महिलाओ ने मनाया सावन उत्सव
महिलाओ ने मनाया सावन उत्सव लखनऊ { सरोजनी नगर }भारत की सभ्यता और संस्कारो को आगे बढ़ाने वाला सावन निश्चित रूप से भारतीय संस्कृति मे बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है । लखनऊ के फोर सीजन बैंक्विट हॉल सरोजनी नगर महिलाओ ने विभिन्न प्रतियोगिताओ मे भाग लेकर सावन उत्सव मनाया आयोजन शिक्षक एवं समाजसेवी रीना त्रिपाठी और उनकी टीम ने किया । कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए गीता वर्मा ने कहा कि सावन मे महिलाए लाल रंग छोड़कर सुहाग के रूप मे हरा रंग ग्रहण करती है । प्रकृति की चारो तरफ पूजा होती है और प्रकृति के इसी मान सम्मान को सेलिब्रेट करने के लिए हम मना रहे है । कार्यक्रम मे मेहंदी प्रतियोगिता लोक संगीत का गायन और लोक नृत्य का प्रदर्शन किया गया और इन सभी प्रतियोगिताओ मे प्रतिभाग करने मे उत्कृष्ट प्रतिभागियो को कार्यक्रम के जज मलिहाबाद की विधायक माननीय जयदेवी कौशल , समाजसेवी एवं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष शाइस्ता अम्बर , कृष्णा गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य सारिका दुबे , समाजसेवी नीता खन्ना के द्वारा पुरस्कृत किया गया । रीना त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओ...