संदेश

जून, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

।। सोशल आडिट ।। स्थलीय निरीक्षण कर लौट रहे बीआरपी देवेन्द्र पाण्डेय का हुआ एक्सीडेंट

चित्र
।। सोशल आडिट ।। स्थलीय निरीक्षण कर लौट रहे बीआरपी देवेन्द्र पाण्डेय का हुआ एक्सीडेंट  सन्त कबीर नगर { बेलहर कला } स्थलीय निरीक्षण कर लौट रहे बीआरपी देवेन्द्र पाण्डेय का एक्सीडेंट हो गया । एक्सीडेंट की घटना लोहरौली बाजार नजदीक खटियावा चौराहे पर हुआ । वे वित्तीय वर्ष 2023 - 24 प्रधानमंत्री आवास योजना { ग्रामीण } व महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के परियोजनाओ का भौतिक सत्यापन करने ग्राम पंचायत दुल्हीपार गये थे । घटना स्थल पर पहुंचे लोगो के माध्यम से उपचार हेतु उन्हे सीएचसी मेहदावल पहुंचाया गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब स्थिति मे सुधार है । घटना की जानकारी होते ही जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केशरवानी द्वारा सीएमओ से वार्ता कर बेहतर इलाज हेतु कहा गया । ब्लाक कोआर्डिनेटर अश्विनी कुमार पाण्डेय मेहदावल द्वारा तुरन्त अस्पताल पहुंचकर बेहतर इलाज सहयोग किया गया । उत्तम स्वास्थ्य के लिए जिला कोआर्डिनेटर व सभी ब्लाक कोआर्डिनेटरो , बीआरपी एवं टीम सदस्यो द्वारा प्रार्थना किया गया ।

सन्त निवास और मेडिटेशन सेन्टर के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव

चित्र
संत निवास और मेडिटेशन सेण्टर के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव संत कबीर नगर = जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने जनपद संत कबीर नगर के मगहर कबीर चौरा पर संत निवास और मेडिटेशन सेन्टर का निर्माण कराये जाने के संबंध मे प्रमुख सचिव , पुरातत्व विभाग , सांस्कृतिक मंत्रालय , उ0प्र0 लखनऊ को प्रस्ताव एवं प्रारम्भिक आंगणन भेजा है ।  जिलाधिकारी ने बताया कि कबीर चौरा मगहर वैश्विक स्तर पर ख्याति प्राप्त स्थल है जहां पर विभिन्न देश - प्रदेश से पर्यटको का आवागमन बना रहता है । उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं जनहित के दृष्टि से कबीर चौरा मगहर मे संत निवास और मेडिटेशन सेन्टर का निर्माण कराया जाना आवश्यक है । जिलाधिकारी द्वारा प्रारम्भिक आगणन सहित भेजे गये प्रस्ताव की धनराशि लगभग 1447 लाख रूपये है । जिसमे मेडिटेशन हॉल , कमरा , किचेन , डाइनिंग हॉल , एडमिन ब्लॉंक , प्रतिक्षालय , रास्ते एवं बाउन्ड्रीवाल आदि शामिल है ।

इंट्री कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन

चित्र
इंट्री कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन सन्त कबीर नगर { हैंसर बाजार } सोशल आडिट निदेशालय के अनुपालन व जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केशरवानी के मार्गदर्शन मे विकास खंड हैसर बाजार मे इंट्री कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ ।  इंट्री कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला कोऑर्डिनेटर सरिता पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना { ग्रामीण } एवं मनरेगा योजना के तहत परियोजनाओ का शत - प्रतिशत क्रियान्वयन सामाजिक अंकेक्षण का मूल उद्देश्य है । पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही की विश्वसनीयता बनाये रखने के साथ  ग्रामीणो को जागरूक करना सोशल आडिट टीम की नैतिक जिम्मेदारी है । स्थलीय निरीक्षण के दौरान  परियोजनाओ से सम्बन्धित फाइलो के मुताबिक सत्यापन करे । सामाजिक अंकेक्षण के मूल उद्देश्य पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी । इसी क्रम मे विकास खंड बेलहर कला व बघौली मे इंट्री कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ । इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी , ब्लाक कोऑर्डिनेटर हैसर बाजार कालिंदी यादव , ब्लाक कोऑर्डिनेटर खलीलाबाद देवेंद्र पति त्रिपाठी , ब्ल...

विभिन्न विभागो के कुल 585 रिक्त पदो के सापेक्ष तैनाती किये जाने के सम्बन्ध मे शासन मे सम्बन्धित अधिकारियो को भेजा गया पत्र

चित्र
विभिन्न विभागो के कुल 585 रिक्त पदो के सापेक्ष तैनाती किये जाने के सम्बन्ध मे शासन मे सम्बन्धित उच्चाधिकारियो को भेजा गया पत्र विगत दिनो मे जनपद के 14 विभागों में 292 रिक्त पदो पर तैनाती के सम्बन्ध में शासन को भेजा जा चुका है पत्र।* संत कबीर नगर = जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा जनपद के ऐसे विभागो में जिनमे अधिकारी / कर्मचारियो का पद विगत कई अरसे / माहो से रिक्त चल रहा है , पर तैनाती किये जाने हेतु सम्बन्धित विभागो से रिक्त पदो से सम्बन्धित आख्या प्राप्त करते हुए तैनाती किये जाने के सम्बन्ध मे शासन मे सम्बन्धित विभागीय अपर मुख्य सचिव , प्रमुख सचिव , महानिदेशक एवं निदेशक को पत्र भेजा गया है । उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी द्वारा विगत दिनो मे ही जनपद के 14 विभागों के सापेक्ष कुल 292 रिक्त पदो पर तैनाती किये जाने हेतु शासन को पत्र भेजा जा चुका है । जिलाधिकारी द्वारा पुनः जनपद के अन्य 12 विभागों से प्राप्त आख्या के आधार पर कुल 293 रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती हेतु शासन में सम्बन्धित विभागीय उच्चाधिकारियो को पत्र भेजा गया है । इस प्रकार जिलाधिकारी ने जनपद के 26 विभागो से रिक्त पदों की रि...

विभिन्न विभागो मे कुल 292 पद खाली शासन को भेजा गया पत्र

चित्र
विभिन्न विभागो मे कुल 292 पद खाली शासन को भेजा गया पत्र संत कबीर नगर = जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा जनपद के ऐसे विभागो मे जिनमे अधिकारी/कर्मचारियो का पद विगत कई अरसे/माहो से रिक्त चल रहा है , पर तैनाती किये जाने हेतु सम्बन्धित विभागो से रिक्त पदो से सम्बन्धित आख्या प्राप्त करते हुए तैनाती किये जाने के सम्बन्ध मे शासन मे सम्बन्धित विभागीय अपर मुख्य सचिव , प्रमुख सचिव , महानिदेशक एवं निदेशक को पत्र भेजा गया है ।  जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विभागो जिसमे वन प्रभाग मे 27 रिक्त पद , कृषि विभाग मे 63 , महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार मे 62 , ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मे 31, पशुपालन विभाग मे 48 , माध्यमिक शिक्षा मे 07, बेसिक शिक्षा विभाग मे 02 , अर्थ एवं संख्या विभाग मे 13 , श्रम एवं सेवायोजन विभाग मे 02 , सहकारिता मे 13 , युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग मे 10 , अल्पसंख्यक कल्याण मे 04 , उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मे 04 तथा जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास मे 06 रिक्त पदो के सापेक्ष अधिकारियो/कर्मचारियो की तैनाती किये जाने के सम्बन्ध में शासन को पत्र भे...

उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय से सम्बद्ध किये गये बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य

चित्र
उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय से सम्बद्ध किये गये बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य  सन्त कबीर नगर = खण्ड विकास सेमरियावा मे तैनात रहे खण्ड विकास अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य को उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय से सम्बद्ध किया गया । जिलाधिकारी के आदेश क्रम मे जनहित /कार्यहित के मद्देनजर उक्त सम्बद्ध किया गया । 31 अक्तूबर को रिटायर होने वाले खण्ड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी को जहां खण्ड विकास कार्यालय हैसर बाजार तैनात किया गया है , वही खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह खलीलाबाद को सेमरियावा एवं खण्ड विकास अधिकारी राम प्रताप पाण्डेय हैंसर बाजार से प्रखण्ड खलीलाबाद तैनात किया गया । ( मीडिया खबर के मुताबिक बतौर आरोप सीडीओ पर बीडीओ पौली से कुछ धन लेते हुए पूर्णकालिक बीडीओ के होते हुए नाथनगर अतिरिक्त मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी का कार्यभार ) आकांक्षी ब्लाक पौली के खण्ड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्र का अतिरिक्त मनरेगा प्रभार नाथनगर एवं आकांक्षी ब्लाक बघौली खण्ड विकास अधिकारी स्वेता वर्मा का अतिरिक्त मनरेगा प्रभार बेलहर कला यथावत बना हुआ है । बहरहाल खण्ड विकास अधिकारियो के ट्रांसफर मे अगर कही से कोई बा...

ग्राम प्रधानो के गले का फांस बना विकास कार्य !

चित्र
ग्राम प्रधानो के गले का फांस बना विकास कार्य ! कब होगा भुगतान मुसीबत मे ग्राम प्रधान  सन्त कबीर नगर = बेशक बेहतर जीवन यापन की सुव्यवस्था मे विकास कार्य मायने रखते है पर जब वह गले का फांस बन जाये तब उसे किस मायने मे देखा जाय ? उठता हुआ यह सवाल तो बहुतो से उत्तर मांगता नजर आ रहा है पर इसका उत्तर अगर सरकार मात्र दे तो सुशासन की बात को बल मिल जाय । जिसके विकास नीति के अनुपालन मे ग्राम प्रधानो ने विकास कार्य कराकर सरकार की विकास प्राथमिकता को बल देने का काम किया । उल्लेखनीय है कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरकार की विकास की प्राथमिकता मे ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधानो द्वारा मनरेगा योजना के तहत पक्के वर्क को कराये लगभग डेढ़ साल से अधिक का समय व्यतीत हो गया है । लेकिन उसमे व्यय हुए राशि का भुगतान आज तक नही हुआ । जिससे ग्राम प्रधान न केवल परिवार के भरण पोषण मे अभिशाप स्वरूप असमर्थता के साथ मानसिक तनाव का सामना कर रहे है बल्कि खरीदे गये मटेरियल के क्रम भुगतान मे मान - सम्मान को भी खो रहे है । ऐसे मे यह कहना कोई अतिश्योक्ति नही होगी कि बेशक बेहतर जीवन मे विकास कार्य के मायने सफल जीवन के...

डीडीओ की अध्यक्षता मे किसान दिवस का हुआ आयोजन

चित्र
डीडीओ की अध्यक्षता मे किसान दिवस का हुआ आयोजन संत कबीर नगर = जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम मे जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद्र केशरवानी की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे किसान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमे विभिन्न क्षेत्रो से आये किसान सम्मिलित हुए ।  किसान दिवस आयोजन के दौरान सर्वप्रथम डॉ0 रत्नाकर पांडेय द्वारा खरीफ फसलो की बुआई एवं प्रबंधन के बारे मे विस्तार से बताते हुए किसानो से अनुरोध किया गया कि धान की रोपाई करते समय सुनिश्चित करे कि प्रति वर्ग मीटर कम से कम 50 पौधो की रोपाई अवश्य की जाय । इसको करने से उपज मे 5-6 कुं0 प्रति हेक्टेयर की बढ़त हो जाएगी , क्यो कि अभी रोपाइ के समय 30-35 पौधे प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से किसान भाई रखते है ।  जिला उद्यान अधिकारी के द्वारा ने बताया कि इस वर्ष खरीफ मे प्याज की खेती की योजना आ गयी है ।किसान भाई अपना पंजीकरण करवा कर इसका लाभ उठाये । इसी क्रम मे जिला कृषि अधिकारी द्वारा उर्वरक एवं बीजो की उपलब्धता की जानकारी दी गई । किसानो के द्वारा नहर मे पानी की उपलब्धता की समस्या बताई गई , जिसके क्रम मे अधिशासी अभियंता नहर ने ब...

