संदेश

अक्टूबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

छठ पर्व की हार्दिक शुभकामना के साथ एमपी एमएलए ने लिया व्यवस्था का जायजा

चित्र
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामना के साथ एमपी एमएलए ने लिया व्यवस्था का जायजा सन्त कबीर नगर = आस्था के महापर्व छठ पर्व के शुभ अवसर पर शिव मंदिर कोपिया , भंगेश्वर नाथ बखिरा , कुबेर नाथ व पंचमुखी नाथ पक्का पोखरा मेहदावल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ सांसद ई. प्रवीण निषाद , विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी , सांसद प्रतिनिधि आनन्द कुमार त्रिपाठी , चेयरमैन प्रतिनिधि मोती जायसवाल , भाजपा नेता दारा सिंह द्वारा भगवान शिव जी का पूजा कर सर्व लोक कल्याण की कामना की गई एवं आस्था के महापर्व छठ पूजा की लोगो को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई । इसी क्रम मे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी द्वारा कर्री गांव आदि स्थानो पर पहुंचकर छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाये दी गई । महापर्व छठ मे माताओ बहनो की सुख सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम के क्रम मे धनघटा विधायक गणेश चौहान द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटो का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए श्री चौहान ने कहा कि लोक आस्था के इस पावन पर्व पर हम सबमे उत्साह और उमंग है छठी मईया की क...

अतिक्रमण मुक्त हुई लगभग दो हेक्टेयर खलिहान की जमीन

चित्र
अतिक्रमण मुक्त हुई लगभग दो हेक्टेयर खलिहान की जमीन सन्त कबीर नगर = जिलाधिकारी  प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम मे तहसील खलीलाबाद मे ग्राम सभा की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है जिसमे दिनांक 29 अक्टूबर को उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी के निर्देशन मे नायब तहसीलदार सदर विजय कुमार गुप्ता , राजस्व निरीक्षक निजामुद्दीन खान , क्षेत्रीय लेखपाल जय शंकर यादव , चौकी इंचार्ज राकेश कुमार तथा राजस्व टीम , पुलिस बल की उपस्थिति मे ग्राम नगवा तहसील खलीलाबाद मे गाटा संख्या 312 जो राजस्व अभिलेख मे खलिहान दर्ज है तथा जिसका रकबा 2.117 हे0 है पर अवैध अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटाया गया ।  ज्ञातव्य हो कि उक्त भूमि पर गांव के ब्रह्मानंद पुत्र किशोर , राधेश्याम पुत्र भागदेव , अर्जुन पुत्र राम नयन , नजमा पत्नी सुभान अली , दयाराम पुत्र रामायण , चिरकुट पुत्र किशोर , जगजीवन पुत्र राम ललित आदि द्वारा खलिहान की भूमि पर अस्थाई छप्पर टीन शेड रखकर अवैध अतिक्रमण किया गया था । इन सभी के पास गांव मे अन्य आवासीय मकान पहले से होने के बाद भी खलिहान की भूमि पर कब्जा...

फसल अवशेष / पराली जलाये जाने पर होगी कार्यवाही = मनोज कुमार सिंह

चित्र
फसल अवशेष / पराली जलाये जाने पर होगी कार्यवाही = मनोज कुमार सिंह  सन्त कबीर नगर = जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम मे अपर जिलाधिकारी (वित्त /राजस्व ) मनोज कुमार सिंह ने जनपद मे हो रहे धान के फसल की कटाई के बाद पराली / अवशेष को न जलाए जाने के संबंध मे जनपद के किसान भाइयो से अपील किया है कि फसल अवशेष / पराली को खेतो मे जलाने से भूमि उर्वरा शक्ति पर दुष्प्रभाव पड़ता है , लाभकारी सूक्ष्म जीव जलकर नष्ट हो जाते है , आगामी फसल की ऊपज पर बुरा प्रभाव पड़ता है । पशुओ के चारे की समस्या उत्पन्न हो जाती है , इसके साथ ही वायु अत्यधिक प्रदूषित हो जाती है , जो जन मानस के स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त हानिकारक है , यह भी देखने मे आता है कि फसल अवशेष जलाने से भीषण अग्निकांड की घटनाये हो जाती है जिसमे जन , पशु की मृत्यु तक हो जाती है ।  इस संबंध मे जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि पराली / फसल अवशेष नही जलाने से मृदा मे कार्बनिक पदार्थो की वृद्धि होती है , लाभकारी सूक्ष्म जीवो की संख्या बढ़ती है , मृदा मे जल धारण संख्या मे वृद्धि होती है , दलहनी फसलो के अवशेष से मृदा मे नत्रज...

शोक संतप्त परिवार से मिले धनघटा विधायक दिया हर सम्भव मदद का भरोसा

चित्र
शोक संतप्त परिवार से मिले धनघटा विधायक दिया हर सम्भव मदद का भरोसा सन्त कबीर नगर ( धनघटा ) विगत दिन विधानसभा क्षेत्र धनघटा के जमुनी कला मे मार्ग दुर्घटना मे हुए एक बच्चे के निधन व गम्भीर रूप से घायल दूसरे बच्चे की जानकारी होते ही विधायक गणेश चौहान शोक संतप्त परिवार से जाकर मिले और दिवंगत आत्मा के लिए सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया । दौरान नाथनगर मण्डल अध्यक्ष रत्नेश मिश्रा , मण्डल महामंत्री राम वचन राजभर , जनार्दन यादव , विजय चौहान , शुभम पाण्डेय , रामू उपाध्याय , दिनेश चौधरी , बबलू सिंह , अजय मिश्रा , इंद्रसेन चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे ।

।। चिकित्सा शिविर ।। बच्चो के स्वास्थ्य के प्रति माता पिता का जागरूक होना अति आवश्यक = रीना त्रिपाठी

चित्र
।। चिकित्सा शिविर ।। बच्चो के स्वास्थ्य के प्रति माता पिता का जागरूक होना अति आवश्यक = रीना त्रिपाठी लखनऊ ( सरोजनी नगर ) उच्च प्राथमिक विद्यालय चंद्रावल मे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ के द्वारा संचालित मिशन पिंक हेल्थ का मेडिकल चिकित्सा शिविर डॉ मिथिलेश सिंह के द्वारा आयोजित किया गया । बालिकाओ के स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओ की जांच कर उन्हे उससे जुड़ी हुई दवाएं उपलब्ध कराए गए तथा एडोलिसेंस एजुकेशन के प्रति जागरूक करते हुए महामारी तथा अन्य मुद्दो की चर्चा की गई । जिसमे डॉ अनूप सिंह चौहान डॉ निरुपमा मिश्रा और डॉ प्रियंका मौर्या ने अतिथि चिकित्सक के रूप मे प्रतिभाग किया । उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उषा त्रिपाठी ने बच्चो को स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण बाते बताई । ग्रामीण क्षेत्रो से आने वाले बच्चो को अक्सर उनके माता - पिता विद्यालय मे भेज तो देते है पर उनकी किताब कॉपियां और  अस्वस्थ होने पर दवा दिलाने की बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती है । यदि शुरू से ही बालिकाएं और बच्चे खानपान और पोषण के प्रति ध्यान दे तो निश्चित रूप से बीमारियो को काफी हद तक दूर किया ज...

भैया दूज के अवसर पर बहनो ने भाईयो का तिलक लगाकर नशा न करने का लिया वचन

चित्र
भैया दूज के अवसर पर बहनो ने भाइयो का तिलक लगाकर नशा ना करने का लिया वचन *बुद्धेश्वर धाम मंदिर मे मंदिरो और मठो के परिसर को नशा मुक्त परिसर बनाने के लिए हुई बैठक* रीना त्रिपाठी लखनऊ = बुद्धेश्वर मंदिर परिसर लखनऊ मे भैया दूज के शुभ अवसर पर बुद्धेश्वर विकास महासभा तथा बुद्धेश्वर व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने भारत सरकार के राज्य मंत्री कौशल किशोर के साथ बैठक की । " हिंदुस्तानियो नशा छोड़ो " का आवाहन करने वाले भारत सरकार के राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि बुद्धेश्वर परिसर के इर्द - गिर्द के आम नागरिको , भक्तो , परिसर मे लगे हुए सेवादार , पुजारी व महंत सभी नशा मुक्त अभियान कौशल से जुड़कर नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प ले । आज के इस शुभ अवसर पर बहने अपने भाई की दीर्घायु के लिए व्रत रखकर तिलक लगा उनके लंबे जीवन की प्रार्थना करती है हम सभी देशवासियो का यह कर्तव्य है कि बहनो की इस आवाहन मे उनका साथ दे और देश नशा मुक्त बनाएं , क्यो कि भाई तभी सुरक्षित है जब वह किसी प्रकार का नशा नही करते हो तभी उनका स्वस्थ सही रहेगा और उनके घरो मे समृद्धि रुक सकती है । भारतीय नागरिक परिषद के महामंत्र...

