संदेश

जनवरी, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कर्त्तव्य की राह

चित्र
कर्त्तव्य की राह अब नही  आसान किसी को  कर्त्तव्य मार्ग पर चल पाना । हर कदम पर     फिसलन है  मुश्किल है सफर तय  कर पाना । वो और  राही थे जिनके कंधे पदचिन्ह  सवारी था । एतबारो से मुफीद मुक्कमल  जिम्मेवारी का पतवारी था । शिक्षा भी शीश  झुकाता था सच्चाई भी सिर  नवाता था । ईमानदारी का दामन भी दायित्व पथ लहराता था । यही वक्त  तब भी था यही छांव आंचल भी था । यही चुनौती तब भी पथ था दृष्टिगत हर ओर आलम था । जी एल वेदांती " कवि " स्थान विशेषता : सूफी सन्त कबीर दास महानिर्वाण स्थली जनपद मे सेवाकाल का लगभग तेरह महीने का अंतिम दौर जीवन को नया आयाम दिया है " ढाई आखर प्रेम " की अनुभूति होती रही , जब भी अवसर मिलेगा सरजमी का बंदन करने जरूर आऊंगा = सेवा निवृत जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद  सेवा काल : 1अप्रैल 1994 से 31 जनवरी 2023

।। भोजन सेवा ।। कबीर साहब के आशीर्वाद की हो रही अनुभूति

चित्र
।। भोजन सेवा ।। कबीर साहब के आशीर्वाद की हो रही अनुभूति  सन्त कबीर नगर ( मगहर ) सदगुरु कबीर भोजन सेवा के सुदृढ़ व्यवस्था मे कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान द्वारा पीठाधीश्वर महंत विचार दास जी से एक औपचारिक मुलाकात की गई । दिन प्रति दिन बढ़ती भक्तजन , श्रद्धालुओ एवं आगंतुको की संख्या के मद्देनजर सुदृढ़ भोजन सेवा व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया ।  महंत विचार दास जी ने कहा कि भोजन व्यवस्था सुचारू रूप से चल रहा है । लेकिन कबीर साहब के आशीर्वाद स्वरूप लग रहे भोजन व्यवस्था को और विस्तार देने की आवश्यकता है । ताकि किसी भक्त का तनिक भी श्रद्धा भाव प्रभावित न हो सके । इस दौरान महाराज जी द्वारा भोजन सेवा से जुड़ने का आवाहन किया गया । उन्होंने कहा कि कबीर साहब जीवन भर हर एक व्यक्ति को समरसता के सूत्र मे बांधने का काम किया । उन्होंने कहा कि लोग भोजन प्रसाद को सदगुरु कबीर साहब के आशीर्वाद रूप मे ग्रहण कर रहे है । वही कम्पनी निदेशक ने कहा कि श्रद्धा स्वरूप भोजन व्यवस्था मे कोई कमी आने नही पायेगी । इससे मानवीय गुणो के साथ मानवतावाद को भी बल मिलने की पूरी संभावना है । आपके द्वारा जो जिम्मेदारी ...

अपराध मुक्त समाज पर हुई चर्चा

चित्र
अपराध मुक्त समाज पर हुई चर्चा सन्त कबीर नगर ( दुधारा ) अपराध मुक्त समाज विषयांतर्गत थानाध्यक्ष दुधारा अनिल दुबे व रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी निदेशक अब्दुल्लाह खान तथा शिक्षा गुरु समीउल्लाह खान के साथ बेहतर समाज के लिए चर्चा हुई । कम्पनी निदेशक ने कहा कि आज के दौर मे शिक्षा का स्तर पूर्व की अपेक्षा बेहतर तो है लेकिन जब समाज को बेहतर की दृष्टि से देखा जाता है तो विडंबना स्वरूप लगता है । कोई किसी तरह से कोई किसी तरह से द्वेष की भावना से प्रभावित होते दिखाई देता है जो कही न कही एक प्रकार का अपराध है । संभवतः अपराध का जन्म यही से होता है । ऐसे मे ये लगता है कि शिक्षा का स्तर और बेहतर होना बहुत ही आवश्यक है । इसी क्रम मे थानाध्यक्ष दुधारा अनिल दुबे व शिक्षा गुरु समीउल्लाह खान द्वारा अपराध मुक्त समाज पर विचार व्यक्त किया गया । इस अवसर पर शिक्षा गुरु समीउल्लाह खान , कम्पनी मैनेजर फारुख आदि गणमान्य उपस्थित रहे ।

होनहार स्टूडेंट का रास्ता नही रोक सकेगी आर्थिक कमजोरी

चित्र
होनहार स्टूडेंट का रास्ता नही रोक सकेगी आर्थिक कमजोरी ब्रह्माण्ड से हम उतना ले सकते है जितना हम सोच सकते है = अब्दुल्लाह खान सन्त कबीर नगर ( बेलहर कला ) शिक्षा खण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत बरगदवा कला स्थित मोहम्मद हनीफ गलर्स इण्टर कालेज के 10 वी व 12 वी क्लास के 60 स्टूडेंट्सो को रीच देयर गोल ( reach there goal ) के उद्देश्य मे रिलेक्सो कम्पनी द्वारा एक विशेष योजना के तहत जीयो मैट्रीक पैड दिया गया तथा एजुकेशन लाइफ के प्लानिंग की जानकारी प्राप्त की गई । इससे पूर्व राष्ट्र गान कर भारतीय संविधान प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाई गई ।  तदुपरांत स्टूडेंट्सो को एजुकेशन लाइफ के मार्गदर्शन मे मोटिवेट करते हुए कम्पनी निदेशक अब्दुल्लाह खान ने कहा कि ब्रह्माण्ड से हम उतना ले सकते है जितना हम सोच सकते है बट लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित होना चाहिए । एजुकेशन लाइफ की महत्ता मे विभिन्न प्रकार से भविष्य की प्लानिंग दिशा मे उन्होंने कहा कि अगर अभी से दिशा निर्धारित नही किया गया तो लक्ष्य को पाना मुश्किल होगा । एजुकेशन लाइफ जीवन का वह सुनहरा अवसर है जिसमे हम मन मुताबिक कैरियर लक्ष्य बनाकर सपने को साकार कर सकत...

।। गणतंत्र दिवस ।। नशा मुक्त तहरी भोज व कम्बल वितरण समारोह का हुआ आयोजन

चित्र
।। गणतंत्र दिवस ।। नशा मुक्त तहरी भोज व कम्बल वितरण समारोह का हुआ आयोजन  लखनऊ = गांव पहाड़ नगर में बसंत पंचमी तथा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष मे नशा मुक्त तहरी भोज व कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ । पहाड़ नगर , लखनऊ मे कार्यक्रम का आयोजन रवि शंकर तिवारी ने किया जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर अमित त्रिपाठी नायब तहसीलदार कैंट उपस्थित हुए । अपने उद्बोधन मे नशे से होने वाले नुकसान से युवाओ को जागरूक किया । कार्यक्रम का संचालन करते हुए रीना त्रिपाठी ने बताया कि 74 वा गणतंत्र दिवस जहां एक तरफ देश मे खुशहाली सुशासन व समृद्धि का आगमन हो रहा है वही दूसरी तरफ देश का युवा नशे की गिरफ्त मे आ कर अपने जीवन को तो बर्बाद कर  रहा है । साथ ही परिवार और देश के लिए भी नुकसान जनक स्थिति पैदा कर रहा है । स्वतंत्रता की हवा में सांस लेने के लिए और गणतंत्र की स्थापना के लिए देश के लाखो लोगो ने अपनी कुर्बानी दी लेकिन अफसोस कि आज भी देश की नई युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त मे फस कर अपनी जान गवा रहे है जो कहीं ना कही शहीदो के सपनो के भारत मे कल्पित नही था । रीना त्रिपाठी ने आवाहन किया कि आइए मिलकर अपने सामाजिक आंदोलन...

।। गणतंत्र दिवस ।। आत्मनिर्भर गांव से देश बनेगा समृद्धिशाली = अबदुल्लाह खान

चित्र
।। गणतंत्र दिवस ।। आत्मनिर्भर गांव से देश बनेगा समृद्धिशाली = अबदुल्लाह खान  रिलेक्सो कम्पनी का रहे हरदम नाम = कंपनी वर्कर शारदा एक तिरंगा रिलेक्सो मे रहने दो = रुबिका सन्त कबीर नगर ( बेलहर कला ) बरगदवा कला स्थित रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक 74 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया । कम्पनी निदेशक अब्दुल्लाह खान द्वारा झंडारोहण किया गया । तदुपरांत राष्ट्रगान के साथ संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई । देश की आजादी के शहीदो को नमन करते हुए कम्पनी निदेशक द्वारा आजादी के संघर्षो के दिनो को याद किया गया । संविधान प्रस्तावना के अनुसार संविधान उद्देश्य मे भारत मे प्रभुतासंपन्न , लोकतंत्रात्मक , पंथ निरपेक्ष , समाजवादी गणराज्य स्थापना की व्याख्या कर संविधान के प्रति लोगो को बतौर निष्ठा जागरूक किया गया ।क्षेत्रवासियो से अपील करते हुए कम्पनी निदेशक ने कहा कि हमे समझना होगा कि गणतंत्र दिवस होता क्या है ? हम गणतंत्र दिवस को क्यो मनाते है ? अगर हम गणतंत्र दिवस को समझ जाये तो हमे ये भलीभांति ज्ञात हो जायेगा कि हमारा देश हमारा संविधान कितना पावरफुल है । इ...

।। सोशल आडिट ।। दो वित्तीय वर्ष की हुई आडिट

चित्र
।। सोशल आडिट ।। दो वित्तीय वर्ष की हुई आडिट सन्त कबीर नगर ( सेमरियावा ) ग्राम पंचायत थुरंडा मे सोशल आडिट टीम द्वारा दो वित्तीय वर्ष का आडिट किया गया । परियोजनाओ की जानकारी देते हुए ब्लाक संसाधन व्यक्ति ( बीआरपी ) सन्त देव द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2020_2021 की कुल व्यय राशि 16.55.490.00 मे 7562 मानव दिवस के सृजन मे 20 परियोजनाओ पर कार्य किया गया । जिसमे आंगनबाड़ी केन्द्र , सामुदायिक शौचालय , 4 हौज ,1 गड़ही खुदाई , 13 चकरोड मिट्टी पटाई का कार्य हुआ । पात्रता की श्रेणी मे 31 पीएम आवास ( ग्रामीण ) लाभ मे सभी का निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया । वित्तीय वर्ष 2021 _ 2022 की कुल 10.92.828.00 की व्यय राशि मे 5357 मानव दिवस सृजन मे 3 परियोजनाओ सहित 50 पीएम आवास ( वित्तीय वर्ष 2020 _ 2021 का 31 व 2021_ 2022 का 19 आवास ) की मजदूरी सहित मनरेगा के तहत 3 परियोजनाओ पर कार्य हुआ । जिसमे गंगा सागर के घर से सरयू नहर तक पी डब्ल्यू डी सड़क की दोनो तरफ पटरी पटाई , निसार अहमद के घर से निजामुद्दीन के बोरिंग तक चकरोड व नहर पीच रोड से राम सिंह के खेत तक पटरी पटाई का कार्य किया गया । आवास पात्रता की श्रेणी...

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ व देश नशा मुक्त बनाओ संगोष्ठी हुई आयोजित

चित्र
बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ व देश नशा मुक्त बनाओ संगोष्ठी हुई आयोजित  लखनऊ ( सरोजनी नगर ) प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द मे राष्ट्रीय बालिका दिवस तथा शिक्षा के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पढ़ेंगी बेटियां तभी तो बढ़ेगी बेटियां विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई । अभिभावको व बच्चो के साथ गुजरात से आई हुई टीम से हनी चरखावाला , केतन प्रजापति , अनिल भजियावाला के साथ के साथ खुरदही बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला , महामंत्री लालू यादव विद्यालय स्टाफ से नसीम सेहर , सरिता यादव तथा बहुत सी अभिभावक महिलाएं व ग्रामवासी कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए ।  शिक्षिका रीना त्रिपाठी ने सभी अभिभावको से कहा कि सभी माताओ को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके बच्चे सुबह उठकर नहा धोकर अपने दिनचर्या शुरू करे और साफ - सुथरे होकर विद्यालय जाएं और रोज शाम को विद्यालय द्वारा दिए गए कार्य को बच्चे कर रहे है इसका ध्यान रखे । गुजरात से आई हुई टीम ने सभी को बताया कि यदि बेटियां पड़ेगी तभी कुछ साल बाद बड़े होने पर रोजगार करके अपने और अपने परिवार का पालन पोषण कर सकेगी । आज के समय मे आर्थिक स्वावलंबन बहुत जरूरी है इस...

