उदासीनता ! हजारो श्रमिको का प्रभावित हुआ गारंटी रोजगार
उदासीनता ! हजारो श्रमिको का प्रभावित हुआ गारंटी रोजगार सन्त कबीर नगर = बेशक दायित्व निर्वहन मे विकास की प्राथमिकता की बात होती है लेकिन सच्चाई कुछ और है । विकास की प्राथमिकता मे दो पहलू काम करते नजर आ रहे है । एक तरफ बहुत से ग्राम पंचायतो मे बाढ़ सी स्थिति मे बड़े पैमाने पर मनरेगा परियोजनाओ पर काम होता देखा जा रहा है और दूसरी तरफ सूखे की स्थिति मे बहुत सी ग्राम पंचायतो मे जहां न के बराबर के साथ एक भी परियोजना से वंचित नजर आ रही है । प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष मे भुगतान दृष्टि से 30 जुलाई तक मे विकास खण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायत बाघनगर , सेहुड़ा 1 परियोजना वृक्षारोपण , छपिया आनन्द राय मे 1 चकरोड , पिपरा हसनपुर 1 सीमा दीवार निर्माण के साथ भड़ेला , भाटपारा , बिगरामीर , घुसुरा , दरियाबाद , करमाडोमन , हड़हा , पच पोखरिया , सेमरियावा , सिसवा तालिब , सोनौरा गौसी , तिलजा , उसरा शहीद मे आवास मजदूरी भुगतान के अलावा किसी एक भी परियोजना पर कोई कार्य नही हुआ है । इसी क्रम मे विकास खण्ड सांथा मे टोटहा मे 1 वृक्षारोपण , 1 पोखरा खुदाई , सारना मे 1 मेढ़बंधी , गहबा , धोबहा , गोईठ...