संदेश

अगस्त, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बच्चो को बैड टच और गुड टच के बारे मे बताना बेहद जरुरी - एडीजे

चित्र
बच्चो को बैड टच और गुड टच के बारे मे बताना बेहद जरुरी - एडीजे  बाल विद्यालय प्रसादपुर मे आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर  संतकबीरनगर - जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन मे बाल विद्यालय प्रसादपुर मे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया ।  आयोजन मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन मे कहा कि बदलते परिवेश मे यह बेहद आवश्यक है कि बच्चे की सुरक्षा को लेकर हम अलर्ट रहे । बच्चे को पहले से ही गुड टच और बैड टच के प्रति सावधान करना चाहिए । उन्होंने कहा कि कुछ घटनाओ मे मासूम कुछ समझ नही पाते कि उनके साथ क्या हो रहा है । बच्चे की दिनचर्या का भी अभिभावक को जरुर ध्यान देने की जरूरत है । उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम के बारे में विस्तार से बताते हुए मोबाइल का कम से कम उपयोग करने की बात कही । लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य जन-जन तक विधिक सेवा मुहैया कराना है । उन्होंने मेडियेशन, लोक अदालत के विषय मे जानकारी दिया । डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार...

।। सर्विस ।। देश की नम्बर वन बनी रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी

चित्र
।। सर्विस ।। देश की नम्बर वन बनी रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी  2029 तक देश के कोने कोने मे पहुंचने का लक्ष्य - अब्दुल्लाह खान  सन्त कबीर नगर { नाशिक } इरादे मजबूत हो और लक्ष्य पर एकाग्रता हो तो संघर्ष की कहानी सफलता की इबारत लिखती है । जिसका उदाहरण रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी है जो न केवल अपने बेहतर उत्पाद के साथ मार्केट मे किंग ऑफ रिटेल शॉप के नाम जानी जाती है बल्कि सबसे बड़ी संख्या मे मैनुफक्चरिंग टू रिटेल शॉप को सीधे सर्विस देने वाली देश की पहली कम्पनी बन गई है । सफलता को लेकर कम्पनी निदेशक अब्दुल्लाह खान ने कहा कि इसका पूरा श्रेय कम्पनी के सेल्स टीम को जाता है यह उनकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी की देन है । ये कम्पनी के उस सफलता के लक्ष्य की एक कड़ी है जो 2029 तक देश के कोने - कोने मे पहुंचने का ( लक्ष्य ) रखा गया है । हर एक रिटेल एवं ग्राहक तक पहुंचना सेल्स टीम का ध्येय है जो अपनी पूरी लगन के साथ काम कर रही है । इसके लिए हमे न केवल उम्मीद है बल्कि विश्वास है कि सेल्स टीम 2029 के लक्ष्य को पूरा कर लेगी । मार्केट मे किंग आफ रिटेल शॉप को लेकर श्री खान ने कहा कि चूंकि कम्पनी को मार्केट...

।। स्वतंत्रता दिवस ।। भारतीय एकता चित्रकला स्पर्धा का हुआ आयोजन

चित्र
।। स्वतंत्रता दिवस ।। भारतीय एकता चित्रकला स्पर्धा का हुआ आयोजन  धार्मिकता, समाजिकता एवं एकता का एक ही स्वरूप मोहब्बत है = अब्दुल्लाह खान  नाशिक = देश के 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय एकता  {सामाजिक, धार्मिक, एकता } के उद्देश्य पर महाविद्यालय के विद्यार्थियो के बीच चित्रकला स्पर्धा का आयोजन हुआ । स्पर्धा का आयोजन सामाजिक संगठन संविधान प्रेमी नाशिककर, एम्स चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया । कार्यक्रम का नेतृत्व रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी निदेशक अब्दुल्लाह खान द्वारा किया गया । चित्रकला स्पर्धा मे कुल 1180 विद्यार्थियो ने भाग लिया । मुख्य अतिथि पुलिस उपायुक्त {डीसीपी} प्रशान्त बच्छाव व वरिष्ठ पत्रकार निरंजन टकले द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया । इसके पूर्व भारतीय एकता रैली निकाली गई । जिसमे छोटे - छोटे बच्चे बच्चियां धर्म गुरुओ के वेशभूषा मे मन्दिर , मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च व बौद्ध मठ मे जाकर भारतीय एकता का झांकी प्रस्तुत किया एवं धर्म गुरुओ से धार्मिकता, समाजिकता एवं एकता का उपदेश ग्रहण किया । चित्रकला के माध्यम मे देशप्रेम, प्रेम बंधुत्व, भाईचारे का चित्र...

मानक के अनुरूप नही मिले वृद्धाश्रम मे दिये जा रहे भोजन

चित्र
मानक के अनुरूप नही मिले वृद्धाश्रम मे दिये जा रहे भोजन संत कबीर नगर 16 अगस्त 2024 (सूचना विभाग ) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा मा0 जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह के द्वारा सियरासांथा मे स्थित वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया गया । उन्होंने एक-एक करके सभी बुजुर्गो से बातचीत की गई तथा उनको दिए जाने वाले खाद्य पदार्थ एवं अन्य सुविधाओ के बारे मे बातचीत की गई ।  निरीक्षण मे बुजुर्गो द्वारा बताया गया कि सुबह का नाश्ता नही दिया जाता है और न ही खाने मे सलाद दिया जाता है , बनकर तैयार हुए दाल मे पानी की मात्रा अधिक पाई गई । इस सम्बन्ध मे वृद्धाश्रम के मैनेजर को चेतावनी देते हुए दूसरी दाल बनाये जाने का निर्देश दिया गया । स्वस्थ संबंधी जानकारी लेने पर पता चला कि वृद्धाश्रम मे होम्योपैथी के डॉक्टर आते हैं परंतु एलोपैथी के डॉक्टर नही आते । उपरोक्त मानक विहीन भोजन तथा चिकित्सीय लापरवाही के संबंध मे व्यस्थापक को चेतावनी देते हुए कहा कि रहने , खाने-पीने और चिकित्सा की निःशुल्क व्यवस्था है । शुद्ध तथा स्वच्छ नाश...

।। स्वतंत्रता दिवस ।। देश को समर्पित जीवन स्वतंत्रता का प्रतीक = अब्दुल्लाह खान

चित्र
देश को समर्पित जीवन स्वतंत्रता का प्रतीक = अब्दुल्लाह खान  नाशिक = रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी राजीव नगर नाशिक मे बड़े ही धूमधाम से 78 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । राष्ट्रगान के साथ देश प्रेम के विविध गीत व गुलामी से लेकर आजादी काल तक अमर शहीदो, स्वतंत्रता सेनानियो के बलिदानो को याद किया गया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कम्पनी निदेशक अब्दुल्लाह खान ने कहा कि जीवन के हर स्तर से ऊपर उठकर देश के लिए समर्पित जीवन स्वतंत्रता का प्रतीक है जो हर बंधनो से ऊपर भी है और दूर भी है, स्वतंत्रता का वह हर चीज प्रतीक नही हो सकता है जिससे किसी भी कारण से देश की अखंडता, समता , भाईचारा, प्रेम बंधुत्व प्रभावित होता हो । उन्होने कहा कि हम सब हर वर्ष बड़े ही गर्व से हर्षोल्लास पूर्वक स्वतंत्रता दिवस को मनाते है फिर ऐसी कौन सी परिस्थिति हमे समावेश से रोक रही है समरसता से दूर कर रही है ? कही ऐसा तो नही कि हम स्वतंत्रता को किसी और अर्थ की ओर ले जा रहे है ? उन्होंने कहा कि जब हम अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारतवासी होते है तब हम अपने देश मे जाति समुदाय के रूप मे क्यो स्थापित होते है ? हमे हमा...

प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द मे तिरंगा रैली निकाल धूमधाम से मनाया गया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

चित्र
प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द मे तिरंगा रैली निकाल धूमधाम से मनाया गया 78 वा स्वतंत्रता दिवस लखनऊ { अलीनगर } प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द मे बच्चो और ग्राम वासियो ने मिलकर तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकाल लोगों को तिरंगे के महत्व के बारे मे बताया हुआ स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी । बच्चो राधिका, शिवानी, महक, मुस्कान , गोमती ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया स्वतंत्रता से संबंधित गीत और आजादी से जुड़े हुए गीतो पर नृत्य प्रस्तुत किया । क्षेत्र की पार्षद द्रोपदी रावत ने पहुंचकर झंडा फैहराया और स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताते हुए बच्चो को झंडे का सामान करने की सीख प्रदान की । पार्षद द्रौपदी रावत ने बच्चो को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे मिठाइयां लड्डू और गिफ्ट बांटे । इस मौके पर प्रधान अध्यापिका आभा शुक्ला, नसीम सेहर, रीना त्रिपाठी, सरिता यादव, सतीश कुमार सहित सभी रसोईया गांव के दीपक यादव के निर्देशन मे, रामवती, संजय, सहित गांव के युवक उपस्थित हुए ।

हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

चित्र
हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस  कम्पनी एक परिवार है जो देश के विकास मे योगदान देता है = हबीबुल्लाह खान   सन्त कबीर नगर { बेलहर कला } बरगदवा स्थित रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी कार्यालय पर बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक स्वतंत्रता दिवस को मनाया गया । मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान हबीबुल्लाह खान, कम्पनी मैनेजर फारूक द्वारा राष्ट्रगान के साथ झण्डा फहराया गया । श्री हबीबुल्लाह खान ने कम्पनी एक परिवार है जो देश के विकास मे अपना योगदान देता है ।  श्री फारूक ने कहा कि स्वतंत्रता का पर्व हम सबका गौरवशाली पर्व है । इसे मनाने से जो हम लोग गर्व महसूस करते है वह एक जिम्मेदारी का हिस्सा है यह उस जिम्मेदारी का एहसास कराता है जिसे हमारे पूर्वजो , स्वतंत्रता सेनानियो , अमर शहीदो ने देश की आजादी मे सोचा था । आज उसका जीता - जागता रूप लोकतांत्रिक रूप से हम सबके सामने है । स्वतंत्रता का मतलब हम सबको मिलकर रहना और देश को आगे बढ़ाना है । आफरीन ने कहा कि यह हम सबके लिए देश को समर्पित जीवन का फर्ज का पर्व है हम सब स्वतंत्र जीवन यूं ही नही बीता रहे है इसके लिए देश के स्वतंत्रता सेनानियो, अमर...

हरियाली महोत्सव मे दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

चित्र
*हरियाली महोत्सव मे दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* लखनऊ { राजाजीपुरम } शिखा दुर्गेश वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान मे हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन राजाजीपुरम मे किया गया । जिसमे महिलाओं ने हरे रंग के परिधान मे प्रतिभाग किया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के तौर पर सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रीना त्रिपाठी व निधी त्रिपाठी उपस्थित रही । कार्यक्रम मे कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई , और उन प्रतियोगिताओ के विजेता को पुरस्कृत किया गया । जिसमे डांस प्रतियोगिता मे अंजू यादव और शालिनी श्रीवास्तव ने प्रथम अद्वितीय स्थान प्राप्त किया । सभी प्रतियोगिताओ मे विजेता रही स्मिता बाजपेई मीनाक्षी गुप्ता और बिंदु शर्मा को क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय विजेता घोषित किया गया । स्मिता वाजपेई को हरियाली क्वीन चुना गया । कार्यक्रम मे सावन के गीत कजरी तथा पुराने गानो की धुन पर महिलाओ ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया और सभी ने तालियो के साथ प्रस्तुतियो का स्वागत किया । शिखा दुर्गेश वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष शिखा मिश्रा तथा उनके सहयोगी रेखा मिश्रा और अर्चना जी ने सभी महिलाओ को रोली तिलक से स्वागत...

