एक विकसित राष्ट्र के लिए व्यक्तिव विकास जरुरी = अब्दुल्लाह खान
एक विकसित राष्ट्र के लिए व्यक्तिव विकास जरुरी = अब्दुल्लाह खान कंपनी ने किया होनहार छात्रो को पुरस्कृत नासिक ( अमरेश दर्पण ) छात्रो के शैक्षणिक जीवन को बदलने वाली संस्थानो द्वारा महाकवि कालिदास कलामंदिर शालीमार नाशिक मे एक निःशुल्क "जीवन परिवर्तन सेमिनार" का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. भालचंद्र चव्हाण (आईएएस ) भूजल सर्वेक्षण आयुक्त (जी.एस.डी.ए) पुणे रहे । कार्यक्रम मे मंच पर मुख्य संरक्षक शिक्षाविद् सचिन उषा विलास जोशी और प्रेरक प्रशिक्षक किरण रामी बाबूराव मोहिते के साथ कैप्टन कुणाल गायकवाड़, कृष्णा शिंदे, मौलाना सलीम खान, अजमल खान, एडवोकेट प्रभाकर वैचले, डॉ. नितिन गोडबोले, डॉ. अर्चना टोंडे एवं रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी निदेशक अब्दुल्ला खान रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर और ज्योतिबा फुले की प्रतिमाओ की पूजा की गई तथा कश्मीर मे आतंकवादी हमले मे मारे गए निर्दोष भारतीयो को सामूहिक श्रद्धांजलि दी गई । इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुआ । शिक्षा...