संदेश

नवंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ग्राम विकास की सहभागिता मे ग्रामीण हुए जागरूक

चित्र
ग्राम विकास की सहभागिता मे ग्रामीण हुए जागरूक सन्त कबीर नगर { नाथनगर } ग्राम पंचायत भिनखिनी खुर्द मे आयोजित सामाजिक अंकेक्षण मे ग्राम विकास की सहभागिता मे ग्रामवासी जागरूक हुए । वित्तीय वर्ष 2023- 24 मे पीएम आवास { ग्रामीण } एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत हुए लगभग 40 लाख की व्यय राशि मे 34 परियोजनाओ के साथ सक्रिय 180 श्रमिको मे सृजित 9380 मानव दिवस एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का आडिट करते हुए टीम कोआर्डिनेटर द्वारा सामाजिक अंकेक्षण के मूल उद्देश्य को बताया गया । कोआर्डिनेटर कालिंदी यादव ने कहा कि सोशल आडिट का मुख्य उद्देश्य परियोजनाओ के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन मे पारदर्शिता, जवाबदेही के साथ ग्रामवासियो मे सहभागिता को सुनिश्चित करना है । परियोजनाओ से संबंधित सभी अभिलेख व सेवन रजिस्टर उपलब्ध कराया गया ।  बैठक की अध्यक्षता महेन्द्र प्रसाद ने किया । इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुभद्रा देवी, महेश निषाद, ग्राम रोजगार सेवक मंजू देवी, ग्राम सभा सदस्य गिरिजा देवी, महेश निषाद, सुशीला देवी, राजदेव, अमृता देवी, लालजी, कतवारी देवी, राजे...

सोशल आडिट वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट की

चित्र
सोशल आडिट वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट की  सन्त कबीर नगर = सोशल आडिट वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष / ब्लाक कोआर्डिनेटर सेमरियावा राजकुमार द्वारा मुख्य विकास अधिकारी पद पर पदोन्नत जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी को पुष्पगुच्छ भेंट की । उन्होंने कहा कि यह हम सब सोशल आडिटरो का सौभाग्य था कि आप के मार्गदर्शन मे सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन करने का अवसर मिला । आप के कर्त्तव्य परायणता से हम लोगो को न केवल बेहतर मार्गदर्शन मिला है बल्कि दायित्व निर्वहन मे ऊर्जावान सिख मिला है । जिला कोआर्डिनेटर सरिता पाण्डेय ने कहा कि जिम्मेदारियां कभी बोझ नही होती है बल्कि कर्तव्य परायण जिंदगी का स्वरुप होती है । बढ़ती जिम्मेदारियां इस बात का द्योतक होती है कि कर्त्तव्य पथ हमारा लक्ष्य है । जिम्मेदारियो को कभी बोझ नही समझना चाहिए यही ईमानदार जिंदगी की पहचान होती है । बीआरपी सन्त देव शुक्ल ने कहा कि श्री सर का मार्गदर्शन ऊर्जा प्रदान करने वाला रहा है । सर का ट्रांसफर हम लोगो के लिए ऐसा रहा है जैसे हमारे घर का मुखिया कही बाहर हो और बच्चे घर पर अकेले रहते हो ।

