संदेश

फ़रवरी, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

थोड़ा ठहर जाया कर

चित्र
थोड़ा ठहर जाया कर  ऐ वक्त ! कभी तो , थोड़ा ठहर जाया कर । इतनी भी क्या बेरुखी , यकीन का उम्मीद तोड़ दिया । मुसाफिर था  एक दिन थक जाता वो । देख तेरी उंगली किसी नन्ही ने , पकड़ रखा था । बेपरवाह होकर गोद से । मां भी असहज  हो गई होगी उसकी , भय के साये मे बांह की होगी , कसके मजबूत । खुशियो का वह दौर ,  जिसे तूने ही  दिया था । मां की गोद से नन्हे की , उंगली पकड़ा कर भविष्य का आसरा किया था । फिर ऐसी क्या खता हुई ? जिम्मा तो निभा रहा था वो बनकर आसरा , तमाम आशियां  संवार रहा था वो । सुहैल अहमद जिला संवाददाता डी डी न्यूज सन्त कबीर नगर इन्तकाल = 24-2 -2024 जी एल वेदांती " कवि "

प्रखण्ड के 36 सोशल आडिट सदस्य हुए चयनित

चित्र
प्रखण्ड के 36 सोशल आडिट सदस्य हुए चयनित  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } विकास खण्ड खलीलाबाद मे सोशल आडिट टीम सदस्यो का चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है ।  उक्त जानकारी देते हुए ब्लाक कोआर्डिनेटर देवेन्द्र त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि सामाजिक अंकेक्षण के लिए 1.4.2024 से 31.3.2026 तक के लिए कुल 36 सदस्यो का चयन हुआ है । जिसमे सामान्य वर्ग से अर्चना मिश्रा , बुद्धि सागर पाण्डेय , राकेश मिश्रा , रणजय कुमार सिंह , अभय कुमार त्रिपाठी , देवेश कुमार सिंह , कालिंदी मिश्रा , शबीना खानम , पिछड़ा वर्ग से ओम प्रकाश चौधरी , विजय प्रकाश गुप्ता , महातम , हरिपाल विश्वकर्मा , गंगा प्रसाद , मालती देवी , सरोज मौर्या , हीरालाल चौधरी , राजदेव यादव , अनुसूचित जाति से सीमा देवी , बंशीलाल , रामचंद्र , स्नेहलता , कृष्ण कुमार , राम भरत , नीलम , कमलावती , रमेश चंद्र तथा जाब कार्ड धारी मे अनीता , हृदय नारायण , अच्छे लाल , गंगाराम सिंह , राजकुमार , सुधा सिंह , पुष्पादेवी , महेन्द्र नाथ एवं रत्ना देवी का चयन हुआ है । जिसकी जानकारी के लिए ब्लाक गेट पर सूची को चस्पा किया गया है ।

।। सत्संग ।। मानव जीवन एक अवसर है

चित्र
।। सत्संग ।। मानव जीवन एक अवसर है  सन्त कबीर नगर { मगहर } कबीर साहब के विचारो को हमे अपने जीवन मे उतारना चाहिए । जिसमे सही मायने मे मानव जीवन का मतलब निहित है उक्त बाते सत्संग के दौरान रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी निदेशक अब्दुल्लाह खान ने कही । वे आज सदगुरु कबीर साहब के 506 वा महानिर्वाण दिवस मे बतौर मुख्य अतिथि थे । उन्होंने कहा कि मगहर मे मेरा आना मेरे सौभाग्य का एक हिस्सा था जो " भूखे को भोजन नंगे को चीर " से प्रभावित हुआ । उक्त उपदेश को जीवंत रूप देने की कोशिश मे सदगुरु कबीर भोजन सेवा को शुरू किया , जो निरंतर चल रहा है । किसी भी सेवा मे हमारे अंदर श्रद्धा का भाव एवं सरलता का गुण होना चाहिए । यही से मानव जीवन के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है । मेरा जीवन कबीर साहब के विचारो से इतना प्रभावित हुआ कि हमारे अंदर एक सवाल उठने लगा कि क्या कबीर साहब के विचारो पर जीवन जीया जा सकता है ? बार - बार उठ रहे इस प्रश्न को जब हमने अपने अन्तर मन से देखना प्रारंभ किया तो पाया कि सही मायने मानव जीवन का असली स्वरूप यही से है । मानव जीवन एक अवसर है जिसे खोना नही चाहिए । कबीर साहब के उद्देश्य को ...

