संदेश

नवंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लक्ष्य का पीछा करने से मिलती है सफलताये = गणेश चौहान

चित्र
लक्ष्य का पीछा करने से मिलती है सफलताये = गणेश चौहान  सन्त कबीर नगर ( धनघटा ) विधानसभा क्षेत्र धनघटा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरसी के श्री सीताराम इंटर कॉलेज मे चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण सिविर के समापन समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे धनघटा विधायक गणेश चौहान पहुंचकर बच्चो को संबोधित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । श्री विधायक ने कहा कि लक्ष्य का पीछा करने से लड़के और लड़कियो मे अच्छी नागरिकता का विकास होता है व शारीरिक , मानसिक , बौद्धिक , सामाजिक तथा आध्यात्मिक क्षमताओ का विकास करना है , जिससे कि वे एक ज़िम्मेदार नागरिक के रूप मे अपनी क्षमताओ के द्वारा स्थानीय , राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर योगदान कर सके । स्काउट गाइड के प्रशिक्षक सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे । साथ मे विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र नाथ राय , वरिष्ठ नेता लक्ष्मी नारायण दुबे , पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह राठौर , चंद्र पाठक , राम आशीष मौर्या , दीपक चौहान , संतोष चौहान तथा अजय सोनकर अमर नाथ यादव जी उपस्थित रहे ।

सौहार्द शिरोमणि डां सौरभ पाण्डेय बने जिम्बाबे विश्वविद्यालय के मानद कुलपति

चित्र
सौहार्द शिरोमणि डॉ सौरभ पाण्डेय बने जिम्बाम्बे  विश्विद्यालय के मानद कुलपति   विश्व मे शांति एवं सद्भावना के प्रसार के लिए मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मान से बढ़ा देश का मान गोरखपुर = वेबिस्टोन बाइबिल इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी जिम्बाम्बे के कुलाधिपति डॉ. वेबिस्टोन जोकोन्या ने धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख ऑनरेरी प्रोफेसर / डॉ. सौरभ पाण्डेय को मानद कुलपति पद से विभूषित किया है । कुलपति की मानद नियुक्ति सौहार्द शिरोमणि सौरभ पाण्डेय  द्वारा दो दशक से ऊपर विश्व शांति , सद्भाव एवम धार्मिक सौहार्द फैलाने के कार्य को ध्यान मे रखते हुए दिया गया है ।  विदित हो कि वर्तमान समय में जहां व्यक्ति स्वार्थ के वशीभूत होकर धर्म , सम्प्रदाय , जाति , क्षेत्रीयता , भाषावाद जैसे मुद्दो के आधार पर मानवता को विखंडित करने की गतिविधियो मे संलिप्त होकर अपनी महिमा मंडन में व्यस्त है , वही मानवता के रक्षार्थ " हम एक है " की भावना को हृदय मे लेकर सर्वधर्म सद्भाव की मशाल को प्रज्वलित करने वाले डॉ.सौरभ पाण्डेय जी " सबमे मालिक एक " पवित्र बोध वाक्य के बल पर नई इबारत लिख रहे है और उनकी इस पवित्र परिकल्पना से विश्...

