सरकारी योजनाओ का शत प्रतिशत एवं गुणवत्तायुक्त क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकता = राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम
सरकारी योजनाओ का शत प्रतिशत एवं गुणवत्तायुक्त क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकता - राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम हर घर तिरंगा सप्ताह के दौरान अपने घरो/प्रतिष्ठानो पर फहराये तिरंगा संत कबीर नगर = ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव ’’ वर्ष मे सेवा , सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे प्रदेश सरकार की उपलब्धियो के बारे मे राज्य मंत्री , ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास , ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग उ0प्र0 / प्रभारी मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी की अध्यक्षता एवं सदर विधायक अंकुर राज तिवारी की उपस्थिति मे कलेक्ट्रेट सभागार मे जनपद के सम्मानित प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धुओ के साथ प्रेसवार्ता आयोजित की गयी । उत्तर प्रदेश सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर राज्य मंत्री , ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास , ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग उ0प्र0 श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व मे प्रदेश सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का 100 दिन पूर्ण किया है । उन्होंने कहा कि प्रद...