कुश्ती का आयोजन बेहतर कदम - सुरेन्द्र मोहन निषाद
कुश्ती का आयोजन बेहतर कदम - सुरेन्द्र मोहन निषाद सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) विधानसभा मेहदावल से समाजवादी पार्टी के प्रबल दावेदार प्रत्याशी सुरेन्द्र मोहन निषाद ने विराट कुश्ती दंगल आयोजन मे अपने सैकड़ो समर्थको के साथ शिरकत किया । कहा कि कुश्ती सशक्तिकरण की धुरी है , यह समाज को सशक्त और समृद्धि को बल देता है । समाजवादी पार्टी के तत्वाधान मे आयोजित होने वाला कुश्ती दंगल समाज के प्रति स्वस्थ जीवन के प्रति सचेतता का प्रतीक है । समाजवादी पार्टी हमेशा ऐसे खेलो को बढ़ावा देने का काम करती है क्यो कि समाजवादी जुमलेबाजी नही करती है समाजहित मे होने वाले कार्यो को बढ़ावा देती है । तदुपरांत बतौर रुझान कुश्ती दंगल कमेटी को आर्थिक सहयोग किया गया । बताते चले कि विधानसभा मेहदावल के बनकसिया मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ईश्वर चन्द यादव एवं राहुल यादव के अगुआई मे विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया । समाजवादी पार्टी के विधानसभा मेहदावल क्षेत्र के भावी प्रत्याशियो सहित विधानसभा चुनाव प्रभारी के डी यादव , जिलाध्यक्ष गौहर अली खान , समाजसेवी व उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिसोदिया , जयराम पाण्डेय , पूर्व जिला पंचाय...