संदेश

अगस्त, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राज्यमंत्री के दो दिन दौरे निरीक्षण मे सूखे की मार झेल रहे किसान रहे ओझल !

चित्र
राज्यमंत्री के दो दिन के दौरे निरीक्षण मे सूखे की मार झेल रहे किसान रहे ओझल ! सुख के सब साथी , दुःख मे ना कोई  सन्त कबीर नगर = 1973 मे बनी फिल्म गोपी मे गीतकार राजिंदर कृष्ण द्वारा रचित गीत " सुख के सब साथी , दुःख मे ना कोई । मेरे राम , मेरे राम , तेरा नाम एक सांचा , दूजा न कोई " चरितार्थ हो रहा है । सूखे की मार झेल रहे अन्न दाता किसानो के दुःख की इस घड़ी मे कोई नजर नही आ रहा । यह और बात है कि प्रशासन द्वारा प्रभावित फसलो का प्रतिशत निकाला जा रहा है । लेकिन राज्यमंत्री के दो दिन के दौरे निरीक्षण मे सूखे की मार झेल रहे अन्नदाता किसान नजर नही आये । यही नही सरजू नहर के अधिशाषी अभियंता द्वारा समीक्षा बैठक मे सभी नहरो मे पानी होने की बात कही गई । लेकिन इनकी बात कहां तक सही है और कहां तक गलत है बतौर परीक्षा निरीक्षण नही किया गया ।  उल्लेखनीय है कि राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार रवींद्र जायसवाल एवं राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उत्तर प्रदेश सरकार सतीश चन्द्र शर्मा का जनपद मे दो दिन का दौरा निरीक्षण रहा । ...

विधानसभा धनघटा क्षेत्र के विकास के लिए हुई विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा _ परिचर्चा

चित्र
विधानसभा धनघटा क्षेत्र के विकास के लिए हुई विभिन्न विकास कार्यो पर चर्चा _ परिचर्चा विधानसभा धनघटा का होगा चहुंमुखी विकास सन्त कबीर नगर { धनघटा } आवास / कैम्प कार्यालय पर राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार रवींद्र जायसवाल व सदर विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी का शुभ आगमन हुआ । विधायक गणेश चौहान द्वारा भव्य स्वागत के साथ आभार व्यक्त किया गया । दौरान विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न विकास कार्यों पर राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल , सदर विधायक अंकुर राज तिवारी व विधायक गणेश चौहान के साथ संयुक्त चर्चा _ परिचर्चा की गई । दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी एवं विधायक गणेश चौहान द्वारा गदा भेंट किया । इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष फतेह बहादुर सिंह उर्फ जोखई सिंह , पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार चौरसिया , जिला मंत्री अशोक यादव , कपिल देव कन्नौजिया , किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पी एन सिंह , मण्डल अध्यक्ष राजीव गुप्ता , मण्डल अध्यक्ष नाथनगर रत्नेश मिश्रा , जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह राठौर सहित वीरेन्द्र सिंह , मनोज चौहान , अनुपम पा...

राज्यमंत्री ने किया जिला चिकित्सालय एवं मलिन बस्ती का निरीक्षण

चित्र
राज्यमंत्री ने किया जिला चिकित्सालय एवं मलिन बस्ती का निरीक्षण संत कबीर नगर = मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग , उ0प्र0 सरकार रवीन्द्र जायसवाल एवं राज्यमंत्री , खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 सरकार सतीश चंद्र शर्मा , विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी , विधायक धनघटा गणेश चौहान ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार के साथ जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया ।  जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान मंत्रीद्वय द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी डां अनिरूद्ध कुमार सिंह से चिकित्सालय मे चिकित्सको एवं दवाओ की उपलब्धता आदि के बारे मे पूछताछ किया । मंत्री जी ने इमरजेन्सी वार्ड , डायलिसिस यूनिट मे जाकर भर्ती मरीजो से उनका कुशल - क्षेम पूछते हुए चिकित्सको / स्टाफ द्वारा मुहैया कराई जा रही सेवाओ आदि के बारे मे मरीजो से फीड बैक प्राप्त किया । मंत्री द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सालय मे इमरजेन्सी सेवाओ , एम्बुलेंस को अपटूडेट रखने एवं चिकित्सालय परिसर मे नियमित तौर पर साफ - सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के भी निर्देश दिये । तत्पश्चात ...

ग्राम पंचायत घोरांग , हकीमपुर , जगदीशपुर मे हुआ सोशल आडिट

चित्र
ग्राम पंचायत घोरांग , हकीमपुर , जगदीशपुर मे हुआ सोशल आडिट  पर्याप्त समय बाद भी टीम को नही कराये जा रहे अभिलेख उपलब्ध  सन्त कबीर नगर - विकास खण्ड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत घोरांग , हकीमपुर , जगदीशपुर मे सोशल आडिट बैठक संपन्न हुआ । सोशल आडिट के कर्म मे दो दिन स्थलीय निरीक्षण व ग्राम पंचायत मे बतौर जन जागरूकता सोशल आडिट बैठक मे उपस्थित होने के साथ पारदर्शिता सहभागिता एवं जवाबदेही के कर्म मे वित्तीय वर्ष 2021-2022 मे हुए मनरेगा के तहत कार्यों एवं पी एम आवासो की जानकारी मे बैठक मे उपस्थित होने के लिए प्रचार किया गया । सोशल आडिट टीम घोरांग द्वारा रजिस्टर्ड 1700 जाबकार्ड के सापेक्ष 500 सक्रिय मजदूरो के 18519 मानव दिवस मे 43 लाख के व्यय राशि मे हुए 27 खेतो का समतलीकरण , 3 चकरोड पटरी पटौधन व 13 इंटरलाकिंग कार्य व 100 पी एम आवासो का सोशल आडिट किया गया । जिसमे 8 आवास लाभार्थियो को एक ही किश्त ( 40.000 ) का मात्र मिलने से उनके आवास जहां अधर मे पड़ा हुआ है वही पूर्ण भुगतान मे 12 आवास अपूर्ण पाया गया । सोशल आडिट बैठक की अध्यक्षता लक्ष्मीकान्त द्वारा किया गया । उदासीनता के क्रम मे टी ए , सचि...

पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर एसोसिएशन शाखा की बैठक सम्पन्न

चित्र
पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर एसोसिएशन शाखा की बैठक सम्पन्न  सन्त कबीर नगर = पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर एसोसिएशन शाखा की बैठक जिला कार्यालय खलीलाबाद मे सम्पन्न हुआ । बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष राम कमल द्वारा लाभार्थियो को मिलने वाली सुविधाओ पर विस्तार से चर्चा की गई । इसी क्रम मे उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी और कहा कि आप सभी लोग मौसम के अनुसार जीवन यापन करे , बदलते मौसम का स्वास्थ पर कोई दुष्प्रभाव न पड़े रहन सहन का ध्यान रखे । दौरान रेलवे बोर्ड मे हुई पेंशन चर्चा पर विशेष चर्चा हुई । जिसमे 65 , 70 , 75 की आयु पर पेंशन मे वृद्धि के साथ प्राइवेंट हास्पिटल मे उपलब्ध पैनल तथा उसमे सुविधा के लिए सरल करने हेतु व्यवस्था आदि पर एशोसिएशन की भूमिका पर भी चर्चा हुई । अगली बैठक 18 सितम्बर को होगी ।  बैठक मे राजेन्द्र प्रसाद चौरसिया , लाल चंद्र यादव , हरिशंकर यादव , गंगा प्रसाद चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे l

धर्म स्थलो से होकर निकला राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा

चित्र
धर्म स्थलो से होकर निकला राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा हम सबसे पहले और अन्त मे भारतीय है....! नाशिक ( महाराष्ट्र ) 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जय भारत , जय संविधान के क्रम मे " धर्म मे मानवीय मूल्य " विषयांतर्गत राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा निकाला गया । राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा का शुभारंभ शहीदो को सलामी देकर किया गया । यात्रा का मूल उद्देश्य एकता , अखंडता , सौहार्द एवं भाईचारा अक्षुण्ण रहा । राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा राम मंदिर , जैन मंदिर , चर्च , मस्जिद , गुरुद्वारा , बुद्ध बिहार धर्म स्थलो से होकर निकला । यात्रा का समापन शालीमार ( डां बाबा साहेब आंबेडकर मूर्ति ) प्रस्तावना पाठ के साथ हुआ ।  यात्रा मे बड़ी संख्या मे छात्र _ छात्राओ धर्म गुरुओ , समाजसेवियो एवं वरिष्ठ गणमान्यो ने हिस्सा लिया । दरम्यान राष्ट्र हितैषी , जीवनोपयोगी एवं सुदृढ़ सामाजिक अवस्थापना विषयांतर्गत धार्मिक उपदेशो , सुन्दर नीतियो एवं उम्दा विचारो को प्रश्न उत्तर के साथ व्यक्त किया गया । दौरान सभी धर्मगुरुओ को भारतीय संविधान की प्रतिया भेंट की गई । ...

समय अंतर्गत कराया जाय जाब कार्ड वेरीफिकेशन = उपायुक्त ( श्रम रोजगार )

चित्र
समय अंतर्गत कराया जाय जाब कार्ड वेरीफिकेशन = उपायुक्त (श्रम रोजगार ) सन्त कबीर नगर = शासन के मनरेगा / पत्रांक संख्या 553/1720 /2022 के " जाब कार्ड वेरीफिकेशन ड्राइव " के तहत जाब कार्डो के संशोधन एवं सत्यापन के अनुपालन क्रम मे उपायुक्त ( श्रम रोजगार ) प्रभारी / जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि वेरीफिकेशन ड्राइव की सुनिश्चित की गई समयावधि मे जाब कार्डो के संशोधन व सत्यापन कार्य सम्पन्न कराया जाय । सभी सेक्रेटरियो को आवंटित ग्राम पंचायतो के अनुसार रोस्टर तैयार कराकर समयांतर्गत कार्य कराना सुनिश्चित किया जाय । उल्लेखनीय है कि " जाब कार्ड वेरीफिकेशन ड्राइव " के तहत मनरेगा योजनान्तर्गत प्रदेश मे समस्त श्रमिको के जाब कार्ड को संशोधित एवं सत्यापित कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया है । वेरीफिकेशन ड्राइव मे प्रत्येक पंचायत सचिव द्वारा अपने क्षेत्राधिकार मे ऐसी ग्राम पंचायत जिसमे सर्वाधिक जाब कार्ड बनाये गये है के समस्त जाब कार्डो का सत्यापन किया जाना वांछित है । सत्यापन मे मृतक व नवीन अर्ह / इच्छुक लाभार्थियो का ...

विद्युत सम्बन्धित समस्याओ का जल्द से जल्द किया जाय निस्तारण = गणेश चौहान

चित्र
विद्युत सम्बन्धित समस्याओ का जल्द से जल्द किया जाय निस्तारण = गणेश चौहान समस्या लेकर पहुंचे लोगो के समस्याओ का फौरन हुआ निदान सन्त कबीर नगर ( धनघटा ) विधानसभा क्षेत्र धनघटा के निरंतर विकास व समस्या समाधान पर विशेष तौर पर विश्वसनीय प्रतिनिधित्व कर रहे बीजेपी विधायक गणेश चौहान द्वारा विद्युत विभाग के एक्सइयन , एसडीओ एवं जेई से मिलकर विद्युत सम्बंधी समस्याओ को शीघ्र दूर करने का दिशा निर्देश दिया गया । दौरान समस्या लेकर पहुंचे लोगो की समस्याओ का फौरन निस्तारण कराया गया । इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पी एन सिंह , पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह राठौर , वीरेन्द्र सिंह , बुद्धि सागर पाण्डेय , संदीप उपाध्याय , मनमोहन चतुर्वेदी , दुबे जी , मनोज चौहान , दीपक चौहान , अशोक कसौधन , दिलीप अग्रहरि , वीरेन्द्र चौहान, महेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा का आयोजन कल

चित्र
राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा का आयोजन कल हम सबसे पहले और अन्त मे भारतीय है...! नाशिक = 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर " धर्म मे मानवीय मूल्य " विषयांतर्गत राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा का आयोजन कल होगा । यात्रा का शुभारंभ शहीदो को सलामी देकर राम मंदिर से किया जायेगा । जो जैन मंदिर , चर्च , मस्जिद , गुरुद्वारा , बुद्ध बिहार होते हुए शालीमार ( डां बाबा साहेब आंबेडकर मूर्ति ) तक किया जायेगा । कार्यक्रम मे 35 कालेज के छात्र व 35 की छात्राये एवं 30 आर्गेनाइजर भाग लेगे ।  हर धर्म के बच्चे अपने अपने ट्रेडिशनल ड्रेस मे होगे । छात्र छात्राओ द्वारा धर्म गुरुओ से सवाल जवाब भी किया जायेगा । कार्यक्रम की सफलता के क्रम मे अबदुल्लाह खान द्वारा बतौर अपील सभी प्रतिनिधियो को शहीद स्मारक , शालीमार नाशिक मे सुबह 07: 00 बजे उपस्थित होने का निवेदन किया गया है । यात्रा मे भाग लेने के लिए छात्र और छात्राओ से भी बतौर अपील सुबह 08:00 बजे हुतात्मा स्मारक , पुराने सीबीएस बस डिपो के पास कलेक्टर कार्यालय निकट उपस्थित होने का आवाह्न किया गया है । राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा का शुभारंभ सुबह 09: 00 ब...

पूरी पारदर्शिता सहभागिता एवं जवाबदेही के साथ किया जाय सोशल आडिट = जिला समन्वयक

चित्र
पूरी पारदर्शिता सहभागिता एवं जवाबदेही के साथ किया जाय सोशल आडिट = जिला समन्वयक  सन्त कबीर नगर= जनपद के विकास खण्ड हैसर बाजार एवं सांथा मे चल रहे पारदर्शिता सहभागिता एवं जवाबदेही के क्रम मे सामाजिक अंकेक्षण की गंभीरता को लेते हुए सोशल आडिट जिला समन्वयक सरिता पाण्डेय ने बतौर कर्त्तव्य परायणता बीआरपी  एवं कोआर्डिनेटरो को निर्देशित किया है कि सोशल आडिट को पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाय । स्थलीय निरीक्षण एवं बैठक के माध्यम से मिली खामियो की रिपोर्टिंग मे किसी भी प्रकार की हीलाहवाली व लापरवाही न बरती जाय । सोशल आडिट मे प्राप्त प्रतिवेदन एवं कार्यवाही की प्रतिया ससमय उपलब्ध कराया जाय । ताकि भारत सरकार की बेवसाइट पर फीड कराना सुनिश्चित किया जा सके ।

जाब कार्ड वेरीफिकेशन ड्राइव के अंतर्गत होगे जाब कार्डो का सत्यापन

चित्र
जाबकार्ड वेरिफिकेशन ड्राइव के अंतर्गत होगे जाब कार्डो का सत्यापन समिति की अध्यक्षता करेगे पंचायत सचिव   लखनऊ = मनरेगा योजनान्तर्गत प्रदेश मे समस्त श्रमिको के जाब कार्ड को संशोधित एवं सत्यापित कराये जाने हेतु " जाब कार्ड वेरीफिकेशन ड्राइव " आयोजित होगे । शासनादेश के मुताबिक प्रदेश के समस्त मुख्य विकास अधिकारी , उपायुक्त ( श्रम रोजगार ) व खण्ड विकास अधिकारियो को आदेशित किया गया है कि श्रमिको के जाब कार्ड को संशोधित एवं सत्यापित कराये जाने हेतु " जाब कार्ड वेरीफिकेशन ड्राइव " आयोजित किया जाय । इस वेरीफिकेशन ड्राइव मे प्रत्येक पंचायत सचिव द्वारा अपने क्षेत्राधिकार मे ऐसी ग्राम पंचायत जिसमे सर्वाधिक जाब कार्ड बनाये गये है के समस्त जाब कार्डो का सत्यापन किया जाना वांछित है । सत्यापन मे मृतक व नवीन अर्ह / इच्छुक लाभार्थियो का चिन्हांकन , डुप्लीकेट जाब कार्ड को डिलीट करना , नवीन जाब कार्ड बनाना आदि प्रक्रियाओ का संपादन समिति द्वारा किया जायेगा , जिसकी अध्यक्षता पंचायत सचिव करेगे । ग्राम रोजगार सेवक , महिला मेट व सोशल आडिट टीम समिति के सदस्य होगे । जाब कार्ड संशोधित आंकड़ो क...

।। बारिश ।। खुशियां तो नसीब ही देती है

चित्र
।। बारिश ।। खुशियां तो नसीब ही देती है राहत की सांस मे किसान  सन्त कबीर नगर = अपनापन का कोई लाख दावा करे पर खुशियां नसीब ही देती है । सूखे की चपेट मे आये किसानो के साथ उसके नसीब के सिवा कोई खड़ा हुआ दिखाई नही दिया । किसान हित की बात करने वाली सरकारो की क्या कहे वर्षो से सिंचाई की शगूफे छोड़ने वाली सरजू नहरो का कमाल नही हो सका । लिहाजा एक बार फिर साबित हो गया कि अपनापन का कोई लाख दावा करे पर उसका साथ उसका नसीब ही देता है । बता दे कि किसानो के हित की चिंता करने वाली सरकारे बड़े बड़े दावे करते रहती है । लेकिन सूखे की चपेट मे आये किसानो की कोई सुधि नही ली गई सिवाय फसल बीमा योजना के दलील के । जबकि देखा जाय तो हर वर्ष नहरो की साफ सफाई और खुदाई मे करोड़ो रूपयो के बजट का वारा न्यारा होता है ।

तिरंगा यात्रा अभियान के पीछे उठाया गया निजी प्रचार का लाभ !

चित्र
तिरंगा यात्रा अभियान के पीछे उठाया गया निजी प्रचार का लाभ ! तिरंगा यात्रा मे निजी संस्थानो का नाम क्या आवश्यक ? सन्त कबीर नगर = आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के 76 वे स्वतंत्रता दिवस को जन जागरूकता के क्रम मे सप्ताह कार्यक्रम के रूप मे मनाया गया । राष्ट्र प्रेम के साथ स्वतंत्रता के स्वाभिमान एवं जन जागरूकता के क्रम मे निजी संस्थानो , समाजसेवियो के द्वारा भी तिरंगा यात्राओ का सिलसिला लगातार चलाया जाता रहा । जिधर निगाह दौड़ाओ उधर तिरंगा ही तिरंगा नजर आता रहा । घर से लेकर छोटे बड़े वाहनो पर तिरंगा सजते रहा । लेकिन जैसा कि अवसर का लाभ उठाना समझदारी समझा जाता है ऐसा भी लाभ उठाने का भरसक कदम उठते देखा गया । अभियान के शुभ अवसर का लाभ उठाते हुए कुछ निजी संस्थानो द्वारा स्वयं का प्रचार किया गया । हालांकि अभियान मकसद की प्राथमिकता मे ऐसा नही होना चाहिए बट जब एकता भाईचारे को नफरती सूली पर चढ़ाने से परहेज नही हो रहा तब अभियान के पीछे निजी लाभ उठाने की प्रक्रिया मे कौन सी बड़ी बात हो सकती है । हालांकि पूर्व के वर्षो मे देखा जाय तो तिरंगा के सिवाय कुछ नजर नही आता था जो कही तिरंगे के अलावा हाथ...

हत्यारा कोई भी हो बक्सा नही जायेगा = गणेश चौहान

चित्र
हत्यारा कोई भी हो बक्सा नही जायेगा = गणेश चौहान सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) बीती रात खेत मे पानी चलाने गये बाप बेटे की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या की सूचना से आहत इमलीडीहा पहुंचे धनघटा विधायक गणेश चौहान ने कहा कि पिता पुत्र की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या से मन बहुत दुःखी है हत्यारा कोई भी हो बक्सा नही जायेगा । पुलिस प्रशासन जांच मे जुट गई है शीघ्र हत्यारे कानून के गिरफ्त मे होगे । बता दे कि थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत इमलीडीहा मे 17/18.0.2022 की रात्रि मे खेत मे पानी चलाने गए 65 वर्षीय गणेश पुत्र जंगली व 16 वर्षीय धर्मवीर पुत्र गणेश ( बाप बेटे ) की नीद की अवस्था मे अज्ञातो द्वारा गला रेत कर निर्मम हत्या की घटना घटित हुई है ।

।। आदतन ? ।। निर्माण कार्य की प्रगति जियो टैंगिग मे हुआ पांच अपूर्ण आवासो का पूर्ण भुगतान

चित्र
।। आदतन ? ।। निर्माण कार्य की प्रगति जियो टैंगिग मे हुआ पांच अपूर्ण आवासो का पूर्ण भुगतान सन्त कबीर नगर ( सांथा ) विकास खण्ड सांथा के ग्राम पंचायत देवकली मे किश्तो के क्रमानुसार निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट " जियो टैंगिग " के बीच पांच अपूर्ण पीएम आवासो का पूर्ण भुगतान होने का एक बार फिर मामला प्रकाश मे आया है । वित्तीय वर्ष 2021_2022 मे हुए मनरेगा के तहत कार्यों एवं पात्र लाभार्थियो को मिले पी एम आवासो का भौतिक सत्यापन करने वाली सोशल आडिट टीम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) के तहत ग्राम पंचायत के आवास लाभार्थी बलराम पुत्र राम प्यारे , किसलावती पत्नी रामनैन , सीमा पत्नी बृजेश , शबीहा पत्नी मुर्तजा , किन्नर पुत्र घरभरन का आवास अपूर्ण पाया गया है जबकि भुगतान सभी तीनो किश्तो का हो चुका है । सोशल आडिट टीम के स्थलीय निरीक्षण मे आवास का निर्माण कार्य दिवाल तक होना पाया गया है । मनरेगा मजदूरो के रोजगार क्रम मे टीम द्वारा बताया गया कि 15 मेढ़बंधी कार्य मे लगभग 130 बीघे खेत की मेढ़बंधी व पंचायत भवन निर्माण कार्य मे रजिस्टर्ड 335 मनरेगा मजदूरो के सापेक्ष सक्रिय 225 मज...

हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया प्राथमिक विद्यालय परसा झकरिया मे स्वतंत्रता दिवस

चित्र
हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया प्राथमिक विद्यालय परसा झकरिया मे स्वतंत्रता दिवस   होनहार बच्चो ने दिखाये प्रेरणाप्रद कलात्मक झलकियां सन्त कबीर नगर ( बघौली /बेलहर कला ) आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर " हर घर तिरंगा " के जन जागरूकता के सफलतम अभियान मे शिक्षा खण्ड बघौली के प्राथमिक विद्यालय परसा झकरिया मे हर्षोल्लास पूर्वक 76 वा स्वतंत्रता दिवस " 15 अगस्त " का महापर्व मनाया गया । प्रधानाध्यापक रामकेश द्वारा राष्ट्र प्रेम की परिभाषा मे गुलामी की जंजीरो से छुड़ाने वाले देश के क्रांतिकारी इतिहास के उल्लेख मे सुभाष चन्द्र बोस , चंद्रशेखर आजाद , भगत सिंह आदि के राष्ट्र समर्पित जीवन परिचय को बतौर जीवन अनुकरण , मान , सम्मान , स्वाभिमान मे उल्लेखित किया गया । जीवन के उत्कृष्ट योगदानो और सफलतम जिन्दगी के मायने मे शिक्षा के महत्व पर गुणात्मक प्रकाश डाला गया । इसी क्रम मे शिक्षा खण्ड बेलहर कला के प्राथमिक विद्यालय लोहरौली ठकुराई मे स्वतंत्रता दिवस को उत्साह पूर्वक मनाया गया । दौरान आध्यापको , वरिष्ठ गणमान्यो एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू विश्वकर्मा द्वारा देशभक्ति की भावना को ...