संदेश

फ़रवरी, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजेन्द्र

चित्र
राजेन्द्र  चूंकि ! हर कोई कर्त्तव्य की  राह को तय करना चाहता है । मुमकिन है , उसकी हर  तैयारी किसी लहराते परचम से कम न हो । कदम भी ऐसे हो जिसकी आहट से पत्थर भी पिघल जाते हो । इरादे भी  इतने मजबूत , के लक्ष्य भी  सर झुकाते हो । ऐसे वक्त के उस दीदार से जब कोई अपना वजूद ढूढता होगा । तब जहां के उस पयां पे राजेन्द्र की नेमत पाता होगा । जी एल वेदांती " कवि " श्री राजेन्द्र प्रसाद  जिला पंचायत राज अधिकारी  सन्त कबीर नगर सेवाकाल आदर्श = दायित्व  सेवाकाल अनुभव = काल करै सो आज कर..... सेवाकाल = 22/9/1995 से 28/2/2023

।। रोग दिवस ।। पत्नी विधायक हम सांसद नही बचा पाये बीमार पुत्र की जान = केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर

चित्र
।। रोग दिवस ।। पत्नी विधायक हम सांसद नही बचा पाये बीमार पुत्र की जान = केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर            लखनऊ ( सरोजनी नगर ) भारत समृद्धि संस्था के तत्वाधान मे ग्राम प्रधान टिकरा रामखेलावन व शिक्षिका , समाजसेविका रीना त्रिपाठी ने नशा मुक्त जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया । भारत समृद्धि संस्था के महामंत्री धीरज उपाध्याय ने मुख्य अतिथि व सभी गणमान्य अतिथियो का स्वागत करते हुए नशे के दुष्प्रभावो से समाज को बचाने हेतु संगोष्ठी का आवाहन करते हुए सभी को अपना मत और विचार रखने का आग्रह किया । उन्होंने कहा कि समाज से सभी प्रकार के दुर्लभ रोग तभी खत्म हो सकते है जब हम नशे को प्रत्येक घर से बाहर करे और हिंदुस्तान नशा मुक्त बनाएं । मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए माननीय कौशल किशोर (आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री भारत सरकार) ने उपस्थित सभी बच्चो को असाध्य रोगो के बारे मे बताया और कहा कि यदि शरीर के अंदर स्वस्थ अंग रहेंगे , हमारा खान - पान शुद्ध होगा तो शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग लीवर जो कि खून की शुद्धिकरण के लिए जाना जाता है स्वस्थ रहेगा । ज्यादातर लोग जो नशा ...

सोशल आडिट ब्लाक सभा का अभी तक नही हुआ आयोजन

चित्र
सोशल आडिट ब्लाक सभा का अभी तक नही हुआ आयोजन सन्त कबीर नगर = सोशल आडिट निदेशालय के आदेश अनुपालन मे जनपद के समस्त विकास खण्डो मे सामाजिक अंकेक्षण ( सोशल आडिट ) को सम्पन्न हुए लम्बा अरसा हो गया । विकास खण्ड सेमरियावा के बीते 4 फरवरी के अलावा हैंसर , सांथा , मेहदावल , बघौली मे आडिट सम्पन्न हुए महीनो बीत गया । लेकिन ग्राम प्रधान सहित सभी सम्बन्धितो के प्रतिभाग मे जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता व खण्ड विकास अधिकारी के आयोजन बैठक की जिम्मेदारी मे आयोजित वाला सोशल आडिट ब्लाक सभा का आयोजन विकास खण्ड बेलहर कला , खलीलाबाद व पौली के अलावा किसी भी प्रखण्ड मे अभी तक नही हुआ । जबकि बैठक का मूल उद्देश्य सोशल आडिट के दौरान प्रकाश मे आयी कमियो एवं अनियमितताओ पर अनिवार्य रूप से सभी (पक्ष) की उपस्थिति मे चर्चा करना है तथा आडिट मे पाये गये अनियमितता के प्रकरणो मे धनराशि की वसूली पर विशेष ध्यान देने के साथ वित्तीय विचलन , प्रक्रिया उल्लंघन , शिकायत श्रेणी मे पाये गये प्रकरणो के शत _ प्रतिशत निस्तारण का प्रयास किया जाना है जिससे एटीआर को गति मिल सके । पूर्व के वर्षो मे सम्पन्न हुए सोशल आडिट मे पाई गई कमियो ...

शासन की अपेक्षाओ के अनुरूप जनता की भलाई से सम्बन्धित जन कल्याणकारी योजनाओ को जमीनी स्तर पर लागू करना शीर्ष प्राथमिकता = जिलाधिकारी संदीप कुमार

चित्र
शासन की अपेक्षाओ के अनुरूप जनता की भलाई से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओ को जमीनी स्तर पर लागू करना शीर्ष प्राथमिकता - जिलाधिकारी संदीप कुमार संत कबीर नगर = जनपद के नवागत जिलाधिकारी संदीप कुमार ने आज पूर्वांन्ह कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहॅुंचकर डबल लॉक मे जरूरी अभिलेखो पर हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी संत कबीर नगर के पद का कार्यभार ग्रहण किया । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिनव रंजन श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी जगनारायण झा उपस्थित रहे । नवागत जिलाधिकारी संदीप कुमार यू0पी0 कैडर के 2014 बैंच के आईएएस अधिकारी है । कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने मीडिया बन्धुओ से मुखातिब होते हुए बताया कि वे गाजीपुर जिले के मूल निवासी है , जवाहर नवोदय विद्यालय , मऊ से प्रारम्भिक शिक्षा लेने के बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्षेत्र मे बीटेक की उपाधि हासिल किया है । उन्होंने बताया कि इससे पहले वे मैनपुरी मे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी , जनपद बदायूं एवं सीतापुर मे मुख्य विकास अधिकारी तथा जनपद भदोही मे विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप मे कार्य कर चुके है । मीडिया द्वारा जनपद म...

प्राथमिक विद्यालय से ओझल है 5000 आबादी वाला गांव

चित्र
प्राथमिक विद्यालय से ओझल है 5000 आबादी वाला गांव सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) सर्व शिक्षा अभियान की प्राथमिकता मे भले ही स्कूल चलो अभियान के क्रम मे " एक दो तीन चार , साक्षरता की जय जयकार " कोई न छूटे इस बार , शिक्षा है सबका अधिकार " मिड डे मील हम खायेगे , स्कूल मे पढ़ने जायेगे " हर घर मे एक दीप जलेगा , हर बच्चा स्कूल चलेगा " तरह _ तरह के स्लोगन देकर शिक्षा की महत्ता मे जन _ जन को जागरूक करने का काम किया जा रहा है । लेकिन देखा जाय तो इसकी ओजस्विता मे कही न कही उदासीनता की परछाई नजर आती है । जिसके चलते ओजस्विता का तेज धूमिल होता दिखाई दे रहा है । आज जब साक्षरता प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ शिक्षा के क्षेत्र मे नये आयामो मे सुव्यवस्था का बढ़ता पैमाना देखा जा रहा है तब जनपद के शिक्षा खण्ड मेहदावल का लगभग 5000 आबादी वाला ग्राम पंचायत कम्हरिया मे प्राथमिक विद्यालय की दरकार बनी हुई है । जबकि आबादी की नजर से देखा जाय तो यहां विद्यालय की दरकार या निहायत जरूरत जैसी बातो का कोई स्थान अवसर नही होना चाहिए था ।  बहरहाल " देर आये दुरुस्त आये " कहावत भले ही चरितार्थ होत...

सीडीओ ने दिखाई पी एम आवास योजना ग्रामीण प्रचार वाहन को हरी झंडी

चित्र
सीडीओ ने दिखाई पीएम आवास योजना ग्रामीण प्रचार वाहन को हरी झंडी सन्त कबीर नगर = प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की जन जागरूकता मे प्रचार वाहन को मुख्य विकास अधिकारी सन्त कुमार व प्रभारी परियोजना निदेशक / जिला विकास अधिकारी / डी सी एनआरएलएम जिशान रिजवी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । प्रचार वाहन के माध्यम से पीएम आवास योजना की जानकारी से लोगो को जागरूक किया जायेगा । आवास लाभ से लाभान्वित लाभार्थी को एक लाख बीस हजार की राशि क्रमानुसार प्रथम किश्त 40 हजार द्वितीय किश्त 70 हजार व तीसरा किश्त 10 हजार रुपये का भुगतान एफ टी ओ के माध्यम से लाभार्थी के सीधे खाते मे हस्तांतरित किया जायेगा । उपरोक्त के अतिरिक्त 90 दिन का श्रमांश मनरेगा योजना के तहत दिये जाने का प्रावधान है । इसके अलावा लाभार्थी को उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क गैस सिलेंडर , सौभाग्य योजना के तहत निःशुल्क विद्युत कनेक्शन तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का लाभ दिया जायेगा । आवास के लाभार्थियो को उपरोक्त सुविधाएं सिफारिश के आधार पर नही बल्कि पात्रता के आधार पर दिया जायेगा । जन जागरूकता के क्रम मे प्रचार का मूल उद्देश्य पीएम...

निवेशको के उत्साह से विपक्ष का हताश व निराश होना स्वाभाविक है = गणेश चौहान

चित्र
निवेशको के उत्साह से विपक्ष का हताश व निराश होना स्वाभाविक है = गणेश चौहान लखनऊ = यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व मे हाल ही मे लखनऊ मे हुए यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट मे जिस प्रकार से निवेशको का उत्साह और उमंग देखने को मिला इसे देखकर विपक्ष का हताश व निराश होना स्वाभाविक है उक्त बाते लखनऊ सदन मे जनपद सन्त कबीर नगर के विधानसभा क्षेत्र धनघटा के विधायक गणेश चौहान ने कही । विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 2017 के पहले चाहे वो कानून व्यवस्था का क्षेत्र रहा हो या शिक्षा और स्वास्थ्य का क्षेत्र रहा हो , उस समय की सरकार ने प्रदेश को कहां लाकर छोड़ा था ये किसी से छिपा नही है ।

ग्राम प्रधान को मिला मंगलकारी वैवाहिक जीवन का शुभाशीर्वाद

चित्र
ग्राम प्रधान को मिला मंगलकारी वैवाहिक जीवन का शुभाशीर्वाद  30 मई को वैवाहिक बन्धन सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) वैवाहिक जीवन के प्रारंभिक दौर मे दस्तक दे चुके ग्राम प्रधान डुमरिया बाबू डां श्यामराज निषाद को फलदान के अवसर पर मंगलकारी वैवाहिक जीवन के लिए बड़े बुजुर्गो , माननीयो , गणमान्यो का मंगल कामना के साथ शुभाशीर्वाद मिला । कुल पुरोहित के शुभाशीर्वाद के साथ वैदिक पद्धति से शुभ मुहूर्त मे कन्या पक्ष के लोगो द्वारा फलदान चढ़ाया गया ।  इस अवसर पर बड़े बुजुर्ग के साथ सांसद प्रवीण निषाद , सांसद प्रतिनिधि आनन्द त्रिपाठी , लालजी निषाद , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बसंत त्रिपाठी , दिवाकर त्रिपाठी , राकेश यादव , कौवाठोर प्रधान प्रहलाद निषाद , कुसौना प्रधान दिनेश यादव , ढोढ प्रधान धर्मेंद्र गुप्ता , बेलौली प्रधान उमेश यादव , घुरापाली पूर्व प्रधान अनिल निषाद , भौरा प्रधान संदीप यादव , सिंचाई बंधु उपेन्द्र त्रिपाठी , अजय त्रिपाठी , मण्डल अध्यक्ष मेहदावल पूर्वी राम प्रताप पाण्डेय आदि माननीयो गणमान्यो द्वारा मंगलकारी वैवाहिक जीवन के लिए शुभाशीर्वाद दिया गया ।

26 फरवरी को होगा कृष्णा मोरल फ्रेंचाइजी का उद्घाटन

चित्र
26 फरवरी को होगा कृष्णा मोरल फ्रेंचाइजी का उद्घाटन  गोरखपुर { सहजनवा } मोरल ग्रुप ऑफ मल्टीनेशनल कम्पनी के नये प्रतिष्ठान कृष्णा मोरल फ्रेंचाइजी का उद्घाटन समारोह का आयोजन 26 फरवरी को होगा ।  भवदीय डां राजेश यादव ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डां एस पी शर्मा ( एम बी बी एस एम एस सर्जन ) विशिष्ठ अतिथि डां जे के यादव ( एम बी बी एस फिजिशियन , विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी लाल चन्द यादव , अति विशिष्ठ समाजसेवी कपिल मुनि यादव, अति विशिष्ठ वरिष्ठ नेता जय प्रकाश यादव है । जिनका स्वागत स्वागताध्यक्ष डां राजेन्द्र यादव ( राष्ट्रीय संयोजक पूर्वांचल मुक्ति मोर्चा एवं वीरेन्द्र यादव ( विशिष्ठ टीम लीडर ) द्वारा किया जायेगा । सम्मानित टीम लीडर आर पी सिंह ( पर्ल क्राउन ) विपिन सिंह ( सुपर क्राउन ) अजीम मंसूरी ( क्राउन ) नरेन्द्र सिंह ( रीजनल श्राय मैनेजर कुशीनगर ब्रांच ) शमी अहमद ( डायमंड क्लब ) दयानंद मौर्या ( प्लेटिनम क्लब ) प्रमुख रूप से होगे । उल्लेखनीय है कि मोरल जगाना है भारत बनाना है के मूल उद्देश्य के साथ पनिका मोरल ग्रुप ऑफ मल्टीनेशनल कम्पनी 34 सेगमेंट का उत्पाद कम दामो पर कर रही है जिसमे...

।। आत्म निर्भर मातृशक्ति आत्म निर्भर सरोजनी नगर ।। 9 सिलाई सेन्टर का हुआ शुभारंभ

चित्र
।। आत्म निर्भर मातृशक्ति आत्म निर्भर सरोजनी नगर ।। 9 सिलाई सेन्टर का हुआ शुभारंभ हम उस देश के रहने वाले है जहां सनातन धर्म मे महिलाओ की पूजा की जाती है = डां राजेश्वर सिंह      लखनऊ { सरोजनी नगर } " आत्मनिर्भर मातृशक्ति , आत्मनिर्भर सरोजनीनगर " के संकल्प के साथ सिलाई मशीने वितरित की गई ।सरोजनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा ग्राम पंचायत शिवरी मे क्षेत्र के 9 वे सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया गया । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर सीट के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह लगातार अपने क्षेत्र मे विकास कार्य कर रहे है । इस क्रम मे महिलाओ को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से बीजेपी विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा क्षेत्र मे आठ सिलाई सेंटरो की स्थापना की जा चुकी है जिसमे बेती , ऐन , सरसावा , बिजनौर , बरगवां , बांग्ला बाजार वृंदावन के बाद यह नवा सेंटर शिवरी मे स्थापित किया गया है । यहां महिलाओ को प्रशिक्षण दिलाकर उन्हे सिलाई कढ़ाई मे आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है । मंच का संचालन कर रही रीना त्रिपाठी ने बताया कि " आत्मनिर्भर मातृशक्ति , आत्मनिर्भर सरोजनीनगर "  के संकल्प के...

