतबे कुछ ही लम्हो के होते है जिसका उदाहरण वह नव युवक अब्दुल कयूम है जिसकी जिन्दगी कोई लंबा सफर तो नही कर सकी लेकिन जिन्दगी का मर्तबा बता के चली गयी । अपने छोटे से जीवनकाल को वह सबकुछ देकर चला गया जिसे सैकड़ो वर्षो तक जीने वाला नही दे पाता है । इंसानियत के उसके दौर को लोग भले ही चन्द घड़ी मे भूल जाये पर वक्त इंसानियत के इस स्वरूप को कही न कही जरूर संजोय कर रखेगा । यह और बात है कि उसके विश्वास को वक्त ने जरूर अपने दामन मे समेट लिया लेकिन उसके इरादे को छू भी नही सका ।  उल्लेखनीय है कि बखिरा थानांतर्गत मंझरिया पठान निवासिनी शाहिदा खातून पत्नि वसीउल्लाह को पड़रिया पुल आमी नदी मे डूबते देख दुर्गजोत निवासी अब्दुल कयूम पुत्र मोहम्मद मोबीन उम्र पचीस वर्ष नदी मे कूद गया । पानी की तेज धार मे वह महिला को बचा पाता कि स्वयं डूब गया । हालांकि उसका विश्वास भले ही टूट गया पर उसके इरादे को वक्त छू भी नही सका , एक दूसरे व्यक्ति के सहयोग से डूबती महिला को जिन्दगी मिल गयी । कुछ समय बाद गो...

हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

चित्र
हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस सन्त कबीर नगर - रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी मे बड़े ही हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान व बड़े बुजुर्ग डां नैमुल्लाह खान द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया । तदुपरांत राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी , नेता जी सुभाष चन्द्र बोस , सरदार वल्लभभाई पटेल , भगत सिंह , चंद्रशेखर आजाद , अशफाकउल्ला खान के क्रांतिकारी जीवन को याद कर देश की स्वतंत्रता का उल्लेख किया गया । कंपनी निदेशक ने कहा कि यह स्वतंत्रता हमारे पूर्वजो को खून का कतरा - कतरा बहाकर मिली है नैतिक रूप से इसके सुरक्षा की जिम्मेदारी देश के हर नागरिक की है । देश की अखण्डता और हमारा भाईचारा हमे अक्षुण्ण बनाते है इस पर हम सभी का एक प्रहरी की तरह निगहबानी होनी चाहिए । राष्ट्र के विकास मे हर किसी का योगदान सर्वोपरि है जिसे ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए । हमारी मेहनत सिर्फ हमे ही विकास की मुख्यधारा मे नही ले जाती है बल्कि देश की समृद्धि मे असीम योगदान प्रदान करते है ।  इस दौरान कंपनी वर्करों को छाता और रेनकोट वितरित किया गया । इस अवसर पर बड़े भाई हबीबु...

केले के लगे फलो से किसान गदगद

चित्र
केले के लगे फलो से किसान गदगद सन्त कबीर नगर ( बेलहर कला ) विकास खण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत बरगदवां कला मे हुई केले की खेती से रंग ला रही है एक पौधे से बीस दर्जन केले का पैदावार होता दिखायी दे रहा है । कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान एक पौधे से पैदावार को दिखाते हुए बताया कि इस पौधे मे बीस दर्जन फल लगे हुए है जो एक औसत पैदावार है इसी तरह से सभी पौधो मे फल लगने है । एक बीघे मे पांच सौ पौधे लगाये है इस लिहाज से अगर पैदावार देखे और थोक भाव महज बीस रुपया ही लगाये तो हमारी दो लाख रुपये की कमाई हो रही है । वही किसान श्यामलाल ने बताया कि रीलेक्सो कंपनी के सहयोग से की गयी केले की खेती का मेरा निर्णय सही साबित हो रहा है , वाकई मे केले की खेती से अच्छी आमदनी होती है । शुरुआती दौर मे हमने क्यारियो मे अन्य उपज मूली , गोभी , पालक इत्यादि को उपजा कर अच्छा आर्थिक लाभ उठाया था । केले की खेती मे हमारा कुल लागत खर्च बीस से पचीस हजार रुपया आया है जिसे हमने इसके क्यारियो से साग सब्जी उगाकर पहले ही निकाल लिया है ।

