संदेश

अगस्त, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

न साइट न मनरेगा मजदूर हो रहा है इण्टरलाकिंग व नाली निर्माण कार्य

चित्र
न साइट न मनरेगा मजदूर हो रहा है इंटरलाकिंग व नाली निर्माण कार्य  सन्त कबीर नगर { सांथा } हवाओ मे बहने वाली वह बात कही न कही सच्चाई के दामन से लिपटी हुई नजर आ रही है जिसके लफ्जो मे कमीशन के शब्द पिरोये हुए है ।  आखिर कर्त्तव्य परायणता की जिम्मेदारी मे ऐसी कौन सी मजबूरी उदासीनता का आइना दिखा रहा है जिसके सामने खड़े होने मे जरा सा भी हिचकिचाहट तक का एहसास नही हो रहा है ।  उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड सांथा के ग्राम पंचायत पोखरभिटवा मे जाने किस जिम्मेदारी के दायित्व निर्वहन मे मनरेगा योजना के तहत पीडब्ल्यूडी सड़क से तुफेल के खेत तक इंटरलाकिंग , मौजम मिया के खेत से इसरार के खेत तक इण्टरलाकिंग , तुलसीराम के खेत से तुफेल के खेत तक इण्टरलाकिंग , इसरार के खेत से तुलसी राम के खेत तक इण्टरलाकिंग व गुलाम सरवर के घर से सुरेन्द्र के घर होते अब्दुल्ला के घर के सामने तक पक्की नाली निर्माण कार्य हो रहा है । जिसके साइट पर एक भी मनरेगा मजदूर नजर नही आ रहे है । वही अगर नियमावली देखा जाय तो साइट पर मनरेगा मजदूरो का हाजिरी लगाने के साथ कार्य करते हुए श्रमिको का फोटो खींचकर आनलाइन लोड किया जाता ह...

पर्यवेक्षक की निगरानी मे सामाजिक अंकेक्षण का हुआ आयोजन

चित्र
पर्यवेक्षक की निगरानी मे सामाजिक अंकेक्षण का हुआ आयोजन  सन्त कबीर नगर { नाथ नगर } ग्राम पंचायत भोगीपुर मे पर्यवेक्षक की निगरानी मे सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन हुआ ।  वित्तीय वर्ष 2022- 2023 के कुल 18 परियोजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे आडिट किया गया । वित्तीय वर्ष की कुल व्यय राशि 3792492 रहा है ।   पंजीकृत 363 श्रमिको के सापेक्ष 320 मनरेगा मजदूरो के बीच 3708 मानव दिवस का सृजन हुआ । सामाजिक अंकेक्षण के मूल उद्देश्य " पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही " की जानकारी देते हुए सोशल आडिट टीम बीआरपी सन्त देव द्वारा ग्रामवासियो को जागरूक किया गया । उन्होंने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण का मूल उद्देश्य गांव के विकास मे परियोजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे ग्रामवासी जागरूकता का परिचय दे । ताकि विकासशील लाभकारी योजनाओ के क्रियान्वयन मे किसी प्रकार की अनियमितता एवं भ्रष्टाचार जैसा कृत्य होने न पाये ।  बैठक की अध्यक्षता सोनमती द्वारा किया गया । बैठक का आयोजन पर्यवेक्षक अपर सांख्यकीय अधिकारी वीरेंद्र यादव के मौजूदगी मे संपन्न हुआ । इस अवसर टीम सदस्य हरहंगी प्रसाद , उर्मिला...

