बच्चो को बैड टच और गुड टच के बारे मे बताना बेहद जरुरी - एडीजे
बच्चो को बैड टच और गुड टच के बारे मे बताना बेहद जरुरी - एडीजे बाल विद्यालय प्रसादपुर मे आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर संतकबीरनगर - जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन मे बाल विद्यालय प्रसादपुर मे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । आयोजन मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन मे कहा कि बदलते परिवेश मे यह बेहद आवश्यक है कि बच्चे की सुरक्षा को लेकर हम अलर्ट रहे । बच्चे को पहले से ही गुड टच और बैड टच के प्रति सावधान करना चाहिए । उन्होंने कहा कि कुछ घटनाओ मे मासूम कुछ समझ नही पाते कि उनके साथ क्या हो रहा है । बच्चे की दिनचर्या का भी अभिभावक को जरुर ध्यान देने की जरूरत है । उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम के बारे में विस्तार से बताते हुए मोबाइल का कम से कम उपयोग करने की बात कही । लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य जन-जन तक विधिक सेवा मुहैया कराना है । उन्होंने मेडियेशन, लोक अदालत के विषय मे जानकारी दिया । डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार...