संदेश

अप्रैल, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सोशल मीडिया के सहारे चुनाव जीतना चाहते है प्रवीण निषाद !

चित्र
सोशल मीडिया के सहारे चुनाव जीतना चाहते है प्रवीण निषाद ! जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर प्रवीण निषाद को जीता ये मोदी जी की जीत होगी = उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक  सन्त कबीर नगर = विश्वास के मायने मे जिस सोशल मीडिया की सामग्री को फेक मामले की दृष्टि मे नजरंदाज करने का चंहु ओर भरपूर कोशिश किया जाता है । उस सोशल मीडिया के बूते बीजेपी उम्मीदवार प्रवीण निषाद द्वारा चुनाव जीतने के कयास मे भरोसा जताया जा रहा है । आने वाले समय मे इसके क्या नतीजे होगे इसके नतीजे तो वक्त के जहां गर्भ मे है वही सोशल मीडिया के रिपोर्टो की माने तो प्रवीण निषाद की स्थिति ठीक नजर नही आ रही है । सोशल मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक आम जनमानस मे शिकायतो के अंबार नजर आ रहे है । जिसके लिहाज से अगर देखा जाय तो प्रवीण निषाद का लोकसभा चुनाव का जीत का सफर बड़ी मुश्किल मे होता नजर आ रहा है । बहरहाल सोशल मीडिया पर भरोसा जताते हुए जीत की कड़ी मे सोशल मीडिया लोकसभा वालंटियर्स सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे । जीत को सुनिश्चित करने के क्रम मे जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री ...

।। रोस्टर खेल ।। 22 मे 7 पहुंचे सफाईकर्मी

चित्र
।। रोस्टर खेल ।। 22 मे 7 पहुंचे सफाईकर्मी  कटेगा एक दिन का वेतन = चन्द्र शेखर सिंह  सन्त कबीर नगर ( बघौली ) स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान को और कितना गर्क मे डाला जायेगा , कुछ कहा नही जा सकता है । ड्यूटी के प्रति लापरवाह सफाईकर्मी इसके जिम्मेदार है या इनके लापरवाही को नजरंदाज करने वाले सक्षम अधिकारी जिम्मेदार है ? रोस्टर के नाम पर भी खेल खेला जाने लगा है ।  उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड बघौली के ग्राम पंचायत पैकवलिया मे 22 सफाईकर्मियो के लगे रोस्टर मे महज सात सफाईकर्मी पहुंचे है ।  प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल्लाह खान द्वारा बताया गया कि सफाईकर्मियो द्वारा ड्यूटी मे घोर लापरवाही की जा रही है । हमारे ग्राम पंचायत मे 22 सफाईकर्मियो का रोस्टर जारी हुआ लेकिन मौके पर सिर्फ सात सफाईकर्मी ( कन्हैया , मेवाती देवी , सुनील , अजय राणा , दिलीप कुमार , शिव शंकर एवं कृष्ण कांत ही ड्यूटी पर पहुंचे है । शेष 15 सफाईकर्मी नदारद है । जिससे कही न कही रोस्टर के नाम पर खेल खेला जा रहा है । बहरहाल मामले को गंभीरता से संज्ञानता मे लेते हुए सहायक विकास अधिकारी ( पंचायत ) चन्द्र शेखर सिंह द...

।। छीने निवाले ।। जलकर राख हुए बीस बीघे गेहूं के सफल

।। छीने निवाले ।। जल कर राख हुए बीस बीघे गेहूं के फसल  सन्त कबीर नगर ( सेमरियावा ) दुर्भाग्य से लड़ना किसी संघर्ष के बस की बात नही है । फिर चाहे वह किसी किसान के खून पसीने का संघर्ष ही क्यो न हो । उल्लेखनीय है कि तहसील क्षेत्र खलीलाबाद के ग्राम पंचायत कोहरियावा मे अज्ञात कारणो से लगी आग से गेहूं की खड़ी लगभग बीस बीघे फसल जलकर राख हो गये । जिससे न केवल गरीब किसानो के परिवार का निवाला छीन गया बल्कि जानवरो का चारा भी जलकर राख हो गया ।