संदेश

मार्च, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे गेहूं खरीद सम्बन्धित बैठक आयोजित हुई

चित्र
अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे गेहूॅ खरीद सम्बंधित बैठक आयोजित हुई संत कबीर नगर  = अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता मे दिनांक 01 अप्रैल 2022 से प्रारम्भ होने वाले गेहूॅ की खरीद के संबंध मे अब तक की गयी आवश्यक तैयारियो /व्यवस्थाओ की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार मे जनपद के सभी गेहूॅ खरीद केन्द्र प्रभारियो के साथ बैठक सम्पन्न हुई ।  बैठक मे जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद मे कुल 55 गेहॅू खरीद केन्द्र बनाये गये है , जिसमे खाद्य विभाग के 12 क्रय केन्द्र , पी0सी0एफ0 के 38 क्रय केन्द्र एवं पी0सी0यू0 के 05 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है । क्रय केन्द्रो पर गेहूॅ की खरीद दिनांक 01अप्रैल 2022 से प्रारम्भ होकर 15 जून 2022 तक प्रभावी रहेगी । गेहॅू क्रय केन्द्र प्रातः 09 बजे से शाम 06 बजे तक खुले रहेगे । राजपत्रित एवं रविवार अवकाशो को छोड़कर शेष कार्य दिवसो मे गेहूॅ क्रय केन्द्र खुले रहेगे । कृषको से न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रू0 प्रति कुन्तल के आधार पर रबी विपणन वर्ष 2022-23 मे क्रय किया जाएगा । उन्होंने बताया कि जनपद मे सभी केन्द्रो पर केन्द्र प्र...

लखनऊ से गोरखपुर जा रहे कैबिनेट मंत्री मत्स्य डां संजय निषाद का हुआ भव्य स्वागत

चित्र
लखनऊ से गोरखपुर जा रहे कैबिनेट मंत्री मत्स्य डां संजय निषाद का हुआ भव्य स्वागत घंटो जाम की बनी रही स्थिति होता रहा समय व इंधन बर्बाद सन्त कबीर नगर = निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डां संजय निषाद को कैबिनेट मंत्री मत्स्य बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओ व समर्थको को अपार खुशी हुई है इसे जाहिर करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओ व समर्थको ने प्रथम आगमन पर गाजे बाजे के साथ मेहदावल बाईपास पर कैबिनेट मंत्री डां संजय निषाद का भव्य स्वागत किया । दर्जनो गाड़ियो के काफिले के साथ डां संजय निषाद मेहदावल विधानसभा विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी , सांसद प्रवीण निषाद , चौरी चौरा विधायक सरवन निषाद के साथ लखनऊ से गोरखपुर के लिए बाईपास मार्ग खलीलाबाद से गुजर रहे थे । मंत्री बनने के इस प्रथम आगमन को पार्टी कार्यकर्ताओ ने यादगार बनाते हुए गाजे बाजे व अबीर गुलाल के साथ खुशी जाहिर की । युवा नेता वैभव चतुर्वेदी अपने समर्थको के साथ डां संजय निषाद का फूल माला पहनाकर स्वागत किया । उल्लेखनीय है कि कसरवाल काण्ड से पहचान बनाने वाले डां संजय निषाद का कद दिन ब दिन बढ़ते गया । डां संजय निषाद का नेतृत्व क्षमता मे निषाद पार्टी आठ वर्...

