संदेश

मई, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सामुदायिक केन्द्रनिर्माण की जमीन पर अवैध कब्जा का खबर संकलन करने गये पत्रकार को मिली गोली मार देने की धमकी

चित्र
सामुदायिक केन्द्र निर्माण की जमीन पर अवैध कब्जा का खबर संकलन करने गये पत्रकार को मिली गोली मार देने की धमकी सन्त कबीर नगर = भूमाफियाओ पर कानूनी शिकंजा कसते हुए प्रदेश की योगी सरकार बुलडोजर चला कर भले ही कानून राज का राग अलापती हो पर धरातल के एक छोर पर भूमाफियाओ का मनोबल इतना ऊंचा है कि सरकार तो सरकार स्थानीय प्रशासन पर हावी होते हुए खबर संकलन करने गये पत्रकार गोली मार देने की धमकी देते हुए ऐसी जमीन पर कब्जा बनाये हुए है जिसे जिला प्रशासन सामुदायिक केन्द्र निर्माण के लिए प्रस्तावित किये हुए है ।  पत्रकार द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिये गये प्रार्थना पत्र के अनुसार तहसील क्षेत्र खलीलाबाद के ग्राम पंचायत करैली मे सामुदायिक केन्द्र निर्माण के लिए प्रस्तावित गाटा संख्या 111/0.024 हेक्टेयर जमीन पर गांव के ही नबीउल्लाह द्वारा अवैध कब्जा किया गया है । ग्राम प्रधान के तमाम कोशिशो के बावजूद कब्जा छोड़ने को राजी न होते हुए बतौर दबंगई सामुदायिक केन्द्र निर्माण होने नही दे रहा है । इस सम्बंध मे खबर संकलन करने गये पत्रकार को गोली मार देने की धमकी तक दे दिया गया । पत्रकार द्वारा पुलिस अधीक्षक को प्र...

प्रशासन ने रोका चौथे स्तम्भ " पत्रकारिता " का रास्ता !

चित्र
प्रशासन ने रोका चौथे स्तम्भ " पत्रकारिता " का रास्ता ! सन्त कबीर नगर = जो प्रशासन लोक कल्याणकारी योजनाओ आदि के साथ लोगो के अधिकार की चिन्ता करता है उसके रक्षा का गौर करता है । आज वही प्रशासन मानो अपना दायित्व भूल गया है । वह भी उसके लिए जिसके माध्यम से लोक कल्याण कारी योजनाओ का प्रचार प्रसार करवा कर उसकी जवाबदेही वगैरह सुनिश्चित करता है और लोगो को पारदर्शिता के साथ लाभ पहुंचाने का काम करता है । जिसका उदाहरण कबीर मठ मगहर है जहां निरीक्षण के क्रम मे मुख्यमंत्री जी के दौरे मे स्थानीय मीडिया को खबर संकलन जैसे निष्पक्ष पत्रकारिता को प्रभावित करते हुए अधिकार से वंचित कर दिया गया । बताते चले कि देश के चार प्रमुख स्तंभो मे से एक स्तम्भ पत्रकारिता है जिसका मूल उद्देश्य देश की अखंडता भाईचारे समानता राष्ट्रहित नैतिक अधिकारो सहित उन तमाम तथ्यो पर पैनी निगाह होती है जिससे राष्ट्र का राष्ट्रवासियो का राष्ट्र के विकास के साथ कोई खिलवाड़ न कर सके , तथा कब क्या हो रहा है क्यो हो रहा है उसका परिणाम क्या होगा बतौर निष्पक्ष पत्रकारिता तले निगाह रखना होता है । जिसके लिए इन्हे जान पर भी खेलना पड़ ...

