संदेश

अक्टूबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

।। भ्रष्टाचार ।। सोशल आडिट को मिली 6476 वित्तीय विचलन की राशि हुई जमा

चित्र
।। भ्रष्टाचार ।। सोशल आडिट को मिली 6476 वित्तीय विचलन की राशि हुई जमा  सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } ग्राम पंचायत देवरिया लाल मे सोशल आडिट को मिली 6476 रूपये की वित्तीय विचलन राशि जमा कर दी गई । परियोजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन एवं भ्रष्टाचार के रोकथाम मे पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के तहत सामाजिक अंकेक्षण का खुली बैठक कर रहे सोशल आडिट टीम बीआरपी सन्त देव द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 की कुल 43 लाख 78 हजार 312 व्यय राशि मे 32 परियोजनाओ का आडिट किया गया है । जिसमे पक्के वर्क मे सामग्री क्रय पर 27 लाख 9 हजार 159 रूपया के साथ पंजीकृत 282 श्रमिको के सापेक्ष 94 मनरेगा मजदूरो मे सृजित 7806 मानव दिवस की कुल 16 लाख 69 हजार 153 की मजदूरी भुगतान होना पाया गया है । दौरान वित्तीय विचलन मे मिली 6476 रूपये की धनराशि को ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी खाते मे जमा कर रशीद आडिट टीम को दे दिया गया है । बैठक की अध्यक्षता अशोक कुमार द्वारा किया गया । इस अवसर पर रोजगार सेवक गायत्री , ग्राम प्रधान , टीम सदस्य सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे ।

।। भक्ति रस ।। आराधना कभी निष्फल नही होती

चित्र
।। भक्ति रस ।। आराधना कभी निष्फल नही होती  सन्त कबीर नगर { दुधारा / सुम्हा } आराधना तो कभी निष्फल नही होती फिर जिस भक्त का चित्त उस ईश्वर मे निरन्तर एकांतरूप से लगा रहता है उस भक्त को सांसारिक बंधन भला कैसे बांध सकता है । उक्त बाते श्री मद्भागवत कथा वाचक डां गिरीश त्रिपाठी ने कही । वे आज दूसरे दिन तृतीय स्कन्द के कर्दम प्रजापति और देवहूति प्रसंग का वर्णन कर रहे थे । उन्होंने कहा कि लोक कल्याण की भावना से जिस प्रकार कर्दम प्रजापति जी ने देवहूति से विवाह कर आदर्श जीवन का आधारशिला रखकर सन्यास जीवन को धारण किया । वह मानव जीवन का उत्कृष्ट उदाहरण है । पारिवारिक जीवन से निवृत होकर सन्यास जीवन को धारण करना प्रभु के प्रति अगाध प्रेम का सूचक रहा जो भक्ति का स्वरूप बन गया । तभी तो किसी ने क्या खूब कहा है " क्षण भंगुर जीवन की कलिका कल प्रात को जाने खिली न खिली, मलयाचल की शुचि शीतल मन्द सुगन्ध शरीर मिली न मिली, कहि ले हरि नाम अरि ! रसना, फिर अन्त समय मे हिली न हिली । भक्ति के माहात्म्य मे प्रसंग सुन पूरा पंडाल हरिनाम मय हो गया । योग के लक्षण यमादि से संपन्न देवहूति और कर्दम प्रजापति के विवाह प...

।। सोशल आडिट ।। चार लाख की मिली वित्तीय अनियमितता

चित्र
।। सोशल आडिट ।। चार लाख की मिली वित्तीय अनियमितता सन्त कबीर नगर { नाथनगर } लगता है वित्तीय अनियमितता एक ध्येय हो गया है । वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 की हो रही पी एम आवास { ग्रामीण } एवं मनरेगा योजना की सोशल आडिट मे ग्राम पंचायत नीबा होरिल मे टीम को 4 लाख 40 हजार 484 सौ की वित्तीय अनियमितता मिली है । श्याम सुन्दर गोस्वामी की अध्यक्षता मे आडिट के मूल उद्देश्य पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही मे आडिट कर रहे टीम बीआरपी आदित्य तिवारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष में कुल 14 लाख 51 हजार 594 रूपये की व्यय राशि मे 28 परियोजनाओ का आडिट किया गया है । जिसमे राम सिंह के खेत से कोदई के चकमार्ग तक मिट्टी कार्य मे 18 हजार 744 सौ रूपये का वित्तीय विचलन मिला है । न तो उक्त परियोजना का अभिलेख उपलब्ध कराया गया और न ही उपस्थित ग्रामीणो द्वारा कार्य होने की पुष्टि की गई । श्रमिको के सत्यापन मे 51 जाबकार्डधारियो के मजदूरी भुगतान मे वित्तीय अनियमितता पाई गई है । 4 लाख 48 हजार 484 मनरेगा मजदूरी भुगतान मे उक्त श्रमिको द्वारा किसी दिन भी कार्य नही किया गया है । जिसमे देश पाण्डेय 27 दिन 5751 रुपया , नेबूलाल 14 दिन 29...

भक्ति का स्वरूप शरणागति है = रविन्द्र द्विवेदी

चित्र
भक्ति का स्वरूप शरणागति है = रविन्द्र द्विवेदी सन्त कबीर नगर { दुधारा } ग्राम पंचायत सुम्हा मे 26 अक्तूबर से आयोजित नौ दिवसीय श्री मद्भागवत कथा के आयोजक सपत्नीक { निशा दुबे } रविन्द्र द्विवेदी ने कहा कि भक्ति का स्वरूप शरणागति है जो श्री मद्भागवत कथा के श्रवण से प्राप्त होता है । उन्होंने कहा कि जब उस ईश्वर की अहैतुकी कृपा होती है तब श्री मद्भागवत कथा का श्रवण का अवसर प्राप्त होता है । वह सभी मानव जीवन भक्ति स्वरूपा श्री मद्भागवत कथा के श्रवण का आहोभागी है जो कथा का श्रवण ईश्वर के भक्ति स्वरूप मे करते है । बतौर कथा श्रवण अनुरोध श्री द्विवेदी ने कहा कि शरणागति स्वरूपा कथा श्रवण के अवसर लाभ से कभी किसी को चूकना नही चाहिए । यह मानव जीवन का वह शुभ घड़ी अवसर है जो मानव जीवन के मूल उद्देश्य को फलीभूत करता है ।  श्री मद्भागवत कथा का आयोजन कथा वाचक डां गिरीश त्रिपाठी के पांडित्य मे किया जायेगा । कथा का आयोजन 26 अक्तूबर से 3 नवम्बर तक किया जायेगा ।  दर्शनाभिलाषी मणि कांत द्विवेदी , देवेन्द्र नाथ द्विवेदी { आई पी एस } व समस्त द्विवेदी परिवार है ।

।। सोशल आडिट ।। डड़वा माली मे लिखी गई भ्रष्टाचार की इबारत !

चित्र
।। सोशल आडिट ।। डड़वा माली मे लिखी गई भ्रष्टाचार की इबारत ! सचिव के पास है सेवन रजिस्टर = रोजगार सेवक सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } योजनाओ के क्रियान्वयन की फाइलो को दबाने का जैसा चलन सा हो गया है । जिसका उदाहरण विकास खण्ड सेमरियावा का ग्राम पंचायत डड़वा माली है जहां वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 की हो रही सोशल आडिट को नगण्य दृष्टि से देखते हुए पूर्व सूचना के बावजूद सोशल आडिट टीम को फाइल उपलब्ध नही कराया गया । नवाइयत यहां तक की रही कि ग्राम रोजगार सेवक के पास रहने वाला सेवन रजिस्टर भी उपलब्ध नही कराया गया । सम्बंध मे पूछे जाने पर रोजगार सेवक प्रेम प्रकाश ने बताया कि हमारे पास कोई सेवन रजिस्टर नही है उसे सचिव द्वारा अपने पास रख लिया गया है । वही सोशल आडिट टीम बीआरपी बालमुकुंद द्वारा बताया गया कि कुछ परियोजनाओ के भौतिक सत्यापन मे जेसीबी से काम करवाया जाना प्रतीत हुआ है । उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत डड़वा माली मे वित्तीय विचलन के साथ सोशल आडिट का बैठक सम्पन्न हुआ । टीम बीआरपी बाल मुकुंद द्वारा बताया गया कि 37 लाख 21 हजार 218 व्यय राशि मे 15 परियोजनाओ का आडिट किया जा रहा है । जिसमे 2 इण्टरलॉकिंग...

।। सोशल आडिट ।। ग्राम पंचायत नोकता मे इक्यावन हजार की वित्तीय अनियमितता

चित्र
।। सोशल आडिट ।। ग्राम पंचायत नोकता मे इक्यावन हजार की वित्तीय अनियमितता  सन्त कबीर नगर { नाथनगर } कितनी निडरता के साथ सरकारी धन के बंदरबाट मे हाथ बंटाने का काम किया जा रहा है । न नियम तोड़ने का भय है और न ही जांच मे कलई खुलने का डर है तभी तो श्रमिको के जाबकार्ड के गाइड लाइन का खुला उल्लघंन किया गया है । उल्लेखनीय है कि प्रखण्ड नाथनगर के ग्राम पंचायत नोक्ता मे सामाजिक अंकेक्षण की खुली बैठक करते हुए टीम कोआर्डिनेटर देवेन्द्र त्रिपाठी द्वारा पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के सुनिश्चितार्थ " पैसा हमारा , हिसाब हमारा " के क्रम मे बतौर जन जागरूकता वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 के 28 लाख 92 हजार 244 रूपये की कुल व्यय राशि मे 35 परियोजनाओ का आडिट किया गया ।  परियोजनाओ मे सृजित पंजीकृत 600 श्रमिको के सापेक्ष सक्रिय 400 मनरेगा मजदूरो के 13588 मानव दिवस का आडिट करते हुए उन्होंने बताया कि 241मानव दिवस मे 51335 रूपये की वित्तीय अनियमितता मे पाई गई है जो रिकवरी योग्य है । जिसके क्रमानुसार अमरीका पुत्र उदय भान के परिवार मे पुत्र , पुत्रियो के अलग - अलग 4 जाबकार्ड पर 220 मानव दिवस पर मजदूरी क...

एम्स नाशिक रत्न पुरस्कार सभा का हुआ आयोजन

चित्र
एम्स नाशिक रत्न पुरस्कार सभा का हुआ आयोजन नाशिक = एम्स चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान मे एम्स नाशिक पुरस्कार सभा का आयोजन हुआ । पुरस्कार सभा का आयोजन रोटरी क्लब हाल गंजमाल नाशिक मे हुआ । मुख्य अतिथि रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी निदेशक अबदुल्लाह खान द्वारा शिक्षा के क्षेत्र व समाज मे उत्कृष्ट योगदान देने वालो को एम्स नाशिक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया । उन्होने कहा कि समाज का निर्माण विभिन्न संस्कृतियो के समावेश से होता है जिसका मूल उद्देश्य एकता , भाईचारा एवं सद्भावना होता है । शिक्षा से सुन्दर चरित्र का निर्माण होता है जो मानव जीवन के सफलता का द्योतक है । हमे खुशी है ऐसे माहौल मे उत्कृष्ट योगदान देने वालो को सम्मानित करने का अवसर मिला है । इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता किरण मोहिते , राजू देसले , वरिष्ठ पत्रकार निरंजन टकले , सेक्रेटरी अजमल खान , एडवोकेट नाजिम काजी , शिक्षाविद सचिन जोशी , बलबीर सिंह छाबड़ा , फादर विजय गोसावी , मुकुंद दिक्षित , बसंती दिक्षित आदि गणमान्य उपस्थित रहे ।

ग्राम पंचायत के सीमित क्षेत्रफल से प्रभावित हुआ श्रमिको का रोजगार

चित्र
ग्राम पंचायत के सीमित क्षेत्रफल से प्रभावित हुआ श्रमिको का रोजगार सन्त कबीर नगर { नाथनगर } ग्राम पंचायत नाथनगर मे सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन हुआ । सोशल आडिट टीम बीआरपी सन्त देव द्वारा वित्तीय वर्ष के 9 परियोजनाओ की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 के कार्यकाल मे 9 परियोजनाओ पर कार्य किया गया है जिसमे 3 चकरोड 5 मेढ़बंधी व 1 वृक्षारोपण है । श्रमिको के रोजगार के क्रम मे उन्होने बताया कि 41 आवास के साथ पूर्व के वित्तीय वर्ष के 213 के सापेक्ष 198 पीएम आवास मजदूरी व 9 परियोजनाओ के क्रियान्वयन मे पंजीकृत 738 के सापेक्ष 400 सक्रिय मजदूरो मे कुल 9543 मानव दिवस का सृजन हुआ । श्रमिको के 100 दिन के रोजगार गारंटी मे प्रभावित रोजगार के क्रम मे ग्राम प्रधान राम खदेरन द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत का क्षेत्रफल छोटा होने से मनरेगा योजना से काम नही करवाया जा सका ।

।। भ्रष्टाचार ।। पीएम आवास लाभार्थियो से लिया गया 40 - 40 हजार रूपया निर्माण कार्य शून्य

चित्र
।। भ्रष्टाचार ।। पीएम आवास लाभार्थियो से लिया गया 40 - 40 हजार रुपया निर्माण कार्य शून्य  होगी कार्यवाही या फिर सत्य साबित होगी कमीशन की बात ? सन्त कबीर नगर { नाथनगर } सरकार की मंशा जहां विकासशील लाभकारी योजनाओ के बूते देश को देशवासियो को विकास से परिपूर्ण कर समृद्धिशाली बनाने की होती है वही शिक्षित व्यक्तियो द्वारा शिक्षा के माध्यम से कुल खानदान को सामाजिक प्रतिष्ठा से नवाजने के हर संभव कोशिश के साथ कुलीन परिवार बनाने की होती है । लेकिन यह सब एक बानगी बनकर होता दिखाई दे रहा है । ग्राम प्रधान फुलारी देवी पत्नि भीखा ( रिटायर प्राइमरी टीचर ) के छत्र साया मे पुत्रो द्वारा पीएम आवास लाभार्थियो से आवास दिलाने के नाम पर अधिकारियो की मेहरबानी के क्रम सेवा मे 40 हजार रुपया वसूलने का मामला प्रकाश मे आया है । बेहतर प्रतिनिधित्व के बजाय ग्राम प्रधान के पुत्र महिप व संजय द्वारा पीएम आवास लाभार्थियो से पर कतरने की दृष्टि मे मिले आवास की 40 हजार रुपये की पहली टोटल किश्त अधिकारियो को बतौर मेहरबानी मैनेज के नाम पर ले लिया गया है । जिसके नतीजतन नीव स्तर पर एक ईट भी लाभार्थी नही रख सके है । कमीशन मे...

मानसिक स्वास्थ्य ही व्यक्तित्व विकास का वास्तविक आधार है

चित्र
मानसिक स्वास्थ्य ही व्यक्तित्व विकास का वास्तविक आधार है  किरण मोहिते  नाशिक = *10 अक्टूबर 2023 विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस* के अवसर पर मानसिक स्वास्थ को लेकर भारतीय समाज मे क्या - क्या गलत अवधारणा है , इस बारे मे रोशनी डालना चाहता हूॅ । मानसिक स्वास्थ्य को अंग्रेजी मे *मेंटल हेल्थ* कहा जाता है , मानसिक स्वास्थ्य के मामले मे भारतीय समाज आज भी बहुत पिछड़ा हुआ है , लेकिन मानसिक स्वास्थ्य की हजारो वर्षो की भारतीय परंपरा गायब हो रही है । भारतीय समाज मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कई सारी गलतफहमी है । मैं यह लेख यह समझने के इरादे से लिख रहा हूं कि यह गलतफहमियां समझकर हम एक अच्छा मानसिक स्वास्थ कैसे हासिल कर सकते है ? पिछले कई वर्षो से मै व्यक्तित्व विकास , अध्ययन कौशल्य , भाषण कौशल , दिमागी शक्ति विकसित करना , टीम निर्माण , बच्चो और माता - पिता के बीच संबंध जैसे विभिन्न विषयो पर प्रशिक्षण आयोजित कर रहा हूं । इस प्रशिक्षण मे छात्र , माता - पिता , शिक्षक , सरकारी कर्मचारी , कार्यकर्ता और  महिलाये शामिल होती है । जब विभिन्न क्षेत्रो और उम्र के लोग प्रशिक्षण लेते है । फिर उनमे से कुछ अल...

।। पैसा हमारा हिसाब हमारा ।। सामाजिक अंकेक्षण का हुआ आयोजन

चित्र
।। पैसा हमारा हिसाब हमारा ।। सामाजिक अंकेक्षण का हुआ आयोजन सन्त कबीर नगर { सांथा } सामाजिक हितो को ध्यान मे रखते हुए ग्राम पंचायत मे किये गये प्रयासो के सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनो पक्षो पर गहन चर्चा के क्रम मे पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही को बतौर सुनिश्चित ग्रामीणो के साथ ग्राम पंचायत बनौली व बनेथु मे सोशल आडिट बैठक का आयोजन हुआ । ग्रामीणो को जागरूक करते हुए वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 मे हुए मनरेगा योजना के तहत कार्यो एवं पीएम आवास की जानकारी देते हुए टीम कोआर्डिनेटर देवेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष मे कुल 12 लाख 62 हजार 877 रूपये की व्यय राशि मे 21 परियोजनाओ पर पंजीकृत 300 श्रमिको के सापेक्ष 275 मनरेगा मजदूरो मे 5929 मानव दिवस सृजन के साथ कार्य किया गया है ।  दौरान छप्पर मे जीवन यापन कर रही ग्रामीण बबुनी पत्नि राधेश्याम , झिनका पत्नि ओले , इंद्रावती पत्नि तूफानी , रीना पत्नि सुग्रीव , विमला पत्नि दिनेश द्वारा आवास का मांग किया गया । प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 26 आवास का लाभ दिया गया है ।  इसी क्रम मे ग्राम पंचायत बनेथू मे कुल 19 लाख 15 हजार 102 रू...

विधायक गणेश चौहान ने टेका माथा मिला आशीर्वाद

चित्र
विधायक गणेश चौहान ने टेका माथा मिला आशीर्वाद  सन्त कबीर नगर { धनघटा } ग्राम पंचायत पचरा मे कुआनो नदी तट स्थित अति प्राचीन सदगुरु कबीर विज्ञान केन्द्र मे सदगुरु सुमिरन साहब के समाधि स्थल पर धनघटा विधायक गणेश चौहान ने मत्था टेक जन कल्याण की प्रार्थना की व महंथ श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया । दौरान आश्रम के जीर्णोद्वार कराने हेतु महंत श्री व ग्राम वासियो के साथ सार्थक चर्चा किया गया । इस आश्रम मे जड़ी बूटियो से इलाज भी किया जाता है । तथा हर वर्ष देश - विदेश से कबीर साहब के अनुयाई दर्शन करने आते है । इस अवसर पर पप्पू त्रिपाठी , किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप पाल , राम अजोर कसौधन , अनिल जायसवाल , बबलू जायसवाल , सोनू तिवारी , सुनील सिंह , दरोगा सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

ग्राम पंचायत बड़ेला मे आयोजित हुआ सामाजिक अंकेक्षण

चित्र
ग्राम पंचायत बड़ेला मे आयोजित हुआ सामाजिक अंकेक्षण सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 का सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन ग्राम पंचायत बड़ेला मे सकुशल संपन्न हुआ । टीम कोआर्डिनेटर नीलम शर्मा द्वारा ग्राम पंचायत वासियो को सोशल आडिट के मूल उद्देश्य मे जागरूक करते हुए सोशल आडिट का खुली बैठक किया गया । दौरान वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 मे हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के परियोजनाओ की जानकारी दी गई । उन्होने बताया कि वित्तीय वर्ष मे कुल 12 लाख 46 हजार 263 रूपये की व्यय राशि मे 10 परियोजनाओ पर कार्य किया गया । जिसमे 2 इण्टरलांकिग , नाला खुदाई आदि है । रोजगार के क्रम में पंजीकृत 200 श्रमिको के सापेक्ष सक्रिय 100 मनरेगा मजदूरो मे कुल 5851 मानव दिवस का सृजन हुआ । सोशल आडिट बैठक की अध्यक्षता योगेन्द्र द्वारा किया गया । इस अवसर पर ग्राम प्रधान उर्मिला देवी सहित टीम सदस्य सन्नो देवी , सुभाष चन्द्र चौधरी , अनिल कुमार , लालसा प्रसाद सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

दो लाख कुछ मे सिमट गया वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 का विकास कार्य

