संदेश

जनवरी, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पीत की ढीठ पत्रकारिता के भेट चढ़ा खिचड़ी मेला !

चित्र
पीत की ढीठ पत्रकारिता के भेंट चढ़ा खिचड़ी मेला ! सन्त कबीर नगर ( मगहर ) मानव कुल मे भगवान कितना भी अवतार ले ले और मानव जीवन धरकर कष्टो का जीवन बिताते हुए कही धर्म की रक्षा के लिए तो कही वैमनस्यता मिटाने के लिए तो कही अंहिसा को कायम करने के लिए तो कही सत्य को स्थापित करने के लिए जैसे अनेको जन्म लेते रहे , पर मानव जीवन का श्रेष्ठता का राग अलापने वाले लोग ऐसे भी मोड़ पर अपनी श्रेष्ठता नही बचा पा रहे है जहां इंसानियत की सोच ही नही नैतिक जिम्मेदारिया भी ये पुकार करते रहती है कि किसी का निवाला छीनना अपराध ही नही महापाप है । जिसका उदाहरण देश का चौथा स्तम्भ का चादर ओढ़ने वाले निष्पक्ष पत्रकारो ने दिया है । कबीर मठ खिचड़ी मेले मे रोजी रोटी कमाने आये दूर दराज के दुकानदारो आदि से बतौर पीत ढीठ पत्रकारिता निश्चित राशि प्राप्ति के अभाव मे हटवाने का काम किया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन से परमिशन होने के बावजूद कुछ मीडिया कर्मियो द्वारा मेले को इसलिए बंद करवा दिया गया क्यो कि उनके मुताबिक दुकानदारो इत्यादि लोगो ने रुपया देने से इन्कार कर दिया था ।  उल्लेखनीय है कि सूफी सन्त कबी...

सद्गुरु कबीर भोजन सेवा को लेकर हुई चर्चा किया जायेगा और सुदृढ़ व्यवस्था

चित्र
सद्गुरु कबीर भोजन सेवा को लेकर हुई चर्चा किया जायेगा और सुदृढ़ व्यवस्था सन्त कबीर नगर ( मगहर ) सूफी सन्त कबीर दास मगहर मठ संचालित सद्गुरु कबीर भोजन सेवा को और सुदृढ़ व्यवस्था को लेकर पीठाधीश्वर महंत विचार दास व व्यवस्थापक कम्पनी निदेशक अबदुल्लाह खान के बीच चर्चा हुई | महन्त विचार दास ने कहा कि सद्गुरु कबीर भोजन सेवा से मानवी धर्म सन्देश जा रहा है इससे सेवा भाव को और बल मिल रहा है जनहित विचारधारा के लोग सहयोग के हाथ बढ़ा रहे है जो कबीर साहेब के उपदेशो के अनुसरण का प्रतीक है हमे इसे और मजबूती देना है ताकि समाज मे समरसता का माहौल बने लोगो में प्रेम भाव , सहयोग , एकता , भाईचारे का सिलसिला निरन्तर चलता रहे कबीर साहेब के उपदेशो का यही तात्पर्य और सारांश रहा है  कम्पनी निदेशक अबदुल्लाह खान ने कहा कि कबीर साहेब के उपदेशो का एक अंश भी पूरे मानव समाज को एक धागे मे पिरोने का सामर्थ्य रखता है अगर इसके अंश मात्र का हम लोग अनुसरण करते है तो हमारे जीवन मे सिर्फ सुख शांति का माहौल ही नही बनेगा बल्कि सफलताओ के साथ जीवन यापन कर सकेंगे सद्गुरु कबीर भोजन सेवा ही वह अंश मात्र अनुसरण है जिसको ग्रहण कर मह...

