संदेश

जुलाई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिलाती रहेगी याद उनकी सत्यनिष्ठ कर्त्तव्य परायणता

चित्र
दिलाती रहेगी याद उनकी सत्यनिष्ठ कर्त्तव्य परायणता   सन्त कबीर नगर ( नाथनगर ) नरेगा तकनीकी सहायक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान मे बखूबी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले तकनीकी सहायक इंद्रजीत यादव की विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।  वे अपनी जिम्मेदारियों का नैतिकता के साथ ग्राम विकास मे निर्वहन करते हुए दायित्वों के प्रति ईमानदारी बरतने का कार्य किया । उनकी इस कर्त्तव्य परायणता को लेकर अंगीकार करने की बात की गई । बेशक सर्विस काल के नियम लिहाज से सेवानिवृत हो रहे हैं लेकिन उनकी कर्त्तव्य परायणता को भुलाया नही जा सकता हैं ।  उनकी सत्यनिष्ठ कर्त्तव्य परायणता हमेशा उनकी याद दिलाती रहेगी । खण्ड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्र द्वारा पुष्पमाला पहना कर उनका सम्मान और हार्दिक शुभकामनाएं दी गई । इसी क्रम मे  जिला महामंत्री बलवंत यादव ने कहा कि कुछ गुण उनके ऐसे थे जो जीवन मे आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायक थे । इस अवसर पर एपीओ मेराजुल हक, जिला महामंत्री ई बलवंत यादव, पूर्व प्रदेश महामंत्री ई जे के गुप्त, फूलचंद यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, एकाउंटेंट पंकज श्रीवास्तव व तमाम ...

भरोसे की जीत

चित्र
भरोसे की जीत उम्मीद से  ऊपर भी  मिलता है,  मेहनत का  फल,  अगर चे  रिलेक्सो सी  कंपनी का,   साथ होता है । भरोसा भी  देता है,  विश्वास के  दामन से,  यकीन कभी  टूटने नही  देता है,  बुलंदी के  अरमानों से । ये रिलेक्सो है  जो भरोसे का  मीत देता है । अपने बेहतर  उत्पादों से,  ग्राहकों का  प्रीत देता है । भरोसे की बिक्री,  मेहनत का  उपहार देता है । इरादो को  मजबूती,  और संघर्षों का  सफलतम,   संसार देता है । ढूढते  रह जाते हैं, शिकवा का  अवसर  ढूढने वाले,  हर कदमों मे   भरोसे का  जीत देता है । जी एल वेदांती "कवि"

रिलेक्सो के व्यापारियों मे बढ़ा सफलता का विश्वास

चित्र
रिलेक्सो के व्यापारियों मे बढ़ा सफलता का विश्वास सन्त कबीर नगर ( बेलहर कला ) महाराष्ट्र के नाशिक शहर से देश के ( भुसावल, पुणे, औरंगाबाद, नागपुर, नांदेड़, मुंबई, लखनऊ, बस्ती, गोरखपुर, लखीमपुर, सन्त कबीर नगर ) विभिन्न शहर होते हुए नेपाल तक अपने ( गार्डन ईसेंस स्टिक्स, डेंग्यू डांन मांस्क्विटो काईल, रिलेक्सो सुप्रीम ग्लू ट्रंप, सेफ्टी ग्रेन धान्य संरक्षक अंम्पूल, धान्य संरक्षक इंजेक्शन, रिलेक्सो कीटनाशक रेखा एवं पाउडर, कुल्ली टूथब्रश, रिलेक्सो सुप्रीम डिटर्जेंट पाउडर, इंस्टंट लिक्विड ब्ल्यू, रिलेक्सो ईसेंस स्टिक्स, दुआ आयुर्वैदिक पेन बाम, दुआ आयुर्वैदिक कफ सिरप, लिप बाम ) विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता से मशहूर लोगो मे विश्वास कायम करने वाली रिलेक्सो डोमस्वेयर एलएलपी कंपनी के व्यापारियों मे सफलता का विश्वास बढ़ता नजर आ रहा हैं । बेहतर बिक्री के साथ उपहारों का लाभ प्राप्त हो रहा है । व्यापारियों का मानना है कि रिलेक्सो जैसी कंपनी से जुड़ना सफलता के संभावनाओं को बढ़ावा मिलना है । इसके हर प्रोडक्ट जहां गुणवत्तापरक है जो ग्राहकों के भरोसे को बढ़ाता है वही इसके इतर कंपनी निदेशक के व्यापारियों के...

मेहनत देती हैं कीमत से ऊपर की कीमत = अब्दुल्लाह खान

चित्र
मेहनत देती है कीमत से ऊपर की कीमत = अब्दुल्लाह खान  सैकड़ों पुरस्कारों से नवाजे गए व्यापारी सन्त कबीर नगर ( बेलहर कला ) हौसले के उड़ान वे नहीं भरते जो मेहनत के नतीजों पर शक करते हैं । उनकी दुश्वारियों के दामन कम पड़ जाते हैं जो मेहनत को नसीब और नैतिकता का आधार मानते हैं । जिसका जीता जागता उदाहरण रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी से जुड़े व्यापारी हैं जिसके उत्पाद सेलो पर कम्पनी निदेशक द्वारा लकी ड्रा के माध्यम से अनेकों उपहारों से नवाजा गया हैं । जो न केवल उनके जीवन यापन मे आवश्यक उपयोगी सिद्ध होगा बल्कि कारोबार के प्रति कटिबद्ध बनाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंजिल तय करेगा ।  मेहनत को कभी वर्तमान स्थिति में ही सिर्फ नहीं देखना चाहिए इसमें भविष्य की उज्जवल भविष्य निहित हैं ।  मेहनत वह चीज हैं जो अपनी कीमत से ऊपर की कीमत दे जाती हैं । मुझे हर्ष है कि कम्पनी के उत्पादों से जुड़े व्यापारी वर्ग को उपहारों से नवाजने का अवसर मिला है । उक्त बाते रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के निदेशक अब्दुल्लाह खान ने कही । वे आज लकी ड्रा कार्यक्रम को आयोजित कर विनरो को अनेक उपहारों से नवाज रहे थे । उन्हो...

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

चित्र
।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता सन्त कबीर नगर ( बेलहर कला ) कर्मो का फल कभी जाया नही जाता है अगर हमारी जिम्मेदारियों मे नैतिकता का मूल उद्देश्य निहित हो तब तो कर्मो के फल मे उज्जवल भविष्य का भाग्य निहित होता है जैसा कि उदाहरण भी देखा जाता हैं इसी क्रम मे रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी से जुड़े व्यापारी व ग्राहक हैं जिनके मेहनत के रंग को भविष्य की उज्जवलता मिली है । लकी ड्रा के माध्यम से कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान द्वारा सन्त कबीर नगर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थ नगर जनपद के 500 व्यापारियों मे पलटीना मोटरसाइकिल, फ्रिज, कूलर, एलईडी, हीरो जेट साइकिल, प्रेस, सेन्टर टेबल, ट्राली बैग आदि तमाम पुरस्कार प्रदान किया गया । विजेताओं ने अपनी बात को बेबाकी के साथ कहा कि रिलेक्सो का उत्पाद बहुत बेहतर है इसके आनर बहुत ही कर्मठी और व्यक्तित्व के बहुत अच्छे व्यक्ति हैं । उनके नेतृत्व मे कंपनी के सभी उत्पाद गुणवत्तापरक है । इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान प्रस्तावना का संकल्प के साथ किया गया । प्रथम विजेता मिठवल सिद्धार्थनगर के राम बेलास चौरसिया को पलटीना मोटरसाइकिल, द्वितीय विनोद किराना डु...

परियोजनाओं के क्रियान्वयन को मिल रहा बल

चित्र
परियोजनाओं के क्रियान्वयन को मिल रहा बल  सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) प्रखंड के ग्राम पंचायत हरपुर मे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024- 25 मे हुए कार्यों की सोशल आडिट की खुली बैठक का अध्यक्षता कर रहे राजदेव यादव ने कहा कि सोशल आडिट से परियोजनाओं के क्रियान्वयन को बल मिल रहा हैं । ग्राम विकास मे ग्रामवासियों की जन सहभागिता सुनिश्चित हो रही हैं । ग्राम विकास के भरोसे पर चुने गए ग्राम प्रधान का किस तरह का प्रतिनिधित्व काम कर रहा है उसकी भी जानकारी हो रही हैं । इससे पूर्व बीआरपी आशुतोष मिश्रा द्वारा वित्तीय वर्ष के 62 लाख 73 हजार 877 की की कुल व्यय राशि मे 12 आवास मजदूरी सहित 22 परियोजनाओं की जानकारी देते हुए सामाजिक अंकेक्षण के उद्देश्यों को बताया गया । सृजित हुए 17957 रोजगार दिवस मे श्रमिको का सत्यापन किया गया । इस अवसर पर सचिव देव प्रताप सिंह, राम प्रताप, शंभू नाथ, सुधा श्रीवास्तवा सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे ।

