संदेश

अप्रैल, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धांत पर किसान तुरंत उठाये खेत तालाब योजना का लाभ = सत्येन्द्र कुमार तिवारी

चित्र
प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धांत पर किसान तुरंत उठाये खेत तालाब योजना का लाभ = सत्येन्द्र कुमार तिवारी संत कबीर नगर = भूमि संरक्षण अधिकारी सत्येन्द्र कुमार तिवारी ने बताया है उ0प्र0 कृषि निदेशक (भू0सं0) गोरखपुर मण्डल गोरखपुर के कार्यालय द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत वर्ष जल संचयन हेतु संचालित लघु एवं मध्यम खेत तालाब निर्माण हेतु दिनांक 26 अप्रैल 2022 से आनलाइन बुकिंग प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है , जिसके आनलाइन बुकिंग कराने एवं तालाब स्वीकृति / अनुमोदन के समयान्तर्गत कार्यवाही की जानी है ताकि प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धान्त पर लाभार्थियों का चयनकर लक्ष्य के प्राप्ति के उपरान्त प्रगति की कार्यवाही की जा सके । उन्होंने बताया कि पारदर्शी किसान सेवा योजना पोर्टल upagriculture.com   से खेत तालाब हेतु किसनो द्वारा टोकन निकालकर आनलाइन प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धान्त पर मत्स्य पालन , सिंघाडा /जलीय खेती एवं माइक्रोइरीग्रेशन हेतु लघु खेत तालाब 22ग 20ग 3 मीटर आकार एवं मध्यम तालाब 35ग 30ग 3 मीटर आकार की बुकिंग माह 26 अप्रैल 2022 से प्रारम्भ किया जाना है , पोर्टल से कन्फ...

विभिन्न विद्यालयो का बीएसए ने किया औचक निरीक्षण

चित्र
विभिन्न विद्यालयो का बीएसए ने किया गया औचक निरीक्षण संत कबीर नगर = जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयो का आज प्रातः 8 बजे से औचक निरीक्षण कर जायजा लिया गया ।  निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट विद्यालय बखिरा , कम्पोजिट मॉडल विद्यालय जमोहरा मेंहदावल , प्रा0वि0 सरफरा , कम्पोजिट विद्यालय मधईपुर , प्रा0वि0 कुसौना कला , कम्पोजिट विद्यालय डुमरियाबाबू का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट विद्यालय मधईपुर मे सत्यप्रकाश सहायक अध्यापक को अनुपस्थित पाया गया इनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया है । कम्पोजिट विद्यालय जमोहरा द्वारा सेवित क्षेत्र जमोहरा ग्राम का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक संजय गांधी तथा सहायक अध्यापको के साथ हाउस होल्ड सर्वे किया गया । जिसमे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा हरिकेश , पूर्णिमा , अंशिका , अंकुश तथा खुशी जयसवाल नाम के पांच बच्चो का नामांकन मॉडल विद्यालय जमोहरा मे किया गया है । हाअस होल्ड सर्वे के दौरान सम्बन्धित ग्राम सभा के अभिभावको को शिक्षा के महत्व तथा बालको के श...

शिकायतो के निस्तारण मे बढ़ते कदम !

चित्र
शिकायतो के निस्तारण मे बढ़ते कदम ! शिकायते वही है पहल नये है सन्त कबीर नगर = शिकायतो के निस्तारण मे बढ़ते कदम की बात कहना कोई गलत नही होगा लेकिन इनकी सार्थकता के परिणाम मे स्थिति संतोषजनक नही पाये जाते । जबकि कोई भी शिकायत कदाचित को छोड़ सर्वप्रथम उनसे ही होती है जो उसके निस्तारण से संबंधित होते है । उसके बाद जिलाधिकारी तक आता है जिसकी संज्ञानता मे निस्तारण के आदेश , दिशा निर्देश दिये जाते है । फिर एक कदम और आगे बढ़ते है जिसको सम्पूर्ण समाधान दिवस के नाम से जाना जाता है जिसकी गंभीरता त्वरित निस्तारण से होकर सप्ताह भीतर तक होती है । फिर भी शिकायतकर्ताओ को " वही डफली वही राग " जैसी स्थिति का सामना होता है । नवाईयत तब और देखने मे आ जाती है जब शिकायतकर्ता मण्डल स्तर से लेकर प्रदेश सरकार तक गुहार लगा बैठते है । बहरहाल किसी भी शिकायतकर्ता को और तकलीफ न पहुंचे अब शिकायत निस्तारण मे एक और पहल " जन सुनवाई कैंप " की शुरुआत की गई है जिसकी सफलता मे जिलाधिकारी द्वारा सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बतौर कर्त्तव्य परायणता जिम्मेदारी निभाई गई है । प्राप्त शिकायतो की गंभीरता मे...

