।। किसान सम्मान दिवस ।। प्रगतिशील तीस किसानो को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर किया गया सम्मानित संत कबीर नगर = भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिवस को जनपद मे किसान सम्मान दिवस के रूप मेंधूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन प्रांगण मे किया गया , जिसमे कृषि , उद्यान , पशुपालन , मत्स्य पालन , समाज कल्याण , बीमा कंपनी एवं अन्य निजी बीज उर्वरक कंपनियो के द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओ एवं उत्पादो का प्रचार - प्रसार करते हुए किसानो को जागरूक किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मेहदावल अनिल त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के द्वारा फीता काटकर एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया । कार्यक्रम मे विधायक , जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा पशुपालन , कृषि , मत्स्य पालन , उद्यान के क्षेत्र मे प्रगतिशील किसानो को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया । धान के अधिक उत्पादन मे प्रथम स्थान कृष्ण भगवान राय निवासी बालू शासन एवं द्वितीय स्थान राधे श्याम सिंह पुत्र गब्बू लाल ग्राम अहरा विकासखंड है...