छै वर्ष के कार्यकाल मे एक सिला पट भी नही लगवा सके सपा एम एल सी = सुभाष यदुवंश

चित्र
छै वर्ष के कार्यकाल मे एक सिला पट भी नही लगवा सके सपा एमएलसी = सुभाष यदुवंश विधानसभा चुनाव की तरह बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाये = अंकुर राज तिवारी  सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय इंडस्ट्रियल एरिया मे स्थानीय निकाय बैठक मे भारतीय जनता पार्टी एमएलसी उम्मीदवार सुभाष यदुवंश ने सपा एमएलसी संतोष यादव उर्फ सनी यादव को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि छै वर्ष के कार्यकाल मे विकास के एक सिला पट भी नही लगवा सके । पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कुछ ज्यादा बोल गये होंगे लेकिन ये बेचारे कुछ बोले ही नही पुनः समाजवादी पार्टी फिर उन्हे प्रत्याशी बनाया है । मुझे अवसर मिला तो विकास कार्यों के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यो ग्राम प्रधानो , जिला पंचायत सदस्यो आदि के सॉल्यूशन निकालने का काम करूंगा । प्रदेश मे पुनः प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनी उसमे सन्त कबीर नगर ने सन्त कबीर नगर योगदान दिया है । केन्द्र मे अपनी सरकार है प्रदेश मे अपनी सरकार है और खलीलाबाद नगर पालिका मे भी अपनी सरकार है इस प्रकार से ट्रिपल इंजन की सरकार है अगर आप लोग हमे जीता कर भेजेंगे तो मै यह वादा करता हूं उत्तर प्रदेश के उच्...

पंचायती राज निदेशक के आदेश पर भी नही हुआ अनियमितता के शिकायत का अभी तक जांच

चित्र
पंचायती राज निदेशक के आदेश पर भी नही हुआ अनियमितता के शिकायत का अभी तक जांच अन्यथा की दशा मे लोकायुक्त मे परिवाद होगा प्रस्तुत = सलीम उमर सन्त कबीर नगर = 1.1.2021 से 31.5.2021 के प्रशासक काल मे बड़े पैमाने राज्य वित्त एवं पंद्रहवे वित्त मे की गई अनियमितता की शिकायत को लेकर शिकायतकर्ता सलीम उमर जांच की अन्यथा मे लोकायुक्त जाने की बात कही है । मुख्य विकास अधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र मे लिखा है कि विगत 22 जून 2021 के पंचायती राज निदेशक द्वारा दिये गये आदेश के बावजूद फर्जी भुगतान मामले की जांच अब तक नही की गई । अगर मामले को संज्ञान मे लेकर उचित कार्यवाही नही होती है तो मजबूरन लोकायुक्त मे परिवाद प्रस्तुत किया जायेगा । उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायतो के विकास कार्यों की गंभीरता को लेते हुए सहायक विकास अधिकारी को प्रशासक बनाया गया था । दौरान बतौर आरोप सलीम उमर के मुताबिक ग्राम पंचायत दुधारा , बस्ती बस्ता , विगरामीर , करही , सालेहपुर , अहिरौली द्वितीय , सफियाबाद , सेमरियावा , उसरा शहीद , बुढ़ाननगर , चंगेरा मंगेरा आदि ग्राम पंचायतो मे हैण्ड पम्प मरम्मत , स...

बारह वर्ष बाद भी नही मिल सका कुसुरू खुर्द रमवापुर के ग्रामीणो को स्वच्छ पेयजल का लाभ

चित्र
बारह वर्ष बाद भी नही मिल सका कुसुरू खुर्द रमवापुर ग्रामीणो को स्वच्छ पेयजल का लाभ  सन्त कबीर नगर ( बेलहर कला ) उन भौतिक सुख सुविधा के विकास कार्यों मे अनियमितता हो तो कौन सी बड़ी बात है जीवन को स्वास्थ्य लाभ देने वाला जीवनदायिनी पेयजल योजना अनियमियता / लापरवाही के भेंट चढ़ जा रही है । जिम्मेदारो द्वारा नैतिक जिम्मेदारी मे दायित्व का गला इस कदर घोटा जा रहा है कि एक पल की जिंदगी भी कह देगी कि ऐसी जिंदगी से बेहतर अलविदा कह देना होगा ।  उल्लेखनीय है कि पीने योग्य पानी के क्रम मे विकास खण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत रमवापुर मे पेयजल योजना का लाभ पहुंचाते हुए सम्मिलित गांव कुसुरु खुर्द के साथ 5.90 किलोमीटर के रेंज मे स्वीकृत वर्ष 2008/9 मे  57.13 लाख की लागत का पेयजल योजना का लाभ आज तक ग्रामीणो को नही मिल सका है । जबकि समय काल देखा जाय तो बारह वर्ष का वक्त गुजर चुका है । वही प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले साल टंकी आदि मरम्मत कार्य के साथ कही कही टोटी लगाने का काम किया गया था । जल निगम की घोर लापरवाही की शिकार हुई जीवनदायिनी पेयजल योजना से आजीज इंद्रजीत , राम सागर , यादवेंद्र ...

जिला सलाहकार के सी मिश्र ने किया सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण

चित्र
जिला सलाहकार के सी मिश्र ने किया सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण सन्त कबीर नगर ( बेलहर कला ) विकास खण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत बढ़या मे बने सामुदायिक शौचालय का जिला सलाहकार के सी मिश्र ने निरीक्षण किया । प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर मे बने शौचालय का भी निरीक्षण किया । सामुदायिक शौचालय पर नियुक्त की गई केयर टेकर को समयानुसार स्वच्छता पर ध्यान बनाये रखने की बात कही ।   बता दे कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत खुले मे शौच मुक्त अभियान के क्रम मे ग्राम पंचायत स्तर पर बने सामुदायिक शौचालय का उद्देश्य पूर्ण रूप खुले मे शौच से मुक्ति है ।  इस अवसर पर सेक्रेटरी ग्राम प्रधान , केयर टेकर आदि मौजूद रहे ।

बलिदान दिवस पर आयोजित संगोष्ठी मे याद किये गये भगत सिंह , राजगुरु एवं सुखदेव

चित्र
बलिदान दिवस पर आयोजित संगोष्ठी मे याद किये गये भगत सिंह , राजगुरु एवं सुखदेव  लखनऊ = शहीद ए आजम भगत सिंह , शिवराम राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर  भारतीय नागरिक परिषद् के तत्वावधान मे आयोजित संगोष्ठी मे शहीदो का स्मरण किया गया और शहीदो के सपनो के भारत की आधारशिला देश के बड़े सार्वजानिक क्षेत्रो को निजी घरानो को कौड़ियो के मोल बेंचने के फैसले को सरकार से वापस लेने की मांग की गई ।  राणा प्रताप मार्ग स्थित हाइडिल फील्ड हॉस्टल मे आयोजित संगोष्ठी " शहीदो के सपनो का भारत - सार्वजानिक क्षेत्र का सशक्त योगदान " मे मुख्य वक्ता ऑल इण्डिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे थे । विशिष्ट वक्ता के तौर पर प्रदेश के वरिष्ठ कर्मचारी व शिक्षक संगठनो के पदाधिकारी , पल्लव मुखर्जी , एस एस निरञ्जन , आशीष यादव , जय प्रकाश , सुहेल आबिद , निशा सिंह , वाई०एन उपाध्याय , नौशाद अहमद , डी०के० मिश्रा , मोहम्मद इलियास , रेनू त्रिपाठी , ब्रजेश त्रिपाठी , अलोक श्रीवास्तव , कुलेन्द्र प्रताप सिंह , सुशील श्रीवास्तव , दीपक चक्रवर्ती ए०पी सिंह , अमर नाथ यादव , बी०एल कुशवाहा , एच०एन० मिश्रा ,...

संयुक्त कृषि निदेशक बस्ती डिविजन ने किया कृषि केन्द्र भवन का निरीक्षण मिली कमी होगा स्टीमेट के साथ पुन: जांच

चित्र
संयुक्त कृषि निदेशक बस्ती डिविजन ने किया कृषि केंद्र भवन का निरीक्षण दुबारा हो होगा कृषि केन्द्र का निरीक्षण  सन्त कबीर नगर ( बेलहर कला ) विकास खण्ड बेलहर मुख्यालय नियर निर्माणाधीन कृषि केंद्र भवन का संयुक्त कृषि निदेशक बस्ती डिविजन अविनाश चन्द तिवारी द्वारा निरीक्षण किया । कार्य की धीमी गति से जहां असंतुष्ट दिखे वही क्वालिटी की गुणवत्ता मे नाराजगी व्यक्त किये । मौके पर कोई जिम्मेदार मौजूद नही था , जेई भी नदारद रहे । जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की सही जानकारी नहीं हो पाई । जांच मे ईट की क्वालिटी दूसरे दर्जे का मिलने से नाराजगी की व्यक्त की गई । मौके पर काम कर रहे मजदूर मिस्त्री द्वारा भी मटेरियल प्रयोग का सही जानकारी नही दिया जा सका । जिससे स्टीमेट सहित दुबारा कृषि केन्द्र भवन का निरीक्षण किया जायेगा । वही बेलहर कला मे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत खेत तालाब का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया । लाभार्थी इलियास अहमद पुत्र सईद अहमद के खेत संख्या 635 मे खेत तालाब के निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप कार्य होना पाया गया । लाभार्थी द्वारा मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कर...

दो दिवसीय " रंग दे बसन्ती " कार्यक्रम चढ़ा उदासीनता के हत्थे !

चित्र
दो दिवसीय " रंग दे बसन्ती " कार्यक्रम चढ़ा उदासीनता के हत्थे ! कार्यक्रम हुआ है मेरे द्वारा माल्यार्पण दीप प्रज्जवलन स्पीच दिया गया = खण्ड विकास अधिकारी सन्त कबीर नगर ( नाथनगर ) " आजादी का अमृत महोत्सव " की श्रृंखला के अंतर्गत प्रस्तावित दो दिवसीय " रंग दे बसन्ती " कार्यक्रम के आयोजन पर विकास खण्ड नाथनगर मुख्यालय की स्थिति स्पष्ट नही हो रहा है एक तरफ जहां खण्ड विकास अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम होने की जानकारी मे ब्लाक मुख्यालय परिसर मे स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण , दीप प्रज्ज्वलन , स्पीच व लड्डू वितरण के साथ दूसरे दिन ( 23 मार्च ) मे लाइट वगैरह के सजावट आदि के साथ मनाये जाने की बात कही जा रही है । वही ए डी ओ पंचायत कार्यालय मे कार्यरत सफाईकर्मी शिवकुमार व ब्लाक कोआर्डिनेटर सोहन कुमार वर्मा का कहना है कि कार्यक्रम का आयोजन कल ( 23 मार्च ) को मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख की मौजूदगी मे मनाया जायेगा । आज के दिन ( 22 मार्च ) मे ब्लाक मुख्यालय पर कोई कार्यक्रम नही हुआ है ।  हालांकि शासनादेश के मुताबिक कार्यक्रम का वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी ह...

दो दिवसीय " रंग दे बसन्ती " कार्यक्रम का होगा आयोजन

चित्र
दो दिवसीय " रंग दे बसन्ती " कार्यक्रम का होगा आयोजन  सन्त कबीर नगर = आजादी की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर " आजादी का अमृत महोत्सव " के क्रम मे दो दिवसीय " रंग दे बसंती " कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । उक्त जानकारी देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रमुख सचिव संस्कृति अनुभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रपत्र संख्या 231/4 = 2022 दिनांक 16 मार्च के आदेश क्रम मे मुख्य विकास अधिकारी के दिशा निर्देश मे 22 व 23 मार्च को बिंदु संख्या 2 के निर्देशानुसार वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी के साथ खंड विकास स्तर एवं विकास खंड क्षेत्र के शहीद स्थलो की साफ सफाई एवं दीप प्रज्ज्वलन तथा लाइटिंग की व्यवस्था कराई जायेगी । जनपद के सभी प्राथमिक / उच्च प्राथमिक विद्यालयो समस्त माध्यमिक विद्यालयो मे " रंग दे बसंती " कार्यक्रम का आयोजन वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के साथ किया जायेगा । उक्त आयोजन मे शहीदो पर आधारित चित्र अभिलेख , शहीद स्थलो पर दीप , पुलिस बैण्ड का वादन , चित्र कला प्रतियोगिता , भूले बिसरे शहीदो पर कहानी लेखन , आजादी की थीम पर आधारित फिल्म , नाट...

महिलाओ के लिए बन रहे अंबर मस्जिद मे एक ईट का सहयोग मेरा सौभाग्य

चित्र
महिलाओ के लिए बन रहे अंबर मस्जिद मे एक ईट का सहयोग मेरा सौभाग्य  रीना त्रिपाठी लखनऊ = लखनऊ मे अंबर मस्जिद मे अब महिलाओ के लिए अलग मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है । जिसमे नीव की एक ईट रखने का मुझे भी सौभाग्य प्राप्त हुआ । निश्चित रूप से बचपन से मेरे मन मे ही नही आपके मन मे भी यह विचार आता होगा कि यदि मस्जिदो मे मुस्लिम पुरुष इबादत कर सकते हैं तो महिलाएं क्यों नहीं ? पर इसका जवाब आज तक नहीं मिला । एक दिन अचानक ऑल इंडिया मुस्लिम वुमन पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMWPLB) की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर जी द्वारा महिलाओ के नमाज हेतु मस्जिद मे स्थान बनाने की चर्चा हुई और इस कार्यक्रम मे 2 फ़रवरी 2022 मुझे आमंत्रित किया गया । निश्चित रूप से किसी मुस्लिम इबादत गाह मे यह मेरा पहला कदम था । नीव की ईट का सहयोग देना भगत सिंह अमर रहे , विवेकानंद की जय हो , इत्यादि के नारो के साथ वाकई रोमांचकारी अनुभव सिद्ध हुआ ।  भारत देश विविधताओ का देश है यदि यहां मंदिर के घंटो से सुबह की शुरुआत होती है तो अजान की गुहार को हम नकार नही सकते । आज हिंदू मुस्लिम नफरत के हर संभव प्रयास के बीच हिंदू मुस्लिम एकता का एक छोटा सा उ...

होली गीतो पर नृत्य कर खेली गई होली

चित्र
होली गीतो पर नृत्य कर खेली गई होली सन्त कबीर नगर = जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस जन के साथ मनाया गया होली का त्यौहार , पुलिस परिवार के लोगो को रंग लगाकर व मिष्ठान खिलाकर दी गई होली की शुभकामनाएं । सकुशल होली का त्योहार सम्पन्न कराने के बाद पुलिस लाइन मे आज दिनांक 20/03/2022 को पुलिस द्वारा होली खेली गयी जिसमे जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस होली मिलन कार्यक्रम मे समस्त क्षेत्राधिकारी गण , प्रतिसार निरीक्षक , समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण सम्मिलित हुए , पुलिस बल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों द्वारा एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं एवं होली गीतों पर नृत्य कर जमकर होली खेली गयी ।

।। पुलिस की होली ।। पुलिस लाइन मे हुआ भव्य होली का कार्यक्रम आयोजन

चित्र
।। पुलिस की होली ।। पुलिस लाइन मे हुआ भव्य होली कार्यक्रम का आयोजन  सन्त कबीर नगर = जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस जन के साथ मनाया गया होली का त्यौहार , पुलिस परिवार के लोगो को रंग लगाकर व मिष्ठान खिलाकर दी गई होली की शुभकामनाएं । सकुशल होली का त्योहार सम्पन्न कराने के बाद पुलिस लाइन मे आज दिनांक 20/03/2022 को पुलिस द्वारा होली खेली गयी जिसमे जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस होली मिलन कार्यक्रम मे समस्त क्षेत्राधिकारी गण , प्रतिसार निरीक्षक , समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण सम्मिलित हुए , पुलिस बल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों द्वारा एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं एवं होली गीतों पर नृत्य कर जमकर होली खेली गयी ।

बड़े धूमधाम से मनायी गई होली

चित्र
धूमधाम से मनायी गई होली सन्त कबीर नगर = जनपद के तीनो विधानसभा धनघटा , खलीलाबाद व सीटो पर कब्जा जमाने वाले बीजेपी ( बीजेपी निषाद पार्टी गठबंधन ) विधायको की होली बड़े धूमधाम से मनी । भगवा होली के नाम से मनाई गई इस होली मे समर्थको आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । जय श्री राम के नारो के साथ अपने प्रिय विधायको को समर्थको आदि ने तिलक व अबीर गुलाल लगाकर जहां हर्षोल्लास पूर्वक होली मनाई गई वही विधायको द्वारा समाजिक समरसता के भाव मे सौहार्द पूर्ण सुव्यवस्थित होली की बधाई के साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनो को आदर पूर्वक खिलाया गया । होली मिलन समारोह का कार्यक्रम दिन भर चलता रहा , लोग आते रहे और होली खेलते रहे , आने जाने का सिलसिला दिनभर चलता रहा । इससे पूर्व विधानसभा क्षेत्रो मे जाकर रंगोत्सव के साथ जीत का आभार व्यक्त किया गया ।