सद्गुरु कबीर भोजन सेवा व्यवस्था से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा = जिलाधिकारी

चित्र
सदगुरु कबीर भोजन सेवा व्यवस्था से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा = जिलाधिकारी सन्त कबीर नगर ( मगहर ) सूफी सन्त कबीर दास महानिर्वाण स्थली मगहर मे आगामी पांच जून को सम्भावित महामहिम राष्ट्रपति आगमन को लेकर हो रही तैयारी के क्रम मे जायजा ले रही जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से हुई रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी निदेशक अबदुल्लाह खान से औपचारिक मुलाकात के दौरान संचालित हो रहे सद्गुरु कबीर भोजन सेवा व्यवस्था की सराहना की गई । उन्होंने कहा कि सद्गुरु कबीर भोजन सेवा से भक्तजन श्रद्धालुओ मे जहां सुव्यवस्था का अच्छा सन्देश जायेगा वही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा ।  इस अवसर पर कबीर मठ पीठाधीश्वर महंथ विचार दास , अरविन्द दास शास्त्री , हकीकुल्लाह खान , मुतवल्ली खादिम हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे ।

संरक्षित गोवंशो के भरण पोषण के लिए अधिकारी कर्मचारी भी करेगे भूसा दान

चित्र
संरक्षित गोवंशो के भरण पोषण के लिए अधिकारी कर्मचारी भी करेगे भूसा दान सत्कर्म तो सत्कर्म पुण्य का भी लाभ सन्त कबीर नगर = भारतीय दर्शनो मे मानव जीवन के प्रकाश मे दान का सर्वाधिक महत्त्व है जिसका उदाहरण बृहदारण्यकोपनिषद मे बड़े ही मार्मिक ढंग से दान करने का उपदेश दिया गया है । प्रजापति पुत्र देव , दानव और मानव द्वारा ब्रह्मचर्यवास करने के बाद क्रमश: देवो ने पिता प्रजापति से कहा कि आप हमे उपदेश कीजिए । प्रजापति ने देवो से " द " अक्षर कहा और पूछा कि समझ गये क्या ? इस पर देवो ने कहा कि समझ गये , आपने हमसे कहा कि दमन करो । तब प्रजापति ने कहा ठीक है तुम समझ गये । फिर प्रजापति से मनुष्यो ने कहा कि आप हमे उपदेश कीजिए । उनसे भी प्रजापति ने " द " अक्षर ही कहा और पूछा कि समझ गये क्या ? मनुष्यो ने कहा " समझ गये , आपने हमसे दान करो ऐसा कहा है । तब प्रजापति ने कहा कि " हां समझ गये । फिर असुरो ने कहा " आप हमे उपदेश कीजिए । उनसे भी प्रजापति ने " द " अक्षर ही कहा और पूछा " समझ गये । तब असुरो ने कहा " समझ गये , आपने हमसे " दया करो " ऐसा कहा...

प्रत्येक दशा मे आगामी तीस मई तक सभी व्यवस्थाओ को पूर्ण एवं सुसज्जित कर लिया जाय = अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी

चित्र
प्रत्येक दशा मे आगामी तीस मई तक सभी व्यवस्थाओ को पूर्ण एवं सुसज्जित कर लिया जाय = अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी संत कबीर नगर ( मगहर ) संत कबीर अकादमी के लोकार्पण हेतु आगामी 05 जून 2022 को मगहर स्थित कबीर स्थली पर महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी , प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन मुकेश मेश्राम एवं ए.डी.जी. ला एण्ड आर्डर प्रशान्त कुमार द्वारा कबीर स्थली मगहर पहुंचकर संत कबीर अकादमी सहित अन्य परियोजनाओ की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया गया । अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा महामहीम के आगमन के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाओ जैसे साफ - सफाई , सुरक्षा , विद्युत , सड़क आदि के सम्बन्ध मे विभागीय अधिकारियो एवं कार्यदायी संस्था से पूछतांछ करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा मे आगामी 30 मई तक सभी व्यवस्थाओ को पूर्ण एवं सुसज्जित कर लिया जाये । उन्होंने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार के साथ महामहीम के आगमन स्थल पर बन रहे हेलीपैड , कार्यक्रम का रुटचार्ट , मंच व्यवस्था आदि...

।। समरसता ।। केवल भौतिक उन्नति जीवन का उद्देश्य नही होना चाहिए = अबदुल्लाह खान

चित्र
।। समरसता ।। केवल भौतिक उन्नति जीवन का उद्देश्य नही होना चाहिए = अबदुल्लाह खान उत्तम प्रोडक्ट के साथ सामाजिक समरसता के सहयोगी बने एम डी अबदुल्लाह खान सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) हिन्दी दैनिक समाचार पत्र " हिन्दुस्तान " के बैनर तले आयोजित उत्सव मैरेज हाल " हंसी के रंग , नये हिंदुस्तान के संग " कवि सम्मेलन के आयोजन मे सरीक होने के साथ रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के निदेशक अबदुल्लाह खान सहयोगी बने । उन्होंने कहा कि केवल भौतिक उन्नति जीवन का उद्देश्य नही होना चाहिए । इसके साथ साथ हमारी जिम्मेदारी एक बेहतर समाज के लिए भी तय होनी चाहिए । हमारी उन्नति तब तक अधूरी है जब तक सामाजिक समरसता की जिम्मेदारी अनदेखी पहलू से ढकी हुई होगी । गीतकार विष्णु सक्सेना , हास्य व्यंग कवि डां सर्वेश अस्थाना , गीतकार शिखा श्रीवास्तव , हास्य व्यंग कवि लाटूरी सिंह लट्ठ , हास्य कवि मुकुल महान व स्थानीय कवि मोहम्मद महमूद , डां एन एन श्रीवास्तव बेचैनी आदि का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर कंपनी मैनेजर फारुख , वसीउल्लाह खान , हकीकुल्लाह खान सहित तमाम गणमान्य उपस्थित रहे । ...

सन्त कबीर गोशाला का हुआ उद्घाटन

चित्र
सन्त कबीर गोशाला का हुआ उद्घाटन गौ सेवा मानव जीवन का सौभाग्य = स्वामी विशुद्धानंद  गोरखपुर ( सहजनवा ) सन्त कबीर गोशाला सेवा समिति के तत्वाधान मे कबीर मठ बलुआ मंझरिया मे गौशाला का उद्घाटन हुआ । गोशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि रहे अंतरराष्ट्रीय सन्त स्वामी विशुद्धानंद के कर कमलो द्वारा हुआ । इस दौरान उन्होंने गो सेवा को मानव जीवन का सौभाग्य बताया । उन्होंने कहा कि गो सेवा के अवसर से किसी को चूकना नही चाहिए । मानव जीवन मे मिले इस अवसर से चूकने का मतलब मानव जीवन को व्यर्थ बिताना है । छत्तीसगढ़ से पधारे राष्ट्रीय कथावाचक स्वामी असंग साहब ने कहा कि पूरी प्रकृति प्रेम स्वरूप है सभी से प्रेम करना चाहिए । महंथ विचार दास ने कहा कि गौ सेवा पुण्य का अंग है इससे मानव जीवन को जो प्रकाश मिलता है वह जीवन को धन्य करने वाला है । इस अवसर पर समाजसेवी पवन छापड़िया , गजपति सिंह , फलाहारी बाबा देवव्रत नाथ , केशव दास शास्त्री , अरविंद शास्त्री , वैद्य राम शरण दास , हरि शरण दास , पारस नाथ आदि उपस्थित रहे ।

सीडीओ की अध्यक्षता मे जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक हुई आयोजित