तकदीर के जद्दोजहद मे किसान

चित्र
तकदीर के जद्दोजहद मे किसान सन्त कबीर नगर = चूंकि मान्यता तकदीर की होती है जो भविष्य मे है वही मिलता है लेकिन जब तकदीर की लकीर की बात होती है तब संघर्ष के मायने नजर आते है जिसे अक्सर किसानो की दुनिया मे देखने को मिलती है । किसान कभी उस तकदीर की बात नही करते जिसे जन्म से पूर्व लिखे जाने की मान्यता अक्सर आसमान छूती नजर आती है । ये हमेशा उस कर्म को बल देते है जिसके यकीन के पायदान पर गर्मी , वर्षा और जाड़े की ऋतुये मात खाती है । ऐसे मे क्या सूखा क्या बाढ़ संघर्ष हमारा भविष्य है का जीवंत स्वरूप दिखाया जाता है । ये वही किसान है जो कर्म फल की चिन्ता नही करते उसके स्वरूप को देखते है वरना बाढ़ की चपेट मे पूरी तरह से आ चुके खरीफ के फसलो मे संघर्षो का देदीप्यमान स्वरूप नही देखते । यह और बात हो सकती है कि फसलो के मोती मोमबत्ती की तरह पिघल चुके है या सुरक्षित है । लेकिन भरोसे के पायदान पर वजूद के मोती ढूंढे जा रहे है । लिहाजा इसे आप तकदीर का जद्दोजहद आयाम भी कह सकते है और संघर्ष का देदीप्यमान स्वरूप भी कह सकते है ।

।। मंगल कामना ।। सुख शान्ति समृद्धि स्वरूपा दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं = अनिल कुमार त्रिपाठी

चित्र
।। मंगल कामना ।। सुख शान्ति समृद्धि स्वरूपा दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं = अनिल कुमार त्रिपाठी सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयास रत विधायक श्री अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई है । मंगल कामना के साथ श्री विधायक ने कहा कि सुख शान्ति समृद्धि स्वरूपा प्रकाश पर्व दीपावली का शुभ अवसर लोगो का उज्जवल भविष्य साबित हो । लोग विकास के साथ सुख , शान्ति , प्रेम बंधुत्व एवं सद्भावना मे जीवन यापन करे । आपसी भाईचारा , सौहार्द के बीच राष्ट्र के उत्थान मे असीम योगदान का गौरव प्राप्त करे । इससे पूर्व सूखे की मार और बाढ़ की चपेट मे आये लोगो के प्रति सहानुभूति प्रकट कर सदैव साथ खड़े रहने की कटिबद्धता दिखाते हुए वसुधैव कुटुंबकम् की बात कही गई ।

।। दीपोत्सव ।। रोशनी का पर्व दीपावली नया सबेरा लेकर आये = अब्दुल्लाह खान

चित्र
।। दीपोत्सव ।। रोशनी का पर्व दीपावली नया सबेरा लेकर आये = अबदुल्लाह खान नाशिक = प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामना देते हुए रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के निदेशक अब्दुल्लाह खान ने कि दीपोत्सव का पर्व सुख , शान्ति , समृद्धि , एकता , भाईचारा और सद्भावना का पवित्रतम त्योहार है । यह शुभ अवसर नित प्रतिदिन बना रहे , उज्जवल भविष्य का नया सबेरा हमेशा खिलता रहे । राष्ट्र समृद्धशाली व सशक्त बने ऐसी हार्दिक शुभकामना करता हूं ।