परियोजना के शत- प्रतिशत क्रियान्वयन सत्यापन मे नही हुआ आडिट

चित्र
परियोजना के शत- प्रतिशत क्रियान्वयन सत्यापन मे नही हुआ आडिट   अधिकारियो की उदासीनता सतत जारी !   सन्त कबीर नगर { सांथा } परियोजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे वित्तीय अनियमितता/ भ्रष्टाचार के रोकथाम के क्रम मे आम जनमानस की सहभागिता के मूल उद्देश्य मे जन जागरूकता के तहत होने वाला सोशल आडिट मे संबंधित अधिकारी, कर्मचारी की सतत उदासीनता जारी है । ऐसे मे परियोजनाओ के शत- प्रतिशत क्रियान्वयन मे कितनी पारदर्शिता और संबंधितो मे कितनी जवाबदेही काम कर रही होगी नाहक मे न सिर्फ यह एक सवाल बनकर खड़ा हो रहा है बल्कि ब्लाक पर क्रमानुसार फलीभूत हो रही कमीशनखोरी की सूत्रीय बात कही न कही उदाहरण स्वरूप साबित हो रहा है । उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पोखर भिटवा मे आयोजित हुआ सोशल आडिट बतौर कागजी कोरम पूरा औपचारिकता मात्र बनकर रह गया । वित्तीय वर्ष के 51 लाख 41 हजार 84 रूपये की कुल व्यय राशि मे 22 { 11 कच्चा 11 पक्का } परियोजनाओ की आडिट मे न तो मानक को तरजीह मिल सका और न ही सक्रिय 191 श्रमिको का सत्यापन हो सका । जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत पर्याप्त समय को महत्व न देकर 11:45 से खुली ...

विद्युत चोरी मे प्राथमिकी दर्ज हुई

चित्र
विद्युत चोरी की प्राथमिकी हुई दर्ज  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } उपखण्ड अधिकारी हरिहरपुर मुकेश गुप्ता के नेतृत्व मे हरिहरपुर पावर हाउस पर कैम्प का आयोजन किया गया । जिसने 85 उपभोक्ताओ द्वारा 2.25 लाख रूपये राजस्व जमा कराया गया एवं 25 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया साथ ही साथ चन्द्रभूषण एवं सुनील यादव अगर अभियन्ता द्वारा बड़े बकायेदारो पर चेकिंग अभियान के अन्तर्गत ११ उपभोक्ताओ की लाइन विच्छेदित की गयी । उपखण्ड अधिकारी हैसर लक्ष्मण मिश्रा के द्वारा बसवारी गाय मे कैम्प लगाया गया, जिसमे 5 विद्युत उपभोक्ताओ का बिल संसोधन किया गया एवं 45 उपभोक्ताओ द्वारा 1.25 लाख रुपये जमा कराये गये । 22 उपभोक्ताओ द्वारा बकाया जमा न करने के कारण इनकी लाइन विच्छेदित की गयी । उपखण्ड अधिकारी खलीलाबाद टाउन द्वारा बताया गया कि अमित सिंह अवर अभियन्ता के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर गोला बाजार, गांधी नगर एवं बाइपास क्षेत्र मे 4.30 लाख रूपये बकाये मे 11 कनेक्शन काटे गये, 110 उपभोक्ताओ द्वारा 4.98 लाख रुपये जमा कराये गये, एवं 5 उपभोक्ता का सोड वृद्धि की गयी । उपखण्ड अधिकारी मगहर मनोज कुमार के नेतृत्व मे 45 उपभोक...

एक ही साइट पर हुआ इण्टरलॉकिंग और खड़ंजा निर्माण कार्य

चित्र
एक ही साइट पर हुआ इण्टरलॉकिंग और खड़ंजा निर्माण कार्य  सन्त कबीर नगर { सांथा } बात जब मनमर्जी का हो तो कोई भी नियम काम नही करता है । ऐसा ही कुछ उदाहरण ग्राम पंचायत डबरा मे देखने को मिल रहा है । जहां ग्राम विकास मे पक्के वर्क के पांच वर्ष के समयावधि को मनमर्जी के आगे नजरंदाज कर दिया गया है । वित्तीय वर्ष 2022-23 मे पीडब्ल्यूडी से लेकर पंचायत भवन तक दीवार सहित खड़ंजा निर्माण कार्य हुआ है वही वित्तीय वर्ष 2023- 24 मे पीडब्ल्यूडी से लेकर पंचायत भवन तक इण्टरलॉकिंग कार्य हुआ है । यही नही पंचायत भवन से सटे सामुदायिक शौचालय से लेकर पंचायत भवन तक पंद्रहवां व पंचम वित्त से इण्टरलॉकिंग व पंचायत भवन से लेकर संतोष मिश्रा के चेक तक इण्टरलॉकिंग कार्य  हुआ है । जो कही न कही परियोजना के पारदर्शिता के साथ उत्तरदायित्व को प्रभावित करता हुआ नजर आ रहा है ।