बेलौली मनरेगा श्रमिको ने किया काम की मांग

चित्र
बेलौली मनरेगा श्रमिको ने किया काम की मांग  मनरेगा से हो ज्यादा से ज्यादा काम ताकि मिले रोजगार = मनरेगा मजदूर  सन्त कबीर नगर { मेहदावल } यह और बात है कि लक्ष्य के निर्धारण मे मानव दिवस का सृजन हो रहा है और बड़े पैमाने पर मनरेगा योजना से काम हो रहा है । काम मांगने वाले कार्य स्थल से गायब होकर मनरेगा मजदूरी का लाभ पा रहे है । लेकिन ग्राम पंचायत बेलौली के श्रमिको का ऐसा सौभाग्य नही है । वे काम मांग रहे है फिर भी उन्हे काम नही मिल रहा है । उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत बेलौली मे सोशल आडिट की खुली बैठक मे मनरेगा मजदूरो ने काम की मांग किया है । श्रमिको ने कहा कि मनरेगा योजना से ज्यादा से ज्यादा काम कराया जाय ताकि हम मनरेगा मजदूरो को रोजगार मिल सके । इसके पूर्व सोशल आडिट टीम द्वारा वित्तीय वर्ष 2023- 24 मे हुए कुल 16 लाख की व्यय राशि मे 22 परियोजनाओ मे पंजीकृत 350 श्रमिको के सापेक्ष सक्रिय 178 मनरेगा मजदूरो सृजित 7306 मानव दिवस का आडिट किया गया । तकनीकी सहायक आशुतोष शर्मा व सचिव नेहा सिंह अनुपस्थित रही ।  बैठक की अध्यक्षता उमेश तिवारी द्वारा किया गया । इस अवसर पर कोआर्डिनेटर राजकु...

।। सार्थकता ।। वृक्ष लगाकर मनाया गया जन्मदिन

चित्र
।। सार्थकता ।। वृक्ष लगाकर मनाया गया जन्मदिन  हर किसी जीवन के लिए सम्भव है पौधारोपण = राजकुमार  सन्त कबीर नगर = वैसे तो जीवन की सार्थकता मे बहुत से आयामो को मानने का दौर चल रहा है । उसके लिए जी जान कोशिशे चल रही है बड़ी से बड़ी डिग्रिया ली जा रही है । ऐसे मे वृक्षारोपण को लेकर अगर ये ख्याल आये कि जब कुछ भी न कर सको तो पौधारोपण कर लिया करो । कोई आश्चर्य की बात नही हो सकती है । लेकिन ऐसे ख्याल को बड़ी से बड़ी डिग्रिया लेकर नौकरी बिजनेस करके उस जीवन की सफलता के सच्चाई का सामना नही किया जा सकता है जिस जीवन मे उत्तम स्वास्थ्य के लिए, स्वच्छ समाज के लिए और शुद्ध वातावरण के लिए, प्रकृति की सुन्दरता के लिए पौधारोपण जैसा कार्य किया जा रहा हो । उल्लेखनीय है कि ब्लाक कोआर्डिनेटर राजकुमार सेमरियावा द्वारा जीवन की सार्थकता मे अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण किया गया । उन्होने कहा कि जीवन की सार्थकता मानव जीवन मात्र पाने मे नही होता है उसके मतलब मे जीवन की सार्थकता होती है । भौतिक जीवन को उस हद तक हम सफल नही मान सकते, जिसमे उत्तम स्वास्थ्य का ख्याल, बेहतर समाज की दृढ़ता और शुद्ध वातावरण का...