18 दिसंबर से शुरू होगा सांसद खेल महाकुंभ = हरीश द्विवेदी

चित्र
18 दिसंबर से शुरू होगा सांसद खेल महाकुंभ - हरीश द्विवेदी  स्टेडियम कार्यालय मे मिलेगा आवेदन फार्म  बस्ती = सांसद हरीश द्विवेदी के द्वारा इस वर्ष पुनः सांसद खेल महाकुंभका आयोजन किया जायेगा । यह प्रतियोगिता 18 दिसंबर से 28 दिसंबर तक चलेगा । प्रतियोगिता मे भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी स्टेडियम कार्यालय से फार्म लेकर पंजीकरण करा सकेंगे ।सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है कि शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम मे पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिव्य और भव्य खेल प्रतियोगिता " सांसद खेल महाकुंभ " का आयोजन किया जायेगा । सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बहुत ही गर्व की बात है कि बस्ती मे आयोजित होने वाला सांसद खेल महाकुंभ बहुत बड़ा आयोजन है । जिसमे लाखो प्रतिभागी भाग लेते है । सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि पंजीकरण फार्म स्टेडियम कार्यालय से प्राप्त व जमा किये जा सकेंगे । पूरे आयोजन की जरूरी तिथियो का कैलेंडर शीघ्र ही सार्वजनिक कर दिया जाएगा । उसके उपरांत इच्छुक प्रतिभागी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय मे अपना पंजीकरण करा कर अभ्यास और प्रशिक्षण प्राप्त कर...

शिकायतकर्ता की गैर मौजूदगी मे शिकायती बिन्दु से हटकर हुई अनियमितता की जांच

चित्र
शिकायतकर्ता की गैर मौजूदगी मे शिकायती बिन्दु से हटकर हुई अनियमितता की जांच  जांच की नही दी गई कोई सूचना = शिकायतकर्ता गिरिजेश कुमार सन्त कबीर नगर ( बघौली ) चूंकि कोई भी विकासशील लाभकारी योजना का क्रियान्वयन बकायदे पारदर्शी नियम कानून के दायरे मे होता है लेकिन जबसे जिम्मेदारी को ताक पर रख कर इमान से सौदा किया जाने लगा है तबसे शिकायतो का जनाजा निकलने लगा है । ऐसा ही एक उदाहरण विकास खण्ड बघौली का ग्राम पंचायत भवानीगाड़ा है जहां शिकायतकर्ता ग्राम निवासी गिरिजेश कुमार के बतौर आरोप अनियमितता के शिकायत की जांच करने गई जांच टीम द्वारा उन बिन्दुओ की जांच को तवज्जो दिया गया जिसका शिकायती बिन्दु से दूर तक कोई ताल्लुकात नजर नही आता है । ऊपर से शिकायतकर्ता की गैर मौजूदगी मे जांच का चादर तान दिया गया ।  उल्लेखनीय है कि शपथ पूर्वक मुख्य विकास अधिकारी को दिये गये 5 बिन्दुओ की शिकायत के सापेक्ष जांच अधिकारी अपर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विकलांग शौचालय , सामुदायिक शौचालय , कूप मरम्मत , हैण्ड पम्प रिबोर , खड़ंजा मरम्मत , स्ट्रीट लाइट का जांच किया गया । जबकि देखा जाय तो शपथ पूर्वक शिकायती पत...