चित्र
दो लाख कुछ मे सिमट गया वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 का विकास कार्य सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } विकास खण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायत बाघनगर का विकास कार्य कुल 2 लाख 57 हजार 759 रूपये की व्यय राशि मे पंजीकृत 163 श्रमिको के सापेक्ष 45  मनरेगा मजदूरो के रोजगार के क्रम महज 731 मानव दिवस के सृजन मे सिमट कर रह गया ।  टीम बीआरपी बाल मुकुंद द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत की कुल आबादी 3063 है । वित्तीय वर्ष मे मनरेगा के तहत तहत 4 परियोजना पर काम किया गया है जिसमे पंचायत भवन , सामुदायिक शौचालय , 250 मीटर का 1 चकरोड व 50 मीटर का नाला खुदाई कार्य किया गया है । प्रधानमंत्री आवास योजना लाभ मे लाभार्थिनी मीरा पत्नि संजय का आवास पूर्ण भुगतान मे अपूर्ण पाया गया । हालांकि लाभार्थिनी द्वारा दीपावली तक मोहलत लेकर पूर्ण करने की बात कही गई है । मनरेगा गाइड लाइन उल्लघंन के सवाल पर रोजगार सेवक अनिल कुमार द्वारा बताया गया कि मनरेगा मजदूरो द्वारा डिमांड नही किया गया ।  काम का डिमांड केवल 28 श्रमिको द्वारा किया गया जिसमे कुछ लिखित और कुछ मौखिक रूप से काम का डिमांड किया गया । ऐसे मे यह सवाल उठना लाजिमी...

डीडीओ ने किया परियोजना साइटो का निरीक्षण

चित्र
डीडीओ ने किया परियोजना साइटो का निरीक्षण सन्त कबीर नगर { सांथा } वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 मे हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्यो का जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी ने शत - प्रतिशत क्रियान्वयन के क्रम मे सोशल आडिट टीम के साथ ग्राम पंचायत अगियौना एवं अमथरी का निरीक्षण किया ।  दौरान सोशल आडिट के मूल उद्देश्य मे सोशल आडिट टीम को आवश्यक निर्देश दिया गया । उन्होने कहा कि आडिट के मूल मे न केवल परियोजनाओ का भौतिक सत्यापन किया जाय अपितु ग्रामीणो को जागरूक करते हुए पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही को सुनिश्चित कराये । इस अवसर पर सोशल आडिट टीम कोआर्डिनेटर अगियौना राजकुमार , बी आर पी सन्त देव शुक्ल अमथरी , टीम सदस्य चक्रवर्ती , महेन्द्र , हरिश्चंद्र , कमलावती , रणजीत सिंह , राजमन , सन्त लाल , मंजू सहित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे ।

पखवाड़े मे बहुरा झाड़ू के दिन !

चित्र
पखवाड़े मे बहुरा झाड़ू के दिन ! सन्त कबीर नगर = जब तक भाग्य साथ नही देता है तब तक पुरुषार्थ भी दम तोड़ता रहता है । ऐसा ही कुछ स्वच्छ भारत मिशन का है । अगर भाग्योदय काल पखवाड़े को छोड़ दिया जाय तो स्वच्छता की सारी प्राथमिकताये सारी सुवयवस्थाये दम तोड़ती मिलती है । चाहे वह ग्राम पंचायत स्तर पर सफाईकर्मियो की तैनातिया हो चाहे कचरो की सुव्यवस्थाओ मे जगह जगह रखे गये डस्टविन हो चाहे ओडीएफ गांव हो और चाहे ग्राम पंचायत स्तर पर बने सामुदायिक शौचालय हो । कदाचितम सबकी हालत एक जैसी है ।  बहरहाल झाड़ू के दिन बहुरे हुए हैं यह और बात है कि गिने हुए दिन है । लेकिन ये गिने हुए दिन किसी ऐतिहासिक पल से कमतर दिखाई नजर आते नही दे रहे है । किसी के इन्तजार की घड़ी जैसे खत्म होते ही भरपूर आनन्द का परिचायक बन जाता है ऐसा ही कुछ झाड़ूओ का भी हो गया है । पखवाड़े का बिगुल क्या बजा तकदीर के नये आयाम दिखाई देने लग गये । सार्वजनिक स्तर पर आज हर कोई झाड़ू को शौभाग्यशाली होने का एहसास करा दिया ।