चित्र
सीडीओ की अध्यक्षता मे जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक हुई आयोजित संत कबीर नगर = जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम मे मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित हुई । मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के द्वितीय शुक्रवार को जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की जानी है । जिसमे जनपद के समस्त सम्बंधित विभागो , चिकित्सा विभाग , जिला पंचायती राज , कृषि विभाग , जल निगम , सिचाई विभाग , नगर पालिका / नगर पंचायत , प्रदूषण नियंत्रण , युवा कल्याण , रोटरी क्लब आदि विभागो के द्वारा विभागीय कार्यो एवं आपसी समन्वयता के साथ अन्य उपायों के माध्यम से जनपद के सीमान्तर्गत बहने वाली सभी नदियो मे डिस्चार्ज /छोडे जाने वाले पानी का उचित ट्रीटमेंट /रेमिडाइजेशन अथवा ठोस अपशिष्ट पदार्थो / मेडिकल वेस्ट / केमिकल वेस्ट आदि की दशा मे उसे डिस्पोज - ऑफ करने का उचित प्रबन्धन की समीक्षा की जाएगी । मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव ने इसके दृष्टिगत उपस्थित अधिकारियो / समिति के सदस्यो को निर्देशित करते हुए कहा कि गंगा एवं ...

समय से संचालित नही होता है प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परसा झकरिया

चित्र
समय से संचालित नही होता है प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परसा झकरिया डां अमित करते है अक्सर ओपीडी मे बैठने की आनाकानी = सूत्र सन्त कबीर नगर ( बघौली ) सी एच सी बघौली के अंतर्गत आने वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परसा झकरिया समय से संचालित नही होता है ।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात डाक्टर अमित ओपीडी मे समय से बैठने मे आनाकानी करते है अक्सर वे गैर हाजिर रहते है , यही नही अन्य स्टाप भी समय से नही आते है । इनके आने की टाइमिंग इनके मुताबिक है । जिससे मरीजो का समय से इलाज नही हो पा रहा है । जबकि स्वास्थ्य केन्द्र के खुलने का समय सुबह आठ बजे से है लेकिन समय से तो दूर दस बजे तक भी स्वास्थ्य केन्द्र नही खुलता है । जिसका उदाहरण बुधवार सुबह दस बजे देखा गया , स्वास्थ्य पर ताला लटक रहा था डाक्टर सहित सात स्टाप तैनात है । इस सम्बंध मे बघौली सीएचसी अधीक्षक डां सियाराम यादव से बात हुई तो उनके द्वारा मामले को तुरंत संज्ञानता लिया गया एवं दूरभाष के माध्यम से संबंधितो से बात की गई । तब जाकर लगभग साढ़े दस बजे के आस पास स्वास्थ्य केन्द्र का ताला खुला । वही इस संबंध मे मु...

अट्ठारह सौ सत्तावन की क्रांति की स्मृति मे क्रांति दिवस पर आयोजित संगोष्ठी मे याद किये गये अमर बलिदानी

चित्र
अट्ठारह सौ सत्तावन की क्रांति की स्मृति मे क्रांति दिवस पर आयोजित संगोष्ठी मे याद किये गये अमर बलिदानी       165 वर्ष बाद भी झांसी के किले मे शहादत महसूस होती है  रीना त्रिपाठी लखनऊ = भारतीय नागरिक परिषद के तत्वावधान मे अट्ठारह सौ सत्तावन की महान क्रांति की स्मृति मे 10 मई क्रांति दिवस पर आज पारीछा ताप बिजली कॉलोनी के अधिकारी क्लब मे आयोजित संगोष्ठी मे अट्ठारह सौ सत्तावन की महान क्रांति तथा इसके विश्वव्यापी प्रभाव पर चर्चा हुई और स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष मे अमर बलिदानियो को याद किया गया और उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये । संगोष्ठी की अध्यक्षता भारतीय नागरिक परिषद के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश अग्निहोत्री ने की और संचालन महामंत्री रीना त्रिपाठी ने किया ।संगोष्ठी मे मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति माननीय कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कहा अट्ठारह सौ सत्तावन की क्रांति विश्व की एक महान , आश्चर्यजनक , अत्यंत प्रभावी तथा परिवर्तनकारी घटना थी । इसने न केवल ब्रिटिश साम्राज्यवाद की तथा उपनिवेशवाद की चूलो को हिला दिया अपितु यूरोप के प्रमुख रा...

सेनापति जनरल ह्यूरोज को सपने मे भी दिखता था लक्ष्मीबाई का पराक्रम

चित्र
सेनापति जनरल ह्यूरोज को सपने मे भी दिखता था लक्ष्मीबाई का पराक्रम  रीना त्रिपाठी लखनऊ = भारतीय स्वातन्त्र्य समर की अमर गाथा का अध्याय 29 मार्च 1857 को बैरकपुर की छावनी मे हुतात्मा मंगल पांडेय द्वारा अंग्रेजो के रक्तप्रवाह से स्वतंत्रता के संकल्प के रूप मे विस्फोट कर लिख दिया गया था । 10 मई को मेरठ छावनी मे हुए विद्रोह ने पूरे देश मे स्वतंत्रता के नारो को गुंजित कर दिया । ज्वालामुखी की तरह अकस्मात प्रस्फुटित दिखाई देने वाले विस्फोट की आंतरिक हलचल नाना साहेब पेशवा की दीर्घकालिक रणनीति का परिणाम था । लॉर्ड बेकन ने इस जनक्रांति पर अपना मत देते हुए लिखा-" धार्मिक विषयो मे हस्तक्षेप , कानूनो मे मनचाहे परिवर्तन , अयोग्य लोगो को आगे बढ़ाना , बढ़ती मंहगाई , सैनिको की छटनी और मूलवासियो के अपमान की स्वाभाविक प्रतिक्रिया थी 1857 की क्रान्ति । " 10 मई - क्रांति दिवस पर असंख्य योद्धाओ का स्मरण करना जरूरी है जिन्होंने अपने प्राणो का उत्सर्ग कर स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया । मुख्य रूप से आज नाना साहेब पेशवा , बहादुर शाह जफर , रानी लक्ष्मीबाई , वीर कुंवर सिंह , तात्या टोपे , तोपची गौस खां ,...

वर्तमान परिवेश और अखंड भारत की संकल्पना

चित्र
वर्तमान परिवेश और अखंड भारत की संकल्पना     रीना त्रिपाठी   लखनऊ = वैशाख शुक्ल पंचमी को बाबा केदारनाथ के कपाट खोल दिए जाते हैं। इस दिन की दिव्यता और महत्वता इससे और बढ़ जाती है कि इसी दिन भगवान आदि शंकराचार्य जी के 1235वें प्राकट्य (वैशाख शुक्ल पंचमी 788 ईसवी) दिवस को हुआ था। पृथ्वी के दो अद्भुत संयोग, कहते हैं शंकराचार्य जी पुष्प अवशेष ही केदारनाथ ज्योति लिंग में प्राप्त हुए थे। अद्भुत और विलक्षण ज्योति ज्योति लिंग में विलीन .....।आज पूरा विश्व क्षेत्रवाद जातिवाद सीमावाद के विवादों में उलझा हुआ है कहीं युद्ध के शंखनाद हो रहे हैं तो कहीं कूटनीति से दूसरे को नीचा दिखाने का षड्यंत्र। बात यदि भारत की ही की जाए तो अखंड भारत का सपना सदियों पहले शंकराचार्य जी ने सनातन धर्म को दिखाया था क्या हम उनके सपनो को साकार कर पाए या भारत की अखंडता को अक्षुण्ण रख पाए आप अपने दिल से पूछो उत्तर आएगा नही । इतिहास के पन्नों में ही नहीं वर्तमान परिपेक्ष में भी आदिशंकरचार्य भारत के एक महान दार्शनिक एवं धर्मप्रवर्तक थे। जिस समय सनातन धर्म में बौद्ध धर्म का...