निष्प्रयोज्य साबित हो रही जल निकासी की परियोजना

चित्र
निष्प्रयोज्य साबित हो रही जल निकासी की परियोजना सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) ग्राम पंचायत डुमरिया बाबू मे कार्यों को लेकर गहमागहमी हुई । हालांकि आडिट की विश्वसनीयता को देखते हुए शांति रूप से बात पर जोर देते हुए बीआरपी द्वारा जन समस्याएं व शिकायते सुनी गईं । शिकायती तौर पर जल निकासी की समस्या को बताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि जय प्रकाश के घर अनरजीत के घर तक बनी नाली निष्प्रयोज्य है । इससे पूर्व विवाद की संभावना के मद्देनजर पुलिस अभिरक्षा मे सोशल आडिट की खुली बैठक हुई थी । जिसके दृष्टिगत देखा जाय तो कही न कही सोशल आडिट की खुली बैठक संवेदनशील नजर आ रही है । शांति व्यवस्था मे आयोजित होने वाली आडिट के दृष्टिगत पुलिस अभिरक्षा मे खुली बैठक होनी चाहिए । बैठक मे उपस्थित बीडीसी सदस्य ने कहा कि ग्राम पंचायत मे कभी खुली बैठक नही होती हैं । ग्रामीण राम संवारे यादव ने कहा कि काम बाहरी लोगो से कराया जाता है और गांव मे अपने खास लोगो के साथ फोटो खिंचवाया जाता हैं । इसी क्रम मे यह भी बताया गया कि गांव से काफी दूर बनने से आरआरसी सेन्टर का कोई प्रयोग नहीं हो रहा है । नियमित रूप से सफाई का काम सफाईकर्मी द्वारा...

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

चित्र
स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण  सन्त कबीर नगर = कुछ माह पूर्व अस्वस्थ रही सोशल आडिट जिला कोआर्डिनेटर सरिता पाण्डेय स्वस्थ होकर आ गई है । कार्यभार ग्रहण करते हुए चल रहे तीन ब्लाकों" मेहदावल, खलीलाबाद एवं नाथनगर मे सोशल आडिट को लेकर उपस्थित ब्लाक कोआर्डिनेटर सांथा शालिनी त्रिपाठी, हैसर बाजार ब्लाक कोआर्डिनेटर कालिंदी यादव, ब्लाक कोआर्डिनेटर बघौली अखिलेश शर्मा, ब्लाक कोआर्डिनेटर खलीलाबाद देवेंद्र पति त्रिपाठी, बीआरपी ज्ञान सिंह, सन्त देव व मनोज पाठक को निर्देशित करते हुए कहा कि सोशल आडिट मनरेगा व पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ग्राम पंचायत के विकास की मुख्य धारा मे परियोजनाओं के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे पारदर्शिता, जवाबदेही को सुनिश्चित करने एवं ग्राम वासियों की जन सहभागिता को बढ़ावा देने के क्रम सरकार की एक सुव्यवस्थित व्यवस्था है इसे सुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए । इस अवसर पर जिला कोआर्डिनेटर प्रभारी रहे अश्विनी पांडे सहित ब्लाक कोआर्डिनेटर एवं बीआरपी मौजूद रहे ।

पानी पीने तक हुई सहभागिता की आडिट !

चित्र
पानी पीने तक हुई सहभागिता की आडिट ! तकनीकी सहायक के बगैर मानक का मोहर ! सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) जब रोजगार मांगने वाले मनरेगा मजदूर कार्य स्थल से दूर रहकर कार्य का हाजिरी का लाभ उठा सकते हैं जब कार्य स्थल से दूर रहकर तकनीकी सहायक द्वारा स्टीमेट/एम बी हो सकता है जब एक ही फोटो से एक से अधिक मस्टररोल चल सकता है तब मानक के अनुरुप बिना सत्यापन के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन का आडिट क्यो नही हो सकता है । यह कहानी कोई और नहीं सोशल आडिट टीम और उससे संबंधित अधिकारी बयां कर रहे हैं ।  उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत औरही की आडिट दस बजे के बाद शुरू हुई और ग्यारह बजे उपस्थित ग्रामीण जल पान करके चलते बने । सचिव, तकनीकी सहायक अनुपस्थित रहे, नामित पर्यवेक्षक तो दिवा स्वप्न हो गए हैं । यह और बात है कि इस ग्राम पंचायत की वित्तीय वर्ष 2024- 25 के कुल 30 लाख 860 की व्यय राशि मे 47 आवास मजदूरी सहित 22 मेढ़बंधी, 7 चकरोड, 7 इण्टरलॉकिंग, 2 नाली, 2 गड़ही खुदाई कार्य, और 8328 मानव दिवस के सृजन मे रोजगार प्राप्त करने वाले 120 श्रमिको की पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जन सहभागिता के मूल उद्देश्य मे आडिट होनी थी । लेकिन उ...