संदेश

अक्टूबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

।। शुभकामना ।। तमसो मा ज्योतिर्गमय

चित्र
।। शुभकामना ।। तमसो मा ज्योतिर्गमय  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } दीपावली की शुभकामना देते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि खलीलाबाद नित्यानंद ने कहा कि एक जीत ईश्वर ने हमे मानव जीवन देकर किया है दूसरी जीत हमे मानव जीवन को सफल बनाकर करना है । जिस तरह से दीपो का हर क्यारी प्रकाशमय होता है ऐसे ही हम सभी मानव का जीवन प्रकाशमय होना चाहिए । ये महापर्व दीपावली का पूरे समाज के लिए उपदेश है । प्रकाशमय दिपावली हर किसी के जीवन को प्रकाशमय करे ।

सोशल आडिट की खुली बैठक मे नही हुआ परियोजना का सत्यापन

चित्र
सोशल आडिट की खुली बैठक मे नही हुआ परियोजना का सत्यापन  संबंधित अधिकारी कर रहे है सीधे अनुच्छेद 17{3} की अनदेखी ! सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } संबंधित अधिकारी नियम के अनुपालन मे कितने ईमानदार है इसका एक उदाहरण ग्राम पंचायत छपिया छितौना है जहां के  शत - प्रतिशत क्रियान्वयन एवं वित्तीय अनियमितता / भ्रष्टाचार के रोकथाम मे आडिट के मूल उद्देश्य पारदर्शिता, सहभागिता एवं जवाबदेही के क्रम मे सोशल आडिट टीम का कोई सहयोग नही किया गया । जो { ग्राम पंचायत की ज़िम्मेदारी है कि सभी जरूरी कागजात मसलन मस्टर रोल, बिल बाउचर, मापी -जोखी से संबंधित दस्तावेज पारित आदेशो की प्रतिलिपि आदि ग्राम सभा को सोशल आडिट के लिए मुहैया कराये } अनुच्छेद 17 {3} के लिहाज से कही न कही अनदेखी नजर आ रही है । जो एक तरफ नियम अनुपालन मे सक्षम अधिकारियो के दिशा - निर्देशो का कितना प्रभाव है उसका भी हाल - ए - बयां कर रहा है । उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के कुल 62 लाख 11 हजार 66 रूपये की व्यय राशि मे सृजित 17135 दिवस के 35 परियोजनाओ { 2 पशु शेड, 3 खड़ंजा,1 बाउंड्रीवाल, पंचायत भवन, 2 पोखरा, 3 नाला,1 बंधा,1 पटरी सहित ...

।। विद्युत ।। बिल सुधार के साथ जमा हुए बकाया राशि

चित्र
।। विद्युत ।। बिल सुधार के साथ जमा हुए बकाया राशि  " राष्ट्रहित मे बिजली बचाये "   सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } उपखंड अधिकारी खलीलाबाद टाउन द्वारा बताया गया कि पठान टोला, माली टोला, पुलिस लाइन, मढ़या और उसका कला मे अवर अभियंता अमित सिंह और मिथिलेश शाह द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चला कर 11 उपभोक्ताओ की 3.34 लाख रुपये बकाये मे कनेक्शन काटे गये एवं 65 उपभोक्ताओ द्वारा 4.05 लाख रुपये जमा कराये गये । 1 उपभोक्ताओ का कुल 5 किलोवाट लोड बढ़ाया गया तथा 15 उपभोक्ताओ के बिल सही किये गये । उपखंड अधिकारी धनघटा कौशल किशोर द्वारा धनघटा मे कैम्प लगाया गया । जिसमे 96 उपभोक्ताओ से 2.80 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई । 16 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया । 4 उपभोक्ताओ का कुल 8 किलोवाट लोड बढ़ाया गया । 12 उपभोक्ताओ की लगभग 3.50 लाख रुपये बकाया मे लाइन विच्छेदित की गई तथा 3 उपभोक्ताओ का विधा परिवर्तन किया गया ।  उपखंड अधिकारी हैंसर बाजार लक्ष्मण मिश्रा द्वारा असरफपुर गांव मे कैम्प लगाया गया । जिसमे 34 उपभोक्ताओ द्वारा 70 हजार रुपये जमा कराये गये । 4 उपभोक्ताओ के बिल सुधार किये गये, 28 उपभोक्ताओ द्...

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से संस्कृत छात्रवृत्ति योजना का हुआ शुभारंभ

चित्र
सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से संस्कृत छात्रवृत्ति योजना का हुआ शुभारंभ  संत कबीर नगर = मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से संस्कृत छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ एवं 69,195 विद्यार्थियों को ₹586 लाख की छात्रवृत्ति का संवितरण किया गया । उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों द्वारा देखा और सुना गया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों/महाविद्यालयों/सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी में अध्ययन करने वाले छात्र/छात्रओं हेतु लागू संशोधित संस्कृत छात्रवृत्ति योजना का शुभारम्भ आज मा0 मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी में सम्पन्न हुआ। इसी क्रम में जनपद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त...

।। खुशखबरी ।। 28 अक्टूबर से लगना शुरू होगा स्मार्ट मीटर

चित्र
।। खुशखबरी ।। 28 अक्टूबर से लगना शुरू होगा स्मार्ट मीटर  " राष्ट्रहित में बिजली बचाये " सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } आर०डी०एस०एस० योजना के तहत विद्युत उपभोक्ताओ को समय पर सही बिल प्रदान करने के क्रम मे मीटरिंग प्रणाली को सहज व सुदृढ़ बनाने के लिए स्मार्ट मीटर की स्थापना के क्रम मे 28 अक्टूबर से सर्व प्रथम शहरी क्षेत्र के 11के०वी० पुलिस लाइन पोषक के क्षेत्रांतर्गत सभी उपभोक्ताओ के परिसर पर स्मार्ट मीटर स्थापित किया जायेगा ।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य निःशुल्क किया जायेगा । उक्त कार्य मेसर्स जीनस पावर लिमिटेड द्वारा किया जायेगा ।

।। विद्युत ।। चेकिंग अभियान चलाया गया

चित्र
।। विद्युत ।। चेकिंग अभियान चलाया गया  राष्ट्रहित मे बिजली बचाये  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } उपखंड अधिकारी हरिहर पुर मुकेश गुप्ता व अवर अभियंता चन्द्र भूषण और सुनील यादव के संयुक्त नेतृत्व मे सिसवनिया व कर्री गांव मे चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमे 45 उपभोक्ताओ की लगभग 10 लाख रुपये राजस्व बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई एवं 28 उपभोक्ताओं द्वारा 1.80 लाख रूपये जमा किया गया । उपखंड अधिकारी हैंसर लक्ष्मण सिंह द्वारा बसवारी गांव मे कैम्प लगाया गया । जिसमे 40 उपभोक्ताओं द्वारा 1.25 लाख रुपये जमा कराये गये । 5 उपभोक्ताओं के बिल सुधार किये गये । 39 उपभोक्ताओं द्वारा लगभग 8 लाख बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई । उपखंड अधिकारी धनघटा कौशल किशोर व अवर अभियंता अजय चौरसिया द्वारा नाथनगर,धनघटा, तिघरा घाट व मड़हाराजा गांव मे बड़े बकायेदारो पर चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमे 156 उपभोक्ताओं से 4.10 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई तथा 37 उपभोक्ताओं की लगभग 14.45 लाख रुपये बकाया मे लाइन विच्छेदित की गई तथा 5 उपभोक्ताओं का कुल 12 किलोवाट लोड बढ़ाया गया एवं 2 उपभोक्ताओं का ...

सोशल आडिट की खुली बैठक मे ग्रामीणो ने लिया हिस्सा

चित्र
सोशल आडिट की खुली बैठक मे ग्रामीणो ने लिया हिस्सा  सन्त कबीर नगर { नाथनगर } वित्तीय वर्ष 2023- 24 की प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना तथा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजना के सोशल आडिट की खुली बैठक मे ग्रामीणो ने हिस्सा लिया ।  तकनीकी सहायक व सचिव की मौजूदगी मे परियोजनाओ का सत्यापन किया गया । ग्राम पंचायत अम्मादेई मे जहां महेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता मे सोशल आडिट टीम द्वारा 17 लाख की कुल व्यय राशि मे 7 आवास मजदूरी सहित 32 परियोजनाओ का आडिट किया गया । वही ग्राम पंचायत अतरौलिया उर्फ मठिया मे विनोद कुमार की अध्यक्षता एवं टी ए, सचिव की मौजूदगी मे बीआरपी ज्ञान सिंह द्वारा  परियोजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे सहभागिता के लिए ग्रामीणो को जागरूक किया गया । कुल व्यय राशि 44 लाख के 36 परियोजनाओ मे 19322 मानव दिवस का सृजन हुआ ।  उन्होंने कहा कि ग्राम विकास मे संचालित होने वाली परियोजनाओ के क्रियान्वयन मे ग्रामवासियो को भी आगे आना चाहिए । इस अवसर पर ग्राम प्रधान रोजगार सेव...

।। विद्युत ।। विभिन्न स्थानो पर कैम्प का आयोजन हुआ

चित्र
।। विद्युत ।। विभिन्न स्थानो पर कैम्प का आयोजन हुआ  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } उपखंड अधिकारी मुकेश गुप्ता के नेतृत्व मे विद्युत उपकेंद्र हरिहर पुर मे कैम्प का आयोजन हुआ ।  जिसमे 145 उपभोक्ताओ द्वारा 2.90 लाख रूपए राजस्व जमा कराया गया । 55 उपभोक्ताओ का बिल सुधार एवं 55 उपभोक्ताओ की बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई । उपखंड अधिकारी हैंसर लक्ष्मण मिश्रा द्वारा टुंगपार गांव मे कैम्प लगाया गया । जिसमे 35 उपभोक्ताओ द्वारा 70 हजार रूपये जमा कराये गये । 10 उपभोक्ताओ के बिल सुधार किये गये । 20 उपभोक्ताओ द्वारा बकाया जमा न करने के कारण इनकी लाइन विच्छेदित की गई तथा 3 उपभोक्ताओ का विधा परिवर्तन किया गया । उपखंड अधिकारी धनघटा कौशल किशोर द्वारा मुखलिस पुर गांव मे कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमे 112 उपभोक्ताओ से 2.80 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई । तथा 46 उपभोक्ताओ की लाइन विच्छेदित की गई । 24 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया ।5 उपभोक्ताओ का कुल 8 किलोवाट लोड बढ़ाया गया एवं 3 उपभोक्ताओ का विधा परिवर्तन किया गया । उपखंड अधिकारी खलीलाबाद टाउन द्वारा बताया गया कि पुलिस लाइन, बड़ी सरौ...

ग्राम विकास की सहभागिता मे ग्रामवासी करमा कला

चित्र
ग्राम विकास की सहभागिता मे ग्रामवासी करमा कला    सन्त कबीर नगर { सांथा } सोशल आडिट के मूल उद्देश्य मे ग्राम वासियो द्वारा सहभागिता निभाई जा रही है । जिसका श्रेय चतुर्वेदी परिवार को दिया जा रहा है । ग्रामीणो के मुताबिक आवागमन के सुगम रास्तो के साथ विद्युत व्यवस्था, जल निकासी, मनरेगा श्रमिको को रोजगार आदि सहित कृषि विकास कार्यो मे चतुर्वेदी परिवार का बेहतर मार्गदर्शन मिल रहा है । उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत करमा कला मे वित्तीय वर्ष 2023- 24 के 65 लाख की व्यय राशि मे 25 पीएम आवास मजदूरी सहित 25 मेढ़बंधी, 4 सी सी रोड, 4 इण्टर लाकिंग आदि परियोजनाओ की सोशल आडिट मे ग्रामीणो ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया । टीम द्वारा उन्हे सहभागिता के तौर जागरूक करते हुए आडिट किया गया । कोआर्डिनेटर अश्विनी पांडेय द्वारा परियोजनाओ के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई । बैठक की अध्यक्षता कर रहे छेदी लाल पांडेय ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण के आयोजन से ग्रामीणो मे सहभागिता की हिस्सेदारी बढ़ रही है । जिसका उदाहरण ग्राम पंचायत मे हो रहे विकास कार्य है ।  इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम अदालत, रोजगार सेवक, टीम सदस्य ...

बेहतर शिक्षा और परवरिश का द्योतक बना नन्हा विराज

चित्र
बेहतर शिक्षा और परवरिश का द्योतक बना नन्हा विराज सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } जीवन के शुरुआती दौर मे बच्चो को मिलने वाली शिक्षा अहम इसलिए नही होती है कि वह साक्षर हो रहा है बल्कि वह जीवन के आयामो मे अप्रत्याशित प्रकाश डालने का काम करती है जो उसके सफल जीवन की परिचायक बनकर साबित होती है । ऐसे ही उदाहरण मे पर्यावरण संरक्षण की तरफ झुकाव का प्रदर्शन करते हुए जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण करने वाला नन्हा बालक विराज राजकुमार है जो न केवल बेहतर शिक्षा की बल्कि परवरिश का उदाहरण दिया है । उल्लेखनीय है कि विराज राजकुमार का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । परिवार के बड़े बुजुर्गो आदि द्वारा दीर्घायु जीवन के साथ ओजस्वी होने का शुभाशीर्वाद दिया गया । इस अवसर अपने बेहतर शिक्षा एवं परवरिश का जीवन्त उदाहरण देते हुए विराज राजकुमार ने पौधारोपण किया । जो कही न कही उसके सुन्दर जीवन की महत्ता मे पर्यावरण संरक्षण का विशेष स्थान और ध्यान का द्योतक है ।  पर्यावरण संरक्षण के प्रति इस लगाव को देखते हुए पिता राजकुमार ने कहा कि संस्कार ही जीवन की संजीवनी है जिसका प्रारंभिक काल प्रारंभिक शिक्षा के साथ शुरू हो...

वित्तीय वर्ष के 20 परियोजनाओ की हुई आडिट

चित्र
वित्तीय वर्ष के 20 परियोजनाओ की हुई आडिट  सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } वित्तीय वर्ष 2023- 24 के कुल 45 लाख 37 हजार 503 रूपये की व्यय राशि मे पंजीकृत 225 के सापेक्ष सक्रिय 205 श्रमिको के बीच 13495 मानव दिवस के सृजन मे ग्राम पंचायत बजहरा मे कुल 20 परियोजनाओ पर कार्य हुआ ।  सोशल आडिट टीम द्वारा खुली बैठक करते हुए ग्राम वासियो को परियोजनाओ की जानकारी दी गई । जिसमे छाता सिवान से कैथवलिया पुल तक सिकरिया नाला खुदाई कार्य, कैथवलिया पुल से जयचन्द के खेत गड़ही तक सिकरिया नाला खुदाई कार्य, हबीबुर्रहमान के खेत से गड़ही तक सिकरिया नाला खुदाई कार्य, सरवन के खेत से कैथवलिया गड़ही तक सिकरिया नाला खुदाई कार्य, कैथवलिया गड़ही से बस्ता सिवान तक कच्चा नाला खुदाई कार्य, कैथवलिया मे लाल मोहम्मद के मशीन से जंगल तक कच्चा नाला खुदाई कार्य, बजहरा पिच रोड के पुल से सिकरिया नाला तक आरसीसी नाला के दोनो तरफ पटरी पटाई कार्य, पिच रोड से अकबाल मास्टर के खेत तक इण्टरलाकिंग, बजहरा पिच रोड से अकबाल मास्टर के घर तक इण्टरलाकिंग, कैथवलिया कलाम के घर से जाहिद के घर तक इण्टरलाकिंग, मोहन के घर से साथी के घर तक इण्टरलाक...

भ्रामक एवं झूठा रिपोर्ट तैयार कर शासकीय धन का बंदरबाट करने मे जुटे अधिकारी !

चित्र
भ्रामक एवं झूठा रिपोर्ट तैयार कर शासकीय धन का बंदरबाट करने मे जुटे अधिकारी ! सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } ग्राम पंचायत भगठान मे योजना का शव यात्रा निकल रहा है । शिकायती पत्र की माने तो योजना का जान लेने वाला कोई और नही बल्कि उसके क्रियान्वयन मे जिम्मेदारी का दायित्व निर्वहन करने वाले खण्ड विकास के अधिकारी है जो जिम्मेदारी तो जिम्मेदारी अपना ईमान खो दिये है । हालांकि उनके इस साहस मे कही न कही उनकी भी भूमिका नजर आ रही है जिनको सक्षम अधिकारी के तौर पर जाना जाता है ।  उल्लेखनीय है कि बतौर पारदर्शी एवं ईमानदारी समस्या समूल निस्तारण जिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र मे शिकायत कर्ता राम लौट राही द्वारा बड़े ही विश्वास के साथ स्पष्ट शब्दो मे लिखा गया है कि आपके अधीनस्थ ज़िम्मेदार अधिकारीगण, कर्मचारीगण प्रकरण का भ्रामक एवं झूठा रिपोर्ट तैयार कर गैरजिम्मेदाराना तरीका अपना कर बिना किसी डर व बिना किसी भय के फर्जी रूप से रिपोर्ट आपको प्रेषित किया जाता है । जिसका जीता जागता उदाहरण जर्जर पंचायत भवन का मूल्यांकन एवं ध्वस्तीकरण के संबंध मे ग्राम प्रधान एवं सचिव को निर्देशित किया हुआ जिला पंचायत राज...

खानापूर्ति मे हुआ सोशल आडिट

चित्र
खानापूर्ति मे हुआ सोशल आडिट  वित्तीय विचलन बना मुख्य ध्येय  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } जैसे पाखंड मे सदाचार और चापलूसी मे सद्विचार की एक दुनिया संवरने लगती है वैसे ही सोशल आडिट मे कागजी कोरम एक विशेष दायित्व निर्वहन बनने लगा है । ऐसे मे भला सोशल आडिट का वह मूल उद्देश्य क्या मायने रखेगा जिसकी उदासीनता मे ब्लाक से लेकर जिला मुख्यालय के सक्षम अधिकारियो की निगहबानी काम कर रही है । वित्तिय विचलन मे सोशल आडिट को संपन्न करवाना एक ध्येय बन चुका है । उल्लेखनीय है कि विकास के मायने मे संचालित हो रही परियोजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे विभिन्न फाइलो को नियमानुसार बेहद जरूरी माना गया है उसके लिए अधिकारियो कर्मचारियो की नियुक्तियां हुई है । लेकिन जैसे दिवा स्वप्न की एक कहावत प्रचलित है ऐसे ही फाइलो और उसके जिम्मेदारो की स्थिति देखी जा रही है । न फाइलो की पड़ी है और न उससे संबंधित परियोजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन की पड़ी है । मसलन ग्राम पंचायत राउतपार मे सक्रिय 180 श्रमिको के 7492 मानव दिवस के सृजन मे 45 लाख 55 हजार 903 रुपये की कुल व्यय राशि मे { 5 इण्टरलाकिंग, 4 चकरोड, 3 गड़ही, ...

ग्राम रोजगार सेवको के बजाय प्राइवेट व अन्य लोगो के मोबाइल सिस्टम का किया गया है रजिस्ट्रेशन = रोजगार सेवक संघ

चित्र
ग्राम रोजगार सेवको के बजाय प्राइवेट व अन्य लोगो के मोबाइल सिस्टम का किया गया है रजिस्ट्रेशन = रोजगार सेवक संघ  सन्त कबीर नगर = विभिन्न मांगो को लेकर उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय के नेतृत्व मे जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया । अपनी समस्याओ से अवगत कराते हुए संघ पदाधिकारियो ने लिखा है कि विभिन्न ब्लाको मे तैनात ग्राम रोजगार सेवको का मोबाइल सिस्टम { NMMS } रजिस्ट्रेशन न होकर प्राइवेट व अन्य लोगो का रजिस्ट्रेशन किया गया है । इसकी जानकारी रोजगार सेवको को नही रहती है जिससे फर्जी हाजिरी लगने की संभावना बनी रहती है । ग्राम रोजगार सेवको के कार्यो पर ध्यान न देकर फर्जी रूप से लगाये गये प्राइवेट व्यक्तियो पर ध्यान दिया जाता है । इसी क्रम मे ई.पी.एफ की धनराशि हाल्डिंग एकाउंट से यू.ए.एन खाते मे भेजने, प्रत्येक सप्ताह मीटिंग, समस्या निस्तारण व बकाया मानदेय भुगतान के साथ परियोजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे ग्राम पंचायत मे नियुक्त ग्राम रोजगार सेवको का जीओ टैंग हेतु रजिस्ट्रेशन किया जाय, किसी प्राईवेट या प्रधान का रजिस्ट्रेशन न किया जाय । ग्राम रोजगार ...

अधिकारियो ने दिखाई विकास की प्राथमिकता एक लाख के अन्दर सिमटा वित्तीय वर्ष

चित्र
अधिकारियो ने दिखाई विकास की प्राथमिकता एक लाख के अन्दर सिमटा वित्तीय वर्ष    सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } हालांकि विकास की प्राथमिकता मे  विकास खण्ड से लेकर विकास भवन व कलेक्ट्रेट सभागार तक समीक्षा बैठको की जहां तूती बोलती है वही 100 दिन के रोजगार गारंटी मे लक्ष्य निर्धारित होता है । लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और है । जिसका उदाहरण विकास खण्ड खलीलाबाद का ग्राम पंचायत पखुवापार व पोपया है जहां के सैकड़ो श्रमिको को रोजगार मिलना दुश्वार रहा है । सोशल आडिट की खुली बैठक के मुताबिक वित्तिय वर्ष 2023-24 मे ग्राम पंचायत पखुवापार मे पंजीकृत 343 श्रमिको मे सक्रिय 160 मनरेगा मजदूरो मे महज एक परियोजना " सिरवा पुलिया से प्राथमिक विद्यालय तक पटरी पर मिट्टी पटाई कार्य " होकर 21 मनरेगा मजदूरो मे 382 दिन का मानव दिवस सृजन हुआ । जिसमे वित्तिय वर्ष 2022-23 की पीएम आवास लाभार्थिनी तनुजा देवी पत्नी अर्जुन प्रसाद की आवास मजदूरी भी है । वही ग्राम पंचायत पोपया मे महज 4 पीएम आवास मजदूरी { 58880 } के अलावा पंजीकृत 205 श्रमिको मे सक्रिय 95 मजदूरो के 100 दिन के रोजगार गारंटी मे किसी भी परियोजना पर कोई क...