फाइलेरिया जान तो नही लेती पर जीना हराम कर देती है = मुख्य चिकित्साधिकारी डां इन्द्र विजय विश्वकर्मा

चित्र
फाइलेरिया जान तो नही लेती पर जीना हराम कर देती है = मुख्य चिकित्साधिकारी डां इन्द्र विजय विश्वकर्मा जन जन को औषधि खाना है फाइलेरिया को दूर भगाना है  सन्त कबीर नगर = सेन्टर फॉर एडवोकेसी एण्ड रिसर्च सीफार के सहयोग से जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन सामूहिक दवा सेवन के तत्वाधान मे स्वास्थ्य संचार सुदृढ़ीकरण हेतु मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन सोनी होटल मे हुआ । मुख्य चिकित्साधिकारी डां इन्द्र विजय विश्वकर्मा ने कहा कि फाइलेरिया जैसी बीमारी देखने मे गंभीर तो नही दिखती है लेकिन इसका दुष्प्रभाव जीना हराम कर देता है । इससे बचने का उपाय बहुत ही सरल है घर की साफ सफाई के साथ गंदे पानियो की निकासी जहां इसके बढ़ते प्रकोप को कम करता है वही मच्छरदानी का प्रयोग और दवा का सेवन सुरक्षा प्रदान करता है । इस बीमारी के रोकथाम के लिए जन जागरूकता के साथ दवा का प्रयोग हर जन को सुनिश्चित करना होगा । फाइलेरिया के दवाई सेवन से कोई साइड इफेक्ट नही होता है । दवा के सेवन से अगर बुखार आता है तो निश्चित रूप से कही न कही फाइलेरिया के लक्षण का संकेत है जिसका जांच कराकर पूरा ट्रीटमेंट कराने की आवश...

घाघरा, कुआनो, आमी, राप्ती नदियो के तटीय ग्राम पंचायते होगी गंगा हरीतिमा योजना से लाभान्वित

चित्र
घाघरा , कुआनो , आमी , राप्ती नदियो के तटीय ग्राम पंचायते होगी गंगा हरीतिमा योजना से लाभान्वित सन्त कबीर नगर = नदियो के किनारे हरीतिमा मे वृद्धि करना एवं भूमिक्षरण को रोकने तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के मूलभूत उद्देश्य मे नदियो के तटीय क्षेत्रो को संवारने के क्रम मे गंगा हरीतिमा योजना के तहत जनपद के घाघरा , कुआनो , आमी , राप्ती नदियो के तटीय ग्राम पंचायते लाभान्वित होगी । उक्त जानकारी देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शासनादेश के अनुपालन क्रम मे अभियान क्षेत्र मे अवस्थित ग्राम पंचायतो मे अभियान से संबंधित गतिविधियो का आयोजन तथा ठोस एवं तरल अवशिष्ट का प्रबंधन किये जाने हेतु ग्राम गंगा सेवा समिति का गठन होगा जिसमे संबंधित ग्राम प्रधान अध्यक्ष , संबधित ग्राम पंचायत अधिकारी ( सचिव , ग्राम पंचायत ) सदस्य सचिव , स्थानीय लेखपाल सदस्य , जिलाधिकारी द्वारा नामित अन्य विभाग के दो शासकीय कर्मी सदस्य , जिलाधिकारी द्वारा नामित महिला स्वयं सहायता समूह का एक सदस्य , जिलाधिकारी द्वारा नामित अभियान से संबंधित कार्य मे रुचि रखने वाला स्थानीय निवासी , संस्था प्रतिनिधि सदस्य हों...

पूर्व विधायक ताबिश खान द्वारा किये गये अतिक्रमण से बंजर व पोखरे की सरकारी जमीन हुई अवैध कब्जा मुक्त

चित्र
पूर्व विधायक ताबिश खान द्वारा किये गये अतिक्रमण से बंजर व पोखरे की सरकारी जमीन हुई अवैध कब्जा मुक्त  बंजर व पोखरे की सरकारी जमीन पर संचालित हो रहा था राइस मिल सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार के निर्देशन मे पुलिस व प्रशासन द्वारा सरकारी जमीनो पर अवैध कब्जो को ध्वस्त कराने के साथ ही उन्हे कब्जामुक्त कराने का अभियान छेड़ दिया गया है । आज दिनांक 05.05.2022 को अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत उपजिलाधिकारी मेहदावल अजय कुमार त्रिपाठी , क्षेत्राधिकारी मेहदावल अम्बरीश भदौरिया व प्रभारी निरीक्षक बखिरा अनिल कुमार की उपस्थिति मे राजस्व टीम व पुलिस द्वारा थाना बखिरा अंतर्गत मो0 ताबिश खान (पूर्व विधायक) पुत्र साकिर अली निवासी खजुरी थाना बखिरा द्वारा राजेडीहा मे बंजर व पोखरे की सरकारी जमीन कब्जा करके राइस मिल बनाकर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया था । उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी मेहदावल की उपस्थिति मे अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्तिकरण कराया गया । इस मौके पर राजस्व विभाग के साथ भारी पुलिस उपस्थित रहा । ...

जनपद के किसान भाईयो के सूचनार्थ मोबाइल क्रय केंद्र हेल्पलाइन नंबर जारी = अपर जिलाधिकारी

चित्र
जनपद के किसान भाईयो के सूचनार्थ मोबाइल क्रय केन्द्र हेल्पलाइन नम्बर जारी - अपर जिलाधिकारी संत कबीर नगर = जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम मे अपर जिलाधिकारी / जिला खरीद अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने जनपद के समस्त क्रय केन्द्र प्रभारियो को अवगत कराया है कि गेहूॅ की खरीद मे प्रगति लाने हेतु शासन के निर्देशानुसार मोबाइल क्रय केन्द्रो के माध्यम से गेहूॅ की खरीद की जायेगी । उन्होंने बताया कि क्रय केन्द्र प्रभारी ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओ एवं ग्राम प्रधानो से वार्ता की जायेगी तथा जिस ग्राम मे ट्रक लोड क्रय की सम्भावना हो वहां मोबाइल क्रय केन्द्र के माध्यम से पंचायत भवन मे गेहॅू क्रय किया जायेगा तथा वही से क्रय गेहूॅ भारतीय खाद्य निगम डिपो पर प्रेषित कर दिया जायेगा ।  उन्होंने बताया कि मोबाइल क्रय केन्द्र का संचालन करने वाली टीम गॉव के सार्वजनिक स्थल यथा पंचायत भवन , उचित दर विक्रेता की दुकान पर गेहूॅ क्रय सम्पादित करेगी । उन्होंने बताया कि समस्त क्रय केन्द्र प्रभारी ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओ एवं ग्राम प्रधानो की उपस्थिति मे विभिन्न गांवो मे चौपाल आयोजित कर कृ...

जिलाधिकारी ने दिया अनुज्ञापी पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश

चित्र
जिलाधिकारी ने दिया अनुज्ञापी पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश जिला आबकारी अधिकारी प्रस्तुत करे स्पष्टीकरण - डीएम संत कबीर नगर = जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि जनपद के बखिरा थाना अन्तर्गत पकड़िया चौराहे के देशी मदिरा की दुकान पर ओवर रेटिंग करने एवं दुकान खोलने की निर्धारित समय सीमा के अतिरिक्त भी मदिरा की विक्री करने से सम्बंधित वीडियों सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है जिसमें आबकारी विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय पुलिस चौकी की मिलीभगत तथा उन्हें रिश्वत देने सम्बंधी वक्तव्य का प्रकरण प्रकाश में आया है। जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण के सत्यता की अबिलम्ब जांच कर सम्बंधित अनुज्ञापी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने जनपद में लाइसेंसी अंग्रेजी, बीयर, देशी मदिरा की दुकानों, मॉडल शॉप के सभी अनुज्ञापियों को उत्पादो को निर्धारित मूल्य पर बेचने तथा निर्धारित समय सीमा तक ही दुकान को खोलने का निर्देश देते हुए समय-समय पर जिला आबकारी अधिकारी सहित सम्बंधित उप जिलाधिकारी को इसकी सत्यता के परीक्षण हेतु औचक निरीक्षण करने क...