।। संविधान दिवस ।। आजादी को अक्षुण्ण बनाये रखना दूसरी आजादी = किरण मोहिते
।। संविधान दिवस ।। आजादी को अक्षुण्ण बनाये रखना दूसरी आजादी = किरण मोहिते संविधान परिचय कार्यशाला का आयोजन बेहद जरूरी = कृष्णा शिंदे नाशिक = " अंग्रेजो की गुलामी से मुक्ति भारतीयो की " पहली " आजादी है , इस आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए भारतीय संविधान का निर्माण भारतीयो की "दूसरी" आजादी है , और इस संविधान को सभी भारतीय नागरिको तक फैलाना हमारी " तीसरी " आजादी होगी । उक्त बाते संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित " संविधान परिचय कार्यशाला " कार्यक्रम अवसर पर भारतीय हितरक्षक सभा के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मोटिवेशनल ट्रेनर किरण मोहिते ने कही । भारतीय संविधान को अस्तित्व मे आने से पहले भारत मे कानून व्यवस्था की स्थिति थी श्री मोहिते ने उपस्थित लोगो को संक्षिप्त जानकारी दी । कार्यक्रम का आयोजन सचिन जाधव की अध्यक्षता मे मातोश्री रमाबाई अंबेडकर सभागार गोवर्धन गंगापुर ग्राम मे हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय प्रस्तावना के साथ हुआ । कार्यक्रम के महत्व को समझाते हुए अध्यक्ष संदीप मोर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे संविधान हमारे अधिकारो और स्वतंत्रत...