टीम द्वारा दी गई सोशल आडिट के उद्देश्य की जानकारी

चित्र
टीम द्वारा दी गई सोशल आडिट के उद्देश्य की जानकारी सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) विकास खण्ड मेहदावल के ग्राम पंचायत नौगो मे सोशल आडिट टीम द्वारा दो दिन स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणो के साथ बैठक कर सामाजिक अंकेक्षण ( सोशल आडिट ) की जानकारी दी गई । बीसैक गिरीश चन्द्र द्वारा बहुउद्देशीय पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही की क्रमानुसार जानकारी देते हुए कहा गया कि विकासशील लाभकारी योजनाओ मे व्यय होने वाली राशियो की जिम्मेदारी सभी लोगो की होती है । इसीलिए योजनाओ से होने वाले कार्यों के क्रियान्वयन पर अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए ध्यान देना चाहिए । ताकि उसके क्रियान्वयन की गुणवत्ता आदि मे किसी प्रकार की कमी व गड़बड़ी न होने पाये । बीसैक द्वारा मनरेगा मजदूरो से मजदूरी के भुगतान सहित किसी बिचौलिये के हस्ताक्षेप की जानकारी ली गई । मजदूरी का भुगतान नकद किया जा रहा है या बैक एकाउंट से हो रहा है कि भी जानकारी ली गई । जिसके जवाब मे मनरेगा मजदूरो द्वारा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से इन्कार किया गया । वित्तीय वर्ष 2021_ 2022 मे हुए कार्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि कुल 27 परियोजनाओ पर कार्य हुआ ह...

विधायक धनघटा ने 22 दिव्यांगजनो को मोटराइज्ड ट्राईसायकिल किया वितरित

चित्र
विधायक धनघटा ने 22 दिव्यांगजनो को मोटराइज्ड ट्राईसायकिल किया वितरित नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करती उ0प्र0 सरकार - गणेश चौहान संत कबीर नगर ( धनघटा ) विधायक धनघटा गणेश चौहान ने हैंसर बाजार विकास खण्ड परिसर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे 22 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसायकिल का वितरण किया । इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान विधायक जी ने दिव्यांगजनो को माला पहनाकर उन्हे सम्मानित करते हुए मोटराइज्ड ट्राईसायकिल वितरित किया । अपने सम्बोधन मे विधायक जी ने सभी आगंतुको एवं दिव्यांगजनो का स्वागत करते हुये कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेक सर्वकल्याणकारी योजनायें दिव्यांगजनो एवं गरीबो के हित के लिये चलाई जा रही है , जिससे आमजन की जिंदगी मे बदलाव आ रहा है । उन्होंने दिव्यांगजनों से योजनाओ का लाभ लेकर और अपने हुनर को तरासते हुये खुशहाल जिंदगी जीने की प्रेरणा भी दिया । इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव , खण्ड विकास अधिकारी हैंसर महाबीर सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी ...

विधायक ने की मार्ग दुर्घटना मे घायल व्यक्ति की मदद

चित्र
विधायक ने की मार्ग दुर्घटना मे घायल व्यक्ति की मदद लखनऊ = धनघटा विधायक गणेश चौहान द्वारा मार्ग दुर्घटना मे चोटिल महुली निवासी अजय मौर्या का मेडिकल कालेज लखनऊ पहुंच कर कुशलक्षेम जाना गया तथा मदद करते हुए बेहतर इलाज की बात कही । दौरान बेहतर इलाज मे कोई कमी न होने पाये समुचित व्यवस्था का हाल जाना । उल्लेखनीय है कि विधायक गणेश चौहान द्वारा विधानसभा क्षेत्र के लोगो के विश्वास को मजबूत करते हुए विधानसभा क्षेत्र के विकास लिए जहां निरन्तर ध्यान दिया जा रहा है वही क्षेत्र के पीड़ित जनो से लेकर मुसीबत मे घिरे लोगो का हर सम्भव मदद किया जा रहा है ।

बारह महीने आस लगाये रहे मनरेगा मजदूर नही मिला एक दिन भी रोजगार !

चित्र
बारह महीने आस लगाये रहे मनरेगा मजदूर नही मिला एक दिन भी रोजगार ! सन्त कबीर नगर ( बघौली ) विकासशील लाभकारी योजनाओ का युग भले ही चल रहा है भले ही लोग बतौर भाग्योदय योजनाओ से लाभान्वित होकर अपने भाग्य बदल रहे है लेकिन इसका एक पहलू ऐसा भी नजर आ रहा है जहां भाग्य का कोई स्थान नही है ।  उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड बघौली के ग्राम पंचायत पचपोखरी मे वित्तीय वर्ष 2021_ 2022 मे मनरेगा के तहत एक भी काम नही हो सका है । जिससे ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार मुहैया कराने वाली मनरेगा योजना के लाभ से जहां विकास के क्रम मे 3100 सौ आबादी वाला ग्राम पंचायत महरूम रह गया वही रजिस्टर्ड 560 श्रमिको के सापेक्ष 159 सक्रिय मनरेगा मजदूर रोजगार पाने से वंचित रह गये । पीएम आवास ( ग्रामीण ) एवं मनरेगा से होने वाले कार्यो का बतौर पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही को सुनिश्चित करने वाली सोशल आडिट टीम द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021_ 2022 मे मनरेगा के तहत कोई कार्य नही हुआ है । प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) के तहत पात्रता की सूची मे 13 लाभार्थियो को आवास का लाभ मिला है जिसके स्थलीय निरीक्षण मे पूर्ण भुगतान ...

बृहद रूप से चल रहे सफाई कार्यों का डीपीआरओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

चित्र
बृहद रूप से चल रहे सफाई कार्यो का डीपीआरओ ने किया स्थलीय निरीक्षण ।। बृहद रूप से हो रहा है साफ सफाई ।। संत कबीर नगर ( सेमरियावा ) जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशानुसार जनपद मे सफाई सैनिको का गैंग निरंतर क्रियाशील है । इसी क्रम मे आज सफाई सैनिक गैंग द्वारा ग्राम पंचायत दरियाबाद मे सफाई अभियान के तहत बृहद साफ _ सफाई का कार्य किया जा रहा है । ग्राम पंचायत के अंदर इकट्ठे हुए कूड़े करकट को जीसीबी द्वारा हटवाया गया । स्वच्छता की गंभीरता मे जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद द्वारा सहायक विकास अधिकारी ( पंचायत) मैनुद्दीन सिद्दीकी के साथ ग्राम पंचायत दरियाबाद मे चल रहे साफ - सफाई अभियान एवम एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फागिंग आदि का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया । 

दवाओ के साथ ले सात बार आहार मिलेगी क्षय रोग से मुक्ति = डां विशाल यादव

चित्र
दवाओ के साथ ले सात बार आहार मिलेगी क्षय रोग से मुक्ति = डां विशाल यादव निक्षय पोषण योजना के लिए मिले धन का समुचित उपयोग करे क्षय रोगी संतकबीरनगर = नियमित दवाओ के साथ संतुलित पोषण लेने से क्षय रोगियो को टीबी से मुक्ति मिल जाती है । इसके लिए क्षय रोगी को दिन मे सात बार समय - समय पर आहार तालिका के अनुसार आहार लेने की जरुरत होती है । क्षय रोगी शीघ्र स्‍वस्‍थ होने के लिए निक्षय पोषण योजना के लिए मिले धन का समुचित उपयोग करे । उपचार के दौरान स्‍वस्‍थ आहार की जानकारी के लिए अपने चिकित्‍सक से सम्‍पर्क भी करते रहे । शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य लाभ मे प्रोटीन , विटामिन , खनिज व अन्‍य पोषक तत्‍वो की जरुरत होती है जो रोग प्रतिरोधक शक्ति विकसित करने के साथ शरीर मे ताकत बढ़ाते है । यह कहना है जिला क्षय रोग चिकित्‍सालय मे तैनात चिकित्‍सक डॉ विशाल यादव का । डॉ यादव बताते हैं कि शीघ्र स्‍वस्‍थ होने के लिए समय से दवा लेने के साथ ही पौष्टिक आहार भी लेने की आवश्‍यकता होती है । हरी व पत्‍तीदार सब्जियां आयरन , कैल्शियम , बिटामिन ए , सी और के का श्रोत होती है । वही मूंगफली से फाइबर , प्रोटीन , कैल्शियम और बिटामिन ई की...