जीवन मृत्यु नही निर्वाण है - महंथ विचार दास

चित्र
जीवन मृत्यु नही निर्वाण है - महंथ विचारदास सन्त कबीर नगर - कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान की अस्सी वर्षीय वालिदा रहीमुन्निशा की एकाएक इंतकाल की खबर सुनकर सांत्वना देने पहुंचे महंथ विचार दास ने कहा कि जीवन मृत्यु नही निर्वाण है इसके लिए शोक नही दुआ होनी चाहिए खुदा उन्हे जन्नत नसीब करे । बता दे कि अस्सी वर्षीय माता रहीमुन्निशा के एकाएक इंतकाल से कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान का पूरा परिवार सदमे मे है । जानकारी होने पर कबीर मठ मगहर के महंथ विचार दास गमजदा परिवार से मिलने उनके गांव बरगदवां कला पहुंचे । इस दौरान उन्होने गम से ऊपर उठने की बात कही । उन्होने कहा कि " जा मरने से जग डरे , मेरो मन आनंद । कब मरिहौ कब पाईहौ , पूरन परमानंद " यह पंच भौतिक शरीर नश्वर है इसके लिए शोक नही करना चाहिए । दुनिया को बनाने वाले उस खुदा से दुआ करनी चाहिए कि जिस रहमोकरम से दुनिया के सबसे उम्दा मानव जीवन देकर हमे नवाजा है वह रहमोकरम आगे भी बना रहे । यादो मे जाते हुए डबडबी आंखो मे कंपनी निदेशक ने कहा कि मां के दुआओ मे खुदा की रहमत होती है हम भाई बहनो के उज्जवल भविष्य के लिए अम्मीजान ने जो दुआये कि उसे खुदा न...

मां बाप के प्यार को कभी भुलाया नही जा सकता - अब्दुल्लाह खान

चित्र
मां बाप के प्यार को कभी भुलाया नही जा सकता - अब्दुल्लाह खान सन्त कबीर नगर - उस खुदा की कितनी बड़ी रहमत है कि मां बाप से मिलने वाला प्यार कभी भुलाया नही जा सकता , यह वह मुहब्बत है जो खुदा को प्यारी है उक्त बाते खुदा को प्यारी हुई वालिदा रहीमुन्निशा के तीजा के अवसर पर रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी के निदेशक अब्दुल्लाह खान ने कही । उन्होने कहा कि खुदा के बाद अगर कोई प्यार के काबिल है तो वे मां बाप है जिनके मुहब्बत की कोई कीमत चुकाई नही जा सकती , यह उनका ही मुहब्बत है जिससे जिन्दगी को जिन्दगानी का नाम मिला । वे लोग बड़े बदनसीब है जो अपने मां बाप की खिदमत नही करते है उन्हे यह नही भूलना चाहिए कि मां बाप के कदमो मे जन्नत होती है । मैने जन्नत तो नही देखी है कि लेकिन मां बाप के दामन मे बैठकर जन्नत का सुख जरूर अनुभव किया हूं । इनसे कभी भूलकर भी नफरत नही करनी चाहिए ।

जनाधार के शीर्ष पर सदर विधायक !

चित्र
जनाधार के शीर्ष पर सदर विधायक !  सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) चूंकि जनप्रतिनिधियो को चुना जाना राजनैतिक पार्टियो की एक पहचान हो गयी है लेकिन कुछ चेहरे ऐसे भी है जिन्हे पार्टी लेवल पर नही उनकी अपनी एक पहचान होती है जिसके जीते जागते उदाहरण सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे है । जिनके क्षेत्र मे निकल जाने पर जनाधार का बयार रिजर्व होकर चलने लगती है जिसका उदाहरण ग्राम पंचायत करमा खान मे देखने को मिला , जहां अगुवाई सम्मान देखते ही बन रहा था सैकड़ो की संख्या मे लोगो का इंतजार ऐसे झलक रहा था मानो कलेजा हाथ मे हो । लोगो की उत्सुकता आसमान छू रही थी । ऐसे मे यह कहना गलत नही होगा कि सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे का दुबारा एम एल ए चुना जाना लगभग तय है । उल्लेखनीय है कि विधानसभा खलीलाबाद के विधायक जय चौबे की अपनी एक अलग छवि है विधानसभा क्षेत्र मे जहां कही भी जाना हो रहा है वहां जन सैलाब उमड़ जा रहा है । जनपद के सर्वाधिक ग्राम पंचायतो का शुमार रखने वाला प्रखण्ड सेमरियावा के उत्तरी पूर्वी पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्र के ग्राम प्रधानो , क्षेत्र पंचायत सदस्यो का राजनीति ...

विकास की प्राथमिकता मे भूख हड़ताल !

चित्र
विकास की प्राथमिकता मे भूख हड़ताल !  जी एल वेदांती सन्त कबीर नगर - कोई सरकार हो या जनप्रतिनिधि या फिर ब्लाक स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारी हो सबकी प्राथमिकता विकास की होती है । फिर ऐसा क्या हो जा रहा है कि गड्डा मुक्त सड़क के लिए भूख हड़ताल करनी पड़ रही है ।  उल्लेखनीय है एक सप्ताह पूर्व गड्डा मुक्त सड़क न होने की दशा मे प्रार्थना पत्र देकर जिला प्रशासन को आंदोलन की बात को अवगत कराया गया था । गड्डा मुक्त न होने पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गये है मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनका बयान है कि जब - तक जिलाधिकारी दिव्या मित्तल गड्डा मुक्त सड़क की बात को लिखित नही देगी तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगा । ऐसे मे यह उठना लाजिमी है कि क्या विकास कार्य मे भूख हड़ताल एक सार्थक अंग है या उदासीनता की पहचान है ? बहरहाल गड्डा मुक्त सड़क के लिए यह भूख हड़ताल भले ही पहली बार हो रहा है पर आंदोलन की कवायद मे पहली बार नही हुआ है इसके पहले सात वर्ष पूर्व भूख हड़ताल पर बैठे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह के सपा सरकार मे इसहा...