26 जनवरी 1950 को मिला लोकतांत्रिक संविधान = अबदुल्लाह खान

चित्र
26 जनवरी 1950 को मिला लोकतांत्रिक संविधान - अबदुल्लाह खान सन्त कबीर नगर - ध्वजारोहण एवं राष्ट्र गान के साथ रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी मे धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया दौरान कम्पनी निदेशक अबदुल्लाह खान ने कहा कि 1947 मे मिली देश की स्वतंत्रता के बाद 26 जनवरी 1950 को लोकतांत्रिक संविधान देश के हर नागरिक की सुरक्षा देता है | विकास के साथ देश की अखण्डता , शान्ति व्यवस्था , एकता , भाईचारे को बनाने की जिम्मेदारी हर एक नागरिक की होती है अगर इसके बीच किसी प्रकार की कोई बात होती है तो इसका हर नागरिक जिम्मेदार होता है हम एकमात्र किसी सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते मौलिक रूप से मिले मताधिकार का यही तात्पर्य है यही वह मौलिक अधिकार का स्वरूप है जिससे किसी भी सरकार का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है  उन्होंने कहा कि 26 जरवरी को भारतीय संविधान की स्थापना की गई जो कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ा संविधान है । संविधान लागू होने के कारण हमे अपने मौलिक अधिकार एक भारतीय नागरिक के रूप मे एक नई पहचान के साथ मिली है । जैसे कि आजादी , धर्मनिरपेक्षता , शिक्षा , व्यापार आदि का अधिकार मिला है । उस समय डॉक्टर ...

आओ हम सोना छोड़ दे = अबदुल्लाह खान

चित्र
आओ हम सोना छोड़ दे = अबदुल्लाह खान सन्त कबीर नगर = आओ हम सोना छोड़ दे बहुत हो गया करवटे बदलते हुए । किसी के ऊपर न लगाए हम कोई तोहमत , हम गणतंत्र की दुवाओ से है नवाजे हुए । अगर हमारे अंदर ये विचार आये कि हम गरीब है लाचार है बेबस है तो सही मायने मे यही हमारा दुर्भाग्य है । जिस देश के लोगो को गणतंत्र के रूप मे पूर्वजो का आशीर्वाद प्राप्त हो जिस देश का संविधान  कदम दर कदम दुवा देता हो उस देश का कोई भी नागरिक न गरीब है न लाचार है न बेबस है । एसअ सम्प्रभुता संपन्न, समाजवादी , पंथनिरपेक्ष , लोकतांत्रिक , गणराज्य मे समता , अखंडता के बीच अगर ऐसा कुछ दिखाई देता है सुनाई देता है तो निश्चित रूप से पूर्वजो के बलिदान को हम भूल रहे है । गणराज्य एक ऐसा देश होता है जहां के शासनतंत्र मे सैद्धांतिक रूप से देश का सर्वोच्च पद पर आम जनता मे से कोई भी व्यक्ति पदासीन हो सकता है इस तरह के शासनतंत्र को गणतंत्र , लोकतंत्र , प्रजातंत्र कहा जाता है । उस ईश्वर ने हमे मानव जीवन देकर जो सौभाग्य दिया है उसे हमारे पूर्वजो ने संवार कर गणतंत्र का आशीर्वाद दिया है अगर ऐसा जीवन दुर्भाग्य का रोना रोता है तो यह बड़े दुर्...

तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा

चित्र
तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूंगा रीना त्रिपाठी लखनऊ = चलिए आजादी भी मिल गई और हम विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भी बन गये । पर क्या आज का नौजवान आज की युवा पीढ़ी उस आजादी के महत्व को समझ रही है जो खून का कतरा कतरा जोड़कर संघर्षों से मिली थी । यह भारत का लोकतंत्र ही है जिसने इतनी विविधता वाली आबादी को एक सूत्र मे जोड़े रखा है । वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य मे हम चुनाव के पहले राजनीतिक सरगर्मियां तो देखते है और चुनाव जीतने के बाद लोगो द्वारा बनाए गए तंत्र मे लोगो की यह घटना शुरू हो जाती है , जिसके हाथ मे सत्ता होती है वह सहायक और मसीहा नही शोषणकारी और अपनी पार्टी के हितैषी नीति निर्माता बन जाते है । कानून चाहे जैसा भी बनाया जाए पर पूरी कोशिश करते हैं कि सड़के खामोश रहे और संसद आवारा । तो जब सब कुछ लोगो की इच्छा शक्ति और वोट देने के अधिकार के तहत तय हुआ था तो फिर परिवर्तन कहां गया क्यों हमें अपने ही संसद और विधान भवनो मे बनाए गए कानूनो के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ता है ? क्यों संसद के अंदर विभिन्न पार्टियां अनुशासित नारे कर गाली गलौज और अमर्यादित भाषा पर उतर आते हैं ? क्या यही आजादी थी जिसे ...

आचार संहिता उल्लघंन के बीच चल रही जनप्रतिनिधित्व की दावेदारी !