कभी प्रेम कभी घृणा से काटी जाती है बेटियां = रीना त्रिपाठी

चित्र
कभी प्रेम कभी घृणा से काटी जाती है बेटियां  हर बार धोखे और विश्वासघात से सहमति और सिसकती है बेटियां रीना त्रिपाठी लगभग हर रोज आप पेपर उठाते है तो महिला के शोषण के खबर पढ़ते है , इसी क्रम मे कभी - कभी कुछ ऐसा हो जाता है जो रूह को भी हिला दे , जो आपकी रातो की नींद उड़ा दे और आप चिंतित हो जाएं कि आप उसी समाज मे रहते है जहां रोज जहां एक तरफ किसी न किसी बेटी को या तो प्रेम के नाम पर स्वीकृति न मिलने पर तेजाब डालकर जला दिया जाता है या छत से फेंक दिया जाता है वही दूसरी तरफ़ प्रेम को स्वीकार करने पर , अनचाहे शारीरिक संबंधों के लिए विवश किया जाता है तो कहीं बोटी बोटी काट कर फेंक दिया जाता है । कही बेटियो को प्रेम के जाल मे फंसा कर देह व्यापार की अंधेरी कोठियो मे ढकेल दिया जाता है । निश्चित रूप से आप भी सोचते होंगे प्रेम है क्या ? क्या आज के कलयुगी समाज मे प्रेम सिर्फ वासना शारीरिक भोग और बेटियो को खिलौना समझने के सिवा कुछ नही है । प्रेम का कोई पाठ्यक्रम नही बना और न ही परिवारो ने , समाज ने , कभी किसी को प्रेम करने की इजाज़त ही दी , फिर भी यह परंपरा यह भावनात्मक लगाव और खिंचाव सदियो से चला र...

मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की श्रमिको ने किया मांग

चित्र
मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की श्रमिको ने किया मांग सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) ग्राम पंचायत मुड़ली मे सोशल आडिट बैठक के दौरान श्रमिको ने मनरेगा मजदूरी बढ़ाने का मांग किया । श्रमिको ने कहा कि बढ़ती मंहगाई मे 213 रूपये की मजदूरी बहुत कम है कम से कम 350 रूपये मजदूरी होना चाहिए । अन्य मांग मे ग्रामीणो ने कहा कि चंद्रिका यादव के घर से बिरजू के घर तक रास्ता नही है अगर वहां रास्ता बन जाय तो लोगो के आने जाने की दिक्कते खत्म हो जाये । इसी क्रम मे जल निकासी की समस्या बताते हुए ग्रामीणो द्वारा शोहरत के घर से श्मशान घाट तक जिसकी दूरी लगभग एक किलोमीटर है नाला निर्माण का मांग किया गया । पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के अनुपालन मे सोशल आडिट बैठक सकुशल संपन्न हुआ । जागरूकता के क्रम मे सोशल आडिट की महत्ता सहित वित्तीय वर्ष मे हुए कार्यो को बीआरपी सुनील द्वारा बिन्दुवार बताया गया ।  ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक द्वारा सभी अभिलेख उपलब्ध कराते हुए पूरा सहयोग किया गया ।  बैठक की अध्यक्षता कर रहे गोरखनाथ ने कहा कि सोशल आडिट की बैठक जनहित मे है । सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी विकासशील योजनाओ की क्रिया...

धरी रह गई विकास की सारी प्राथमिकताये वित्तीय वर्ष मे नही हुआ कोई कार्य !

चित्र
धरी रह गई विकास की सारी प्राथमिकताये वित्तीय वर्ष मे नही हुआ कोई कार्य !   महज 1523 मानव दिवस मे सिमट कर रह गया वित्तीय वर्ष सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) विकास को लेकर चाहे लाख दावे होते हो प्राथमिकताये होती हो लेकिन सच्चाई कुछ और होती है । जिसका उदाहरण दे रहा है विकास खण्ड मेहदावल का ग्राम पंचायत नचनी , जहां न किसी के दावे नजर आ रहे है और न किसी की प्राथमिकताये दृष्टिगत हो रही है । बहुउद्देशीय मनरेगा योजना के दृष्टिगत वित्तीय वर्ष 2021_ 2022 का कार्यकाल देखा जाये तो 1523 मानव दिवस के कोई कार्य ही नही हुआ है । जबकि मनरेगा मजदूरो का रिकार्ड देखा जाय तो जहां 326 जाबकार्ड का रजिस्ट्रेशन है वही 150 सक्रिय मजदूरो का रिकार्ड है । वित्तीय वर्ष 2021_ 2022 के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा के तहत हुए कार्यो का बतौर पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के अनुपालन मे आडिट करने गई सोशल आडिट टीम द्वारा बताया गया कि पूर्व पंच वर्षीय कार्यकाल के दरम्यान सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य की मनरेगा मजदूरी के अलावा पीएम आवास की मजदूरी एवं निर्माण कार्य का आडिट किया जा रहा है । 22 पीएम आवास के...

मनरेगा कार्यो की प्रगति समीक्षा की हुई बैठक

चित्र
मनरेगा कार्यो की प्रगति समीक्षा की हुई बैठक संत कबीर नगर = जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता मे जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारियो एवं उपायुक्त मनरेगा के साथ मनरेगा कार्यो की प्रगति से सम्बंधित समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार मे आयोजित हुई ।  जनपद में मनरेगा के तहत कराये जा रहें कार्यो की विकास खण्डवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त विकास खण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास खण्ड अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यो जैसे कच्ची / पक्की सड़कों का निर्माण , आवासीय भवनो का निर्माण आदि में प्रगति एवं गुणवत्ता की स्थलीय निरीक्षण एवं नियमित मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया ।  जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि केन्द्र / राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ को पात्र व्यक्तियो तक अवश्य पहुचे । उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियो को यह भी निर्देशित किया है कि सरकारी योजनाओ के पात्र लाभार्थियो को योजनाओ के विषय मे जानकारी देते हुए विकास खण्ड स्तर पर ही योजनाओ के सापेक्ष उन्हें एॅनरोल किया जाए । जनसामान्य की सुविधाओ का विशेष ध्यान रखा जाए उन...

पयां नही होगा

चित्र
पयां नही होगा जिम्मेवारी से जब लोग मुंह चुराने लगे प्रश्नो के उत्तर से जब लोग कतराने लगे । तब समझ लेना ऐसी कोई तवारीख तशरीफ लाने वाली है । जिसके पन्ने  भरे तो होगे उत्थान के उस वितान से जिसके जुस्तजू मे वजूद का कही पयां  नही होगा ।

महारानी लक्ष्मीबाई की जन्म जयंती पर महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबी दुर्गा शक्ति संगोष्ठी आयोजित की गई

चित्र
महारानी लक्ष्मीबाई की जन्म जयंती पर महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबी दुर्गा शक्ति संगोष्ठी आयोजित की गई रीना त्रिपाठी लखनऊ = भारतीय नागरिक परिषद के तत्वावधान मे महारानी लक्ष्मी बाई की जन्म जयंती के अवसर पर आज मनीपाल पब्लिक स्कूल , ओमेक्स सिटी मे " महिला सशक्तीकरण और स्वाबलंबी दुर्गा शक्ति " संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।  कार्यक्रम का संचालन भारतीय नागरिक परिषद की महामंत्री रीना त्रिपाठी ने किया । संगोष्ठी मे मुख्य अतिथि आरटीआई आयुक्त श्रीमती किरण बाला चौधरी थी , विशिष्ट अतिथि पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह , वाणिज्य कर सहायक आयुक्त श्रीमती सौम्या जयसवाल , सहायक आयुक्त पुलिस श्रीमती स्वाति चौधरी और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मिथिलेश सिंह थी । संगोष्ठी मे मुख्य वक्ता ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे थे । संगोष्ठी मे विशेष तौर से आमंत्रित मोहनलालगंज की विधायक श्रीमती जया कौशल की गरिमामय उपस्थिति रही उन्होंने बच्चो को नशा मुक्ति स्लोगन और पेंटिंग प्रतियोगिता के सर्टिफिकेट व पुरस्कार वितरित किए , इस प्रतियोगिता को बच्चो की इच्छा को ध्यान मे रखते हुए बड़े स्तर पर कर...