जन जागरूकता मे हुई आडिट

चित्र
जन जागरूकता मे हुई आडिट सन्त कबीर नगर ( सेमरियावा ) प्रखण्ड के ग्राम पंचायत सेहुड़ा मे जन जागरूकता मे सोशल आडिट बैठक सकुशल संपन्न हुआ । आडिट के मूल उद्देश्य मे ग्राम प्रधान अफजाल अहमद , रोजगार सेवक चन्द्र शेखर द्वारा मनरेगा से हुए सभी कार्यो के भौतिक सत्यापन के साथ अभिलेखो को उपलब्ध कराकर दायित्व का निर्वहन किया गया । परियोजनाओ के क्रियान्वयन मे टीम बीआरपी सन्त देव द्वारा उपस्थित ग्रामीणो को पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही की जानकारी देकर जागरूक किया गया ।  आडिट की अध्यक्षता शेषराम द्वारा किया गया । इस अवसर पर ग्राम प्रधान अफजाल अहमद , रोजगार सेवक चन्द्रशेखर , पंचायत सहायक साजिया परवीन टीम सदस्य राम मिलन , मनोज कुमार , विपिन कुमार , शकुन्तला देवी सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।

बीत गया वर्ष का बारह महीना नही मिल सका मनरेगा मजदूरो को रोजगार

चित्र
बीत गया वर्ष का बारह महीना नही मिल सका मनरेगा मजदूरो को रोजगार  सन्त कबीर नगर ( सेमरियावा ) दुर्भाग्य से लड़ना आसान नही होता है वक्त के बलवानो को मुख की खानी पड़ी है । वक्त की नजाकत सबलता को निर्बलता मे बदल देती है । ऐसे मे उदासीनता के दामन मे पलने वाली मनरेगा योजना की क्या बिसात । जिसे बैशाखी के सहारे चलना पड़ता है वरना कई कार्यदाई संस्थाओ से युक्त रहने वाली मनरेगा योजना के मजदूरो को वर्ष मे 100 दिन का रोजगार देना मुश्किल नही होता ।  उल्लेखनीय है कि शहरो की ओर पलायन को रोकने के क्रम मे ग्राम पंचायत स्तर पर वर्ष मे 100 दिन का रोजगार मुहैया कराने की मूल उद्देश्य मे लोक निर्माण विभाग ( pwd ) , जिला उद्यान , सरयू नहर , भूमि संरक्षण , वन विभाग आदि कार्यदायी संस्थाओ से युक्त मनरेगा योजना से 100 दिन रोजी देने वाली मनरेगा योजना से ग्राम पंचायत के श्रमिको को रोजगार पाना मुश्किल हो गया है । वर्ष के 100 दिन के रोजगार की क्या कहे 10 दिन की रोजी भी नसीब नही हो रहा है ।  पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के तहत सामाजिक अंकेक्षण करने वाली सोशल आडिट टीम द्वारा बताया गया कि 7700 की आबाद...

नशे से सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक पतन होता है = रीना त्रिपाठी