चित्र
आचार संहिता उल्लघंन के बीच चल रही जनप्रतिनिधित्व की दावेदारी ! आचार संहिता उल्लघंन पर जिला प्रशासन सख्त दर्ज हो रहे मुकदमे सन्त कबीर नगर = विभिन्न राजनैतिक दलो से जनप्रतिनिधित्व की होड़ मे लगे नेताओ द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये आदर्श चुनाव संहिता का खुले तौर पर ऐसे समय मे उल्लघंन करते नजर आ रहे है जब वैश्विक महामारी कोविड १९ व ओमिक्रान जैसी बीमारियो से जनहित मे बतौर बचाव के क्रम मे जारी गाइड लाइन का अनुपालन नैतिक जिम्मेदारी होती है । ऐसे मे यह सवाल उठना लाजिमी है कि जब चहुंमुखी विकास के पायदान पर खड़े होकर आदर्श आचार संहिता का खुले तौर पर उल्लघंन किया जा रहा है तब जनप्रतिनिधित्व का सौभाग्य प्राप्त होने पर विधानसभाओ का कितना चहुंमुखी विकास होगा ? यही नही सवाल उन पार्टी की बेहतर नीतियो पर भी उठ रहा है जिसको विधानसभा के आखिरी मतदाताओ तक पहुंचाने मे रात दिन एक किया जा रहा है ?  बहरहाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है एक ही विधानसभा से एक ही पार्टी के कइयो प्रबल उम्मीदवारो द्वारा जन समर्थन पर फोकस किया जा रहा है और अपनी जीत सुनिश्चित करते हुए जनाधार का दावा किया ...

सौहार्द शिरोमणि डां सौरभ पाण्डेय हुए सम्मानित

चित्र
सौहार्द शिरोमणि डां सौरभ पाण्डेय हुए सम्मानित सन्त कबीर नगर ( मगहर ) सूफी सन्त कबीर दास महानिर्वाण स्थली कबीर मठ के पीठाधीश्वर महंत विचार दास द्वारा मानव समाज के उत्कृष्ट कार्यो एवं सभ्य समाज के लिए निरन्तर प्रयासरत रहने वाले धरा धाम इन्टरनेशनल के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डां सौरभ पाण्डेय को सम्मानित किया गया | श्री पाण्डेय के उत्कृष्ट कार्यो का उल्लेख करते हुए पीठाधीश्वर महंत विचार दास ने कहा कि डां सौरभ पाण्डेय के कार्यो मे कबीर साहेब के उपदेशो को देखा जाता है श्री पाण्डेय द्वारा सर्व समाज के प्रति जो भाव लेकर जीवन को समर्पित किया गया है ऐसे ही सौहार्द भावना से सभ्य समाज का निर्माण होता है |  इसी क्रम मे माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश सदस्य व वाइस प्रिसिंपल सेन्ड्रूज इन्टर कालेज गोरखपुर डां एहसान अहमद , राष्ट्रीय कवि मंच संचालक इन्जीनियर मिन्नत गोरखपुरी , स्वतंत्र मिडिया फोटोग्राफर अस्मीत बिन्नी एवं समाजसेवी इन्जीनियर जमील अहमद को उनके उत्कृष्ट कार्यो को लेकर सम्मानित किया गया | आभार व्यक्त करते हुए सौहार्द शिरोमणि डां सौरभ पाण्डेय ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि श्री पीठाधीश्व...

चहुंमुखी विकास के दावे कैसे होगे सच प्रतिनिधित्व की नीतियां हो रही विशेष

चित्र
चहुंमुखी विकास के दावे कैसे होगे सच प्रतिनिधित्व की नीतिया हो रही विशेष सन्त कबीर नगर - भावी प्रत्याशियो की लाइन मे लगे नेताओ की मौकापरस्त बयानबाजिया हो रही है |अवसर मिलने के बाद कोई चहुंमुखी विकास होने वाला नही है और न ही सबका साथ सबका विकास जैसी नीतियो का अनुसरण होने वाला है | विकास उसी तरह के होगे जैसे चुनाव लड़े जायेगे | भला जो प्रत्याशी जातिगत समीकरण बनाने पर लगा है बिरादरवाद को बल देने पर लगा है , वोटरो को पार्टी विशेष का मोहर लगाने पर लगा है क्या ऐसे भावी प्रत्याशी जनहितैषी कार्य कर सकते है ?  उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव की तैयारी मे लगे राजनैतिक दलो के भावी प्रत्याशियो द्वारा जमकर कूटनीति का अनुसरण किया जा रहा है , चहुंमुखी विकास का चादर ओढ़ कर जातिगत नीतियो का सहारा लिया जा रहा है विरादरवाद एवं पार्टी विशेष का मोहर लगाया जा रहा है ऐसे मे यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या मौका पाने पर सबका साथ सबका विकास के मुहाने पर विधानसभा क्षेत्रो का चहुंमुखी होना सम्भव है ? यही नही सवाल यह भी उठता है कि जब एक ही विधानसभा क्षेत्र से एक ही पार्टी से बेहतर उम्मीदवारी का होड़ लगा कर पार्टी...

सद्गुरु कबीर भोजन सेवा दे रहा सद्भावना का सन्देश - महंत विचार दास

चित्र
॥ सेवा ही धर्म ॥ सद्गुरु कबीर भोजन सेवा दे रहा सद्भावना का सन्देश - महंत विचार दास भण्डारे मे कोई कमी नही आने पायेगी - अब्दुल्लाह खान सन्त कबीर नगर ( मगहर ) हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी मकर सक्रांति ( खिचड़ी ) के अवसर पर प्रदेश के कई जिलो सहित देश के कई प्रान्तो से आकर श्रद्धालुओ , भक्तजनो द्वारा कबीर चौरा स्थित मंदिर और मस्जिद पर माथा टेका गया | इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तजनो द्वारा खिचड़ी चढ़ाया गया एवं सद्गुरु कबीर भोजन का प्रसाद ग्रहण किया गया | इस अवसर मिडिया से मुखातिब होते हुए पीठाधीश्वर महंत विचार दास ने कहा कि सद्गुरु कबीर भोजन सेवा मे जन सहयोग बहुत अच्छा हो रहा है धर्म कर्म मे लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है | जो कबीर साहेब के " भूखे को भोजन नंगे को चीर " उपदेश को लोगो द्वारा अनुसरण किया जा रहा है | आटा गुथने वाली मशीन व रोटी बनाने वाली मशीन की व्यवस्था करायी गयी है | जिससे एक घंटे मे लगभग 450 रोटी तैयार होगी | सुव्यवस्थित रुप से टीन शेड का भी निर्माण कार्य हुआ है | वही दूरभाष द्वारा निदेशक अब्दुल्लाह खान ने मकर संक्रांति का हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी भाई...

सभी पार्टियो के नीति बेहतर तो दल बदल का खेल क्यो ?

चित्र
सभी पार्टियो के नीति बेहतर तो दल बदल का खेल क्यो ?  कोई ऐसी राजनीतिक पार्टी नही है जिसके नेता दल बदल क्रिया अपनाते न हो । जब तक ये दल के दामन मे होते है तब तक पार्टी की हर नीतियां बेहतर होती है और खूब रास आती है कभी - कभी ऐसा भी दौर आता है जब इसकी पारदर्शिता के सामने आईने की पारदर्शिता धूमिल नजर आती है । मगर अफसोस ! जैसे ही दल बदलते है तैसे ही खूबियो की बनी लरिया टूट कर बिखरने लग जाती है जनहित की सारी नीतियां कांटे की तरह चुभन पैदा करने लगती है । इस दरम्यान जो विचार व्यक्त किये जाते है वह सत्य की कसौटी के होते है । उसकी अपनी एक व्यथित दुनिया होती है जो विश्वास को तोड़ - मरोड़ कर रख देता है । सबसे खास बात तब होती है जब इनके आने से ज्वाइनिंग पार्टी मजबूत होने लगती है और जनता की हमदर्दी आसमान छूने लगती है । इनकी दल बदल क्रिया जीत के मायने तय करने लगते है । हालांकि चुनाव बरसात के मौसम की तरह होता है कोई नाली गड़ही तो बचता नही है सबसे के सब पानी बहाने लगते है । इस दरम्यान अगर कुछ करने की जरूरत होती है तो बस बहते हुए पानी को ठहराव देने की जो ग्रीष्म ऋतु मे काम आता है । लेकिन इसकी पड़ी किसको ...

सद्गुरु कबीर भोजन सेवा सच्ची सेवा है - लालचंद यादव

चित्र
सदगुरु कबीर भोजन सेवा सच्ची सेवा है = लालचंद यादव सन्त कबीर नगर = सूफी सन्त कबीर दास महानिर्वाण स्थली मगहर मे सदगुरु कबीर भोजन सेवा सच्ची सेवा है । पूज्य महाराज पीठाधीश्वर महंथ विचार दास जी के देखरेख मे बहुत अच्छे ढंग से भोजन प्रसाद की व्यवस्था कराई जा रही है । यह मेरा सौभाग्य है कि सदगुरु कबीर भोजन सेवा पाने का अवसर मिला । इसे मै कबीर साहब की अहैतुकी कृपा मानता हूं जिसे दिलवाने मे रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी निदेशक अब्दुल्लाह खान जी का शुक्रगुजार हूं उनके द्वारा भोजन संचालन प्रयास बहुत ही सराहनीय है यह उनके भाईचारे और उच्च व्यक्तिव की पहचान है । समाज मे पनपती संकीर्णता ऐसे ही प्रयासो से खत्म होता है । मतभेदो की तरफ बढ़ते समाज के लिए लोगो के लिए यह नजीर साबित होगा ।

परिवर्तन जन मंच के पदाधिकारियो ने लिया प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता

चित्र
परिवर्तन जन मंच के पदाधिकारियों ने लिया प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता गोरखपुर - सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित परिवर्तन जन मंच के राष्ट्रीय संयोजक डां राजेश यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । उन्होने कहा कि परिवर्तन जन मंच एक सामाजिक संस्था है जो समाजहित मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है और जन सहयोग करता है । आज हम परिवर्तन जन मंच के सभी पदाधिकारी गण प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सदस्य बनते हुए गौरव महसूस कर रहे हैं । पार्टी की नीतियो का हम सभी जन मंच पदाधिकारी गण अक्षरशः पालन करेंगे । राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव जी के नेतृत्व मे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की नीतियो से  प्रभावित परिवर्तन मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द मिश्र , प्रदेश संगठनमंत्री अयोध्या प्रसाद यादव , युवा जिलाध्यक्ष विकास यादव , जिलाध्यक्ष सावन कुमार , जिलाध्यक्ष कुशीनगर अमित यादव , सत्यम यादव , अरविन्द कुमार गुप्ता , शिव कुमार मौर्या , रामाज्ञा यादव , परवेज असलम आदि पदाधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण की ।

।। जयंती विशेष ।। स्वामी विवेकानंद ने युवाओ को हमेशा शान से जीने की प्रेरणा दी = शैलेंद्र दुबे

चित्र
।। जयंती विशेष ।। स्वामी विवेकानंद ने युवाओ को हमेशा शान से जीने की प्रेरणा दी = शैलेंद्र दुबे  स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर विचार गोष्ठी लखनऊ = भारतीय नागरिक परिषद के तत्वावधान मे आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई । संगोष्ठी मे मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने कहा अदम्य साहसी और विलक्षण पराक्रमी स्वामी विवेकानंद ने युवाओ को हमेशा शान से जीने की प्रेरणा दी । इसी कारण उनका जन्मदिन युवा दिवस के रूप मे मनाया जाता है ।उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद ने युवाओ को हर हाल मे शान से जीने की प्रेरणा दी । धर्म के नाम पर छल और आडंबर से मुक्त होकर मानवता के धर्म के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का भाव उन्होंने जगाया । स्वामी जी कहते थे चरित्रवान युवाओ को उस बड़े संगठन की आवश्यकता है जिस के कंधो पर बैठकर सभी जातियां और धर्म एक साथ ऊपर उठने का साहस बटोर सके । उन्होंने कहा कि हमारा देश यदि सचमुच जगद्गुरु कहलाने के योग्य है तो वह केवल स्वामी विवेकानंद के कारण । यहां से वहां तक प्रसिद्धि हासिल करने के पश्चात अपने ही...

सदगुरु कबीर भोजन सेवा की व्यवस्था सुदृढ़

चित्र
सदगुरु कबीर भोजन सेवा की व्यवस्था सुदृढ़ सन्त कबीर नगर ( मगहर ) सूफी सन्त कबीर दास महा निर्वाण स्थली कबीर मठ मगहर मे संचालित सदगुरु कबीर भोजन सेवा व्यवस्था सुदृढ़ है । महापर्व खिचड़ी को देखते हुए और व्यवस्था सुदृढ़ किया गया है । भोजन व्यवस्था देख रहे वैद्य राम शरण दास एवं केशव दास ने बताया कि पीठाधीश्वर महन्त विचार दास जी के नेतृत्व व भोजन सेवा व्यवस्था करवा रहे रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के निदेशक अबदुल्लाह खान की भोजन सेवा व्यवस्था मे कोई कमी नही है । खिचड़ी मेले मे आने वाले श्रद्धालु भक्तजनो व तीर्थयात्रियो के बढ़ने वाले भीड़ को मद्देनजर देखते हुए कोविड गाइड लाइन के अनुपालन मे भोजन सेवा की व्यवस्था सुदृढ़ किया गया है ।

कोई दल ऐसा काम न करे जिससे जातियो और धार्मिक या भाषाई समुदायो के बीच मतभेद या घृणा फैले - जिला निर्वाचन अधिकारी

चित्र
कोई दल ऐसा काम न करे जिससे जातियो और धार्मिक या भाषाई समुदायो के बीच मतभेद या घृणा फैले - जिला निर्वाचन अधिकारी मतदाताओ को डराने - धमकाने की शिकायत मिली तो होगी विधिक कार्यवाही - पुलिस अधीक्षक       संत कबीर नगर 11 जनवरी 2022 (सू0वि0) - जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता मे विधानसभा सामान्य निर्वाचन - 2022 को सम्पन्न कराने सम्बन्ध मे मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के समस्त अध्यक्षो /मंत्रियो के साथ कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक सम्पन्न हुई । बैठक मे जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलो को आचार संहिता की विस्तृत जानकारी दी गयी । जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलो के पदाधिकारियो से कहा कि आचार संहिता का शत - प्रतिशत पालन करे । उल्लंघन करने वालो पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी । जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी राजनैतिक दल समय - समय पर शासन द्वारा जारी कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करे । रैली / सभा / प्रचार वाहन आदि के सम्बन्ध मे मा0 निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा - निर्देशो का पालन करे । चुनाव आचार संहिता के नियमो का पालन कर...

रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी ब्रांच आफिस जलगांव का हुआ उद्घाटन

चित्र
रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी ब्रांच आफिस जलगांव का हुआ उद्घाटन मुबंई ( जलगांव ) रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी का ब्रांच आफिस जलगांव का उद्घाटन हुआ । कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान द्वारा फीता काटकर आफिस का ओपनिंग किया गया । उन्होने कहा कि यहां पर ब्रांच आफिस खुलने से मार्केटिंग करने मे आसानी होगी । जो लोग मार्केटिंग का अनुभव रखते है पर बेरोजगारी के चलते उसका लाभ नही उठा पा रहे है वे लोग यहां से जुड़कर उसका लाभ उठा सकते है । उन्होने कहा कि एक सफल मार्केटिंग का गुण कंपनी के उत्पाद और सेल्समैन की व्यावहारिकता है । एक सफल सेल्समैन को चाहिए कि वह अपने व्यावहारिक गुण मे उत्पाद के गुणो को मिलाकर बेहतर तरीके से एजेंसी व थोक विक्रेता के सामने रखे ।  इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर सैयद मतीन , गुलशन शेख , हकीकुल्लाह खान , वसीउल्लाह खान , मनीषा सोनवले , ममता पाटिल , शाहरुख ,चेतन , आमिर , फिरोज , दीपक आदि स्टाप मौजूद रहे ।

डी पी आर ओ ने किया पंचायत भवन कार्यालय का निरीक्षण दिये आवश्यक निर्देश

चित्र
डी पी आर ओ ने किया पंचायत भवन कार्यालय का निरीक्षण दिये आवश्यक निर्देश सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सेक्रेटरी उपस्थित रहे - राजेन्द्र प्रसाद सन्त कबीर नगर ( सेमरियावा ) - विकास खण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायत सेमरियावा एवं ग्राम पंचायत दुधारा के इंटरनेट सुविधा से व्यवस्थित हुए पंचायत भवन का जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद द्वारा निरीक्षण किया गया । कार्यालय संचालन के लिए उपलब्ध कराये गये डेस्कटॉप कंप्यूटर , यू0 पी0 एस , मल्टीपर्पस प्रिंटर एवं वेबकैम , कुर्सी , टेबल , आलमारी , सोलर पैनल , बैटरी ( डबल बैटरी ) एवं इन्वर्टर , दरी , सी.सी टी वी कैमरा एवं सहवर्ती उपकण आदि समस्त कार्यालयी सामानो को देखा गया , तथा सेक्रेटरी को निर्देशित किया गया । पंचायत भवन कार्यालय का नियमित संचालन का ख्याल रखा जाय तथा सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कार्यालय पर उपस्थित रहे । इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी ( पंचायत ) मैनुद्दीन सिद्दीकी , ग्राम प्रधान अबरार अहमद आदि उपस्थित रहे ।