मील का पत्थर साबित हो रहा है 100 दिन का रोजगार !

चित्र
मील का पत्थर साबित हो रहा है 100 दिन का रोजगार ! पर्यवेक्षक द्वारा नही लिया गया बैठक का जायजा  सन्त कबीर नगर = शहरो का पलायन रोकने के क्रम मे गांव पर ही रोजगार मुहैया कराने की मंशा मे मनरेगा योजना से 100 दिन का रोजगार श्रमिको के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है । कदाचित ग्राम पंचायत के कदाचित श्रमिको को छोड़ कर किसी मनरेगा मजदूर को 100 का दिन रोजगार मुहैया नही हो रहा है । यही नही पात्रता की श्रेणी मे पीएम आवास निर्माण मे मिलने वाला 90 दिन की मजदूरी भी कदाचित लाभार्थियो को छोड़ पूरा नही मिल रहा है ।  उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड मेहदावल के ग्राम पंचायत खरवनिया , कुड़वा व विकास खण्ड बघौली के ग्राम पंचायत मदरहा मे हुए सोशल आडिट बैठक के मुताबिक किसी भी मनरेगा मजदूर को 100 दिन का रोजगार मुहैया नही हो पाया है । वित्तीय वर्ष 2021- 2022 मे मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत खरवनिया मे 9 मेढ़बंधी व 1 चकरोड पटरी पटौधन वर्क मे सक्रिय मजदूरो को 1928 मानव दिवस व ग्राम पंचायत कुड़वा मे 5 मेढ़बंधी के वर्क मे 294 दिन रोजगार प्राप्त हो सका है । पात्र लाभार्थी के श्रेणी मे मिले 15 आवास लाभार्थियो को अभी ...

चन्द महीने मे टूटा बेतरतीब तरीके से तिरंगा झण्डा का चबूतरा

चित्र
चन्द महीने मे टूटा बेतरतीब तरीके से तिरंगा झण्डा का चबुतरा  सन्त कबीर नगर { मेहदावल } बेशक विकास के क्रम मे कार्यो को गति मिल रही है । लेकिन इसके जो स्वरूप उभर कर आ रहे है वे किसी गैरजिम्मेदाराना से कम नही है । अभी तक तो विकास को गति देने वाले मार्ग सड़क , इण्टरलॉकिंग , खड़ंजा , गन्दगी को मात देकर खुशनुमा माहौल देने वाला नाला , नाली आदि के क्रियान्वयन मे अनियमितता से लेकर मानक की गुणवत्ता प्रभावित होता देखा जा रहा था । अब गैरजिम्मेदाराना रवैया राष्ट्र की आन बान शान तिरंगा झण्डा के चबूतरा निर्माण मे भी अपनाया जाने लगा है । उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड मेहदावल के ग्राम पंचायत खजुरा कला मे पन्द्रह अगस्त के अवसर पर बहुउद्देशीय अमृत सरोवर पर बना तिरंगा झण्डा का चबूतरा बेतरतीब तरीके से टूट चुका है । जिससे यह स्पष्ट होता है कि चबूतरा निर्माण मे गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया गया है । जिसे किसी भी लिहाज से जायज नही कहा जा सकता है । बात जब देश की आन बान शान तिरंगा झंडा के चबूतरे की हो तो और गंभीर हो जाती है । जिम्मेदारो को अपनी जिम्मेदारी इस कदर खलने लग गई है कि तिरंगा झण्डा के चबूतरे के निर्म...