चित्र
नशे से सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक पतन होता है = रीना त्रिपाठी  नशा मुक्त सेनानियो का हल्दी रोली और अक्षत से हुआ स्वागत  लखनऊ ( सरोजनी नगर ) नशा मुक्त समाज अभियान आंदोलन कौशल का के तहत सरोजिनी नगर कार्यालय टीम के प्रतिनिधियो द्वारा आयोजित कैंडल मार्च मे सैंकड़ो की संख्या मे नशा मुक्त सेनानियो ने हिस्सा लिया ।टीम ने मोमबत्ती जलाकर सड़क मे मार्च निकाला तथा विभिन्न मोहल्लो मे जाकर पार्को मे जागरूकता अभियान चलाया । मोहल्लो मे स्थानीय लोगो ने हल्दी , रोली और अक्षत से नशा मुक्त सेनानियो की महिला और पुरुष टीम का स्वागत किया । केंद्रीय राज्य मंत्री मा.कौशल किशोर द्वारा संचालित नशा मुक्त आंदोलन अभियान के तहत पूरे देश मे चल रहे अभियान मे सरोजनी नगर नशा मुक्त अभियान टीम के प्रतिनिधियो ने हाथ मे कैंडल लेकर राहगीरो , दुकानदारो को नशा न करने का संदेश दिया । आशियाना लखनऊ के विभिन्न मोहल्लो मे जाकर जागरूकता अभियान के बारे मे बताया तथा लोगो को नशे की कुरीति नशे के दुष्परिणाम के बारे मे बताया । सरोजिनी नगर की टीम प्रगति पार्क मे एकत्र होकर नशा मुक्त अभियान की शपथ ली तथा नशा मुक्त अभियान को आगे ब...

।। मकर संक्रांति ।। नशा मुक्त संदेश के साथ उड़ाई गई पतंगे

चित्र
।। मकर संक्रांति ।। नशा मुक्त संदेश के साथ उड़ाई गई पतंगे  लखनऊ = हिंदुस्तान नशा मुक्त बने और यहां के प्रत्येक घर से नई पीढ़ी के युवक नशा मुक्त और नशे के नए खरीदार शीघ्र खत्म हो सके , उसके लिए लगातार चल रहे नशा मुक्त समाज आंदोलन के जागरूकता अभियान के तहत बच्चो और बड़ो ने नशा मुक्त संदेश लिखकर पतंगे उड़ाई । ताकि कटने के बाद वह पतंगे अगर किसी घर मे जाए तो एक अच्छे संदेश के साथ लोग उसे पढ़े और अपने जीवन मे इस तरह के अभियानो से प्रभावित होकर नशा मुक्त अभियान एक जन आंदोलन घर - घर का आंदोलन बन सके । नशे से किसी व्यक्ति का मानसिक , शारीरिक विकास तो बाधित होता ही है , साथ ही सामाजिक , राजनीतिक और आर्थिक विकास भी रुक जाता है । जो व्यक्ति या परिवार नशे की लत मे फंस चुके है उनकी आय का अधिकांश भाग या तो नशे को खरीदने मे , नशे के कारण हुई बीमारियो के इलाज मे या फिर नशे के कारण हुई किसी दुर्घटना को सही करने में ही खत्म हो जाता है । आज देश मे लाखो लोग ऐसे हैं जो अपनी जमीन जायदाद बेचकर नशे को खरीदने मे व्यस्त है । अपने घर , बीवी बच्चो की जरूरत का सामान ना खरीद कर नशे को खरीदने मे तथा कई जगह तो देख...

आध्यात्म चिन्तन की जरूरत = पंडित रविन्द्र द्विवेदी

चित्र
आध्यात्म चिन्तन की जरूरत रविन्द्र द्विवेदी  कुंठिता की ओर अग्रसर होता आज के मानव समाज ने आज जो सवाल मानव जीवन पर किया है । संभवतः इसका उत्तर आध्यात्म चिन्तन के बगैर नही दिया जा सकता । विश्व के पटल पर जो गरिमामई मानव जीवन की श्रेष्ठता बताई गई है सही मायने मे उसके अर्थ को जाने बगैर हम आध्यात्म तो क्या जीवन को भी नही समझ सकते । हालांकि सृष्टिकाल से मानव जीवन की श्रेष्ठता जो मानी गई है उसके अर्थो मे बहुत कुछ वक्त ने यदा कदा दिखा दिया है । कभी पुरुषोत्तम राम के रूप मे तो कभी श्री कृष्ण के रूप मे तो कभी आद्य शंकराचार्य आदि के रूप मे दिखाया है । जिनके जीवन का सार हमे सद्ग्रंथो से प्राप्त होते है । बावजूद जीवन की उत्कृष्टता मे काफी पीछे दृष्टिगत हो रहे है । मानव जीवन के दर्शन मे अपौरुषेय वेद " अष्टाचक्रा नवाद्वारा देवानां पूरयोध्या । तस्यां हिरण्यय: कोश: स्वर्गो ज्योतिषावृत: ।। जिसमे आठ चक्र और नौ द्वार है देव शक्तियोकी पुरी ( नगरी ) यह अयोध्या है उसमे जो तेजस्वी कोश है । वही तेजस्विता से युक्त स्वर्गीय आनन्द से परिपूर्ण है । स्थूल , सूक्ष्म , कारण " पंचीकृत पंचमहाभूतै: कृतं सत्कर्म ...