मिसेस इंडिया 2022 की विजेता बनी डां रागिनी पाण्डेय

चित्र
मिसेस इंडिया 2022 की विजेता बनी डां रागिनी पाण्डेय  पारिवारिक जिम्मेदारियो को निभाते हुए भी अपने सपने को पूरा किया जा सकता है = डां रागिनी पाण्डेय नई दिल्ली / गोरखपुर दिल्ली मे आयोजित मिसेस इंडिया 2022 क्राउन सेरेमनी मे गोरखपुर की डां रागिनी एल पाण्डेय को मिसेस इंडिया 2022 का ताज एवम सैश पहनाया गया । वही फर्स्ट रनर गाजियाबाद की  समाजसेविका / लेखिका डां हर्ष प्रभा एवम सेकंड रनर मुम्बई की प्रसिद्ध लेखिका / कवयित्री डां निक्की शर्मा रही । कहा जाता है कि यदि आप के अंदर प्रतिभा है तो एक न एक दिन जरूर निखर कर सामने आती है । समाजसेवा के क्षेत्र मे अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद मिसेस इंडिया 2022 का खि़ताब अपने नाम कर गोरखपुर शहर स्थित ग्राम भस्मा निवासी धराधाम इंटरनेशनल प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डां सौरभ पाण्डेय की धर्मपत्नी डॉ. रागिनी पाण्डेय ने अपने जिले का ही नही बल्कि अपने राज्य उत्तर प्रदेश का मान देश भर मे बढ़ाने का काम किया है ।    लवीस्टाइल प्रोडक्शन एंड मॉडलिंग सर्विस द्वारा आयोजित वर्चुवल मिसेस इंडिया (ब्यूटी विथ ब्रेन) का क्राउन डॉ. रागिनी पाण्डेय ने अपने  नाम कर मि...

बेसिक शिक्षा परिषद व माध्यमिक के विद्यालयो मे पढ़ाई सुचारू से की जा सके इसके लिए कठोर कदम उठाने होंगे = रीना त्रिपाठी

चित्र
बेसिक शिक्षा परिषद व माध्यमिक के विद्यालयो मे पढ़ाई सुचारू रूप से की जा सके इसके लिए कठोर कदम उठाने होंगे  रीना त्रिपाठी लखनऊ = जैसा की विदित है उत्तर प्रदेश स्तर पर बेसिक शिक्षा माध्यमिक शिक्षा मे सैकड़ो शिक्षक संगठन बन गए है । निश्चित रूप से विभिन्न विभागो मे बने हुए कर्मचारी संगठनो की मंशा कर्मचारियो के हित मे काम करने की रही होगी परंतु आज के समय मे ज्यादातर शिक्षक संगठन एक संगठन से असंतुष्ट होने के बाद बनाए गए संगठन होते है । शिक्षक संगठन से जुड़े हुए पदाधिकारी अधिकतर विद्यालय नही जाते प्रांत के पदाधिकारी तो बिल्कुल भी नही , शिक्षको के हित के मुद्दे लेटर पैड मे दिए तो जाते है पर उनकी कोई खास पैरवी नही की जाती ताकि वोट और चंदे की राजनीति चलती रहे । शिक्षको के मत से चुनाव प्रक्रिया अब लगभग सभी संगठनो मे खत्म हो चुकी है स्वयं का मनोनयन शेष बचा है और जहां है अभी वह सिर्फ पहले से फिक्स दिखावा प्रक्रिया । लगभग लाख शिक्षको से उगाए गए चंदे की लड़ाई । ऐसा लगता है विभिन्न संगठनो के बड़े पदाधिकारी तनख्वाह बेसिक या माध्यमिक शिक्षक के रूप मे ना लेकर नेता के रूप मे पा रहे है जिसे देखकर आम शि...

भाजपा के खिलाफ बोलने वालो पहले अपनी गिरहबान झांक कर देखो = डां संजय निषाद

चित्र
भाजपा के खिलाफ बोलने वालो पहले अपनी गिरहबान झांक कर देखो = डां संजय निषाद सन्त कबीर नगर ( बघौली ) जनपद के विधानसभा मेहदावल के पशु बाजार बालूशासन बघौली मे  निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष / कैबिनेट मंत्री मत्स्य डां संजय निषाद के प्रथम आगमन पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रश्न भाव को दर्शाते हुए श्री निषाद ने कहा कि फलनवा है वो फलनवा है ये जातिया वो जाति का है की वोटर है ? इन्हे जाति विशेष के नाम से नही मतदाता के रूप देखो वे हमारे भाग्यविधाता है इन्हे कभी दर्द नही देना है । दुश्मन वो है जो तुम्हारे रोजी रोटी को छीने दुश्मन वो है जो तुम्हारे हिस्से को सत्तर साल से खा रहा था । सत्तर साल से तुम्हारा कोई मंत्री कोई मंत्रालय नही था मोदी जी ने मंत्रालय देने का काम किया । योगी आदित्यनाथ जी प्रदेश मे मंत्रालय देने का काम किया है बोलो महाराज जी की मंशा छोटी है या बहुत बड़ी ? इसलिए आप लोगो से मेरा यही कहना है कि आने वाले 2024 के संसदीय चुनाव मे आप सब की मंशा सही रहना चाहिए । कोई भी आदमी भाजपा के खिलाफ बोलता है तो उससे कहो की शान्त रहो । कोई तुम्हारे सांसद विधायक के ...

टेंडर जारी करने वाले सेक्रेटरी को नही पता खुलने की तारीख !

चित्र
टेंडर जारी करने वाले सेक्रेटरी को नही पता खुलने की तारीख सन्त कबीर नगर ( सांथा ) ग्राम पंचायत मे राज्य वित्त / केंद्रीय वित्त से कराये जाने वाले कार्यों का नियमानुसार प्रकाशित होने वाले टेंडर के प्रकाशन की स्थिति गैरजिम्मेदाराना हो गई है । टेंडर देने वाले सेक्रेटरी को जहां एक तरफ टेंडर खुलने की तारीख का ही पता नही है वही दूसरी तरफ बिना इनके अनुमति के प्रकाशन मे चले जा रहे है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकास खण्ड सांथा मे पंद्रह ग्राम पंचायतो की जिम्मेदारी देखने वाले सेक्रेटरी अलाउद्दीन को स्वयं द्वारा दिये गये टेंडर प्रकाशन की खुलने की तारीख का पता ही नही है वही विकास खण्ड बघौली के सेक्रेटरी दिलीप पाण्डेय की जिम्मेदारी मे ग्राम पंचायत के टेंडर का प्रकाशन बिना अनुमति के प्रकाशन मे चले गये ।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महामंत्री को रास नही आ रहा महिलाओ के सम्मान की लड़ाई = रीना त्रिपाठी

चित्र
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महामंत्री को रास नही आ रहा महिलाओ के सम्मान की लड़ाई = रीना त्रिपाठी पद और अधिकार के साथ विचारधारा भी होना चाहिए उत्कृष्ट  रीना त्रिपाठी लखनऊ = महिलाओ को पैरो की जूतियां समझने वाले राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री भगवती सिंह को महिलाओ के सम्मान के लिए लड़ना और शिक्षको के हित के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की जोरदार पैरवी रास नही आई , संगठन और उसके सभी ग्रुपो से हटा दिया गया है । आज देश मे एक ओर जहां आदरणीय मोदी जी द्वारा महिला हित सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई जा रही है वहीं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु उन्हे पिंक बूथ का सहारा देते हुए शक्ति मिशन से जोड़ा गया ,  घर के गैस सिलेंडर यहां तक कि घरो को भी महिला के नाम रजिस्ट्री किया जा रहा है खाते भी महिलाओ के नाम खोले जा रहे है और कम ब्याज पर ऋण भी महिलाओ को उपलब्ध करा रही है । काम करने के स्थल मे महिला को समानता का अधिकार और सम्मान मिले इसका केंद्र व राज्य सरकारे पूरी तरह ध्यान रखते हुए महिलाओ की गरिमा और सौहार्दपूर्ण माहौल हेतु प्रयासरत है । वही राष्ट्रीय शैक्षि...

सांसद की अध्यक्षता मे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति " दिशा " की बैठक हुई आयोजित

चित्र
सांसद की अध्यक्षता मे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक हुई आयोजित  केन्द्र/राज्य सरकार की योजनाओं/कार्यक्रमों आदि को समय से पूर्ण करें अधिकारी - सांसद प्रवीण निषाद            संत कबीर नगर = जनपद के विकास , निर्माण कार्य एवं लाभार्थीपरक योजनाओ से संबंधित 28 बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा करने हेतु जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद प्रवीण निषाद की अध्यक्षता मे स्थानीय कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई । बैठक के शुरूआत में पिछली बैठक की कार्यवृत्ति एवं अनुपालन आख्या पर विचार विमर्श किया गया । बैठक में सांसद द्वारा महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना , दीनदयाल अन्त्योदय योजना , ग्रामीण कौशल योजना , प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना , राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम , प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी , स्वच्छ भारत मिशन शहरी , स्वस्थ्य भारत मिशन ग्रामीण , राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम , प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना , राष्ट्रीय कृषि विकास योजना , मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना...

पी एम स्वनिधि योजना आवेदन पेंडिग पर सख्त हुए अपर जिलाधिकारी

चित्र
पीएम स्वनिधि योजना आवेदन पेंडिग पर सख्त हुए अपर जिलाधिकारी 768 लोगो को क्यू आर कोड देने मे पीछे सेंट्रल आफ इंडिया व इंडियन बैंक संत कबीर नगर = अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे पीएम स्वनिधि योजना के प्रगति की समीक्षा की गयी । बैठक मे पी ओ डूडा प्रमेन्द्र सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि प्रथम लोन मे जनपद मे कुल 1731 आवेदन हुए जिसमे 1657 स्वीकृत एवं 1652 वितरित हुए । कुल वितरित 1652 लाभाथियो के सापेक्ष 818 लाभार्थियो ने प्रथम लोन की किस्त जमा कर दी । द्वितीय लोन हेतु नगर निकाय द्वारा 156 लाभार्थियों का आवेदन कराया गया जिसमे 58 स्वीकृत एवं 43 वितरित किया गया । उन्होंने बताया कि  प्रथम ऋण के साथ ही बैंक को क्यू आर कोड देना था परंतु अभी तक 768 लोगो को बैंको द्वारा क्यू आर कोड नहीं दिया गया । जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा नराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित बैंको को निर्देशित किया कि सभी प्रथम लोन स्वीकृत करते हुए वितरित कराये एवं द्वितीय लोन को किसी भी कारण से निरस्त न किया जाय । उन्होंने सभी बैको को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियो को नियमानुसार ऋण का वितरण...

।। सर्व धर्म समभाव ।। चर्च मे पढ़ी गई नमाज

चित्र
।। सर्व धर्म समभाव ।। चर्च मे पढ़ी गई नमाज  मजहब नही सिखाता आपस मे बैर करना  नाशिक = प्रसिद्ध शायर इकबाल की लिखी हुई " मजहब नही सिखाता आपस मे बैर रखना " पंक्तियां आज जीवंत होती दिख रही है । राष्ट्रीय एकता के प्रति कटिबद्ध सामाजिक स्तर पर भाईचारे के प्रति समर्पित एम्स चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान मे बंधु भाव इफ्तार मिलन के अवसर पर होली क्रास चर्च फादर विंसी के पहल पर चर्च मे नमाज अदा की गई । इस अवसर पर अबदुल्लाह खान ने कहा कि एम्स चैरिटेबल ट्रस्ट राष्ट्रीय एकता के लिए प्रतिबद्ध संगठन है । जो राष्ट्र मे समरसता बनाये रखने पर जोर देता है हम सभी भारतीयो का कर्त्तव्य है कि देश की अखंडता के लिए समता के लिए कटिबद्ध होकर प्रेम बंधुत्व और भाईचारे के लिए काम करे । इससे पूर्व फादर ने कहा कि हम आप सब को एक दूसरे से परिचित होने और स्नेही भाईचारे को बढ़ाने के लिए आमंत्रित करते हैं । तदुपरान्त नमाज अदा की गई । इस अवसर पर प्रोग्राम आर्गनाइजर  अजमल खान, किरण मोहिते , जमीयत उलेमा अलहिंद से मौलाना सलीम ,   जैन समाज से श्रीमती चोरडिया , पाण्डव लेनी बौद्ध स्तंभ से गुरु भंते अर्यनाग ,...

फिर हो रही है फर्जी भुगतान की तैयारी !

चित्र
फिर हो रही है फर्जी भुगतान की तैयारी ! सन्त कबीर नगर = ग्राम पंचायत स्तर से प्रकाशित होने वाले टेंडर का भुगतान फिर फर्जी भुगतान की राह पर दिखाई दे रहा है । जिसका भुगतान समाचार पत्र फर्म के नाम पर होना चाहिए उसका भुगतान प्रकाशन का ठेका लिए हुए व्यक्ति विशेष के नाम एकाउंट से होने जा रहा है । सूत्रो की माने तो इस प्रकार मनमानी भुगतान रवैये की पहल कोई आज की नही है इससे पूर्व के वर्षो मे भी हो चुका है । जिसका प्रमाण फाइनेशियल आडिटर के जांच मे पाया जा चुका है । उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत स्तर से प्रकाशित होने वाले टेंडरो के प्रकाशन का भुगतान समाचार पत्र के फर्म एकाउंट मे होने का नियम है । लेकिन सूत्रो की माने तो इसका अनुपालन न कर प्रकाशन का ठेका लिए हुए व्यक्ति विशेष के नाम एकाउंट मे होने जा रहा है जिससे शासन के नियमो का उल्लघंन होने वाला है ।

सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक परिवेश मे महिला शक्ति को दोयम दर्जे का स्थान आज भी क्यो ?

चित्र
सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक परिवेश में महिला शक्ति को दोयम दर्जे का स्थान आज भी क्यो ? रीना त्रिपाठी अगर आप सनातनी परंपरा को मानने वाले हिंदू है तो आपने अपने जीवन मे कभी न कभी दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य किया होगा आपने कभी ना कभी देवी कवचम को जरूर सुना या पढ़ा होगा । निश्चित रूप से ब्रह्मांड की ऊर्जा का स्रोत ओम के अहलाद से शुरू हुआ देवी कवच का पाठ मनुष्य के अंग प्रत्यंग रोम रोम के साथ उसके बाद आवरण उसके संपूर्ण जीवन की रक्षा के लिए मंत्र रूप मे बनाया गया आइए पाठ की कुछ लाइनो पर गौर करते है ।........... ॐ नमश्चण्डिकायै। ॐ यद्गुह्यं परमं लोके सर्वरक्षाकरं नृणाम्।अस्ति गुह्यतमं विप्रा सर्वभूतोपकारकम्। दिव्यास्तु कवचं पुण्यं तच्छृणुष्वा महामुने........ इस संसार मे परम गोपनीय तथा मनुष्यो की सब प्रकार से रक्षा करने वाला है मंत्र कौन सा है ? ब्रह्मन्! ऐसा साधन तो एक देवी का कवच ही है । ........ श्लोको का हिंदी भावार्थ किया जाए तो कहा गया है तुम्हारी और देखना भी कठिन है । शत्रुओ का भय बढ़ाने वाली जगदम्बिका मेरी रक्षा करो । पूर्व दिशा मे ऐन्द्री इन्द्रशक्ति) मेरी रक्षा करे । अग्निकोण मे अग्निशक...

20 अप्रैल को होगी बाढ़ से निपटने हेतु स्टियरिंग ग्रुप की बैठक

चित्र
20 अप्रैल को होगी बाढ़ से निपटने हेतु स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक  संत कबीर नगर 18 अप्रैल 2022 (सू.वि.) जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम मे अधिशाषी अधिकारी / समन्वय अधिकारी (बाढ़) , ड्रेनेज खण्ड-2 , संत कबीर नगर ने बताया है कि बाढ़ पूर्व तैयारी हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाढ़ से निपटने हेतु स्टीयरिंग ग्रुप की आवश्यक बैठक दिनांक 20 अप्रैल 2022 को पूर्वान्ह 11.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित की गयी हैबी। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने केमेटी के सदस्यो को बाढ़ से सम्बन्धित वांछित सूचनाओ / कार्ययोजनाओ के साथ बैठक में भाग लेने हेतु निर्देशित किया है ।

भोजन सेवा व्यवस्था के साथ हुआ आध्यात्मिक चिन्तन

चित्र
भोजन सेवा व्यवस्था के साथ हुआ आध्यात्मिक चिन्तन  सन्त कबीर नगर ( मगहर ) विगत वर्ष से संचालित हो रहे सद्गुरु कबीर भोजन सेवा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा हुई । पीठाधीश्वर महंत विचार दास , रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी निदेशक अबदुल्लाह खान , हरि शरण दास , वैद्य राम शरण दास , वरिष्ठ पत्रकार रमेश कुमार शर्मा आदि लोगो ने अपने अपने विचार व्यक्त किये । इस दौरान गोरखपुर क्षेत्र से आये साध्वी सन्त सेवा साहेब , सन्त श्री लाल चन्द साहेब आदि लोगो ने कबीर साहेब के उपदेशो को प्रासंगिक बताते हुए आज के दौर मे बेहद जरूरी बताया । मानव समाज को एकता के डोर मे बांधकर सद्भावना की जिंदगी जीने मे कबीर साहेब के उपदेशो को आत्मसात करना होगा । कम्पनी निदेशक अबदुल्लाह खान ने कहा कि कबीर साहब का दिया हुआ हर उपदेश मानव जीवन को सफल बनाने वाला है " भूखे को भोजन  नंगे को चीर " उन्ही उपदेशो मे से एक है मै समझता हूं जीवन को सफल बनाने मे यह उपदेश काफी है इसे आत्मसात करने से जो अनुभूति होती है उसमे  समाज की ऊंचाइया और आध्यात्म का ऊर्जावान तेज दिखाई देता है । वही पीठाधीश्वर महंत विचार दास और ने कहा कि कबीर साहेब ...

भारतीय नागरिक परिषद की महामंत्री रीना त्रिपाठी ने दिया जीत की बधाई

चित्र
भारतीय नागरिक परिषद की महामंत्री रीना त्रिपाठी ने दिया जीत की बधाई लखनऊ = भारतीय नागरिक परिषद के तत्वाधान मे महामंत्री रीना त्रिपाठी द्वारा एस आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एवं स्थानीय प्राधिकरण क्षेत्र सीतापुर से बीजेपी एमएलसी उम्मीदवार नवनिर्वाचित पवन सिंह को 3753 मतो से मिली ऐतिहासिक जीत पर छै वर्षीय उज्जवल कार्यकाल की शुभ कामना के साथ हार्दिक बधाई दी गई । वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी नागेंद्र बहादुर सिंह चौहान का सहयोग बेहद सराहनीय रहा है । सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन एस आर इंस्टिट्यूट मे किया गया । इस अवसर पर महेश मिश्रा , अनुराग राठौड़ आदि गणमान्य उपस्थित रहे ।

।। अंबेडकर जयंती ।। आधुनिक भारत के शिल्पकार थे संविधान निर्माता डां भीमराव अम्बेडकर = उपजिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी

चित्र
।। अंबेडकर जयंती ।। आधुनिक भारत के शिल्पकार थे संविधान निर्माता डां भीमराव अम्बेडकर = उपजिलाधिकारीअजय कुमार त्रिपाठी संत कबीर नगर ( मेहदावल ) बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष /जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ला के मार्गदर्शन मे तहसील मेंहदावल मे अंबेडकर जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मेहदावल अजय कुमार तिवारी द्वारा की गयी । कार्यक्रम मे तहसील मेहदावल के कानूनगो रमेश यादव , रजिस्ट्रार कानूनगो बृजेश यादव , बैजनाथ अग्रहरि , राजाराम , सैफुल्लाह , सच्चिदानंद राय , सदानंद यादव , अरविंद यादव , पराविधिक स्वंय सेवक जितेंद्र कुमार यादव एवं सुरेश चंद्र उपस्थित रहे । उपजिलाधिकारी द्वारा बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के बारे मे विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि वे विश्व के महान विधिवेत्ता , राजनीतिज्ञ ,अर्थशास्त्री , ज्ञान के प्रतीक , आधुनिक भारत के शिल्पकार , संविधान निर्माता थे जिन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किया । यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव / न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार द्वारा दी ...

विविधताओ विषमताओ असमानताओ के बावजूद साथ बने हुए है = सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव

चित्र
विविधताओ विषमताओ असमानताओ के बावजूद साथ बने हुए है = सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव संत कबीर नगर = भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयन्ती विकास भवन सभागार मे बड़े धूमधाम से मनाई गई । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एस0एन0 श्रीवास्तव एवं विकास भवन के अन्य अधिकारियो ने बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धासुमन अर्पित किया । मुख्य विकास अधिकारी एस0एन0 श्रीवास्तव ने कहा कि भारत रत्न डां भीम राव अम्बेडकर का योगदान बहुत है , कमजोर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने जो संवैधानिक व्यवस्था बनाई वह अपने आप मे विशिष्ट है उनके द्वारा निर्मित संविधान को यदि गंभीरता से समझना है तो भारतीय संविधान के लागू होने से पहले की व्यवस्थाओ को समझना होगा । उन्होंने कहा कि हम विविधताओ , विषमताओ , असमानताओ के बावजूद , इतने वर्षाे से साथ बने हुए है तो इसका बहुत बड़ा कारण हमारा संविधान ही है । बाबा साहब के संविधान ने भारत को वह ऊॅचाईयां दी है जिसके कारण आज भारत पूरे विश्व मे एक अलग और मजबूत राष्ट्र के रूप मे नजर आता है । इसी क्रम मे नगर पालिका परिषद खलीलाबाद कार्यालय मे अधि0 अधिकारी नगर पालिका सुर...

हमारा संविधान भारत की आत्मा है संवैधानिक दायरे मे रहकर जनता की सेवा करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि = जिलाधिकारी दिव्या मित्तल

चित्र
हमारा संविधान भारत की आत्मा है संवैधानिक दायरे में रहकर जनता की सेवा करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि - जिलाधिकारी दिव्या मित्तल संत कबीर नगर (सू0वि0) भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की 131 वी जयन्ती जनपद मे बड़े धूमधाम से मनाई गई । कलेक्ट्रेट मे जिलाधिकारी दिव्या मित्तल , अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया । कलेक्ट्रेट मे बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा है । उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने बतौर संविधान समिति के अध्यक्ष संविधान बनाते समय समाज के हर वर्ग , हर तबके का ध्यान रखा । भारतीय संविधान मे भारत के नगारिक को समान अधिकार मिले , इसके लिए कई देशो के संविधान को भी अपने देश के सविधान मे लिया गया जिसका परिणाम है कि विभिन्न जातियो , सम्प्रदायो , भाषाओ आदि की विविधता के बावजूद हमारा देश एक सूत्र मे बंधा हुआ है । डां साहब की जयंती के अवसर पर सभी सरकारी दफ्तरो , तहसील व ब्लाक मुख्यालयो पर भी गोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रमो का आयोजन हुआ ।  जिलाध...

अग्नि शमन स्मृति दिवस के अवसर पर शहीदो को दी गई श्रद्धांजलि

चित्र
अग्नि शमन स्मृति दिवस के अवसर पर शहीदो को दी गयी श्रद्धांजलि सन्त कबीर नगर = अग्निशमन सेवा केंद्र पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्र की उपस्थिति मे अग्नि शमन स्मृति दिवस के अवसर पर शहीदो को श्रद्धांजलि दी गई ।  विदित हो कि आज ही के दिन 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर मालवाहक जलयान पर अकस्मात भीषण आग लग गयी थी , जिसमे 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गये थे , इन शहीदो को श्रद्धाजलि अर्पित करने व अग्नि से बचाव के उपाय बताने के लिए देशभर मे यह दिवस मनाया जाता है । क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद सहित सभी उपस्थित अधिकारियो / कर्माचारीगणो ने शहीद अग्निशमन कर्मियो को श्रद्धांजलि दिया गया । इस अवसर पर आज 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह का जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया जायेगा ।