एक घंटा बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

चित्र
एक घंटा बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } 27 नवंबर 2024 को बिजनेस प्लान वर्ष 2023- 24 के अंतर्गत 33 के०वी० अंडरग्राउंड केबिल के ऊर्जीकरण कार्य हेतु लाइनो का शट डाउन लिया जायेगा। जिसके कारण समय प्रातः 9 बजे से प्रातः 10 बजे तक { एक घंटा } 33 के०वी० लाइन ओसवाल 33 के०वी० लाइन औ०क्षे० एवं 33 के०वी० कोर्ट की विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी । जिसके अंतर्गत 33 एवं 11 के०वी० औद्योगिक, अंसार टोला, पठान टोला, मोहद्दीनपुर, पुलिस लाइन, सरौली, बगहिया, मगहर, उतरावल, बघौली, काशीराम, बरदहिया, बरईटोला इत्यादि स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।

क्रियान्वित परियोजनाओ की दी गई जानकारी

चित्र
क्रियान्वित परियोजनाओ की दी गई जानकारी  सन्त कबीर नगर { सांथा/ सेमरियावा } विकास खण्ड सांथा के ग्राम पंचायत मीरापुर, मोतीपुर व प्रखंड सेमरियावा के ग्राम पंचायत कुसमैनी, कोइलसा मे सोशल आडिट के खुली बैठक मे ग्रामीणो को क्रियान्वित परियोजनाओ की जानकारी दी गई । कम्मल यादव की अध्यक्षता मे मीरापुर मे सृजित 10551 मानव दिवस मे 16 परियोजनाओ एवं निलेश कुमार की अध्यक्षता मे मोतीपुर मे 41 { 24 मेढ़बंधी,1 पोखरा, 4 पटरी, 3 इण्टरलॉकिंग, 1 वृक्षारोपण व शेष एग्रो मार्ग } परियोजनाओ की सोशल आडिट टीम द्वारा आडिट की गई । इसी क्रम मे विकास खण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायत कोइलसा सहित कुसमैनी मे सृजित 12861 मानव दिवस मे 22 परियोजनाओ की सोशल आडिट की गई । बैठक मे सेवन रजिस्टर के साथ परियोजना से संबंधित सभी अभिलेख उपलब्ध कराये गये । इसके पूर्व सोशल आडिट के मूल उद्देश्य मे पारदर्शिता, सहभागिता एवं जवाबदेही की जानकारी दी गई । बैठक की अध्यक्षता कर रहे कम्मल यादव, निलेश कुमार आदि ने ग्राम विकास के क्रम मे सोशल आडिट के नीतियो बेहतर बताया गया । इससे ग्रामीणो मे सहभागिता की जागरूकता आ रही है । इस अवसर पर रोजगार सेवक...

।। विद्युत ।। अभियान के तहत हुआ बिलो का सुधार

चित्र
।। विद्युत ।। अभियान के तहत हुआ बिलो का सुधार   " राष्ट्रहित मे बिजली बचाये " सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } उपखंड अधिकारी हरिहरपुर मुकेश गुप्ता के नेतृत्व मे 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र हरिहरपुर पर मेगा कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमे 185 उपभोक्ताओ द्वारा 2.70 लाख रूपये राजस्व जमा कराया गया । साथ ही साथ सुनील यादव एवं चन्द्रभूषण अवर अभियंता द्वारा सयुंक्त रूप से बड़े बकायेदारो पर चेकिंग अभियान के अंतर्गत 22 उपभोक्ताओ की बकाया राशि 2.90लाख रूपये राजस्व जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई और 35 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया । उपखंड अधिकारी लक्ष्मण मिश्रा हैंसर के द्वारा पूर्वी चपरा गांव मे कैम्प लगाया गया जिसमे 8 विद्युत उपभोक्ताओ का बिल संसोधन किया गया एवं 35 उपभोक्ताओ द्वारा 85 हजार रुपये जमा कराये । 26 उपभोक्ताओ द्वारा 2.50 लाख रूपये राजस्व जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई । उपखंड अधिकारी कौशल किशोर धनघटा द्वारा मुखलिसपुर गांव मे कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमे 118 उपभोक्ताओ से 2.36 लाख रूपये राजस्व वसूली की गई तथा 36 उपभोक्ताओ द्वारा 7.27 लाख रूपये राजस्व जमा न ...

।। विद्युत ।। राजस्व वसूली मे चला मेगा ड्राइव अभियान

चित्र
।। विद्युत ।। राजस्व वसूली मे चला मेगा ड्राइव अभियान  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } विद्युत विभाग द्वारा राजस्व वसूली हेतु मेगा ड्राइव अभियान मे उपखंड अधिकारी खलीलाबाद केदारनाथ शुक्ला द्वारा बताया गया कि खलीलाबाद टाउन मे चेकिंग के दौरान रु० 5.72 लाख राजस्व जमा न करने के कारण 28 उपभोक्ताओ की लाइन विच्छेदित की गई । 188 उपभोक्ताओ से 6.20 लाख रूपये राजस्व वसूली की गई । 11 उपभोक्ताओ के बिल सुधार किया गया । उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार गुप्ता हरिहरपुर द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमे 40 उपभोक्ताओ से 1.50 लाख रू० राजस्व वसूली की गई । उपखंड अधिकारी हैंसर द्वारा मुंडेरा शुक्ल मे कैम्प लगाया गया । जिसमे 25 उपभोक्ताओ द्वारा 4.15 लाख रु० राजस्व जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई । 35 उपभोक्ताओ से 75 हजार राजस्व वसूली की गई । 5 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया । उपखंड अधिकारी मगहर द्वारा बयारा गांव मे चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमे कुल 40 उपभोक्ताओ की 4.10 लाख बकाया राशि जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई और कोलूहा लकड़ा गांव मे 35 उपभोक्ताओ की 3.90 लाख बकाया राशि जमा न करने के कारण ल...

।। विद्युत ।। चेकिंग अभियान मे हुआ बिल संशोधित

चित्र
।। विद्युत ।। चेकिंग अभियान मे हुआ बिल संशोधित    " राष्ट्रहित मे बिजली बचाये " सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } उपखंड अधिकारी हरिहरपुर मुकेश गुप्ता, अवर अभियंता सुनील यादव और चन्द्र भूषण के नेतृत्व मे विश्वनाथपुर और महुली मे बकायेदारो का चेकिंग किया गया । जिसमे 45 उपभोक्ताओ द्वारा 2.25 लाख रूपये राजस्व जमा कराया गया । साथ ही साथ 23 उपभोक्ताओ की 3.35 लाख राजस्व बकाया मे लाइन विच्छेदित की गई । उपखंड अधिकारी हैंसर लक्ष्मण मिश्रा द्वारा बड़गो गांव मे चेकिंग किया गया । जिसमे 4 विद्युत उपभोक्ताओ का बिल संशोधित किया गया एवं 20 उपभोक्ताओ द्वारा 45 हजार रुपये जमा कराये गये एवं 17 उपभोक्ताओ द्वारा जमा न करने के कारण इनकी लाइन विच्छेदित की गई । उपखंड अधिकारी खलीलाबाद टाउन द्वारा बताया गया कि गोला बाजार, गांधी नगर एवं बाईपास पर चेकिंग अभियान चला कर 6.34 लाख रूपये बकाये मे कनेक्शन काटे गये एवं 148 उपभोक्ताओ द्वारा 4.68 लाख रूपये जमा कराये गये । 14 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया । उपखंड अधिकारी मगहर मनोज कुमार के नेतृत्व मे बयारा, धौरहरा और चौरी गांव मे 45 उपभोक्ताओ की बकाया राशि जमा न करने के...

जीवन के एहतराम मे समरसता जरूरी = अब्दुल्लाह खान

चित्र
जीवन के एहतराम मे समरसता जरूरी = अब्दुल्लाह खान   सन्त कबीर नगर { मगहर } जीवन के एहतराम मे समरसता जरूरी है उक्त बाते रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान ने कही । आज वे सूफी सन्त कबीर दास महानिर्वाण स्थली मगहर पहुंचे थे । सवालिया लहजे मे उन्होने कहा कि मुहब्बत के पैगाम को किसने मुकम्मल स्थान दिया है ? इसका उत्तर हर अजीज दिल चाहता है लेकिन उसकी जुस्तजू गायब कहां हो जाती है । इसके लिए हमे कबीर साहब के उपदेशो का अनुसरण करना चाहिए । इसके पूर्व वे सदगुरु कबीर भोजन सेवा व्यवस्था देखी । सुदृढ़ भोजन व्यवस्था के दृष्टिगत उन्होने कहा कि भोजन सेवा आत्मीयता का द्योतक है यहां से हमे समरसता का सबक प्राप्त होता है । एक सफल जीवन के उपलक्ष मे अगर हमारे सामने कोई सवाल आता है तो उसके उत्तर मे मै यही कहूंगा । प्रासंगिकता के तौर पर उन्होने कहा कि कबीर साहब के जीवन परिचय और उनके द्वारा दिये गये मानव जीवन की उत्कृष्टता मे उपदेश का अंगीकार बहुत जरूरी है । हम सामाजिक दृष्टिकोण अपने जीवन का समीक्षा तो करते है पर जीवन के दृष्टिकोण से हमेशा उदासीन रह जाते है ।

सोशल आडिट की हुई खुली बैठक

चित्र
सोशल आडिट की हुई खुली बैठक   सन्त कबीर नगर { नाथनगर } वित्तीय वर्ष 2023-24 की ग्राम पंचायत बेलराई मे सोशल आडिट की खुली बैठक हुई ।  ग्रामीण चन्द्र राम की अध्यक्षता मे सोशल आडिट टीम कोआर्डिनेटर देवेन्द्र त्रिपाठी द्वारा 33 { 1 खेल मैदान, 1 बंधा, 5 चकरोड, 4 पटरी व शेष मेढ़बंध } परियोजनाओ की आडिट की गई । प्रधानमंत्री आवास योजना { ग्रामीण } के 3 लाभार्थियो के पूर्ण भुगतान मे अपूर्ण के साथ सुनीता पत्नी विनोद का आवास शून्य स्तर पर पाया गया । जिसमे सर्व सम्मति से सीमित अवधि मे पूर्ण कराने की मोहलत दी गई । इसके अलावा आवास लाभार्थी राजनारायण को 90 दिन के बजाय 100 दिन का आवास मजदूरी सहित गैर आवास लाभार्थिनी सरिता पत्नी राजू को 2 दिन की आवास मजदूरी एवं अनीता शर्मा को 16 दिन की आवास मजदूरी भुगतान होने का प्रकरण पाया गया । पंजीकृत 531 मे सक्रिय 325 श्रमिको के बीच 22807 मानव दिवस का सृजन हुआ । इस अवसर पर तकनीकी सहायक अजय श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान उषा चौधरी, टीम सदस्य सारंधा शुक्ला, लालजी यादव, अवशेष, भोला, पंचायत सहायक, विंध्यवासिनी देवी, महिला मेट रजनी देवी, सुनीता देवी, 9 ग्राम सभा सदस्य सह...

गौतम बुद्ध पब्लिक इण्टर कॉलेज मे एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2024 का आयोजन हुआ

चित्र
गौतम बुद्ध पब्लिक इंटर कॉलेज मे एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2024 का आयोजन हुआ लखनऊ { सरोजनी नगर } बाल दिवस के उपलक्ष मे बच्चो को खेल के प्रति उत्साहित करने के लिए इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अलका बोस ने वार्षिक खेल प्रतियोगिता को बच्चो को समर्पित किया । विभिन्न प्रकार के खेल और उपहार पाकर बच्चे प्रसन्न दिखे ।  मुख्य अतिथि के तौर पर आरएस कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि राज कुमार सिंह, सोमिल कुशवाहा, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ.अमित श्रीवास्तव, रीना त्रिपाठी उपस्थित रहे । वार्षिक खेल प्रतियोगिता मे प्री नर्सरी से लेकर इंटर तक की कक्षाओ की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमे दो सौ मीटर सौ मीटर दौड़ का आयोजन हुआ । जो विभिन्न वर्गो मे अलग-अलग आयोजित की गई । प्री नर्सरी के बच्चो ने जहां बोलिंग रेस मे हिस्सा लिया तो वही नर्सरी के बच्चो ने कोन रेस केजी के बच्चो ने अरेंजिंग बैग, क्रॉल रेस, फ्रॉग रेस और लेमन रेस, चेयर रेस, थी लेग रेस मे प्रतिभाग किया । दो सौ मीटर रेस मे विशाल, सौ मीटर रेस गर्ल्स मे आरुषि, सौ मीटर रेस बॉयज मे कर्मवीर, दो सौ मी बॉयज मे राजवीर, सौ मीटर गर्ल्स मे दिव्या ने जहां प्रथम स्थान प्राप्त किया तो व...

।। सूचनार्थ ।। 14,15 नवंबर विद्युत सप्लाई रहेगी बाधित

चित्र
।। सूचनार्थ ।।14,15 नवंबर विद्युत सप्लाई रहेगी बाधित  " राष्ट्रहित मे बिजली बचाये " सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } 14 व 15 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33 के वी ओसवाल फीडर पर लाइन अनुरक्षण का कार्य किया जायेगा । जिसमे लाइन के जर्जर जम्फरो को बदलना, पेड़ की डालियो को काटने का कार्य होगा । उक्त अवधि मे बगहिया, औद्योगिक क्षेत्र, मोहदीनपुर, पुलिस लाइन, मैलानी, सरौली, बड़गो, मोतीनगर, बरदहिया, अंसार टोला, पठान टोला, बरई टोला, बाईपास, मगहर, उतरावल, बघौली एवं काशीराम इत्यादि स्थानो की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी ।

मेगा ड्राइव अभियान के तहत हुआ उपभोक्ताओ का बिल सुधार

चित्र
मेगा ड्राइव अभियान के तहत हुआ उपभोक्ताओ का बिल सुधार  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } विद्युत विभाग द्वारा राजस्व वसूली हेतु मेगा ड्राइव अभियान मे उपखंड अधिकारी खलीलाबाद केदारनाथ शुक्ला द्वारा बताया गया कि खलीलाबाद टाउन मे चेकिंग के दौरान रु० 6.32 लाख राजस्व जमा न करने के कारण 25 उपभोक्ताओ की लाईन विच्छेदित की गई । 226 उपभोक्ताओ से 5.24 लाख रूपये राजस्व वसूली की गई । 21 उपभोक्ताओ के बिल मे सुधार किया गया तथा 2 उपभोक्ताओ का लोड बढ़ाया गया । उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार गुप्ता हरिहरपुर द्वारा 33/11 विद्युत उपकेन्द्र हरिहरपुर का मेगा कैम्प लगाया गया । जिसमे 108 उपभोक्ताओ से 2.65 लाख रूपये राजस्व वसूली की गई । 44 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया । 7 उपभोक्ताओ के डिफेक्टिव मीटर बदला गया तथा 37 नेवर पेड उपभोक्ताओ से राजस्व जमा कराया गया । उपखंड अधिकारी लक्ष्मण मिश्रा हैंसर द्वारा चपरा पूर्वी मे कैम्प लगाया गया । जिसमे 15 उपभोक्ताओ द्वारा 1.20 लाख रु० जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई । 35 उपभोक्ताओ से 51 हजार राजस्व वसूली की गई । 10 उपभोक्ताओं का बिल सुधार किया गया तथा 2 उपभोक्ताओ का विधा प...

सत्तरह परियोजनाओ की हुई आडिट

चित्र
सत्तरह परियोजनाओ की हुई आडिट  " ग्राम सभा का आईना - सामाजिक अंकेक्षण " सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } ग्राम पंचायत ढ़ोढ़ई मे वित्तीय वर्ष 2023- 24 की कुल 33 लाख की व्यय राशि मे  सत्तरह परियोजनाओ की आडिट की गई । टीम सदस्यो " शिवशंकर पाण्डेय , शिवचरन, मायाराम, सरस्वती " के साथ कोआर्डिनेटर नीलम शर्मा द्वारा खुली बैठक मे मनरेगा योजना के तहत हुए विकास कार्य की जानकारी देते हुए ग्रामीणो को सहभागिता के लिए जागरूक किया गया । उन्होने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण { सोशल आडिट } का बुनियादी मकसद परियोजनाओ, कानून और नीतियो के क्रियान्वयन मे सार्वजनिक उत्तरदायित्व सुनिश्चित करना है । बैठक की अध्यक्षता शंभूनाथ द्वारा किया गया । इस अवसर ग्राम प्रधान नीतू चौधरी सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे ।

।। विद्युत ।। मेगा ड्राइव अभियान के तहत हुई राजस्व वसूली

चित्र
।। विद्युत ।। मेगा ड्राइव अभियान के तहत हुई राजस्व वसूली  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } बकायेदार उपभोक्ताओ से राजस्व वसूली हेतु मेगा ड्राइव अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम मे उपखंड अधिकारी खलीलाबाद केदारनाथ शुक्ला द्वारा बताया गया कि खलीलाबाद टाउन मे चेकिंग के दौरान 2.58 लाख राजस्व जमा न करने के कारण 18 उपभोक्ताओ की लाइन विच्छेदित की गई । 38 उपभोक्ताओ से 1.95 लाख रूपये राजस्व वसूली की गई । 6 उपभोक्ताओ के बिल मे सुधार किया गया तथा 5 नेवर पेड उपभोक्ताओ से राजस्व जमा कराया गया । कौशल किशोर उपखंड अधिकारी धनघटा द्वारा महुली मे मेगा ड्राइव अभियान चलाया गया जिसमे 26 उपभोक्ताओ से 75 हजार राजस्व वसूली की गई । 14 उपभोक्ताओ की 3.86 लाख रु० राजस्व जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई तथा 3 उपभोक्ताओ का लोड बढ़ाया गया । लक्ष्मण मिश्रा उपखण्ड अधिकारी हैंसर द्वारा भी लोहरैया मे मेगा ड्राइव अभियान चलाया गया जिसमे 12 उपभोक्ताओ द्वारा राजस्व जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई । 15 उपभोक्ताओ से 40 हजार राजस्व वसूली की गई तथा 2 उपभोक्ताओ का विधा परिवर्तन किया गया ।

निःशुल्क लगेगा स्मार्ट मीटर व आर्मड केवल

चित्र
निःशुल्क लगेगा स्मार्ट मीटर व आर्मड केवल  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } आर०डी०एस०एस० योजनान्तर्गत विद्युत उपभोक्ताओ को समय पर सही बिल प्रदान करने के क्रम मे मीटरिंग प्रणाली को सहज व सुदृढ़ बनाने के लिए स्मार्ट मीटर की स्थापना के क्रम मे सर्व प्रथम शहरी क्षेत्र के 11 के०वी० के टाउन पोषक के क्षेत्रान्तर्गत सभी उपभोक्ताओ के परिसर पर स्मार्ट मीटर और आर्मड केवल स्थापित किये जाने का कार्य नि:शुल्क किया जायेगा । उक्त कार्य मेसर्स जीनस पावर इन्फ्रा ० लिमिटेड द्वारा किया जायेगा ।

सफलता पूर्वक स्मार्ट मीटर हुआ स्थापित

चित्र
सफलता पूर्वक स्मार्ट मीटर हुआ स्थापित  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } आर०डी०एस०एस० योजनान्तर्गत विद्युत उपभोक्ताओ को समय पर सही बिल प्रदान करने के क्रम मे मीटरिंग प्रणाली को सहज व सुदृढ़ बनाने के लिए स्मार्ट मीटर की स्थापना के क्रम मे जनता मार्ग स्थित धनघटा विद्यायक गणेश चौहान के आवास पर सफलता पूर्वक स्मार्ट मीटर स्थापित हुआ ।  इस दौरान धनघटा विधायक गणेश चौहान, अपर अभियंता खलीलाबाद टाउन और सर्किल इंचार्ज जीनस पावर उपस्थित रहे ।