।। संकल्प ।। नशा मुक्त होगा देश युवाओ ने भरी हुंकार

चित्र
।। संकल्प ।। नशा मुक्त होगा देश युवाओ ने भरी हुंकार लखनऊ ( हजरत गंज ) नशा मुक्त भारत अभियान कौशल के तहत " क्राइस्ट चर्च कालेज हजरतगंज लखनऊ " मे हजारो बच्चो ने संकल्प के साथ मुहिम शुरू की । नशा मुक्त भारत अभियान कौशल का दो वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश भर मे सरकारी स्कूल , प्राइवेट स्कूल मिशनरी स्कूलो , कॉलेजो तथा विश्वविद्यालयो के लाखो बच्चो को नशा मुक्त भारत बनाने के अभियान से जोड़ते हुए शपथ दिलाई गई ।  जैसा की विदित है सांसद  व केंद्र सरकार मे राज्य मंत्री कौशल किशोर और विधायक जय देवी कौशल के पुत्र आकाश किशोर उर्फ़ जेबी की मृत्यु 19 अक्टूबर 2020 को नशे की वजह से हुई थी । देश के अन्य युवको को असामयिक मृत्यु से बचाने के लिए नशा मुक्त भारत अभियान शुरू किया गया , इस अभियान को जन जागरूकता से जोड़ते हुए  पूरे देश मे करोड़ो लोगों ने नशा न करने का तथा हर दिन इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है । इसी के तहत अवधी समाज संस्थान के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन हुआ । नशा मुक्त अभियान की संकल्प टीम से रीना त्रिपाठी ने कॉलेज के हजारो बच्चो को बताया कि नशा क्या होता है और इसको रोकने क...

" हिन्दुस्तानियो नशा छोड़ो " नारे के साथ देश के विभिन्न जनपद प्रदेशो मे मनाया गया नशा मुक्त अभियान कौशल

चित्र
" हिन्दुस्तानियो नशा छोड़ो "  नारे के साथ देश के विभिन्न जनपद प्रदेशो मे मनाया गया नशा मुक्त अभियान कौशल नशा मुक्त अभियान से मिलेगी देश को नई रोशनी = कौशल किशोर  रीना त्रिपाठी लखनऊ = नशा मुक्त भारत अभियान कौशल का दो वर्ष पूर्ण होने तथा आकाश किशोर उर्फ जेबी की पुण्यतिथि के अवसर पर पूरे देश भर मे गांव कस्बा मजरा , सरकारी स्कूलबी , प्राइवेट स्कूल , मेडिकल तथा सरकारी व सार्वजनिक प्रतिष्ठानो मे करोड़ो की संख्या मे नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ ली गई । जैसा की विधित है सांसद कौशल किशोर और विधायक जय देवी कौशल के पुत्र आकाश किशोर उर्फ़ जेबी की मृत्यु 19 अक्टूबर 2020 को नशे की वजह से  देश के अन्य युवको को असामयिक मृत्यु से बचाने के लिए नशा मुक्त भारत अभियान शुरू किया । इस अभियान को जन जागरूकता से जोड़ते हुए पूरे देश मे करोड़ो लोगो ने नशा न करने का लिया संकल्प । नशामुक्त समाज आन्दोलन अभियान कौशल का “ हिंदुस्तानियो नशा छोड़ो “ मुहिम का लगातार प्रचार प्रसार व रोज़ाना नशा न करने का सभी प्रदेशो मे कही न कही हो रहे संकल्पो के कारण नयी पीढ़ी मे नशे के ख़िलाफ़ घृणा का भाव पैदा हो रहा है । स...

अवैध कब्जा मुक्त होकर पंचायत भवन हुआ संचालित

चित्र
अवैध कब्जा मुक्त होकर पंचायत भवन हुआ संचालित  सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) ग्राम पंचायत तामा मे स्थापित पंचायत भवन / सामुदायिक भवन अवैध कब्जा मुक्त हो गया है । प्राप्त शिकायत को ताबड़तोड़ संज्ञानता मे लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद द्वारा मौके पर जाकर अवैध कब्जा मुक्त करवाकर सुव्यवस्थित सिस्टम कंप्यूटर के साथ पंचायत सहायक श्री मती दीपिका द्वारा संचालित करवाया गया ।  उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत राज अधिकारी को शिकायत प्राप्त हुई थी कि पंचायत भवन / सामुदायिक भवन तामा मे दवाखाना संचालित हो रहा है ।  इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी राम सुमिरन , ग्राम पंचायत सचिव अमरनाथ गुप्ता , ग्राम प्रधान श्री मती अंजू सहित सन्त राम पाल , परशुराम भारती , राम भोला गोस्वामी , रामजी पाल , सत्यदेव पासवान , नवीउल्लाह खान , इंद्रजीत यादव , हर भरन आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ।