संदेश

मई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तम्बाकू निषेध दिवस पर बन्द रही दुकाने

चित्र
तम्बाकू निषेध दिवस पर बन्द रही दुकाने लखनऊ( बीकेटी ) नशामुक्त समाज आंदोलन " अभियान कौशल का " के नशामुक्त सेनानियो के आग्रह पर 31 मई को अनेकानेक पान मसाले की दुकाने बंद रही ।  आंदोलन के प्रदेश संयोजक अनिल कुमार अग्रवाल एवं सह - संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान के नेतृत्व मे तम्बाकू निषेध पर अभियान चलाया गया । प्रदेश संयोजक के प्रतिनिधि अभिषेक अवस्थी व नशामुक्त सेनानी अनुपम शुक्ला ने कल 30 मई 2023 को अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस एवं अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती की पूर्व संध्या पर बीकेटी इलाके मे कई दुकानो पर जाकर दुकानदारो को फूलो की मालाएं पहनाकर आग्रह किया था कि वे 31 मई को अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर एक दिन के लिए तंबाकू उत्पादो की बिक्री ना करे ।  आज बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर उसका परिणाम देखने को मिला । नगर पंचायत बीकेटी मे मोतीलाल , सुनील यादव , सुमित वाल्मीकि , पिंकू सिंह व सीताराम शर्मा सहित अन्य कई दुकानदारो ने अपनी तंबाकू , पान , मसाले की दुकाने बंद रखी । " नशामुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का " की तरफ से तंबाकू उत्...

डां राजेश यादव को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

चित्र
डां राजेश यादव को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी गोरखपुर { सहजनवा } सामाजिक उत्थान के प्रति दृढ़ संकल्पित डां राजेश यादव को पिछड़ा जन विकास सेवा संस्थान द्वारा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है । राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा मनोनीत किया गया है ।  डां राजेश यादव ने कहा कि जिस विश्वास के साथ संस्थान द्वारा हमे जिम्मेदारी दी गई है उस विश्वास को अडिगता के साथ निर्वहन करूंगा । पिछड़े जनो के शैक्षणिक कल्याण , सामाजिक उत्थान एवं आर्थिक मजबूती देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी होगी । उनके समस्या के निदान मे कोई कोर कसर होने नही पायेगी ।  उल्लेखनीय है कि डां राजेश यादव समाज से जुड़े एक ऐसे शख्तियत है जो सामाजिक विषमता को तोड़ते हुए जनहित के कार्य मे स्वयं को निरंतर समर्पित किये हुए है । उनके इसी अभिरुचि के दृष्टिगत पिछड़ा जन विकास सेवा संस्थान द्वारा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

ब्राइटलैंड इण्टर कालेज मे हुई नशामुक्ति पोस्टर प्रतियोगिता

चित्र
ब्राइटलैंड इंटर कॉलेज मे हुई नशामुक्ति पोस्टर प्रतियोगिता -नशामुक्त समाज आंदोलन 'अभियान कौशल का' को आगे बढ़ाने मे अहम भूमिका निभा रहे है बच्चे लखनऊ ( त्रिवेणी नगर ) नशामुक्त समाज आंदोलन " अभियान कौशल का " के तहत ब्राइटलैंड इंटर कॉलेज त्रिवेणीनगर लखनऊ मे नशामुक्ति पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । नशामुक्त समाज आंदोलन के प्रांतीय संयोजक अनिल कुमार अग्रवाल एवं सह-संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद प्रतियोगिता मे विजयी बच्चो को पुरस्कृत करने की घोषणा की है । इस अनोखी पोस्टर प्रतियोगिता मे कॉलेज के तकरीबन 150 बच्चो ने हिस्सा लिया । इन बच्चो ने नशे के खिलाफ एक से बढ़कर एक पोस्टर बनाये । ब्राइटलैंड इंटर कॉलेज के छात्र - छात्राओ की रचनाधर्मिता देखकर हर कोई दंग रह गये ।  बहरहाल कुल 15 बच्चो के पोस्टर सबसे अच्छे चुने गये । इन बच्चो को ग्रीष्म कालीन अवकाश के पश्चात पुरस्कृत करने की घोषणा हुई । इस प्रतियोगिता का संयोजन कॉलेज की ऐक्टिविटी इंचार्ज रूपा चावला एवं आर्ट टीचर राकेश ने किया । यह पोस्टर प्रतियोगिता कॉलेज की डायरेक्टर रीना मानस की देखरेख ...

मेधावी छात्र - छात्रा के सम्मान मे समारोह का आयोजन

चित्र
मेधावी छात्र - छात्रा के सम्मान मे समारोह का आयोजन लखनऊ { तेलीबाग } सर्वांगीण विकास पब्लिक कॉलेज मे बोर्ड परीक्षा 2023 मे मेधावी छात्र छात्रा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर माननीय अवनीश सिंह स्नातक एमएलसी लखनऊ खंड उत्तर प्रदेश भारतीय नागरिक परिषद के महामंत्री रीना त्रिपाठी , समारोह मे खरका वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद केएन सिंह , पूर्व प्रधान नटकुर पवन सिंह , लखनऊ मॉडल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अवधेश सिंह व संस्था के डायरेक्टर विवेक सिंह तथा विद्यालय के प्रबंधक सेवक राम उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि ने कहा कि आज भारत की शिक्षा व्यवस्था बच्चो के चौमुखी विकास पर ध्यान दे रही है तथा बच्चो को टेक्नोलॉजी से जोड़कर उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है । विद्यालय की प्रधानाचार्य ऊषा मैसी ने सभी को शैक्षणिक गतिविधियो से अवगत कराया उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य है प्रत्येक बच्चे का बहुमुखी विकास किया जाए , जिससे वह स्कूल घर समाज जिला , प्रदेश , देश मे अपना अलग स्थान बना सके । इंचार्ज प्रधानाचार्य ममता मौर्य द्वारा बच्चे को इमानदारी से पठन पाठ...

ग्राम पंचायत सदस्यो के फर्जी हस्ताक्षर के प्रस्ताव हो रहा पारित

चित्र
ग्राम पंचायत सदस्यो के फर्जी हस्ताक्षर के प्रस्ताव हो रहा पारित सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } नियम विरुद्ध प्रतिनिधित्व करना जहां ग्राम प्रधान की नीयत होती दिखाई दे रही है वही अधिकारियो की नैतिक जिम्मेदारी होती दिखाई दे रही है । हद तो तब और हो जा रही है जब अधिकार सुरक्षा मांग मे सक्षम अधिकारियो द्वारा कोई कार्यवाई नही की जा रही है ।  उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायत कड़जा मे सदस्यो के फर्जी हस्ताक्षर / अंगूठा के साथ बिना किसी खुली बैठक के प्रस्ताव पारित कर काम किया जा रहा है । कुल ग्यारह ग्राम पंचायत सदस्यो के सापेक्ष मुशीर अहमद , शाहिदा खातून , फैयाज अहमद , मसूद अहमद , राम लौट , भारती देवी , सोनमती , इजलासी व सोनी द्वारा सहायक विकास अधिकारी { पंचायत } से लेकर खण्ड विकास अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से लेकर जिलाधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र मे लिखा गया कि 2.5.2021 से आज तक जो भी प्रस्ताव पारित किया गया है , उसे तत्काल रूप से अस्वीकृत किया जाय ।  बतौर अधिकार कार्यवाई की मांग करते हुए सदस्यो द्वारा मांग किया गया कि 2.5.2021 से आज तक जो हम सदस्यो का फर्जी ह...

राजकीय कृषि भण्डार पर धान के बीज हुए उपलब्ध

चित्र
राजकीय कृषि भण्डार पर धान के बीज हुए उपलब्ध  संत कबीर नगर = जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने जनपद के किसान भाइयो को अवगत कराया है कि जनपद के समस्त राजकीय कृषि बीज भंडार पर धान के बीज उपलब्ध हो गए है ।  उन्होंने बताया कि जनपद की सबसे प्रचलित एवं किसानो ने लोकप्रिय धान प्रजाति सांभा मंसूरी ( बी पी टी 5204 ) , गोल्डन मंसूरी ( एम टी यू 7029 ) , सरयू - 52 , सी ओ - 51 , धान पंत - 24 उपलब्ध हो गई है । सीओ - 51 ऐसी प्रजाति है जो 100 से 105 दिन मे तैयार हो जाती है , धान की फसल जल्दी लेनी हो तो धान प्रजाति सी ओ - 51 का प्रयोग करे । पंत - 24 , सरयू - 52 एवम सी ओ - 51 मोटी श्रेणी मे धान प्रजाति है । आधारीय महीन धान रुपया 3970.00 प्रति कुंटल , मोटा धान रुपया 3940.00 प्रति कुंटल जबकि प्रमाणित धान बीज के महीने श्रेणी का रुपया 3824.00 प्रति कुंटल एवं मोटे धान का रुपए 3796.00 प्रति कुंतल है । बीज पर 50 फीसद अनुदान किसानो को उनके बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा । किसान भाई बीज को प्राप्त कर ट्राइकोडरमा से शोधित करके नर्सरी तैयार करे ।

जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई आयोजित

चित्र
जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई आयोजित प्राथमिकता मे नालियो की करायी जाय सफाई = मुख्य विकास अधिकारी  संत कबीर नगर = मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे आयोजित हुई । बैठक मे सदस्य सचिव / उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने द्वारा निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणो की सूची विभागवार प्रस्तुत किया , जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागो को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणो को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।  बैठक में उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि उद्यमियो के उद्यम पंजीकरण हेतु उद्यम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लागू की गयी है । जिसे उद्यमी https://udyamregistration.gov.in पर कर सकता है । उक्त रजिस्ट्रेशन हेतु दिनांक  01 जून 2023 से 15 जून 2023 तक विशेष अभियान चलाया जायेगा । जिसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित है । उपायुक्त उद्योग द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओ यथा - प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना , मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित...

।। गम्भीरता ।। सोशल आडिट ब्लाक सभा का होगा आयोजन

चित्र
।। गम्भीरता ।। सोशल आडिट ब्लाक सभा का होगा आयोजन सन्त कबीर नगर = सोशल आडिट ब्लाक सभा आयोजन से छूटे शेष सभी विकास खण्डो मे सोशल आडिट ब्लाक सभा का आयोजन होगा । मुख्य विकास अधिकारी सन्त कुमार ने कहा कि शेष सभी प्रखण्डो मे ब्लाक सभा का आयोजन सुनिश्चित किया जायेगा ।  उल्लेखनीय है कि सोशल आडिट निदेशालय के आदेश अनुपालन मे वित्तीय वर्ष 2021- 2022 के जनपद के समस्त विकास खण्डो मे सामाजिक अंकेक्षण ( सोशल आडिट ) को सम्पन्न हुए लम्बा अरसा ही नही हो गया बल्कि वित्तीय वर्ष 2023 - 2024 का सोशल आडिट होने का कैलेण्डर जारी हो गया । लेकिन विकास खण्ड बेलहर कला , खलीलाबाद व पौली के अलावा शेष प्रखंडो हैंसर बाजार , सांथा , मेहदावल , बघौली , सेमरियावा व नाथनगर मे सोशल आडिट ब्लाक सभा का आयोजन नही हुआ । जिससे सोशल आडिट के मूल उद्देश्य मे सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्रकाश मे आयी कमियो एवं अनियमितताओ पर अनिवार्य रूप से सभी (पक्ष) की उपस्थिति मे चर्चा तथा आडिट मे पाये गये अनियमितता के प्रकरणो मे धनराशि की वसूली पर विशेष ध्यान देने के साथ वित्तीय विचलन , प्रक्रिया उल्लंघन , शिकायत श्रेणी मे पाये गये प्रकरणो के शत...