फायर सर्विस टीम द्वारा गन्ने के खेत मे लगी आग को त्वरित कार्यवाही करते हुए बुझाया गया

चित्र
फायर सर्विस टीम द्वारा गन्ने के खेत मे लगी आग को त्वरित कार्यवाही करते हुए बुझाया गया सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम पिपरा कला मे गन्ने के खेत मे लगने की सूचना अग्निशमन टीम को प्राप्त हुई । इस सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार यादव के नेतृत्व मे अग्निशमन कर्मियो द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया । तत्पश्चात वहां पर उपस्थित नागरिको को गन्ने के खेत मे आग लगने से बचाव व बुझाने के बारे मे जागरूक किया गया कि गन्ना छीलने के उपरांत बची हुई पत्तियो को कदापि ना जलाये , गन्ने के खेत के आसपास बीड़ी सिगरेट कदापि ना पिये , गन्ने के खेत मे कभी भी आग लगने की दशा मे गन्ने के खेत मे एक लाइन बनाकर गन्ने को दोनो तरफ गिरा दे , जिससे कि आग का संपर्क अलग हो जाये । इस दौरान हे0कां0 रामानन्द तिवारी , कां0 / फायरमैन रामकुमार , धनन्जय , शिवेन्द्र , आशीष यादव , ओमप्रकाश यादव , वाहन चालक शत्रुध्न यादव उपस्थित रहे ।

प्राथमिक विद्यालय के बच्चे को नसीब नही हो रहा स्वच्छ पेयजल

चित्र
प्राथमिक विद्यालय के बच्चे को नसीब नही हो रहा स्वच्छ पेयजल सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) शिक्षा खण्ड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत नौहट के मसजिदिया प्राथमिक विद्यालय के बच्चो को स्वच्छ पेयजल पीना नसीब नही हो रहा है । हैंडपैंप से लेकर समरसेबुल की व्यवस्था मुहैया होने के बावजूद स्वच्छ पेयजल के लाभ से बच्चे महरूम हो गये है । प्रभारी प्रधानाध्यापिक गंगोत्री चौरसिया ने बताया कि हैंडपैंप का पानी कभी पीना नसीब हुआ । स्वच्छ पेयजल की सुव्यवस्था मे जल निगम द्वारा समरसेबुल की मुहैया कराई गई सुव्यवस्था भी किसी काम की साबित नही हो रही है , समरसेबुल बनने के दूसरे दिन ही टूट गया । बाउंड्रीवॉल की दरकार मे विद्यालय कमरे , खिड़की , रंग रोगन सहित मल्टीपल हैंडवास की टोटी एवं टाइल्स को तोड़ दिया जा रहा है । बहरहाल प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद फ्लोराइड एवं आर्सेनिक से प्रभावित है जिसके दुष्परिणाम मे फ्लोराइड से फलोरोसिस, हड्डियो मे विकार और जोड़ो मे जहां समस्या उत्पन्न होता है वही आर्सेनिक से त्वचा रोग और कैंसर का कारण बनता है । ऐसी दशा मे स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था मे गंभीरता होनी चाहिए । लिहाजा जिम्मेदारो के उदा...

।। भ्रष्टाचार ।। मनरेगा योजना मे चल रहा मनमानी का फंडा !

चित्र
।। भ्रष्टाचार ।। मनरेगा योजना मे चल रहा मनमानी का फंडा ! मस्टररोल के मजदूरो का कुछ पता नही  सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद / बघौली ) अगर पारदर्शी नियम के साथ उसके अनुपालन मे नियुक्त अधिकारी कर्मचारी के रहते राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से ग्राम पंचायत स्तर के बेरोजगार ग्रामीणो को रोजगार मुहैया कराने के मूल उद्देश्य मे संचालित होने वाले महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मे अनियमितता बरतने जैसे कृत्यो के साथ दायित्व को प्रभावित कर मूलभूत मानव जीवन का ईमान समापन के गाल मे समाहित होता है तो निश्चित तौर पर यह कहना कोई अतिशयोक्ति नही होनी चाहिए कि योजना के क्रियान्वयन से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी से सीधा पल्ला झाड़ कर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है । वरना किसी अन्य की क्या बिसात जो नियम की अवहेलना करके अनियमितता एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे सके । बहरहाल जनपद के विकास खण्ड बघौली के ग्राम पंचायत सुरदहिया ग्राम पंचायत मे राम जतन के घर से सेवक के घर तक ह्यूमन पाइप नाली एवं इण्टरलॉकिंग कार्य के 18 ( महिला श्रमिक 9 ) मनरेगा मजदूर तथा लालसा के घर ...

।। मनमर्जी / भ्रष्टाचार ।। प्रखण्ड बघौली नही मानता मनरेगा योजना नियमावली !

चित्र
।। मनमर्जी / भ्रष्टाचार ।। प्रखण्ड बघौली नही मानता मनरेगा योजना नियमावली !  किस मजबूरी मे अधिकारी दे रहे भ्रष्टाचार को बढ़ावा ? सन्त कबीर नगर ( बघौली ) विकास खण्ड बघौली के अधिकारियो कर्मचारियो को मनरेगा योजना नियमावली से कोई सरोकार नही रह गया है । नियम तोड़ कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना इनकी नियत हो गई है । यही वह वजह है जिसके चलते ग्राम पंचायत मे विकास की नदिया बहाने वाले ग्राम प्रधान भी कसमे वादे को तिलांजलि देकर अपने जनहित के प्रतिनिधित्व को भूला बैठे है । उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत सुरदहिया , गंगौली व देवापार मे मनरेगा योजना के तहत कार्य हो रहा है । जिसमे जारी मनरेगा मजदूरो के मस्टररोल मे मनमानी का खेल खेला जा रहा है । सुरदहिया ग्राम पंचायत मे राम जतन के घर से सेवक के घर तक ह्यूमन पाइप नाली एवं इण्टरलॉकिंग कार्य के 18 ( महिला श्रमिक 9 ) मनरेगा मजदूर तथा लालसा के घर से अमीरुल्लाह के घर तक इण्टरलॉकिंग कार्य के 12 ( महिला श्रमिक 9 ) मनरेगा मजदूरो के सापेक्ष मात्र 3 श्रमिको द्वारा काम किया जा रहा है । ग्राम पंचायत गंगौली मे सी सी रोड से जुम्मन के घर तक इण्टरलांकिग के कार्य मे 9 मस...

।। औचक निरीक्षण ।। मजिस्ट्रेट स्तर पर होगा सूक्ष्म परीक्षण अनियमितता भ्रष्टाचार मिलने पर होगी कार्रवाई = जिलाधिकारी

चित्र
।। औचक निरीक्षण ।। मजिस्ट्रेट स्तर पर होगा सूक्ष्म परीक्षण अनियमितता , भ्रष्टाचार मिलने पर होगी कार्रवाई = जिलाधिकारी  संत कबीर नगर = मंडलायुक्त बस्ती मंडल , बस्ती योगेश्वर राम मिश्र के निर्देश के क्रम मे जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया । शासन एवं स्थानीय स्तर पर प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी आज कार्यालय खुलने के समय प्रातः 10:00 बजे ही बीएसए कार्यालय पर पहुंच गए और कार्यालय के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखो सहित उपस्थिति पंजिका आदि का गहनता से निरीक्षण किया । जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान सुबह 10:30 बजे तक कार्यालय के आधे से अधिक अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए । जिलाधिकारी ने बताया कि विगत कई दिनो से बीएसए कार्यालय मे अधिकारियो /कर्मचारियो द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही , भ्रष्टाचार , बेसिक शिक्षा व्यवस्था मे अनियमितता , स्कूलो मे अध्यापन कार्य का सुचारू संचालन न होने आदि से संबंधित शिकायते मिल रही थी । उन्होंने बताया कि कार्यालय मे पत्रावलियो की संस्तुति / निस्तारण प्रक्रिया नियमानुसार नही पाई गई तथा पत्रावलियो क...

वह दिन दूर नही जब देश विश्वगुरु के रूप स्थापित होगा = गणेश चौहान

चित्र
वह दिन दूर नही जब देश विश्वगुरु के रूप मे स्थापित होगा  = गणेश चौहान सबका साथ सबका विकास का बजट है 2023 = राम मिलन यादव   सन्त कबीर नगर ( धनघटा ) भारतीय जनता पार्टी मण्डल पौली के तत्वाधान मे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत शनिचरा बाजार मे मण्डल कार्य समिति के बैठक का आयोजन हुआ । विधायक गणेश चौहान द्वारा विधानसभा के विकास कार्यो को कार्य समिति के पटल पर रखा गया । विधायक श्री चौहान ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे सबका साथ सबका विकास के साथ देश सशक्त और समृद्धिशाली बन रहा है वह दिन दूर नही जब देश विश्वगुरु के रूप मे स्थापित होगा । सफलतम विदेश नीति एवं राष्ट्र नीति मे देश महाशक्ति के रूप मे उभर रहा है । इसी क्रम मे केन्द्र प्रदेश सरकार की लाभकारी विकासशील उपलब्धियो के साथ ब्लाक प्रमुख पौली राम मिलन यादव ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का बजट है 2023 , जिसमे सबका हित निहित है इससे विकास के नये आयाम स्थापित होगे ।  इस अवसर पर जिला मंत्री अर्जुन चौधरी , जिला मंत्री कपिल देव कन्नौजिया , जिला मंत्री अशोक यादव साधु ,...

पनिका मोरल ग्रुप ऑफ मल्टीनेशनल कम्पनी की बैठक हुई संपन्न

चित्र
पनिका मोरल ग्रुप ऑफ मल्टीनेशनल कम्पनी की बैठक हुई संपन्न  सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) पनिका मोरल ग्रुप ऑफ मल्टीनेशनल कंपनी का एक मीटिंग आर के पुरम बंजरिया खलीलाबाद मे किया गया । मीटिंग को संबोधित करते हुए मोरल डायमंड क्लब के डॉ राजेश यादव ने कहा कि कंपनी का नारा है मोरल जगाना है भारत बनाना है । उन्होंने कहा कि भारत मे बेरोजगार मुक्त का सपना देखने वाली कंपनी यह मल्टी स्टेट लेवल की कंपनी है जिसमे सभी वर्ग के लोग सभी समुदाय के लोग इसमे आकर के व्यवसाय कर सकते है और  बेरोजगारी दूर भगा सकते है । कंपनी का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार मुक्त भारत   मीटिंग मे आए लोगो को संबोधित करते हुए डायमंड क्लब डॉ राजेश यादव ने बताया कि कंपनी मल्टी स्टेट लेवल की है इसका हेड ऑफिस आलमबाग लखनऊ मे स्थित है । कंपनी के सीएमडी माननीय अजय शर्मा , एमडी अरुण शर्मा ने सपना देखा है कि हम सब लोग मिलकर बेरोजगारी को दूर करेंगे , हमारे कंपनी मे 34 सेगमेंट है । पहला सिग्मेंट रोजमर्रा की चीज खाने का प्रोडक्ट है जैसे एफ एम सी जी का प्रोडक्ट साबुन , तेल , चाय की पत्ती , मसाला , मंजन टूथपेस्ट यह डायरेक्ट हम अपने कंप...

अपार ऊर्जा के साथ पार्टी नित नई ऊंचाई प्राप्त कर रही है = गणेश चौहान

चित्र
अपार ऊर्जा के साथ पार्टी नित नई ऊंचाई प्राप्त कर रही है = गणेश चौहान सन्त कबीर नगर ( धनघटा ) देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व मे समृद्धि के साथ देश और राष्ट्रीय प्रेम के साथ भारतीय जनता पार्टी नित नई ऊंचाई प्राप्त कर रही है उक्त बाते धनघटा विधायक गणेश चौहान ने कही । वे महुली कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित कर रहे थे । इसके पूर्व प्रेरणा पुरुष श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया । श्री चौहान द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन कर पार्टी के लिए समर्पित देव तुल्य कार्यकर्ताओ के समर्पण भाव को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।  इस अवसर पर जिला मंत्री कपिल देव कनौजिया , पूर्व जिला अध्यक्ष एवं महोली मंडल के प्रभारी श्याम करण सिंह , पूर्व जिला महामंत्री सभी चतुर्वेदी ,  मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता , पूर्व महामंत्री समुद्र पाण्डेय , पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पाण्डेय , पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वजीत गुप्ता , मंडल महामंत्री जमशेद खान , कपिल मुनि मिश्रा , मंडल उपाध्यक्ष , विशाल चतुर्वेदी , ...