नम आंखो से हुई सेवानिवृत खण्ड शिक्षा अधिकारी शिवनंदन सिंह की विदाई
नम आंखो से हुई सेवानिवृत खंड शिक्षा अधिकारी शिवनंदन सिंह की विदाई सैकड़ो शिक्षको के नम हुई आंखे लखनऊ ( सरोजिनी नगर ) शिक्षा खंड सरोजनी नगर मे खंड शिक्षा अधिकारी शिवनंदन सिंह की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम का संचालन कंचन पाठक द्वारा किया गया । कार्यक्रम मे खंड शिक्षा अधिकारी शिवनंदन सिंह अपनी पत्नी रामा देवी , बेटी प्रियंका , बेटे और दामाद के साथ सपरिवार उपस्थित रहे । शिक्षा खण्ड के समस्त शिक्षको के द्वारा पुष्प गुच्छ सामूहिक / व्यक्तिगत स्मृति चिन्ह भेंट कर अपनी भावनाएं व्यक्ति की गयी । कई शिक्षको ने कविता और गीतो के माध्यम से अपने मन के भाव अभिव्यक्त किये । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष रीना त्रिपाठी ने सभी शिक्षको कि हमेशा मदद करने और उनके हित के लिए चिंतित रहने वाले खंड शिक्षा अधिकारी के उनके निष्पक्ष कार्यों की प्रशंसा की तथा पूरे शिक्षा खण्ड के अभिभावक की तरह भावना रखने वाले अधिकारी कहते हुए सम्मानित किया । उन्होंने बताया की खंड शिक्षा अधिकारी महोदय कोरोना अवधि मे अक्सर बीमार शिक्षको के स्वास्थ्य के लिए अस्पताल और...