प्रधान के विरोधियो से सहमे मनरेगा मजदूर जीवन यापन हुआ प्रभावित !

चित्र
प्रधान के विरोधियो से सहमे मनरेगा मजदूर जीवन यापन हुआ प्रभावित ! सन्त कबीर नगर ( सेमरियावा ) मनरेगा योजना चलाकर सरकार भले ही ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार मुहैया कराने की सुव्यवस्था कर दी । लेकिन उसके संचालन मे सम्बन्धित अधिकारियो की उदासीनता मनरेगा मजदूरो को रोजगार से कोसो दूर कर दिया है । विकास खण्ड के ऐसे तमाम ग्राम पंचायते उदाहरण बनकर सामने आई है जहां मनरेगा मजदूरो को रोजगार प्राप्त नही हुआ ।  उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2021_2022 के दरम्यान मनरेगा योजना की स्थिति बेहद खराब रही है । हजारो की संख्या मे मनरेगा मजदूर रोजगार गारंटी योजना का लाभ नही उठा पाये । अधिकारियो की उदासीनता सहित ग्राम प्रधान के विरोधियो के डर से सहमे मनरेगा मजदूरो को अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ गया । जिसका उदाहरण ग्राम पंचायत पचपोखरिया है जहां के मनरेगा मजदूर ग्राम प्रधान के विरोधियो के डर से रोजगार प्राप्त नही कर पाये । ग्राम प्रधान मोहम्मद अशफाक की माने तो विरोधियो द्वारा परिवार तक को पीड़ित करने की वजह से मनरेगा योजना से कोई कार्य नही कराया जा सका । मनरेगा मजदूर भी डर गये जिसकी वजह से वे लोग भी काम का डिमा...

।। विवेकानंद जयंती ।। आध्यात्मिक जगत के चक्रवर्ती सम्राट थे स्वामी विवेकानंद = रीना त्रिपाठी

चित्र
।। विवेकानंद जयंती ।। आध्यात्मिक जगत के चक्रवर्ती सम्राट थे स्वामी विवेकानंद = रीना त्रिपाठी  ।। चरित्रवान युवाओ की आवश्यकता ।।          लखनऊ = भारतीय नागरिक परिषद के तत्वावधान मे आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गोमती होटल मे मेयर सायुक्ता भाटिया जी की अध्यक्षता मे संगोष्ठी आयोजित की गई ।  संगोष्ठी मे बोलते हुए भारतीय नागरिक परिषद की महामंत्री रीना त्रिपाठी ने कहा अदम्य साहसी और विलक्षण पराक्रमी स्वामी विवेकानंद ने युवाओ को हमेशा शान से जीने की प्रेरणा दी । इसी कारण उनका जन्मदिन युवा दिवस के रूप मे मनाया जाता है ।धर्म के नाम पर छल और आडंबर से मुक्त होकर मानवता के धर्म के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का भाव उन्होंने जगाया । स्वामी जी कहते थे चरित्रवान युवाओ के उस बड़े संगठन की आवश्यकता है जिस के कंधो पर बैठकर सभी जातियां और धर्म एक साथ ऊपर उठने का साहस बटोर सके । उन्होंने कहा कि हमारा देश यदि सचमुच जगद्गुरु कहलाने के योग्य है तो वह केवल स्वामी विवेकानंद के कारण । यहां से वहां तक प्रसिद्धि हासिल करने के पश्चात अपने ही देश मे स्वामी जी को ईर्ष्यालुओ और ...