जीवन की सदुपयोगिता

चित्र
जीवन की सदुपयोगिता पं रविन्द्र द्विवेदी  सन्त कबीर नगर = जीवन की सदुपयोगिता आध्यात्मिक चिन्तन से उस ईश्वर की उपासना मे है जिसने हमे मानव जीवन देकर अहैतुकी कृपा की है । हालांकि आध्यात्म को कई रूपो मे देखा जा रहा है । जो किसी भी दशा मे ठीक नही हो सकता है । आध्यात्म का स्वरूप ईश्वर भक्ति से है । अगर हम अपनी क्षणिक मंशा की पूर्ति मे आध्यात्म का अर्थ लगा रहे है तो यह हमारी समझ की ही नही अपितु मानव जीवन की भी निरर्थकता होगी । यह एक सूक्ष्मतम विषय है जब हम आध्यात्म का चिन्तन तात्विक रूप से करते है तब इसकी सिद्धि ईश्वर के स्वरूप मे होती है जिससे कल्याण सुनिश्चित है । हालांकि वक्त की नजाकत कहे या मानव जीवन की सार्थकता का हास कहे आध्यात्म को हम भौतिक जीवन के रास्ते इसके असली स्वरूप को बदल दे रहे है । जिसका उदाहरण बहुतायत रूपो मे देखा जा सकता है । श्री मद्भागवत गीता के " आध्यात्म ज्ञान नित्यत्वं तत्वज्ञानार्थ दर्शनम । एतज्ज्ञानमिति प्रोक्तम ज्ञानं यदतोSन्यथा " आध्यात्म ज्ञान मे नित्य स्थिति और तत्व ज्ञान के अर्थ रूप परमात्मा को ही देखना यह सब ज्ञान है और जो इससे विपरीत है वह अज्ञान है ऐ...

मै विभु हूं

चित्र
मै विभु हूं छोड़ कर यूं तेरा जाना किसी को अच्छा न लगा , किसी का कलेजा फटा किसी का दुनिया लूटा , बता ऐसा तूने क्यो किया ? ऐसा मैने क्या किया जो खतावार हो गया । किसी का दिल दुखाना मेरी फितरत नही , मै कब से किसी का पतवार हो गया । मै तो इक वह राही रहा , जिसकी मंजिल  सदा " लोकवत्तु लीलाकैवल्यं " रहा । कुसूरवार मै न रहा  कभी किसी और के लिए , दिल झांक कर देख लो  पवित्रता के गेह मे , पाक दामन हूं मैं आत्म के रूप मे । भूल का अपने न इल्जाम मुझ पर लगाओ , कब नश्वर था ? जो तुमसे बिछूड़ गया , मेरी पहचान किसी से छुपी नही । मै विभु था विभु ही रहूंगा  क्यो कि  मै   " नैनं छिन्दंति शास्त्राणि नैनं दहति पावकः । न चैनंक्लेदन्त्यापो न शोष्यति मारूत: " रत्नेश कुमार चौधरी  स्वर्गवास = 18-2-2024 जी एल वेदांती " कवि "

वरिष्ठ समाजसेवी डां राजेश यादव हुए बीजेपी मे शामिल

चित्र
वरिष्ठ समाजसेवी डां राजेश यादव हुए बीजेपी मे शामिल पूरी सत्य निष्ठा विश्वास के साथ दायित्व का करूंगा निर्वहन = डां राजेश यादव गोरखपुर { सहजनवा विधानसभा क्षेत्र सहजनवा के झूंगिया गीडा मे स्थित कृष्णा हॉस्पिटल के डां राजेश यादव ने बीजेपी जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह एवं सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला की मौजूदगी मे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । सदस्यता लेते हुए वरिष्ठ समाजसेवी डां राजेश यादव ने कहा कि पूरी सत्य निष्ठा विश्वास के साथ दायित्व का निर्वहन करूंगा । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र प्रदेश सरकार मे विकास के आयामो को बल मिल रहा है । रोजगार के तमाम विकल्प सृजित होने से बेरोजगारी को शिकस्त मिल रही है ।  विकासशील लाभकारी योजनाओ से अन्तिम छोर के व्यक्ति परिवार लाभान्वित हो रहे हैं । शासन व्यवस्था सुदृढ़ है , अपराधियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाई हो रही है । इस अवसर पर राजीव गुप्ता , विकास यादव , राजकुमार यादव , बंगाली दुसाद , सत्यम यादव , अयोध्या प्रसाद , रमेश शर्मा आदि गणमान्य उपस्थित थे ।

।। अवैध कब्जा ! ।। कठिनइयां नदी हुई सकरी बाढ़ की संभावना

चित्र
।। अवैध कब्जा ! ।। कठिनइयां नदी हुई सकरी बाढ़ की संभावना नदी एवं ग्राम सभा की कई हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंगेरा - मंगेरा से बहती कठिनइयां नदी अवैध कब्जे की वजह से सकरी हो जा रही है जिससे आने वाले समय मे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बढ़ गई है ।  ग्राम प्रधान फूलमती द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कठिनइयां नदी एवं ग्राम सभा की बंजर जमीन पर अवैध कब्जा होने का शिकायत करते हुए पैमाईश कराने की मांग मे निर्माण कार्य को रोकने का गुहार लगाई है ।  उन्होंने लिखा है कि बेतियाहाता गोरखपुर निवासी विकास केजरीवाल द्वारा कृषि योग्य सैकड़ो बीघा जमीन बैनामा कराया गया है । बैनामे की आड़ मे कठिनइयां नदी एवं ग्राम सभा की बंजर जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए मिट्टी पाटकर अवैध पक्का निर्माण कार्य कराया जा रहा है । जिससे कठिनइयां नदी सकरी हो जा रही है और आने वाले भविष्य मे गांव मे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी ।

संत कबीर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न " अजय"अध्यक्ष, "शक्ति"बने महामंत्री

चित्र
संतकबीर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न, "अजय" अध्यक्ष, "शक्ति" बने महामंत्री संतकबीरनगर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की एक आवश्यक बैठक जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित आशीर्वाद होटल में सम्पन्न हुई। जिले में प्रेस क्लब भवन स्थापना के साथ पत्रकारों के हितों पर व्यापक चर्चा के बाद संगठन के विभिन्न पदों के लिए चुनाव हुए जिसमे सत्यमेव टाइम्स के संपादक अजय श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया जबकि महामंत्री पद पर शक्ति श्रीवास्तव चुने गए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप मिश्र, उपाध्यक्ष पद पर पुष्पेश रावत, विजय गुप्ता, मिथलेश धुरिया मनोनीत किए गए। मंत्री पद पर सदर आलम, अमित मिश्र, अनूप मिश्र, संयुक्त मंत्री पद हेतु शिवम श्रीवास्तव, संगठन मंत्री पद पर केदारनाथ दूबे, कोषाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार नीरज त्रिपाठी, लेखा परीक्षक पद पर विजय मिश्र, कार्यसमिति सदस्यों के रूप में दिलीप उपाध्याय, संजय श्रीवास्तव, आशुतोष त्रिपाठी, मोहन राजभर, धर्मेंद्र यादव, तहसील अध्यक्ष खलीलाबाद रितेश उपाध्याय, मेंहदावल तहसील अध्यक्ष राजकुमार गौतम, धनघटा तहसील अध्यक्ष रवि कुमार प्र...

मगहर खलीलाबाद विनियमित क्षेत्र महा योजना - 2035 की तैयारी हुई पूरी जनपद को मिलेगी विकास गति = जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर

मगहर ख़लीलाबाद विनियमित क्षेत्र महायोजना-2035 की तैयारी हुई पूरी , जनपद को मिलेगी विकास गति - डीएम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई विनियमित क्षेत्र की बोर्ड बैठक में आगे की रूपरेखा हुई तय  संत कबीर नगर = जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता मे विनियमित क्षेत्र मगहर - खलीलाबाद के प्रस्तावित महायोजना - 2035 के संबंध मे एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष मे की गई । जिसमे समस्त सदस्यो एवं अधिकारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया l बैठक मे महायोजना - 2035 का ड्राफ्ट तैयार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । सभी विभागो की टिप्पणियाँ प्राप्त हो चुकी है जिसके संबध मे 12 फरवरी को बैठक आहूत की गई है । यह भी निर्देशित किया गया कि दिनांक 19 फरवरी 2024 को बोर्ड की अगली बैठक से पहले महा योजना के ड्राफ्ट तैयार कर बैठक मे प्रस्तुत किया जाए , बैठक मे ड्राफ्ट , बोर्ड मेंबर्स के अप्रूवल के उपरांत शासकीय समिति को भेजा जाएगा , शासकीय समिति से यह प्रस्ताव अप्रूव होने के बाद जिले संत कबीर नगर मे आम जनता के सुझाव एवं आपत्तियां हेतु प्रस्तुत किया जाएगा l महायोजना - 2035 के अंतिम रूप लेने से लैंड यूज़ सम्बधित स...