संकल्प : हर हाल मे करेगे हरिशंकरी को सुरक्षित = एखलाक अहमद

चित्र
संकल्प : हर हाल मे करेगे हरिशंकरी को सुरक्षित = एखलाक अहमद  सन्त कबीर नगर { बघौली } ग्रामवासियो और विद्यार्थियो के साथ ग्राम प्रधान आटा कला एखलाक अहमद द्वारा हरिशंकरी वृक्षारोपण किया गया । उन्होंने कहा कि जीवन के लिए हरिशंकरी { पीपल, बरगद, पाकड़ } वृक्षारोपण अहम है । अगर इसे एक साथ लगाते है तो इसके बहुत फायदे है । हम पुराने जमाने से सुनते आ रहे है कि पीपल का पेड़ हो या बरगद का पेड़ हो उस पर भगवान का वास होता है । लेकिन अगर इसे साइंस के हिसाब से देखा जाय तो ये तीनो पेड़ ऐसे है जो 24 घण्टे आक्सीजन देते है । ये शानदार पहल है इसका हम न केवल तहेदिल से शुक्रगुजार करते है बल्कि अनुसरण भी करते है ।  मै यकीन दिलाता हूं कि इन तीनो पेड़ { पीपल, बरगद, पाकड़ } को हरहल मे सुरक्षित रखने का काम करूंगा ।  इसी क्रम मे उन्होंने कहा कि जीवन के आयामो मे वृक्षो का अहम योगदान है । स्वच्छ वातावरण के साथ शीतल हवाओ का खुशनुमा माहौल मिलता है किसी कारण से उत्पन्न हुए मानसिक तनाव को दूर करते है , इससे हमे स्वस्थ जीवन का लाभ मिलता है ।

पर्यावरण और बेहतर समाज का सूचक है हरिशंकरी वृक्षारोपण = नागेन्द्र चौधरी

चित्र
पर्यावरण और बेहतर समाज का सूचक है हरिशंकरी वृक्षारोपण = नागेन्द्र चौधरी सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } ग्राम पंचायत इमिलडीहा ( राजस्व गांव भिउरा,गढवा ) मे हरिशंकरी वृक्षारोपण का सफल आयोजन हुआ । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नागेन्द्र चौधरी ने कहा कि हरिशंकरी वृक्षारोपण एक क्रांतिकारी पहल है इससे न केवल पर्यावरण के साथ जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि उत्तम स्वास्थ्य लाभ के साथ समाज को भाईचारे का दिशा प्रदान करने का विशेष बल मिलेगा । उन्होने कहा कि हरिशंकरी { पीपल, बरगद, पाकड़ } वृक्षारोपण से हम लोगो को सफल जीवन के द्योतक मे " एकता मे बल " का सीख लेना चाहिए । हरिशंकरी वृक्षारोपण एकता भाईचारे का जीवंत प्रतिनिधित्व का स्वरूप है । हरिशंकरी वृक्षारोपण को समाज के विषमता को दूर करने की कोशिशो मे उदाहरण के रूप मे लिया जायेगा । इस अवसर पर गोलू यादव, जितेन्द्र चौधरी,मथुरा प्रसाद,जोगेन्द्र यादव, रामस्वरूप यादव, पप्पू, सोमनाथ आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

सर्वाधिक व्यय की जाने वाली ग्राम पंचायतो का होगा टेस्ट आडिट

चित्र
सर्वाधिक व्यय की जाने वाली ग्राम पंचायतो का होगा टेस्ट आडिट  सन्त कबीर नगर = वित्तीय वर्ष 2023 - 2024 के सर्वाधिक व्यय करने वाली ग्राम पंचायतो का टेस्ट आडिट होगा ।  सोशल आडिट निदेशालय द्वारा कड़ी टिप्पणी के साथ निर्णय लिया गया है । सोशल आडिट प्रक्रिया मे पर्याप्त कड़ाई तथा गुणवत्ता सुनिश्चित नही हो रहा है ।  सोशल आडिट प्रक्रिया मे गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लिया गया है । लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिला विकास अधिकारी , संयुक्त विकास आयुक्त एवं निदेशालय के अधियारियो द्वारा टेस्ट आडिट किया जायेगा । जिस वित्तीय वर्ष का सोशल आडिट हो रहा है उसी वर्ष के सर्वाधिक व्यय करने वाली ग्राम पंचायतो का टेस्ट आडिट किया जायेगा । क्रमानुसार 2 ग्राम पंचायत की टेस्ट आडिट मण्डल पर तैनात/सम्बद्ध ग्राम्य विकास विभाग के किसी अधिकारी अथवा मण्डल मुख्यालय के जनपद के जिला कोआर्डिनेटर, ब्लाक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर/ ब्लाक रिसोर्स परसन्स की टीम के साथ संयुक्त विकास आयुक्त द्वारा एवं 3 ग्राम पंचायतो की आडिट संयुक्त टीम जिला कोआर्डिनेटर के साथ जिला विकास अधिकारी द्वारा प्रत्येक मा...

।। सोशल आडिट ।। समदहा मे मिलता है कि के पहले श्रमिको को मजदूरी

चित्र
।। सोशल आडिट ।। समदहा मे मिलता है काम के पहले श्रमिको को मजदूरी  नही है सेवन रजिस्टर = ग्राम रोजगार सेवक  संत कबीर नगर { बघौली } विकासशील लाभकारी योजनाओ की प्राथमिकता मे सरकारी कितने भी पारदर्शी नियम बनाये लेकिन उसके अनुपालन के बजाय संबंधित अधिकारियो , कर्मचारियो द्वारा तार - तार करने मे कोई कोर कसर नही छोड़ा जा रहा है । मसलन मनरेगा मजदूरी का भुगतान आधार आधारित पेमेंट सिस्टम { ABPS } के माध्यम से होना है लेकिन सिस्टम को नजरंदाज करते हुए काम करने से पहले मनरेगा मजदूरी भुगतान को बढ़ावा दिया जा रहा है । यहां वर्षो से बिना सेवन रजिस्टर के न केवल काम हो रहा है बल्कि सोशल आडिट भी बिना कोई वित्तीय अनियमितता/ भ्रष्टाचार पाये सकुशल सम्पन्न हो रहा है ।  उल्लेखनीय है कि ग्राम प्रधान कोई और प्रतिनिधित्व किसी और की ग्राम पंचायत समदहा मे काम करने से पहले मनरेगा मजदूरो को मजदूरी मिलने का मामला प्रकाश मे आया है सोशल ऑडिट के खुली बैठक मे ग्रामीणो के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे बालेश्वर द्वारा बताया गया कि मनरेगा मजदूरो को काम करने से पहले मजदूरी दे दिया जाता है । सेवन रजिस्टर के अनुपलब्ध...

100 दिन के गारंटी रोजगार से महरूम हुए श्रमिक

चित्र
100 दिन के गारंटी रोजगार से महरूम हुए श्रमिक  सन्त कबीर नगर ( बघौली ) आकांक्षी ब्लाक बघौली के ग्राम पंचायत सई बुजुर्ग के मनरेगा श्रमिको का खस्ताहाल है वर्ष के 100 दिन का गारंटी रोजगार भी मिलना दुश्वार हो गया है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2023- 2024 मे कुल 10 लाख 55 हजार 643 की व्यय राशि मे कुल 10 परियोजनाओ का आडिट किया गया । वित्तीय वर्ष मे महज 2363 मानव दिवस का सृजन हुआ । जिससे पंजीकृत 536 श्रमिको के सापेक्ष सक्रिय 150 मनरेगा मजदूरो मे किसी एक को भी 100 दिन का गारंटी रोजगार नही मिल सका ।  बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण इंसाफ अली ने किया । इस अवसर पर सोशल आडिट टीम बीआरपी सन्त देव , टीम सदस्य विश्वनाथ मिश्र , गीता देवी , चंद्रभूषण , नीलम , ग्राम रोजगार सेवक संजर हुसैन , तकनीकी सहायक शिव मूरत शर्मा , ग्राम प्रधान जाहिशा खातून सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे ।