209 बकायेदार उपभोक्ताओ की कटी लाइन
209 बकायेदार उपभोक्ताओ की कटी लाइन 16.02 लाख रुपये राजस्व जमा हुआ सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } एकमुश्त समाधान योजना मे उपखण्ड अधिकारी हरिहरपुर मुकेश गुप्ता व अवर अभियंता चंद्रभूषण और सुनील यादव के संयुक्त नेतृत्व मे सिसवनिया व कर्री गाँव मे चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमे 45 उपभोक्ताओ की लगभग 10 लाख रूपये राजस्व बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गयी एवं 28 उपभोक्ताओ द्वारा 1.80 लाख रूपये जमा किया गया । उपखण्ड अधिकारी हैंसर लक्ष्मण मिश्रा के द्वारा बसवारी गाँव मे कैम्प लगाया गया । जिसमे 40 उपभोक्ताओ द्वारा 1.25 लाख रुपये जमा कराये गये, 39 उपभोक्ताओ द्वारा लगभग 8 लाख बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गयी । उपखण्ड अधिकारी धनघटा कौशल किशोर व अवर अभियंता अजय चौरसिया द्वारा नाथनगर, धनघटा, तिघरा घाट व मड़हाराजा गाँव मे बड़े बकायेदारो पर चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमे 156 उपभोक्ताओ से 4.10 लाख रुपये राजस्व वसूली की गयी तथा 37 उपभोक्ताओ की लगभग 14.45 लाख रूपये बकाया मे लाइन विच्छेदित की गयी । उपखण्ड अधिकारी खलीलाबाद टाउन द्वारा बताया गया कि पठानटोला, मालीटोला, मोहदीनप...