हर रक्षाबंधन मे बहन की मार्मिक सिसकियां

चित्र
हर रक्षाबंधन में बहन की मार्मिक सिसकियां       रीना त्रिपाठी  लखनऊ  = 26 सितंबर का वह काला दिन सिसकती हुई बहन युक्ता कभी भूल नहीं पाएगी । कल एक मरीज को देखने के सिलसिले मे एरा हॉस्पिटल जाना हुआ बहुत सी यादे ताजा हो गई । बात 2020 की है निश्चित रूप से कोरोना महामारी से पूरा देश दहल रहा था पर इस समय समाचार पत्रो मे एक खबर आई की इंट्रीगल अस्पताल और एरा अस्पताल मे कोरोना मरीज के अंगो की तस्करी का मामला सामने आ रहा है क्यो कि उस समय कोरोना  मे मृतक के शरीर को परिजनो को नही दिया जाता था और यदि सुपुर्द भी किया जाए तो उसे एक विशेष प्रकार की किट मे पैक करके सीधे अग्नि दाह यंत्र के सुपुर्द किया जाता था किट में बंद होने के कारण लोग अपने परिजनो का चेहरा भी नहीं देख पाते थे । इस समय कोरोना से ग्रसित युवा आदर्श कमल पांडे पूरे होश हवास मे इंटीग्रल अस्पताल में भर्ती हुए , एक दिन उन्होंने वीडियो के माध्यम से अपनी बहन को बताया कि मेरे बगल वाले व्यक्ति जो की पूरी तरह स्वस्थ थे और मुझसे कल बातें कर रहे थे रात मे अचानक मौत हुई ऐसा लग रहा है कि लोग तकिए से सांस रोक देते हैं और सु...

सोशल आडिट से परियोजनाओ के क्रियान्वयन को मिल रहा बल

चित्र
सोशल आडिट से परियोजनाओ के क्रियान्वयन को मिल रहा बल सन्त कबीर नगर { मेहदावल } ग्राम पंचायत नंदौर मे आयोजित हुई सामाजिक अंकेक्षण की अध्यक्षता कर रहे राम किशोर ने बताया कि ग्रामवासियो के बीच सोशल आडिट के आयोजन से परियोजनाओ के क्रियान्वयन को बल मिल रहा है । आडिट के खुली बैठक से गांव के विकास का हाल क्या हाल है उसकी जानकारी मिलने से ग्रामवासियो को अपने मताधिकार का सही गलत निर्णय का पता भी चलता है । सोशल आडिट टीम कोआर्डिनेटर शालिनी त्रिपाठी द्वारा बताया कि 2022 - 2023 के वित्तीय वर्ष मे कुल 30 लाख की व्यय राशि मे 3 इण्टरलांकिग 5 चकरोड , 2 पोखरा ,18 मेढ़बंधी का आडिट किया जा रहा है । पंजीकृत 568 मनरेगा मजदूरो के सापेक्ष सक्रिय 260 श्रमिको के बीच 9261 मानव दिवस का सृजन हुआ है । इस अवसर पर रोजगार सेवक अवधेश पासवान , टीम सदस्य सिंबरी , बलिराम , अवधेश व सुरेन्द्र सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

दर्जनो परियोजनाओ के बिना भौतिक सत्यापन के सोशल आडिट हुआ संपन्न

चित्र
दर्जनो परियोजनाओ के बिना भौतिक सत्यापन के सोशल आडिट हुआ संपन्न  पर्यवेक्षक , टी ए , सचिव अनुपस्थित  सन्त कबीर नगर { मेहदावल } पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के मूल उद्देश्य एवं अनियमितता के रोकथाम मे योजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे सोशल आडिट पर भ्रष्टाचार जैसा कृत्य प्रभावशाली होता नजर आ रहा है । बिना पूर्णत: अभिलेख के जहां आडिट किया जा रहा है वही छूटपुट परियोजनाओ का भौतिक सत्यापन कर सोशल आडिट का वारा - न्यारा कर दिया जा रहा है । जिससे कही न कही परियोजनाओ मे पनपे भ्रष्टाचार को छुपाने का काम किया जा रहा है । यदि सोशल आडिट के मूल उद्देश्य के तहत देखा जाय तो 8 से 10 लाख के रिकवरी मे भ्रष्टाचार का मामला पाया जा सकता है । उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड मेहदावल के ग्राम पंचायत नावध एवं नारायनपुर मे सोशल आडिट का कागजी कोरम पूरा किया गया । सोशल आडिट टीम के मुताबिक 1089 आबादी वाले ग्राम पंचायत नावध मे पंजीकृत 700 श्रमिको के सापेक्ष 499 सक्रिय मनरेगा मजदूरो मे 21273 मानव दिवस का सृजन करते हुए 69 लाख 37 हजार 982 सौ रूपये की व्यय राशि मे 84 परियोजनाओ के साथ 30 पीएम आवास का आडिट किया...

विकास ने बनाया ग्राम पंचायत से दूरी !

चित्र
विकास ने बनाया ग्राम पंचायत से दूरी ! सन्त कबीर नगर { मेहदावल } विकास अपना रास्ता भूल गया या  कोई और बात हो गई । प्रखण्ड मेहदावल के हरपुर  , करमैनी , बढ़या जैसी ग्राम पंचायतो मे जहां विकास की नदिया बह रही है वही नगपुर , नचनी आदि जैसी ग्राम पंचायतो मे विकास के पद चिन्ह भी मिलने दुश्वार से हो गये है । वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 की हो रही पी एम आवास एवं मनरेगा योजना के तहत हुए कार्यो के सोशल आडिट के मुताबिक 2150 की आबादी वाले ग्राम पंचायत नगपुर मे 5 पीएम आवास एवं 9 कार्य के कुल व्यय राशि 3 लाख 38 हजार 670 सौ रुपये मे कुल पंजीकृत 192 श्रमिको के सापेक्ष सक्रिय 110 के बीच 1590 मानव दिवस सृजन के क्रम मे 1 चकरोड 3 वृक्षारोपण व 5 मेढ़बंधी का ही वर्क हो सका है । जिससे श्रमिको के वर्ष के 100 दिन के रोजगार तो प्रभावित हुए ही है ग्राम विकास की केन्द्र प्रदेश सरकार की विकास की कटिबद्धता भी प्रभावित होती नजर आ रही है । जो कही न कही प्रखण्ड के साथ विकास भवन के अधिकारियो की उदासीनता नजर आ रही है । वही अगर सहायक विकास अधिकारी { पंचायत } की माने तो खुले मे शौच मुक्त अभियान के तहत न सामुदायिक शौचाल...

प्रेस वार्ता के बदलते स्वरूप

चित्र
प्रेस वार्ता के बदलते स्वरूप सन्त कबीर नगर = समाज के बदलते परिवेश मे प्रेस वार्ता का भी स्वरूप बदलने लगा है । अब प्रेस वार्ता मे एक तरफ जहां सम्बन्धितो से उसके अधिकार क्षेत्र से हटकर भी सवाल किया जाने लगा है वही दूसरे मीडिया बन्धु के सवाल समय मे अन्य मीडिया बन्धु द्वारा सवाल उठाने का काम किया जाने लगा है । ऐसे मे अब अगर संबंधित की बेरुखी नजर आ जाय तो किसी को कोई मलाल नही होना चाहिए । सम्भव है पत्रकारिता पर सवाल उठने के साथ सम्मान भी प्रभावित हो जाय तो कोई अतिश्योक्ति नही होनी चाहिए ।

समाजसेविका नीता खन्ना द्वारा बच्चो मे बांटी गई मिठाईयां व दिया गया उपहार

चित्र
समाजसेविका नीता खन्ना द्वारा बच्चो मे बाटी गई मिठाईयां दिया गया उपहार                      ।। जरूरतमंद की सेवा सच्ची पूजा ।। लखनऊ { सरोजनी नगर } जन्मदिन के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द सरोजनी नगर लखनऊ मे समाजसेवी नीता खन्ना , पूर्व पार्षद नेहा सौरभ सिंह ने बच्चो को कॉपियां मिठाई और समोसे वितरित किये । नीता खन्ना ने बताया कि मेरे पति हमेशा गरीबो की मदद करते है और वह कहते थे कि सच्ची पूजा वही है कि हम जरूरतमंद की मदद कर सके । कविताएं और गाना बहुत अच्छा गाते थे सच्चे और ईमानदारी से सरकारी नौकरी मे कार्यरत थे । सभी बच्चो को हमेशा सच्चाई है और सत्य का रास्ता सिखाया । उन्ही की प्रेरणा से जीवन मे सकारात्मकता के साथ हम लोग समाज के प्रत्येक व्यक्ति को छोटी छोटी खुशियां देकर खुद को सुखी महसूस कर रहे है । इस अवसर पर बच्चो ने जन्मदिन का गीत गया और कई बच्चो ने अपने जन्मदिन के बारे मे बात करते हुए पूर्व पार्षद नेहा सौरभ सिंह को जीवन मे पढ़ लिखकर अच्छा इंसान बनने का आश्वासन दिया । शिक्षक प्रतिनिधि रीना त्रिपाठी ने सभी को धन्यवाद दिया तथा...

सोशल आडिट खुली बैठक का हुआ आयोजन

चित्र
सोशल आडिट खुली बैठक का हुआ आयोजन सन्त कबीर नगर { मेहदावल } प्रखण्ड के ग्राम पंचायत खजूरा कला मे सोशल आडिट खुली बैठक का आयोजन हुआ । वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 मे मिले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत हुए कार्यो का आडिट किया गया । टीम कोआर्डिनेटर नीलम शर्मा द्वारा ग्रामवासियो को ग्राम विकास के प्रति जागरूक करते हुए योजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे पारदर्शिता के साथ सहभागिता एवं जवाबदेही मे जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई । इसी क्रम मे ग्राम प्रधान गीता बरनवाल , रोजगार सेवक नंदिनी पाण्डेय सहित तमाम ग्रामवासी के उपस्थिति मे ग्राम पंचायत कुसुम्हा मे सोशल आडिट बीआरपी बालमुकुंद द्वारा श्री कृष्ण की अध्यक्षता मे वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 की 12 लाख 88 हजार 854 सौ रूपये की व्यय राशि मे 14 परियोजनाओ का आडिट किया गया । कुल पंजीकृत 528 श्रमिको मे सक्रिय 280 मनरेगा मजदूरो के रोजगार मे 2753 मानव दिवस का सृजन होना पाया गया । कोआर्डिनेटर अमृतबाला द्वारा ग्राम पंचायत खरवनिया मे कुल व्यय राशि 13 लाख 72 हजार 132 सौ रूपये की 9 परियोजना...

सामाजिक अंकेक्षण का हुआ आयोजन

चित्र
सामाजिक अंकेक्षण का हुआ आयोजन सन्त कबीर नगर { मेहदावल } विकास खण्ड मेहदावल के ग्राम पंचायत , कुसौना खुर्द , कौलपुर व कौवाठोर मे सोशल आडिट के मूल उद्देश्य पारदर्शिता सहभागिता एवं जवाबदेही के बीच सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन हुआ । ग्राम पंचायत कौवाठोर बीआरपी बालमुकुंद द्वारा बताया गया कि मुकेश कुमार की अध्यक्षता मे वित्तीय वर्ष मे कुल 39 लाख 96 हजार 151 सौ रूपये मे 68 परियोजनाओ का आडिट किया गया है । सभी परियोजनाओ का अभिलेख उपलब्ध कराया गया है । 100 दिन के रोजगार के क्रम मे रोजगार सेवक द्वारा 65 श्रमिको को 100 दिन का रोजगार मुहैया कराने की बात बताई गई । ग्राम पंचायत के 11 सदस्यो के सापेक्ष 7 सदस्य उपस्थित रहे । ग्राम प्रधान राजमती देवी , पंचायत सहायक प्रतिमा जायसवाल आदि सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे । इसी क्रम मे ग्राम पंचायत कुसौना खुर्द मे सोशल आडिट बैठक संपन्न हुआ । कोआर्डिनेटर नीलम शर्मा द्वारा बताया गया कि श्रमिक मुश्ताक अहमद की अध्यक्षता मे सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन किया गया । ग्राम पंचायत की कुल 2080 आबादी मे वित्तीय वर्ष के 32 लाख 20 हजार 676 सौ रूपये की व्यय राशि मे 10 परियोजनाओ क...

15 अगस्त के अवसर पर स्थापित नही हुआ शिलाफलकम

चित्र
15 अगस्त के अवसर पर स्थापित नही हुआ शिलाफलकम सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } विकास खण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायत विगरामीर मे 15 अगस्त के अवसर पर " मेरी माटी मेरा देश " कार्यक्रम के तहत देश के वीर शहीदो के सम्मान मे स्थापित होने वाला शिलाफलकम स्थापित नही हुआ । जिससे कही न कही जिम्मेदारो की जिम्मेदारी मे लापरवाही नजर आ रही है ।  बहरहाल मामले की जानकारी मे ग्राम प्रधान की माने तो 15 अगस्त को दोपहर बाद शिलाफलकम को उपलब्ध कराये जाने की वजह से ससमय स्थापित नही हो सका ।   उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त के अवसर पर " मेरी माटी मेरा देश " कार्यक्रम के तहत वीर शहीदो के सम्मान मे विद्यालयो पर शिलाफलकम की स्थापना शासन प्रशासन की प्राथमिकता रही है । लेकिन जनपद के विकास खण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायत विगरामीर मे स्थापित न करके पंचायत भवन के परिसर मे रख दिया गया । इस सम्बंध मे ग्राम प्रधान ने बताया कि 15 अगस्त को दोपहर बाद हमे शिलाफलकम उपलब्ध कराया गया , तो हम समय से कैसे स्थापित करवा दे ।

हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

चित्र
हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस नाशिक = रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी मुख्यालय नाशिक सहित देश के विभिन्न प्रान्तो मे स्थापित शाखाओ एवं कार्यालयो पर बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया गया ।  कम्पनी निदेशक अब्दुल्लाह खान ने कहा कि गौरवान्वित होने का ये शुभ अवसर बड़े ही सौभाग्य से प्राप्त हुआ है । दासता की गुलामी से छुड़ाने मे पूर्वजो , स्वतंत्रता सेनानियो , देश भक्तो द्वारा दी गई आहुतियां , बहाया गया कतरा - कतरा खून हमे नित राष्ट्र के प्रति समर्पित होने का सन्देश देता है । इसके लिए हम सबको गौरवान्वित होना चाहिए कि हमारे पूर्वजो ने लोकतांत्रिक जीवन दिया है । राष्ट्र को समर्पित इस जीवन को हमे भारतीय संविधान के अनुसरण मे राष्ट्र की समृद्धि , देश की अखंडता , समानता , पंथ निरपेक्ष भाव मे निरन्तर समर्पित रहना चाहिए ।  वही उत्तर प्रदेश के जनपद सन्त कबीर नगर के बरगदवा कला मे स्थापित कम्पनी शाखा के मैनेजर फारुख द्वारा देश की समृद्धि के लिए पुरुषार्थी बनने की बात कही गई । उन्होंने कहा कि एक मेहनतकश इन्सान सिर्फ अपना भविष्य ही नही संवारता है बल्कि देश की समृद...

मेरी माटी मेरा देश हर घर हो तिरंगा यही उद्देश्य

चित्र
मेरी माटी मेरा देश हर घर हो तिरंगा यही उद्देश्य   लखनऊ { सरोजनी नगर } प्राथमिक विद्यालय धवापुर सरोजिनी नगर लखनऊ तथा प्राथमिक विद्यालय अलीपुर खुर्द मे बच्चो ने मनाया धूमधाम से आजादी का उत्सव । आजादी का अमृत महोत्सव , प्राथमिक विद्यालय धावापुर मे मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित समाजसेवी वसंत बाल योगी जी ने बच्चो को सपने देखने के लिए प्रोत्साहित किया तथा वहां पढ़ने वाली इस वर्ष के प्रथम प्रवेश प्राप्त बच्ची को डॉक्टर बनाने का आश्वासन दिया लाल चंदन के बीजो का दान करते हुए वृक्षारोपण किया । ग्राम प्रधान राजा ने सभी बच्चो को मिठाइयां लड्डू वा गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया और आजादी के उत्सव हर्षोल्लास से मनाने की प्रेरणा दी । प्रधान अध्यापिका गीता वर्मा ने बच्चो को मेरी माटी और मेरा देश के तहत मातृभूमि के महत्व और क्रांतिकारियों द्वारा की गई कुर्बानियो के बारे मे बताया तथा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहने की बच्चो को शिक्षा दी । शिक्षक प्रतिनिधि के रूप मे उपस्थित सर्वजन हिताय संरक्षण समिति महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रीना त्रिपाठी ने सभी बच्चो को पुरस्कृत करते हुए भविष्य मे पढ़ लिखकर समाज ...

।। उदासीनता ।। सोशल आडिट टीम को अभिलेख उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी से बीडीओ ने झाड़ा पल्ला !

चित्र
।। उदासीनता ।। सोशल आडिट टीम को अभिलेख उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी से बीडीओ ने झाड़ा पल्ला ! सन्त कबीर नगर { मेहदावल } विकास खण्ड मेहदावल मे चल रहे सोशल आडिट की जिम्मेदारी से खण्ड विकास अधिकारी कही न कही पल्ला झाड़ते नजर आ रहे है । वित्तीय विचलन और सचिव एवं टीए की अनुपस्थिति के सवाल पर बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य ने कहा कि हमे इसकी कोई जानकारी नही है और न ही अभिलेख एवं सचिव , टी ए की अनुपस्थिति विषयक कोई बात कही जा रही है । उक्त प्रकरण की जानकारी मे खण्ड विकास अधिकारी के उदासीनता का आलम इतना रहा कि अक्सर मीडिया के सवाल के जवाब मे दिये जाने वाले मामले मे संज्ञानता की बात कहकर मामले को देखने वाली बात भी नागवार गुजर गई । उन्होने कहा कि मीडिया के बात को हम किस आधार पर सही माने , अभिलेख उपलब्ध कराने से लेकर टीए , सचिव की अनुपस्थिति को लेकर ब्लाक कोआर्डिनेटर व सोशल आडिट टीम द्वारा हमसे कोई बात ही नही कही जा रही है । उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड के ग्राम पंचायत जोरवा एवं जमोहरा मे वित्तीय विचलन मे सोशल आडिट का आयोजन हुआ । दरम्यान न टी ए उपस्थित रहे और न ही सचिव उपस्थित रहे , और तो और पर्यवेक्षक अधिक...

पर्यावरण के रक्षा हेतु वितरित किये गये कपड़े के थैले

चित्र
पर्यावरण के रक्षा हेतु वितरित किये गये कपड़े के थैले           लखनऊ { सरोजिनी नगर } विधायक डां राजेश्वर सिंह के द्वारा तारा शक्ति केंद्रो मे महिला समूहो द्वारा सिले गये कपड़े के थैलो को वितरीत किया गया । बच्चो की आवश्यकता के अनुसार उनकी किताब कॉपी व पढ़ाई की सामग्री ले जाने हेतु उपयुक्त थैले सिलवाकर वितरित किए गये । थैलो के वितरण का मुख्य उद्देश्य था कि बच्चे पॉलिथीन के उपयोग से बच सके और महिला शक्ति समूह मे महिलाओ द्वारा बनाए गए थैले का सही उपयोग किया जा सके । कॉपी , पेंसिल , ट्रॉफी और चॉकलेट से भरे हुए थैलो को प्राप्तकर बच्चे बहुत ही खुश हुए और उन सभी ने संकल्प लिया कि ज्यादा से ज्यादा कपड़े के तेलो का ही उपयोग सामान को लाने और ले जाने मे करेंगे तथा अपने अभिभावको को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे । टीम राजेश्वर से नेहा सिंह , आनंद जोशी उपस्थित रहे और इन्होंने बच्चो को पॉलिथीन के उपयोग को न करने तथा प्लास्टिक की हानियों के बारे में बताया । प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रीना त्रिपाठी , नसीम सेहर और सरिता यादव ने उपस्थित हुए अभिभावको को प्लास्टिक के दुरुपयोग के बारे मे...

सोशल आडिट को चढ़ी वित्तीय विचलन की खुमारी !

चित्र
सोशल आडिट को चढ़ी वित्तीय विचलन की खुमारी ! सन्त कबीर नगर { मेहदावल } वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 की हो रही सोशल आडिट मे पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के मूल उद्देश्य के साथ परियोजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे भ्रष्टाचार के रोकथाम की सारी कवायदे उदासीनता के भेंट चढ़ती जा रही है । सक्षम अधिकारियो की लापरवाहिया कही जाय कि या कुछ और कहा जाय सोशल आडिट की विश्वसनीयता मे न सोशल आडिट की नियमावलिया काम कर रही है और न ही सक्षम अधिकारियो का कोई आदेश काम कर रहा है । नतीजतन सोशल आडिट टीमो को अधिकतम वित्तीय विचलन मे सामाजिक अंकेक्षण का वारा - न्यारा कर दिया जा रहा है । जिसके चलते पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही का अस्तित्व ही खतरे मे पड़ गया है । ऐसे मे अगर कोई चोर - चोर मौसेरे भाई का उलाहना देकर भ्रष्टाचार , अनियमितता को अजेय होने की बात कही जाने लग जाय तो कोई अतिश्योक्ति नही होनी चाहिए । उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड मेहदावल मे हो रहे सोशल आडिट को उदासीनता का अभिशाप लग गया है । कदाचित सोशल आडिट टीमो को प्रखण्ड के किसी भी सम्बन्धित अधिकारी द्वारा कोई सहयोग नही किया जा रहा है । चाहे भौतिक सत...

डीडीओ ने किया सोशल आडिट टीम के भौतिक सत्यापन का औचक निरीक्षण

चित्र
डीडीओ ने किया सोशल आडिट टीम के भौतिक सत्यापन का औचक निरीक्षण  सभी अभिलेख कराये जाये उपलब्ध = जिला विकास अधिकारी सन्त कबीर नगर { मेहदावल } विकास खण्ड मेहदावल के ग्राम पंचायत हरपुर व घुरापाली मे सोशल आडिट टीम द्वारा किये जा रहे भौतिक सत्यापन का जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी ने औचक निरीक्षण किया । टीम को पत्रावली उपलब्ध न कराये जाने की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सेक्रेटरी व टी ए को सख्त निर्देश दिया गया । उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष के सभी परियोजनाओ का अभिलेख उपलब्ध कराते हुए सामाजिक अंकेक्षण को संपन्न कराये अन्यथा की दशा मे सख्त कार्यवाही की जायेगी । दौरान जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर , ब्लाक कोआड्रिनेटर अश्वनी पाण्डेय व सोशल आडिट टीम के साथ जिला विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत हरपुर व घुरापाली के पांच परियोजनाओ का भौतिक सत्यापन किया गया । जिसमे ग्राम पंचायत हरपुर मे दो इंटरलांकिग व एक खड़ंजा तथा घुरापाली मे दो इण्टरलांकिग का भौतिक सत्यापन किया गया । उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत हुए...