सोशल आडिट को मिली 3521612 की अनियमितता

चित्र
सोशल आडिट को मिली 3521612 की अनियमितता  सन्त कबीर नगर = पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के तहत वित्तीय वर्ष 2021-2022 के प्रधानमंत्री आवास योजना { ग्रामीण } एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत हुए कार्यो के शत प्रतिशत क्रियान्वयन के सोशल आडिट मे 3521612 की अनियमितता पाई गई है । जिसके प्राप्त जानकारी के मुताबिक रिकवरी के क्रम मे विकास खण्ड खलीलाबाद की ग्राम पंचायत इमलीडीहा , महुई , मंझरिया गंगा , नौहट , पोपया , सहसराव माफी , तामा , तरैनी , टुंगपार सहित राउतपार मे कुल 85090 की अनियमितता , प्रखण्ड मेहदावल के ग्राम पंचायत भीटिया कला एवं घूरापाली मे कुल 77438 की अनियमितता , नाथनगर के ग्राम पंचायत बरौली , भगौतीपुर , भिनखिनी खुर्द , गालिमपुर , हरपुर , मझौवा एकडंगा , निबाहोरिल तथा शान्ति नरगापार मे कुल 119569 की अनियमितता , प्रखण्ड पौली के लौकिहा , नरायनपुर एवं निहैला मे 131463 की अनियमितता , प्रखण्ड सांथा के बरगदवा माफी , छिबरा , गोईठहा एवं लेदवा श्रीपाल 1388924 की अनियमितता , प्रखण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायत बीगरामीर , चमरसन , गंगैचा , इनायतपुर , करही ,...

।। पहल ।। कॉलोनी मे नशा करके आने वालो का लिखित रूप से प्रवेश वर्जित

चित्र
।। पहल ।। कॉलोनी मे नशा करके आने वालो का लिखित रूप से प्रवेश वर्जित रीना त्रिपाठी  लखनऊ { सरोजनी नगर } संगम रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी बिजनौर सरोजनी नगर लखनऊ मे नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के तहत " नशा मुक्त त्योहार आज की आवश्यकता " विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ । कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका समाजसेविका रीना त्रिपाठी द्वारा किया गया ।  कार्यक्रम का स्वागत एडवोकेट आशीष त्रिपाठी ने किया । संगोष्ठी मे मुख्य अतिथि के तौर पर माननीय कौशल किशोर आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री भारत सरकार ने उपस्थित हो संगम सोसायटी के लोगो को नशा मुक्त क्लोज गेटेड सोसायटी घोषित करने की बधाई दी । उन्होंने उपस्थित सभी निवासियो व आगंतुको को नशा मुक्त रहने तथा युवाओ को नशे के दुष्प्रभाव के बारे मे बताया । किस प्रकार धन और बल के सभी साधन होने के बावजूद वह अपने बेटे को नशे की गिरफ्त मे फंसने के बाद नही बचा पाए । मंत्री जी के आवाहन पर उपस्थित सभी लोगो ने नशा मुक्त रहने की शपथ ली । उन्होंने युवाओ को उपभोक्ता और खरीदार की कड़ी को तोड़ने का आवाहन किया । यदि नशे के खरीदार ही नही रहेंगे तो निश्चित रूप से...

।। वट सावित्री व्रत ।। जीवन मे नशा न करने का ले संकल्प

चित्र
।। वट सावित्री व्रत ।। जीवन मे नशा न करने का ले संकल्प  रीना त्रिपाठी  लखनऊ = विवाहित महिलाएं आज सावित्री अमावस्या मना रही है । वे इस शुभ दिन को उपवास रखकर और अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए वट वृक्ष से प्रार्थना करती है । पौराणिक कथा के अनुसार सत्यवान और सावित्री अपने निर्वासित जीवन के दौरान एक जंगल मे रहते थे । एक दिन जंगल मे लकड़ी काटते समय सत्यवान का सिर घूम गया और वह एक पेड़ से गिर पड़ा । सावित्री उस दिन उसके साथ थी । तब मृत्यु के देवता यमराज उनकी आत्मा को हर लेने के लिए प्रकट हुए । हालाँकि सावित्री ने उससे अपने पति को उससे अलग न करने की विनती की और कहा कि यदि वह उसके पति की आत्मा को छीन लेगी , तो वह भी उसका पालन करेगी । सावित्री की भक्ति से प्रेरित होकर यमराज ने उसके पति के प्राण लौटा दिए । इस कहानी से सभी को यह सीख लेनी चाहिए कि आस्था विश्वास के इस पवित्र रिश्ते मे भारतीय सनातन परंपरा बहुत ही मजबूत धागो से बंधी हुई है । भारत देश की महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रकृति की उपासना आज कलयुग के चरम पर भी पूरी श्रद्धा और विश्वास के भाव से कर रही है । बस आज यमर...

22 मई से होगा वित्तीय वर्ष 2023/24 का सोशल आडिट

चित्र
22 मई से होगा वित्तीय वर्ष 2023/24 का सोशल आडिट सन्त कबीर नगर = प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के क्रियान्वयन मे सोशल आडिट निदेशालय के मूल उद्देश्य " पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही " मे अनियमितता के रोकथाम मे सामाजिक अंकेक्षण { सोशल आडिट } होना सुनिश्चित किया गया है । निदेशालय द्वारा जारी सोशल आडिट कैलेण्डर के मुताबिक 22 मई से विकास खण्ड बघौली , बेलहर कला व 25 मई से हैंसर बाजार , 21 जुलाई से खलीलाबाद , मेहदावल , 26 सितम्बर से सेमरियावा , 4 अक्टूबर से सांथा ,17 नवम्बर से पौली का सोशल आडिट होगा । सोशल आडिट की पारदर्शिता मे डोर टू डोर सर्वे के समय , कार्यो के सत्यापन व ग्राम सभा बैठक जिसमे अधिक से अधिक ग्रामीण की उपस्थित होंगे तीन स्तर पर फोटोग्राफी होगा । आडिट के दौरान मनरेगा के अंतर्गत कार्यदायी संस्थाओ द्वारा कार्यो का विवरण प्रपत्र , प्रधानमंत्री आवास योजना { ग्रामीण } का विवरण प्रपत्र सहित सेवन रजिस्टर तथा कराये गये कार्यो की पत्रावली एवं सम्बन्धित अभिलेखो की प्रतियो जो ग्राम विकास अधिकारी / ग्राम पंचायत अधिकारी एवं अन्य ...

विकास के मुद्दे मे बीरबल की खिचड़ी बनी सड़क

विकास के मुद्दे मे बीरबल की खिचड़ी बनी सड़क सन्त कबीर नगर = नगर निकाय चुनाव मे चेयरमैन पद के नव निर्वाचित उम्मीदवारो के विकास के मुद्दे मे सड़को का एक विशेष स्थान रहा है । इसके पूर्व के विभिन्न पदो पर निर्वाचित जन प्रतिनिधियो का भी सड़क विशेष तौर पर मुद्दा रहा है । ऐसे मे अगर सड़को को लेकर कोई आवाज बुलन्द होने लगे जैसा कि देखने मे भी आते रहता है तब तो सड़को सहित प्राथमिकता वाले वादे पर गौर करना उतना ही जरूरी है जितना की जीत के मायने मे प्राथमिकता के तौर पर विकास के मुद्दे मे निर्वाचित होने का गौरव प्राप्त किया जाता है । वही अजेय जैसी स्थिति के दृष्टिगत मे एक दूसरे पहलू लोक प्रसिद्ध कहावत " बीरबल की खिचड़ी " के रूप मे कहना कोई अतिश्योक्ति नही होनी चाहिए ।  बहरहाल नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्षो की विकास के वादे मे प्राथमिकता का आलम आसमान छू रहा है । अब देखना यह है कि सही मायनो मे सड़को के हाल बदस्तूर बेहाल रहेगा या फिर विश्वास के पृष्ठिभूमि पर विकास के वादे मे सड़को की स्थिति मे सुधार के आयाम भी दृष्टिगत होंगे ? वक्त की सबलता मे नव निर्वाचित प्रतिनिधियो को पांच साल का पर्याप्...

चहुमुंखी विकास मे जल निकासी की प्राथमिकता

चित्र
चहुंमुखी विकास मे जल निकासी की प्राथमिकता  सांसद विधायक के साथ मिलकर विकास को गति देने का काम करूंगी = अनवरी बेगम सन्त कबीर नगर { मगहर } नगर पंचायत मगहर के नव निर्वाचित अध्यक्ष की चहुंमुखी विकास मे जल निकासी की प्राथमिकता है । अनवरी बेगम ने कहा कि विकास की गति मे नगर की सबसे अधिक जरूरी काम जल निकासी है । जो नगर के शेरपुर , काजीपुर व तकिया बाजार की सबसे बड़ी समस्या है इसका हल बेहद जरूरी है । नगर पंचायत के विगत दस साल { 2012 व 2017 } के कार्यकाल मे नगर अध्यक्षो द्वारा विकास कार्य पर कोई ध्यान नही दिया गया । मेरे द्वारा पूर्व काल { 2007 } के अध्यक्षी मे नगर पंचायत मे जो आरसीसी रोड बनवाये गये थे वही आज भी है । राजनीति के बदलते परिवेश मे रूलिंग पार्टी पर लगते प्रभावित विकास कार्य आरोप के प्रश्न उत्तर मे कहा सतारुढ दल के सांसद व विधायक का भी क्षेत्र है । इसलिए मुझमे नही लगता कि किसी भी प्रकार से विकास कार्य प्रभावित होगा । मिलकर विकास कार्य को गति देने का कार्य किया जायेगा ।  दौरान जीत की खुशी का इजहार करते हुए नगर पंचायत वासियो का आभार व्यक्त किया गया । उन्होंने कहा कि काफी अरसे से...

भारत सुपर पावर न बने अंग्रेजो ने खेली थी बंटवारे की कूट रचित चाल = डां इश्तियाक अहमद

चित्र
भारत सुपर पावर न बने अंग्रेजो ने खेली थी बंटवारे की कूट रचित चाल = डां इश्तियाक अहमद नाशिक = टू नेशन थ्योरी एक बहुत ही गलत और संकीर्ण सोच वाला विचार था । देश की स्वतंत्रता के पूर्व अंग्रेजो की इसके पीछे की मंशा भारत को सुपर पावर बनने से रोकने की थी जिसे अंग्रेजो ने भांप लिया था । जिसके नतीजे मे भारत - पाकिस्तान का बंटवारा के साथ बीच मे एक दूसरे के प्रति घृणा की भावना उत्पन्न हुई । उक्त बाते स्वीडन मे रहने वाले वरिष्ठ लेखक , पत्रकार , विचारक व राजनीतिक टिप्पणीकार डां इश्तियाक अहमद ने कही ।  एम्स चेरिटेबल ट्रस्ट , भारतीय हितरक्षक सभा , खिदमते खल्क फाउंडेशन , स्पेलियर इंटरनेशनल स्कूल , फैजाने औलिया फाउंडेशन एवं रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी द्वारा आयोजित इंडिया पाकिस्तान एण्ड देयर डिफरेंट सोशियो पांलीटिकल और ट्रेजेक्टरीज के " एक सुझाव , विषय को सम्बोधित कर रहे थे । श्री अहमद ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार डां बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा देश को दिये गये संविधान के कारण यहां का लोकतंत्र बहुत मजबूत हुआ है । 1952 से भारत मे सत्ता की स्थापना चुनावो के माध्यम से होती रही है । लेकिन विभाजन क...

निकायवार मतगणना स्थलो के मजिस्ट्रेटो की हुई नियुक्ति

निकायवार मतगणना स्थलो के मजिस्ट्रेटो की हुई नियुक्ति  संत कबीर नगर 12 मई 2023(सू0वि0) = जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी सदीप कुमार ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 में नगर पालिका परिषदर/नगर पंचायत के अध्यक्ष/सदस्य पदों की मतगणना हेतु निर्धारित मतगणना केन्द्रों पर दिनांक 13 मई 2023 का प्रातः 08 बजे से कार्य सामाप्ति तक मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्णढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु निकायवार स्थापित मतगणना स्थलों में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की है।  उन्होंने बताया कि तहसील खलीलाबाद में हीरालाल पी0जी0 कॉलेज में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद हेतु निर्धारित मतगणना स्थल स्वर्ण जंयती हॉल में अपर जिलाधिकारी न्यायिक अभय कुमार मिश्र,मो0न0-8299242308, नगर पंचायत मगहर हेतु मतगणना स्थल विज्ञान संकाय कक्ष संख्या-43 में अजय कुमार त्रिपाठी उप संचालक चकबन्दी, मो0न0-8009963333 एवं नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा हेतु निर्धारित मतगणना कक्ष व्यायामशाला हॉल में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वनाकी, वन प्रभाग पी0के0 पाण्डेय, मो0न0-8795993562 की नियुक्ति मजिस्ट्रेट के रूप में की गयी है। इसी प्रकार त...

मतदान से मतदाताओ का उठ रहा विश्वास !

चित्र
मतदान से मतदाताओ का उठ रहा विश्वास ! 35/40 फीसदी मतदाताओ पर विकास की जिम्मेदारी ? जी एल वेदांती  सन्त कबीर नगर = जिम्मेदारी के झरोखे से लोकतंत्र का नजारा अब धूमिल होता नजर आ रहा है । जिस मताधिकार के प्रयोग से लोगो को मतदान के स्वरूप से लोकतंत्र को देखने योग्य बनाने की मौलिक जिम्मेदारी मिली हुई है अब वे लोग उससे मुंह मोड़ते नजर आ रहे है । शत - प्रतिशत मतदान के सापेक्ष बामुश्किल 60 से 70 फीसदी मतदान के बीच नतमस्तक हो जा रहे है । जिसके लिहाज से तकरीबन 35/40 फीसदी मतदान के बूते शत - प्रतिशत प्रतिनिधित्व का भरोसा लिया जा रहा है । उल्लेखनीय है कि नगर निकाय चुनाव मे विकास की प्राथमिकता मे सूबे के मुख्यमंत्री से लेकर राजनैतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मतदान अपील के बाद जनपद के एक नगर पालिका व सात नगर पंचायत के कुल मतदाता संख्या 228762 के सापेक्ष 127707 मत पड़े । जिसके लिहाज से प्रतिशत के हिसाब से 62.42 फीसदी मतदान होता है । जो कही न कही लोकतंत्र की मजबूती मे मताधिकार के प्रयोग मे मतदाताओ की उदासीनता को जाहिर करता है शत - प्रतिशत प्रतिनिधित्व का भरोसा लिया जा रहा है । उल्लेखनीय है कि न...

।। मानवता ।। विधायक ने करवाया घायल महिला व नवजात शिशु का इलाज

चित्र
।। मानवता ।। विधायक ने करवाया घायल महिला व नवजात शिशु का इलाज सन्त कबीर नगर { धनघटा } बेहतर प्रतिनिधित्व के प्रति कटिबद्ध कर्त्तव्य निष्ठ धनघटा विधायक गणेश चौहान द्वारा विधानसभा क्षेत्र भ्रमण काल मे घटरमहा निवासी महिला का दोपहिया गाड़ी के पहिया मे साड़ी के फंस जाने से गंभीर रूप से घायल महिला तथा उसके नवजात शिशु का पायलपार निजी चिकित्सालय ले जाकर तत्काल इलाज करवाया गया । बतौर स्वास्थ लाभ मे जल्द से जल्द ठीक होने का ईश्वर से प्रार्थना किया गया । दौरान निजी चिकित्सालय का डॉक्टर द्वारा अपरिचित व्यक्ति समझ कर इलाज न कर जिला चिकित्सालय भेजे जाने की प्रक्रिया से नाराज होकर ऐसा मानवता के लिए कतई ठीक नही है को लेकर डांट लगाई गई । बतौर आग्रह उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार सभी डॉक्टर किया करे ।