ऐश्प्रा फाउंडेशन द्वारा स्थापित हुआ आर ओ वाटर प्यूरीफायर व वाटर कूलर

चित्र
ऐश्प्रा फाउण्डेशन द्वारा स्थापित हुआ आर0ओ0 वॉटर प्यूरीफायर व वॉटर कूलर प्लांट  संत कबीर नगर = जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर मे ऐश्प्रा फाउण्डेशन के सौजन्य से स्थापित आर0ओ0 वॉटर प्यूरीफायर व वॉटर कूलर प्लांट का लोकार्पण / उद्घाटन किया गया ।  इस वॉटर कूलर प्लांट की क्षमता 1000 लीटर प्रति घंटे है । इससे चिकित्सालय परिसर मे रोगियो , परिजनो व स्टाफ को अत्याधिक गर्मी में शीतल जल प्राप्त होगा । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामानुज कन्नौजिया व मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ0 भवनाथ पाण्डेय उपस्थित रहे । इस अवसर पर ऐश्प्रा फाउण्डेशन के पदाधिकारीगण व स्थानीय ऐश्प्रा शाखा के कर्मचारी , संयुक्त जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक , हास्पिटल मैनेजर , हेल्प डेस्क मैनेजर व अन्य चिकित्सा कर्मी आदि उपस्थित रहे ।

नित नये - नये शासनादेश से विकास कार्य हो रहा प्रभावित = प्रधान संघ

चित्र
नित नये - नये शासनादेश से विकास कार्य हो रहे प्रभावित = प्रधान संघ  सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस जारी करने की हो प्राथमिकता  सन्त कबीर नगर { सांथा } ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्याओ सहित विकास कार्य को सुचारू रूप से क्रियान्वयन के क्रम मे विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ग्राम प्रधान संघ सांथा ने खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया । प्रधान संघ अध्यक्ष रणवीर पाण्डेय के नेतृत्व मे खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिये गये ज्ञापन मे लिखा है कि 15 दिसम्बर 2021 को प्रदेश भर के प्रधान साथियो को डिफेंस एक्सपो मैदान लखनऊ मे आमंत्रित करके आप द्वारा निम्नलिखित घोषणाये की गई थी । जिन पर अमल करना तो दूर ग्राम पंचायतो को प्रयोगशाला बनाते हुए नित नये - नये शासनादेश जारी कर विकास कार्यो मे अवरोध पैदा किया जा रहा है इससे तीसरी सरकार के निर्वाचित प्रतिनिधियो मे सरकार के प्रति बढ़ रहे असंतोष को रोका जाना आवश्यक है । अतः ग्राम पंचायतो के निर्वाध विकास के लिए लोकहित मे अखिल भारतीय प्रधान संगठन की निम्नलिखित मांगो पर तत्काल अमल किया जाना आवश्यक है । सहायक सचिव कम डाटा एंट्री ऑप...

हार जीत का नफा नुकसान प्रत्याशी देखे वोट के दलाल चांदी काट गये

चित्र
हार जीत का नफा नुकसान प्रत्याशी देखे वोट के दलाल चांदी काट गये   सन्त कबीर नगर = चुनावी समर के नतीजे मे हार जीत के परिणाम तो अंतरो मे आते है । लेकिन प्रत्याशियो को जीत के उम्मीद मे वोट के दलालो पर सर्वाधिक यकीन होता है ।  यही वह वजह है जिससे वोट के दलाल चांदी काट जाते है ।  उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे मे जिसे जीतना था वो जीत गये जिन्हे हारना था वो हार गये । लेकिन इस बीच अगर कोई हार जीत के नतीजे से दूर रहा है तो वह है वोट के दलाल , जो चांदी काट गये है ।  सूत्रो की माने तो भोलेभाले मतदाताओ के वोटो की बोली लगाकर वोट के दलालो द्वारा अच्छी कीमत वसूल की गई है । यह और बात है कि इसकी भनक से मतदाता कोसो दूर रहे है । बहरहाल इस बीच कुछ लोगो का मानना है कि वोट की दलाली कोई बड़ी बात नही है वक्त की नजाकत मे कही न कही जायज ठहरता है । क्यो कि जीत की लालसा रखने वाले प्रत्याशी को अपने जीत का भरोसा इन्ही लोगो पर ज्यादा होती है । इन्हे अपने बेहतर प्रतिनिधित्व और विश्वसनीयता पर भरोसा नही रहता है , इनके लिए मतदाताओ पर भरोसा करना दिन के ख्वाब जैसा होता है ।

तुष्टिकरण की राजनीति को जड़ से खत्म करने की जीत है = लालचंद यादव

चित्र
तुष्टिकरण की राजनीति को जड़ से खत्म करने की जीत है = लालचंद यादव  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } प्रदेश मे 37 सीटे जीतने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व का लोहा मानते हुए पूर्व प्रदेश सचिव शिवपाल यादव यूथ ब्रिगेड एवं वरिष्ठ समाजसेवी लालचंद यादव ने कहा कि यह जीत समाजवाद की जीत है लोकतंत्र की जीत है लोकसभा क्षेत्र वासियो के विश्वास का जीत है यह तुष्टिकरण की राजनीति को जड़ से खत्म करने की जीत है । जो उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के उत्थान के लिए किया है लोगो मे भाईचारा , प्रेम बंधुत्व के लिए किया है । हमने तो श्री अखिलेश जी के 20 मई के आगमन को जीत का सुनिश्चित आगमन कहा था , अब कोई विश्वास न करे तो हम क्या करे । हालांकि विपक्ष को पता था कि वो हार रहे है लेकिन वे करते भी तो क्या करते  दोनो तरफ खाई थी । उन्होने कहा कि जिन्हे राजनीति सीखना हो वे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी सीखे । जो तुष्टिकरण की नही समाजवाद का राजनीति करते हैं लोकतंत्र के मजबूती का राजनीति करते है । राजनीति के वो ऐसे विशारद है जिनके नीतियो मे समाज के उत्थान और लोगो का विकास निह...

लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद हुए विजयी

चित्र
लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद हुए विजयी सकुशल हुआ संपन्न मतगणना  संत कबीर नगर = 62 - संत कबीर नगर संसदीय निर्वाचन मे समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद 498695 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद से 92170 मतो से विजय घोषित किए गए । प्रवीण कुमार निषाद को कुल 406525 मत प्राप्त हुए । विजयी उम्मीदवार समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को मा0 प्रेक्षक (सामान्य) श्री जनक प्रसाद पाठक एवं रिटर्निंग ऑफिसर/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर द्वारा 62 - संत कबीर नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से विजयी होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता , उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश आदि उपस्थित रहे ।

जनता के भावना को अनदेखा न किया जाय सही सही मतगणना हो - पप्पू निषाद

चित्र
जनता के भावना को अनदेखा न किया जाय सही सही मतगणना हो = पप्पू निषाद  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } एक्जिट पोल गलत दिखाया जा रहा है वोट कही और दिखाया कही और जा रहा है , इससे मतदाताओ मे रोष है ।जनता के भावना को अनदेखा न किया जाय सही - सही मतगणना हो । उक्त बाते इण्डिया गठबंधन सपा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद ने कही । वे आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे । उन्होंने कहा कि चार सौ पार कहना और बात है चार सौ की हार होने वाली है इंडिया गठबंधन सरकार बनाने वाली है । वो कह रहे है चार सौ पार और हम लोग हो रहे है लाखो पार । इसी क्रम मे जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि चरणो द्वारा फर्जी एक्जिट पोल चला करके जनता को भ्रमित किया जा रहा है , इण्डिया गठबंधन को जनता ने अपार समर्थन दिया है उससे हम समाजवादी के लोग अच्छे बहुमत से चुनाव जीत रहे है । उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान हमारे मतगणना एजेंटो के द्वारा फार्म 17 सी पीठासीन अधिकारी से बूथ एजेंटो ने मतदान के दिन प्राप्त किया गया है , मतगणना के दौरान मतगणना एजेंटो द्वारा ईवीएम मशीन खोलने पर कुल वोट फार्म 17 सी से मिला...