।। गोलमाल ।। 12818 मानव दिवस के सक्रिय 300 श्रमिको का नही हुआ आडिट

चित्र
।। गोलमाल ।। 12818 मानव दिवस के सक्रिय 300 श्रमिको का नही हुआ आडिट 12818 मानव दिवस की वर्क बिन्दुवार गिनती हुई 7979  सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) नियम अनुपालन के क्रम मे किये जा रहे मनमानी की जितना भी निन्दा की जाय वह कम ही होगा । उदासीनता की चादर जिम्मेदारो को इस कदर लपेट रखी है जैसे मृत्यु की शैय्या पर पड़े व्यक्ति को कोई गम्भीर बीमारी अपने चपेट मे ले लेती है । उल्लेखनीय है कि पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही को सुनिश्चित करने के क्रम मे प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) एवं मनरेगा के तहत हुए कार्यो की भौतिक सत्यापन कर बतौर जागरूकता ग्रामीणो के साथ सोशल आडिट करने वाली आडिट टीम द्वारा केवल खानापूर्ति किया जा रहा है । इनके द्वारा न तो नियमानुसार भौतिक सत्यापन किया जा रहा है और न ही बैठक किया जा रहा है । हद तो तब और किया जा रहा है जब बीस , तीस मिनट अधिकतम एक से डेढ़ घंटे मे बैठक संपन्न कर दिया जा रहा है जबकि आडिट नियमावली के अनुसार पूरा दिन लग सकता है ।  विकास खण्ड मेहदावल के ग्राम पंचायत खजुरा कला मे सोशल आडिट टीम द्वारा महज 30 मिनट मे बैठक खत्म कर दिया गया । जबकि वर्क की दृष...

डीडीओ की अध्यक्षता मे बर्ड फ्लू टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित

चित्र
डीडीओ की अध्यक्षता मे बर्ड फ्लू टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित संत कबीर नगर = जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम मे जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में बर्ड फ्लू टास्क् फोर्स की बैठक विकास भवन मे सम्पन्न हुई । बैठक मे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय यादव ने बर्ड फ्लू की पूरी कार्य योजना का विवरण प्रस्तुत करते हुए बर्ड फ्लू से सतर्कता हेतु तैयारियों की जानकारी दिया । उन्होंने अवगत कराया कि जनपद में बर्ड फ्लू कन्ट्रोल रूम बनाया गया है , जिसके प्रभारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ ओ0पी0 मिश्र है । कन्ट्रोल रूम का नम्बर - 9415375140 है । मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद मे चार रैपिड रेस्पान्स टीम गठित की गयी है तथा जनपद के कुल 192 मुर्गी फार्मो की विभाग द्वारा सतत निगरानी की गयी है ।  बैठक मे जिला विकास अधिकारी ने जनपद के सभी मुर्गी फार्मो पर ध्यान बनाये रखने एवं बखिरा ताल पर प्रवासी पक्षियो की भी निगरानी करने एवं बर्ड फ्लू के संबंध मे जन जागरूकता पैदा करने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया ।  इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद स...

।। बाल दिवस ।। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगभग 200 बच्चो को बखिरा पक्षी विहार का कराया गया भ्रमण

चित्र
।। बाल दिवस ।। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगभग 200 बच्चो को बखिरा पक्षी विहार का कराया गया भ्रमण संत कबीर नगर = जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम मे बाल दिवस के अवसर पर बखीरा पक्षी बिहार मे बच्चो के साथ भ्रमण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी द्वारा बाल दिवस के अवसर पर मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एव माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । एसपी द्वारा बच्चो को बाल दिवस के विषय मे विस्तारपूर्वक जानकारी दे कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बच्चो के साथ बखिरा पक्षी बिहार का भ्रमण किया ।  भ्रमण के समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी द्वारा बताया गया कि विकास खण्ड मेहदावल एवं  विकास खण्ड बघौली के लगभग 200 बच्चो को बखिरा पक्षी विहार का भ्रमण कराया गया है एवं बच्चो को पर्यावरण आदि के विषय मे जानकारी दी गई । बच्चो द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु पेंटिंग , निबंध , रंगोली , सुलेख , लोक गीत आदि प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया और बच्चो को बाल दिवस के...